उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के मैदान में एक बार फिर बीएसपी, समाजवादी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तथा साथ ही कुछ दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां अपनी ढपली अपना राग अलापने में जुट गयीं है लेकिन अभी तक सभी पार्टियों का ट्रैक रिकॉर्ड विकास के मुद्दे पर खाली ही नज़र आ रहा है सिर्फ और सिर्फ एक दूजे पर हल्ला बोल की राजनीत ,एक दूसरे की खामियों और कमजोरियों को जनता के बीच प्रचारित करने का सिलसिला जारी है ! पार्टियों द्वारा आयोजित रैली आदि में भी केवल एक दूजे के क्रियाकलापों को बकवास साबित करने एवं अपनी ताकत का एह्शास प्रदर्शन जैसी होड़ ही दिखाई दे रही है ।
लगातार पिछड़ते जा रहे उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थित को द्रष्टिगत करते हुए कहा जा सकता है कि जाति और धर्म की राजनीति ने पूरे उत्तर प्रदेश को इस कदर मथ दिया है कि यहाँ विकास कोसों पीछे छूटा जा रहा है वैसे इस हकीकत को भी बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थोथा साबित कर दिया है जिससे यह लगता है की जातिगत राजनीति के बावजूद भी यदि नेता चाह लें तो न केवल विकास की रणनीति बना प्रदेश की तस्वीर बदल सकतें है बल्कि वहां के लोंगों की तकदीर भी बदल सकतें हैं लेकिन दुर्भग्य इस प्रदेश का की यहाँ पिछले 20 साल ऐसा एक भी नेता नहीं दिखा, जिसमें प्रदेश की तस्वीर बदल देने की झलक भी दिखी हो हाँ बातें सभी बड़ी बड़ी करतें रहें हैं कोई भी दल रहा हो सभी ने सिर्फ जाति की राजनीति ही की है यहाँ कोई लोध नेता बन गया, तो कोई यादव नेता और कोई दलित नेता। सोच के इस अकाल ने जातिवादी भावना को तो मजबूत किया, जाति विशेष में उनकी ताकत को भी बढ़ाया, लेकिन उन्होंने इस दायरे से बाहर निकलने की कोशिश नहीं की यदि कोशिश की गयी होती तो आज बिहार से बदतर स्थित उत्तर प्रदेश की न होती ।
