भंवरी देवी के गुमशुदगी के बारे मे जोर शोर की चर्चा हो रही है आइये जानते है कौन है भवरी जो अख़बारों और न्यूज़ चैनलों में चर्चा का विषय बनी है और जिसके भवर में एक मंत्री जी की नीद उडी हुई है .. भंवरी देवी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली एक ऐसी महिला है जो की नर्स तथा लोक गायिका के रूप में जनि जाती है .. अपने ट्रान्सफर के बारे मे वो राजस्थान के एक केबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के संपर्क मे आयी . मंत्री जी ने उसका काम तो तुरंत करवा दिया लेकिन बदले में उससे कम के एहशान की कीमत वसूलने लगे .. हद तो तब हों गयी जब मंत्री जी उसको अपने चमचो के साथ भी घृणित कार्य के लिए मजबूर करने लगे . फिर मजबूर भंवरी देवी ने मंत्री जी के साथ अपनी एक सीडी बना ली जिसकी जानकारी बताया जाता है मंत्री को लग गयी बस यहीं से शुरू हुआ भवरी के खिलाफ साजिश का खेल कब और कहाँ से उसे उठा लिया गया कहाँ गायब कर दी गयी वो जिन्दा है या मार दी गयी ऐसे ढेर सरे सवाल मीडिया के लिए सुर्खियाँ बने हुए है . करीब 26 दिन से भंवरी देवी का कोई पता नहीं है !लेकिन सबसे हैरान कर देने वाला रवैया केन्द्र सरकार का है . सोनिया गाँधी एक महिला होते हुए भी इस मामले में खामोश बनी हुई है और मंत्री से इस्तीफा तक नहीं लिया जा सका है वैसे भी आज कल कांग्रेस की उल्टी गिनती चालू है आये दिन केंद्र सरकार के नुमाएंदों की कली करतूतों का खुलाशा हो रहा है सोच रही होंगी किस-किस का इस्तीफा लूँ ?और तो और इस मामले में महिला आयोग और अनसुचित जनजाति आयोग क्यों चुप है ये सवाल भी मौजू बना हुआ है ? जबकि इस समय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा खुद राजस्थान की ही है ! अनसुचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया को भी शायद सिर्फ यूपी में ही दलितो पर अत्याचार दिखता है वो भी इस मामले में चुप्पी सी साधें हैं ।
23.9.11
भंवरी के भवर में फसे मंत्री
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें