अब 14 सितंबर ‘हिंदी दिवस’ मात्र संकल्प लेने का दिन या यू कहें केवल एक पर्व सा बन गया है। ‘हिंदी दिवस’ पर होनेवाले आयोजनों की भाषा पर गौर करें तो यूं लगेगा जैसे हिंदी रसातल को जा रही है। यह शोक और विलाप का वातावरण दरअसल उन लोगों ने पैदा किया हैए जो हिंदी की खाते तो हैं पर उसकी शक्ति को नहीं पहचानते। कर्म और जीवन में मीलों की दूरी रखने वाला यह विलापवादी वर्ग हिंदी की दयनीयता के ढोल तो खूब पीटता है। लेकिन अल्प समय में हुई हिंदी की प्रगति के शिखर उसे नहीं दिखते। अंग्रेजी के वर्चस्ववाद को लेकर हिंदी भक्तों की चिंताएं कभी.कभी अतिरंजित रूप लेती दिखती हैं। वे एक ऐसी भाषा से हिंदी की तुलना कर अपना दुख बढ़ा लेते हैं जो वस्तुतरू विश्व की संपर्क भाषा बन चुकी है और ज्ञान.विज्ञान के विविध अनुशासनों पर उसमें लंबा और गंभीर कार्य हो चुका है। अंग्रेजी दरअसल एक प्रौढ़ हो चुकी भाषा है, जिसके पास आरंभ से ही राजसत्ताओं का संरक्षण ही नहीं रहा, वरन ज्ञान.चिंतन, आविष्कारों व नई खोजों का मूल काम भी उसी भाषा में होता रहा। हिंदी एक किशोर भाषा है जिसके पास उसका कोई ऐसा अतीत नहीं है जो सत्ताओं के संरक्षण में फला.फूला हो । आज भी ज्ञान.अनुसंधान के काम प्रायः हिंदी में नहीं हो रहे हैं। उच्च शिक्षा का लगभग अध्ययन और अध्यापन अंग्रेजी में हो रहा है। दरअसल हिंदी की शक्ति यहां नहीं है। अंग्रेजी से इसकी तुलना इसलिए भी नहीं की जानी चाहिए क्योकि हिंदी एक ऐसे क्षेत्र में बोली जानेवाली भाषा है जो विश्व मानचित्र पर अपने विस्तारवादी उपनिवेशवादी चरित्र के लिए नहीं बल्कि सहिष्णुता के लिए जाना जानेवाला क्षेत्र है। फिर भी आज हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी द्वारा बोली जानेवाली भाषा है। क्या इस तथ्य पर गर्व नहीं किया जा सकता दरअसलए अंग्रेजी के खिलाफ वातावरण बनाकर हमने अपने बहुत बड़े हिंदी क्षेत्र को अज्ञानीष् बना दिया तो दक्षिण के कुछ क्षेत्रों नेें हिंदी विरोधी रुझानों को भी बल दिया। नकारात्मक अभियान भाषा को शक्ति नहीं दे सकते। एक भाषा के रूप में अंग्रेजी सीखने और राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी को समादर देने मातृभाषा के नाते मराठी बांग्ला या पंजाबी का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है। किंतु किसी भाषा को समाज में यदि प्रतिष्ठा पानी है तो वह नकारात्मक प्रयासों से नहीं पाई जा सकती।
अंग्रेजी के विस्तारवाद को हमने साम्राज्यवादी ताकतों का षड्यंत्र माना और प्रचारित किया। फलतरू भावनात्मक रूप से सोचने.समझने वाला वर्ग अंग्रेजी से कटा और आज यह बात समूचे भारतीय उपमहाद्वीप के लिए गलत प्रमाण बन गई। यदि अंग्रेजी मुट्ठीभर सत्ताधीशों नौकरशाहों और प्रभुवर्ग की भाषा है। वह उनकी शक्ति बन गई है। तो शक्ति को छीनने का एकमेव हथियार है उस भाषा पर अधिकार। यदि देश के तमाम गांवों कस्बों, शहरों के लोग निज भाषा के आग्रहों में जकड़े न होते तो आज मुट्ठी भर लोगों के अकड़ और शासन की भाषा न होती। इस सिलसिले में भावनात्मक नारेबाजियों से परे हटकर विश्व परिदृश्य में हो रही घटनाओ, बदलावों का संदर्भ देखकर ही कार्यक्रम बनाने चाहिए। यह बुनियादी बात हिंदी क्षेत्र के लोग नहीं समझ सके। आज यह सवाल महत्वपूर्ण है कि अंग्रेजी सीखकर हम साम्राज्यवादी उपनिवेशवादी कुचक्रों से जूझ सकेंगे या उससे अनभिज्ञ रहकर। अपनी भाषा का अभिमान इसमें कहीं आड़े नहीं आता। भारतेंदु की यह बात ‘निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल’ आज के संदर्भ में भी अपनी प्रासंगिकता रखती है। आप इसी भाषा प्रेम के रुझानों को समझने के लिए दक्षिण भारत के राज्यों पर नजर डालें तो चित्र ज्यादा समझ में आएगा। किसी मलयाली भाषी तमिल भाषी का अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम किसी हिंदी भाषी से कम नहीं है लेकिन दक्षिण के राज्यों ने अपनी भाषा के प्रति अनुराग बनाए रखते हुए अंग्रेजी का भी ज्ञानार्जन किया और हिंदी भी सीखी। यदि वे निज भाषा का आग्रह लेकर बैठ जाते तो शायद वे आज सफलता के शिखर न छू रहे होते। आग्रहों से परे स्वस्थ चिंतन ही किसी समाज और उसकी भाषा को दुनिया में प्रतिष्ठा दिला सकता है। भाषा को अपनी शक्ति बनाने के बजाय उसे हमने अपनी कमजोरी बना डाला। जबकि बदलती दुनिया के मद्देनजर विश्व ग्राम की परिकल्पना अब साकार हो उठी है। अंग्रेजी विश्व की संपर्क भाषा के रूप में और हिंदी भारत में संपर्क भाषा के स्थान पर प्रतिष्ठित हो चुकी है। यह चित्र बदला नहीं जा सकता। हिंदी की ताकत दरअसल किसी भाषा से प्रतिद्वंद्विता करके नहीं वरन इसकी उपयोगिता से तय होगी। आज हिंदी सिर्फ वोट मांगने की भाषा है फिल्मों की भाषा है। बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां अभी आधारभूत कार्य होना बाकी है। हिंदी ने खुद को एक लोकभाषा और जनभाषा के रूप में सिद्ध कर दिया है किंतु ज्ञान.विज्ञान के विविध अनुशासनों पर इसमें काम होना बाकी है।
14.9.11
अंग्रेजी के वर्चस्ववाद को लेकर हिंदी भक्तों की चिंताएं
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें