28.2.11

पैसे के लिये कुछ भी करेगा

वैसे तो सारे कुओं में ही भांग पड़ी हुई है इसलिए किसी एक पेशे को क्या गरियाना मगर चिकित्सा क्षेत्र में हद तक आई गिरावट से अब ज्यादातर लोगों की आस्था दिनोदिन डाक्टरांे से उठती जा रही है अभी मेरे एक मिलने वालों के साथ डॉक्टरों द्वारा किया गया कारनामा हतप्रभ कर बैठा हुआ यूं कि चार बेटियों के बाप साथी ने पत्नी के गर्भ ठहरने पर दो जगह अलग अलग डाक्टरों से सोनोग्राफी कराई दोनो ही जगह उन्हे बेटी हीेने का संकेत दिया गया अन्ततः पत्नी को एबार्सन की सलाह दी वह नहीं राजी हुई समय गुजरा और हुआ बेटा। और तो और एक अविवाहित युवक की नसबंदी डाक्टरों ने कर दी सारे परिवार के लोग यही कहते दिखे ये डाक्टर भगवान नही बल्कि शैतान है ।
हाल ही में कानपुर स्थित ग्वालटोली में एक अविवाहित युवक की नसबंदी डाक्टरों ने कर दी आरोप है कि मेडिकल कालेज से जुड़े एनएसवी सेंटर में एक दलाल ने डाक्टरों से मिलीभगत कर ताकत के इंजेक्शन के नाम पर उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगवाकर उसकी नसबंदी करवा दी। पीडित युवक ने दलाल और अज्ञात डाक्टर के खिलाफ जब ग्वालटोली थाने में रिपोट दर्ज कराई मीडिया ने मामले को उछाला तो पुलिस को दलाल की गिरफ्तारी करनी ही पड़ी।
ग्वालटोली निवासी दलित कलावती घरों में साफ-सफाई करती है। बेटा राकेश उफ प्रधान (19) मजदूरी करता है। अविवाहित राकेश ने बताया कि मंगलवार को ग्वालटोली बाजार में पुराना कानपुर निवासी संजय उससे मिला और हैलट में रोज 200 रुपए मजदूरी दिलाने का लालच देकर जीटी रोड पर हैलट केपीछे बने एनएसवी सेंटर में ले गया। बकौल राकेश वहां सफाई करते समय एक डाक्टर ने कहा कि तुम बहुत धीमे-धीमे काम कर रहे हो। चलो तुम्हें ताकत का इंजेक्शन लगा दंे। इसके बाद डाक्टर ने उसके बेहोषी का इंजेक्सन लगा दिया होश आने पर देखा कि उसकेपट्टी बंधी थी और पैंट की जेब में कुछ रुपए रखे थे। डाक्टर ने कई सादे कागजों में साइन करवा लिए और फिर बताया कि उसे ताकत का इंजेक्सन रिएक्ट कर गया था तभी उसका इलाज करना पड़ा है। राकेश के अनुसार फार्म में डाक्टरों ने उसकी उम्र 32 साल और तीन बच्चों का पिता बताया है । राकेश की बहन उमा का आरोप है कि डाक्टर और पुलिस राकेश पर मर्जी से नसबंदी कराने की बात कबूलने का दबाव डाल रहे हैं। एनएसवी सेंटर के डॉक्टरों पर नसबंदी का कोई टारगेट नहीं है। शासन ने बेतहर सुविधा के लिए यहां सेंटर खोला है। इसी तरह एक अन्य छेाटे अस्पताल में डॉक्टर के पास एक गर्भवती स्त्री को लाया गया उसे दो बेटियों के बाद बेटा हुआ था लेकिन ससुराल वालों को विश्वास नहीं हुआ कि उसे लड़का हुआ है। वजह यह थी कि उस औरत की भी उसके पति ने सोनोग्राफी करवाई थी और उसे बताया गया था कि उसके गर्भ में बेटी है। खैर एक डॉक्टर ने माना भी तथा नाम न छापने का अनुरोध कर बताया कि औरत के गर्भ मे पल रहे बच्चे के बारे में गलत सूचना इसलिए कुछ डाक्टरों द्वारा दे दी जाती है ताकि गर्भपात कराने से उनकी आमदनी हो सके। और तो और खुद महिला डाक्टर ही जब षिकार हो जाये और जंग छेड़ दे तो ज्यादा कुछ कहना रह नही जाता है । कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ बना कानून आज भी सिर्फ वक्तव्यों और भाषणों में ही सुनाई देता है। ससुरालियों के दबाव में विवाहिताएं न चाहते हुए भी अपनी कोख में पलने वाली मासूम बच्चियों की हत्या में जबरन शरीक होने को मजबूर कर दी जाती हैं। इस अमानवीय चलन के खिलाफ नई दिल्ली की एक महिला चिकित्सक डॉ. मीतू खुराना कन्या भ्रूण हत्या निरोधक कानून के तहत शिकायत दर्ज करने वाली पहली महिला बन गई हैं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है जिससे इस सामाजिक समस्या से लड़ने के लिए अधिकाधिक महिलाएं हिम्मत जुटा सकें। दिल्ली की रहने वाली मीतू की दो बच्चियां गुड्डी और परी आज से 4 साल पहले इस दुनिया में नहीं आतीं अगर इनकी मां इनके लिए ढाल न बन गई होतीं। वर्ष 2004 में डॉ. खुराना की शादी एक पढ़े-लिखे परिवार में हुई। पति भी पेशे से डॉक्टर थे। शादी के बाद वर्ष 2005 में जब वह गर्भवती हुईं तो मालूम हुआ कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। उनके पति और सास-ससुर खुश होने के बजाए उन पर बच्चों की लिंग जांच करवाने का दबाव बनाने लगे क्योंकि वे जानना चाहते थे कि गर्भ में बेटा है या बेटी ? जब डा0मीतू ने टेस्ट के लिए मना किया तो उन्होंने धोखे से उनका फीटल अल्ट्रासाउंड करवा दिया पता चला कि डा0मीतू खुराना के गर्भ में दो बेटियां हैं, ससुराली जनों ने एबार्सन का दबाव डाला डा0 मीतू सहमत नही हुई तो ससुराली जनों ने उन पर जुल्म ढाना षुरु कर दिया । गर्भ गिराने के लिए उन पर दबाव बढ़ने लगा, जब डा0 मीतू के माता-पिता को इस बारे में पता चला तो वे उसे अपने घर ले आए। वर्ष 2008 में डा0मीतू के डा0पति ने तलाक के लिए दबाव बनाया ताकि वह दूसरी शादी कर सकें। समझौते के तमाम प्रयास नाकाम हो जाने पर डा0मीतू ने राष्ट्रीय महिला आयोग में स्वास्थ्य मंत्रालय और अल्ट्रासाउंड करने वाले जयपुर गोल्डन अस्पताल के साथ ही अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद उसने 9 मई 2008 को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को भी इस बात की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने 21 मई को एक आरटीआई डालकर अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। आरटीआई में जवाब दिया गया कि जयपुर गोल्डन अस्पताल पर छापे के दौरान पता चला कि जो अल्ट्रासाउंड हुआ था उसका फॉर्म-एफ नहीं भरा गया था। उसके बाद इस मामले पर एक जांच कमेटी बिठाई गई जिसने सारे सबूत दरकिनार कर फैसला दिया कि भ्रूण की लिंग जांच होने का कोई सबूत नहीं है जबकि कानून कहता है कि जिस अस्पताल या क्लिनिक में अल्ट्रासाउंड के दौरान फॉर्म एफ नहीं मिलेगा वह भ्रूण की लिंग जांच करने का दोषी माना जाएगा। डा0 मीतू बताती हैं कि अपनी आप बीती से वे जान चुकी हैं कि कानून कितना लाचार है और किस तरह से इस व्यवस्था में काम किया जाता है। लिंग परीक्षण का धंधा करने वालों के सामने सरकार कितनी बेबस है यह भी वह देख चुकी हैं।हाला कि हर चिकित्सक ऐसा नही है लेकिन ज्यादातर पैसा कमाने की धुन में ब्यस्त हो इस पवित्र पेशे को पूरी तरह बदनाम करने पर आमादा हैं न जानें कितनी मासूम जानें पैसे के चक्कर आये दिन ये भगवान कहे जाने वाले शैतान ले रहें है देश में हर तरफ यही आलम है भ्रूण की लाचारी और बेवसी पर मैने एक रचना भी लिखी है कल्पना करिये जब पेषेवर ये शैतान एबार्सन कर रहे होते है तो बेवस वो बेचारी क्या कहती है मां के गर्भ से इसे पढ़ें और प्रतिक्रिया भी दें -
गर्भ में चीख पड़ी लाचार, देखकर खंजर की वो धार
रूह भी कांप गई उसकी, रो पड़ी ले ले के सिसकी
जुटा कर साहस वो बोली, न चाहूं ‘सजना’ न ‘डोली’
न हम पे खंजर ये तानो, मेरी पीड़ा को पहचानों
करूॅगी बढ़-चढ़ कर हर काज, सभी को होगा हम पर नाज
रहूंगी सदा आत्म निर्भर,करूंगी सेवा जीवन भर
रोक लो हाथ बढ़ रहा है, पास खंजर आ रहा है
खड़े हो हे पापा क्यों चुप, ये खंजर कहीं न जाये घुप
हूॅ जीना चाहती मैं भी, हूॅ बेटों की जैसी बेटी
बचा लो मुझे बचा लो तुम, मूर्छित मम्मी भी गुम सुम
हुआ खंजर का तब तक वार, रक्त रंजित हुई लाचार
हिचकियां लेकर वो बोली, सजा दी गर्भ में डोली
बिगाड़ा मैने किसका क्या, मिला ‘चंचल’ सिला जिसका।
डॉक्टरी पेशे के पतन की यह कोई पराकाष्ठा नहीं है। दिल्ली के एक हृदय रोग अस्पताल के बारे में किस्सा सुनने में आया कि वहां मर चुके आदमी का ऑपरेशन करने के नाम पर भी उसके बेटे से पैसे वसूल किए जा रहे थे। वह तो बचपन में उसके साथ पढे एक युवा मित्र ने, जो वहां डॉक्टर था, ने उसे इशारे में बता दिया कि तुम्हें ऑपरेशन के नाम पर फालतू में लूटा जा रहा है तब वह और ज्यादा लुटने से बचा लेकिन इस तरह से कितने लोग लुट जाते होंगे। लखनऊ के निजी अस्पताल पैैसे वसूल करने के लिए मरीज की लाश न देने के लिए भी कई बार बदनाम हो चुके हैं और जो लखनऊ मे हो रहा है, मेरी समझ से वह सारे देश में भी हो रहा होगा। मुझे स्वयं इसी सप्ताह डंेगू बुखार की आशंका हुई मित्र की सलाह से एक बुजुर्ग डॉक्टर के पास गया। उन्होने कई टेस्ट बता दिये। एक को छोंडकर बाकी सभी टेस्ट करवा लिए इस बीच पत्नी ने देखा कि उनके नौकर- जिनके पास कंपाउंडर होने की भी योग्यता नहीं है- सभी को एक खास दुकान से न केवल दवाएं लाने को कह रहे हैं बल्कि डॉक्टर का नौकर हरेक की पर्ची के आधार पर सभी को एक जैसी ही हिदायतें दे रहा है। मैने उसकी बात नहीं मानी और बहुत अच्छा किया वर्ना हजारों के वारे न्यारे भी होते नई बीमारी अलग से आती। अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली में कुछ नागरिक समूहों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक चर्चा आयोजन की, जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी तथा योजना आयोग के कुछ सदस्य भी