23.2.13

दरोगा की कारगुजारी अब कहां जाये वो बेचारी ?


पुलिस के प्रति क्यों न कुंठा व्याप्त हो जब पुलिस विभाग में कोठी थाना प्रभारी बाराबंकी जैसे दरोगा मौजूद हों दिल्ली के दामिनी रेप कांड ने देश के आमजनों का दिल द्रवित कर डाला लेकिन शायद  ये बेखबर ही रहे  ।  घटना बाराबंकी जनपद की है यहाँ के कुम्हरावा  गांव का एक दबंग युवक रवि उर्फ नंगू डिघावा गांव में रह रहे एक गरीब  गुप्ता परिवार की   बी ए में पढ़ रही  छात्रा  को अपहरित कर ले जाता है और लडकी का पीड़ित पिता जब मामले की जानकारी देने थाने पहुँचता है तो उलटे उसे ही बेइज्जत होना पड़ता है तमाम आरजू मिन्नत के बाद पुलिस छात्रा  की करीब 12दिनों बाद  बरामदगी तो कर लेती है लेकिन मोटी रकम लेकर  अपहर्ताओं को बाइज्जत छोड भी देती है और छात्रा को थाने में ही रोक लिया जाता है ।
    छात्रा के पिता दुर्गा प्रशाद गुप्ता का कहना है  की काफी जद्दो जहद के बाद कोठी पुलिस ने नव फरवरी को दी गयी तहरीर को 11 फरवरी को स्वीकार किया  और फिर 20 फरवरी को पुलिस रवि उर्फ नंगू के साथ लडकी को बरामद भी कर लाई । रवि के घर वाले भी चंद मिनटों बाद थाने पहुँच जाते है और फिर शुरू होती है मामले को निपटाने की बात। हजारों से शुरू होकर बात ज्यों ही लाखों तक पहुंचती है सारे नियम कानून को ताक पर लटका सुविधा शुल्क थाना प्रभारी कोठी लपक लेतें हैं और रवि उर्फ नंगू सहित उसके सभी घर वालों को छोड़ दिया जाता हैै ।
ये कहते  हुये छात्रा के कु.िठत पिता दुर्गाप्रसाद गप्ता रो पडते है जो अब पुलिस महानिदेशक से फरियाद कर  न्याय के लिए प्रदेश की राजधानी में भटक रहे है ।  उनका कहना है की बीते आठ फरवरी को उसकी लडकी को जो की सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में बी ए में शिक्षारत थी को कुम्हरावा के रवि उर्फ नंगू के द्वारा अपहृत कर लिया गया जब उन्होनेे काफी भाग  दौड़ की तो कोठी थाना  पुलिस ने 20 फरवरी को दबिस देकर रवि उर्फ नंगू व उसके परिवारीजनो को कुम्हरावा गांव में धरदबोचा और उसे व उसके परिवारीजनो सहित अपहृत छात्रा  को भी  थाने ले आये । इसी बीच दबंग रवि उर्फ नंगू के कुछ रिश्तेदार भी कोठी थाना पुलिस के पास आ धमके और मामला रफा दफा करने की गुफ्तगू थाना प्रभारी कोठी श्री दुबे से शुरू कर दी लाखों की बात आते ही रवि उर्फ नंगू को छोड़ देने की थाना प्रभारी ने हरी झंडी दे दी और कुछ समय बाद अपहर्ता रवि और उसके साथ लाये गये परिवार के सभी लोगों को छोड़ दिया गया  और छात्रा  थाने में ही रोक लिया गया । उसे थानाप्रभारी द्वारा मोबाइल से सूचना देकर फटकार लगाई गयी कि  तेरी लडकी थाने  में है आकर ले जा । वह बताते हैं कि अपनी पत्नी को साथ लेकर जब वह थाने  पहुँचा तो वहां उससे थानाध्यक्ष महोदय गाली गलौज करते हुए बोले की खुद लडकी को डाटता  फटकारता है और अपहरण  हो जाने का नाटक करता है चल दीवान जी जो लिखायें  लिख के दस्तखत कर और लडकी को ले जा । वह  बताते है कि इस तरह के अन्याय की वो कल्पना भी नहीं किये थे थानेदार की इस   कार्यवाही से वो बेहद दुखी हुये तथा बोले के जब आपने मुलजिमों को थाने लाकर छोड़ दिया बगैर चिकित्षा कराये और कोई कार्यवाही ही नही की  तो अब मै भी लडकी को इस हाल में नहीं ले जाऊँगा और वह घर लौट आया । लडकी को कहाँ और किस हाल में पुलिस रख रही है उसे इसका भी पता नहीं है अब वह अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों से न्याय की गुहार लगाता धूम रहा है वहीं दूसरी तरफ जब इस मामले की जानकारी कोठी थाना  प्रभारी से टेलीफोन करके चाही गयी तो उन्होंने किसी की गिरफ्तारी करने की बात को सिरे से खारिज करते हुए लडकी को स्यामा अस्पताल के पास मिलने की बात कहते हुए और कुछ भी बताने से मना कर दिया । कोठी थाना प्रभारी के इस कृत्य से क्षेत्र के लोग हतप्रभ ही नहीं हैं बल्कि काफी आक्रोशित भी है और लडकी का पिता व उसके परिवारी जन भी काफी आहत हैं । छात्रा के पिता ने प्रदेष के मुख्यमंत्री प्रमुख गृहसचिव सहित पुलिस महानिदेषक को षिकयती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुये कोठी थाना प्रभारी के खिलॉफ आवष्यक कार्यवाही करने की मांग की है समाचार लिखे जाने तक लडकी को कहाँ और किस हाल में पुलिस रख रही है ये पता नही चल सका है ।

19.2.13

जनता का भरोसा तोड़ना सियासतदानों का खेल

Report By R.K Pandey
आज कल राजनीतिक गलियारों में सिर्फ एक ही बहस छिड़ी हुई नजर आ रही है कि 2014 का प्रधानमंत्री कौन बनेगा ? कांग्रेस में कुछ लोग कहते हैं कि राहुल गांधी बनेंगे तो बीजेपी में कुछ लोग कहते हैं कि मोदी का नाम सबसे ऊपर है ओर तो और एनसीपी के लोग  है कि शरद पंवार को प्रधानमंत्री बननेके सपने संजोए बैठे हे वहीं समाजवादी पार्टी के लोग अपने मुखिया मुलायम को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाह रहें है मायावती जी तो खुद कहती नजर आ रहीं है कि दलितों की रक्षा के लिए उनका प्रधानमंत्री होना  जरुरी है।  लेकिन सच मायने में इन सब बातों से आम आदमी को कोई मतलब नहीं है,इन सब बातों से तो सिर्फ उन सियासी नेताओं का है जो इस बहाने अपनी पहचान बनाना चाहते है औरं आम जनता  है कि रोजाना की दिनचर्या से जुडी समस्याओसे हलकान है बढती महंगाई, भ्रष्टाचार, जिनसे कि उसका रोज सामना होता है उन बातों पर किसी का ध्यान जाता ही नहीं । इस देश की विडंबना है कि देश का आम आदमी मंहगाईके बोझ तले दबा जा रहा है महंगाई के बोझ से आम आदमी की कमर टूट गई हैं और मंहगाई के नाम  पर लगातार खेले जा रहे सियासी दांवपेच से अब आम जनता  अब आजिज हो चुकी  है उसकी समझ में नहींआ रहा है कि वह किस पर भरोसा करे और किस पर नहीं। सवाल यह उठता है कि क्या आम जनता का भरोसा  तोड़ना सियासतदानों का खेल बन चुका हैं।

16.2.13

2014 के जंग की घुटने लगी भंग

                                                                  Report By-रिजवान चंचल
जरा देखिये नेताओं में कौन किसके कितना करीब है और कितना  दूर 