शामिल हुये वहां बताया गया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले 40 प्रतिशत लोग या तो उधार लेकर या अपनी जमीन-जायदाद बेचकर इलाज करवाते हैं भयानक गरीबी के कारण 23 प्रतिशत लोग तो अस्पतालों की तरफ झांकते भी नहीं क्योंकि भारत में आर्थिक उदारीकरण के जन्मदाता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विचारधारा का क्रियान्वयन करने के लिए अब सरकारी अस्पतालों ने भी परीक्षणों का काफी पैसा मांगना शुरू कर दिया है। फिर भी लोग प्रति वर्ष 95,000 करोड़ रूपया दवाइयों-इलाज-डॉक्टरों पर खर्च करते हैं। दवाई कंपनियां 60 से लेकर 1500 गुना तक मुनाफा कमाती हैं और इसमें सभी मदद करते हैं, हमारी सरकारी अस्पतालों की चौपट व्यवस्था भी, सरकारी डॉक्टर भी, उनके कर्मचारी भी, निजी डॉक्टर भी, निजी अस्पताल भी, दवाई कंपनियां भी और न जाने कौन-कौन और हां हमारा स्वास्थ्य मंत्रालय भी। जिस देश मंे भारतीय चिकित्सा परिषद का अध्यक्ष- जो देश के स्वास्थ्य मंत्री का चहेता भी बताया जाता था- रिश्वत लेने के आरोप में गिरफतार होता है, उस देश में कहां-कहां, कितनी-कितनी तरह से, कितने-कितने स्तरांे पर साधारण जनता के स्वास्थ्य की कीमत पर कौन-कौन खा और डकार रहा है, हम तो उन सबको न जानते हैं, न जान सकते हैं और जान भी लें तो क्या बिगाड़ सकते हैं। बड़ी-बड़ी विदेशी दवा कम्पनियां हैं यहां, जिनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार का बजट ही इतना ज्यादा है कि प्रधानमंत्री-मंत्री अगर उनके इशारे पर नाचने को तैयार हो जाएं तो वे जहां चाहें, जितना चाहें, इन्हें भी नचा सकती हैं। दरअसल, डॉक्टरी पेशे को नियंत्रित करने की इच्छा किसी में नहीं है, न संकल्प शक्ति हैं वरना क्या यह लूट किसी को नहीं दिखती। ऐसा क्यों है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर सकल घरेलू उत्पाद का महज 0.9 प्रतिशत ही खर्च करती है और अभी कहीं पढ़ा था कि शिक्षा पर महज दो प्रतिशत तथा विकसित देश तो अपने सकल घरेलू उत्पाद का दस प्रतिशत इस पर खर्च करते हैं। हमारी सरकार चाहती तो देश में आज 90,000 तरह की ब्रांडेड दवाइयां न बिकतीं, क्यांेकि कुछ सौ जेनेटिक दवाओं से ही लोगों का काम चल सकता है और वह भी बेहद सस्ते में। लेकिन सरकार लोगों की नहीं बड़ी कंपनियांे की है।और बात सिर्फ चिकित्सा पर खर्च की ही नहीं है। अभी कुछ समय पहले क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर के डॉक्टर के.एस. जैकब का एक लेख पढ़ा था, जिन्होंने बताया कि डायरिया जैसे तमाम रोग मूलतः अस्वच्छ पानी तथा आसपास फैली गंदगी के कारण होते है। टी.बी. का भी मुख्य कारण घर के आसपास फैली गंदगी तथा लोगों को पोषक पदार्थ न मिलना है लेकिन शुद्ध पेयजल तो क्या अशुद्ध पेयजल तक गरीब जनता को उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर जैकब बताते हैं कि डॉक्टरांे के पास जाने वाले एक-तिहाई लोगों को दरअसल कोई बीमारी नहीं होती। वे तो जीवन की दिनोदिन बढ़ती मांगों से थके घबराए परेशान लोग होते हैं। डॉक्टर खुद व्यक्तिगत रूप से उनकी जांच करके मानवीय ढंग से उनकी चिंता दूर कर सकते हैं लेकिन नहीं, तरह-तरह के परीक्षण करवाने को लिख देते हैं। जाहिर है कि इससे डॉक्टरों की आमदनी होती है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की तो आमदनी उससे तय होती है कि वे कितने अधिक परीक्षण करवाते हैं और कितना अधिक कमीशन उससे खुद हासिल करते हैैं।आज समाज में अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. इनमें एक जघन्य अपराध भ्रूण हत्या भी है. इस अपराध के पीछे इच्छित संतान है. इसे अंजाम देने के लिए वैज्ञानिक आविष्कार सहयोगी बने हैं. परिणामस्वरूप गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराना और अनचाही संतान से छुटकारा पाना सहज हो गया है. जनसंख्या नियंत्रण को प्राथमिकता देने वाली सरकार ने जबसे भ्रूण हत्या को कानूनी वैधता प्रदान की है, तबसे विश्व में भूण हत्याओं का क्रूर व्यापार निर्बाध गति से बढ़ रहा है. भगवान महावीर, बुद्ध एवं गांधी जैसे प्रेरकों के इस अहिंसा प्रधान देश में हिंसा का नया रूप भारतीय संस्कृति का उपहास है. भारत में करीब ढाई दशक पूर्व भ्रूण परीक्षण पद्धति की शुरुआत हुई, जिसे एमिनो सिंथेसिस नाम दिया गया. एमिनो सिंथेसिस का उद्देश्य है, गर्भस्थ शिशु के क्रोमोसोम्स के संबंध में जानकारी हासिल करना. यदि उनमें किसी भी तरह की विकृति हो, जिससे शिशु की मानसिक-शारीरिक स्थिति बिगड़ सकती हो तो उसका उपचार करना. लेकिन पिछले करीब दस-पंद्रह वर्षों से एमिनो सिंथेसिस राह भटक गया है. आज अधिकांश माता-पिता गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की चिंता छोड़कर भ्रूण परीक्षण केंद्रों में यह पता लगाते हैं कि वह लड़का है अथवा लड़की.यह कटु सत्य है कि लड़का होने पर उस भ्रूण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होती, किंतु लड़की की इच्छा न होने पर उस भ्रूण से छुटकारा पाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है. अब सवाल यह उठता है कि देवी स्वरूप, निस्वार्थ भाव से सुख-सुविधाओं का बलिदान करने वाली मां उस अजन्मे शिशु को मारने की स्वीकृति कैसे दे देती है? क्या उस बच्ची को जीने का अधिकार नहीं है? उस बेचारी ने कौन सा अपराध किया है? यह कृत्य मानवीय दृष्टि से भी उचित नहीं है. प्रत्येक प्राणी जीना चाहता है. किसी को जीने के अधिकार से वंचित करना पाप है. वैदिक धर्म में भ्रूण हत्या को ब्रह्म हत्या से भी बड़ा पाप बताया गया है. कहा गया है कि ब्रह्म हत्या से जो पाप लगता है, उससे दोगुना पाप गर्भपात से लगता है. इसका कोई प्रायश्चित नहीं है. जैन दर्शन में भी इसे नरक की गति पाने का कारण माना गया है. आश्चर्य है कि धार्मिक कहलाने वाला और चींटी की हत्या से भी कांपने वाला समाज आंख मूंद कर कैसे भ्रूण हत्या कराता है! यह मानव जाति को कलंकित करने वाला अपराध है.