आगामी लोकसभा चुनाव की जंग  को लेकर लगभग सभी राजनीतिक दल अपना अपना गुणा भाग बैठाने मेजुट गए हैं !देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. अभी से ही चौक-चौराहों और सरकारी दफ्तरों में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गरमाने लगा है! हालांकि चुनाव में अभी समय हैलेकिन इस जंग की भंग हर राजनीतिक दल घोंटनेमें जुट गये है। 2014 को लक्ष्य मान फतह की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी भी  बीते विधानसभा चुनाव की भांति ही फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही संगठन को पूरी तरह दुरुस्त कर  सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की कवायद शुरू कर दी गई है।गौरतलब तो यह है कि  संगठनात्मक फेरबदल की पहल खुद सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर रहे है।पार्टी रणनीतिकारों की माने तो फ्रंटल और युवा संगठनों के साथ ही प्रकोष्ठों में भी बड़े स्तर पर बदलाव हाने की संभावना  है।चर्चा है   सूबे की राजधानी लखनऊ के मध्य विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शाकिर सिद्दीकी को जो की विगत करीब 20 सालों  से पार्टी के समर्पित कार्यकर्तां के रूप में जाने जाते रहे है को हटाकर उनके  स्थान पर बाबू लाल इलाहाबादी को अध्यक्ष बना दिया गया है जिसको लेकर न केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं में ही रोस है बल्कि मुस्लिम  कार्यकर्ता भी इस खबर को सुनकर हतप्रभ  है।  बताते चले की साकिर सिद्दीकी के बारे में लोग यहाँ तक कयास लगाने में जुटे थे की श्री सिद्दीकी को किसी न किसी निगम का अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है ! असल में विधानसभा चुनाव के बाद से महज युवा संगठनों को भंग करने के बाद पार्टी ने संगठन में फिलहाल फेरबदल की प्रक्रिया को रोक रखा था। अब चूंकि लोकसभा चुनाव करीब है और खुद सपा     मुखिया मुलायम सिंह यादव भी साफ कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 60 से 70 सीटों पर विजय पताका फहराये बिना केन्द्र में सरकार बनाना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि सपा मुखिया का यह बयान आने के साथ ही संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जाता है की श्री सिद्दीकी के अध्यक्ष रहते ही मध्य विधान सभा से मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा को भारी मतों से विजय भी हासिल हुई थी! भाजपा इस बार चुनाव में कोई बड़ा उलटफेर करने की फिराक में है, इसलिए उसके रणनीतिकार बाहर से ऊर्जा लाकर पार्टी में जोश फूंकने के जुगाड़ में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस बार फिर राम मंदिर का मुद्दा जनता के बीच रखकर प्रतिद्वन्दियों कोमात देने की तैयारी में है। देश अनेक ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा है ! भ्रष्टाचार  महंगाई  पानी  बिजली  सुरक्षा आदि पर किसी सार्थक पहल की बात नहीं हो रही है बल्कि मंदिर की बात हो रही है ! गोया एक मंदिर बन जाने से ये तमाम परेशानियां  स्वतः दूर हो जायेंगी !    भाजपा भी  भटकाववादी बातें कर येन.केन.प्रकारेण सत्ता में आने की जुगत में है !

2.2.13

कार्रवाई से 150 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली


अब जरा सोचिये की भ्रस्टाचार की गंगोत्री में किस कदर लोग डुबकियाँ लगा रहे हैं इस बात का खुलासा   केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की भ्रष्टाचार भंडाफोड़ कार्रवाई से 150 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली किये जाने से ही पता चल गया  है। पिछले साल विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा किये गए सार्वजनिक कार्यों की तकनीकी समीक्षा किये जाने से यह राशि प्राप्त हुई है।
भ्रष्टाचार निरोधक इकाई सीवीसी की पिछले दिसंबर की रिपोर्ट के अनुसार सतर्कता आयोग के अंतर्गत आने वाले मुख्य तकनीकी परीक्षण ने केंद्र सरकार के 61 विभागों द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की और 2012 के दौरान 151.19 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई। सीवीसी ने आलोच्य महीने के दौरान 1,922 शिकायतों का निपटान किया। इसमें से 158 मामले भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने वालों की तरफ से आए।
Powered By Blogger