देश का एक जिला ऐसा भी है, जहां के युवा वर्ग ने बेसहारा सेवा संस्थान के जरिये एक खास अभियान चला रखा है. कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के दर्जनों युवक युवतियांे ने अपने गांव व आसपास होने वाली किसी भी धर्म-जाति की कन्या की शादी में टेंट से लेकर बर्तन तक का काम खुद संभालतें है.बल्कि खुद अपने संसाधनों से शादी- विवाह में काम आने वाले तमाम छोटे-बड़े साजोसामान लड़की के घर वालों को आर्थिक मदद भी करते हैं. 2005 में बने बेसहारा सेवा संस्थान से लाभांवित होने के बाद लोगों की भावनाएं बदली हैं. यूं तो बेटी का विवाह एक सामाजिक परंपरा है, लेकिन अगर ऐसे ही बेटी वालों की मदद की जाने लगे तो कन्या भ्रूण हत्या जैसी विकृत सोच रखने वाले लोगों के भी विचार बदलेंगे. बहरहाल, यह समझ में नहीं आता कि आज हम इंसान बनना क्यों भूलते जा रहे हैं. जो लोग भ्रूण हत्या के बारे में सोचते हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि बेटियों से घर-आंगन में रौनक है. ममता, प्रेम, त्याग, रक्षाबंधन और न जाने कितनी परंपराएं उन्हीं बेटियों के चलते जीवित हैं. इस स्थिति को देखकर कह सकते हैं कि कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं, देश और समाज के लिए अभिशाप भी है. इसे कड़ाई के साथ रोकने की जरूरत है.
अमेरिका में 1994 में एक सम्मेलन हुआ, जिसमें डॉ. निथनसन ने एक अल्ट्रासाउंड फिल्म (साइलेंट स्क्रीन) दिखाई. उसमें बताया गया कि 10-12 सप्ताह की कन्या की धड़कन जब 120 की गति में चलती है, तब बड़ी चुस्त होती है, लेकिन जैसे ही पहला औजार गर्भाशय की दीवार को छूता है तो बच्ची डर से कांपने लगती है और अपने आप में सिकुड़ने लगती है. औजार के स्पर्श करने से पहले ही उसे पता लग जाता है कि हमला होने वाला है. वह अपने बचाव के लिए प्रयत्न करती है. औजार का पहला हमला कमर और पैर पर होता है. गाजर-मूली की भांति उसे काट दिया जाता है. कन्या तड़पने लगती है. फिर जब उसकी खोपड़ी को तोड़ा जाता है तो एक मूक चीख के साथ उसका प्राणांत हो जाता है. यह दृश्य हृदय को दहला देता है. इस निर्मम कृत्य से ऐसा लगता है, मानों कलियुग की क्रूर हवा से मां के दिल में करुणा का दरिया सूख गया है. तभी तो दिन-प्रतिदिन कन्या भ्रूण हत्याओं की संख्या बढ़ रही है. यह भ्रूण हत्या का सिलसिला इसी रूप में चलता रहा तो भारतीय जनगणना में कन्याओं की घटती संख्या से भारी असंतुलन पैदा हो जाएगा. यदि बदलाव नहीं आया तो आने वाले कुछ वर्षों में ऐसी स्थिति आ जाएगी कि विवाह योग्य लड़कों के लिए लड़कियां नहीं मिलेंगी.
आंकड़े बताते हैं कि 2001 की जनगणना के अनुसार, 1000 लड़कों पर पंजाब में 793, गुजरात में 878, दिल्ली में 865, हरियाणा में 820, हिमाचल में 897, राजस्थान में 909, महाराष्ट्र में 913, बंगाल में 963 लड़कियां हैं. ईसाइयों में लिंगानुपात की स्थिति काफी अच्छी है. इस समुदाय में 2001 की जनगणना के अनुसार, 1.19 करोड़ लड़कों की तुलना में 1.29 लड़कियां हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए आवश्यकता इस बात की है कि सामाजिक सोच बदली जाए, मानदंड बदले जाएं, लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव समाप्त किया जाए. आज की परिस्थिति में लड़का हो या लड़की, उसके अंदर शिक्षा एवं संस्कार भरने की जरूरत है. लड़कियों के जन्म से घबराने की अपेक्षा उनके जीवन के निर्माण की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए. यही समाज के लिए श्रेयस्कर होगा. संस्कारी और सुयोग्य कन्याओं से परिवार भी सुरभित बनेगा, जो समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. हालांकि कुछ राज्यों में सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर प्रतिबंध लगाया गया है. इस प्रतिबंध का कोई असर तब तक नहीं होगा, जब तक मनुष्य की मनोवृत्ति नहीं बदलेगी और भोगवृत्ति सीमित नहीं होगी.

1 टिप्पणी:

Powered By Blogger