14.9.11

पीडि़त महिलाओं को मायावती से इंसाफ की उम्मीद नहीं

anandsen sasi3

बसपा सरकार में पीडि़त महिलाओं को मायावती से इंसाफ की उम्मीद नहीं है। इसलिए वे अदालतों और सीबीआई की ओर रुख कर रही हैं। न्यायालय की सख्ती को भांपते हुए सरकार कई मामलों में न चाहने के बावजूद सीबीआई जांच की सिफारिश कर रही है। शीलू के बाद सरकार ने सोनम मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।पीडि़त और प्रताडि़त पक्ष का सरकार से भरोसा उठ चुका है। इसीलिए वे सरकार की किसी जांच एजेंसी के बजाय सीबीआई पर ही भरोसा कर रहे है। पीडि़त पक्ष कोर्ट से सीबीआई जांच का आदेश अदालत से ले आए इससे पहले सरकार स्वयं इसकी पहल कर रही है। शीलू के बाद सोनम मामले में सरकार ने जो तत्परता दिखाई वह देखते बन रही है। इससे पहले हर महिला उत्पीड़न की घटना पर पहले सरकार की ओर से पर्दा डालने का प्रयास हुआ। लेकिन विपक्ष के दबाव में सरकार को बैकफुट पर जाना पड़ा।
सोनम मामले में सीबीआई की सिफारिश करने से पहले सरकार दोनों सीएमओ और डिप्टी सीएमओ की हत्याओं के मामले उच्च न्यायालय के आदेश आने से पहले सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुकी है। शीलू और सोनम से पहले उत्पीड़न की शिकार जिन महिलाओं ने उत्तर प्रदेश की जांच एजेंसियों पर भरोसा किया है वे आज भी इंसाफ की खातिर चक्कर लगा रही हैं। शीलू के बाद सोनम मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बाद से साफ है कि मायावती सरकार महिलाओं के उत्पीड़न में तो अग्रणी है ही उन्हें इंसाफ दिलाने के मामले में सबसे फिसड्डी है। शीलू अपने गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गई। सोनम केपरिजन भी पहुंच जाएं इसके पहले ही सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी।
सोनम और शीलू डिबाई की शीतल बिड़ला हो या आगरा की सीमा चैधरी हो बदायूं की ज्योति शर्मा,हरदोई की प्रियंका या फिर कानपुर की छात्रा दिव्या उत्पीड़न की शिकार ऐसी महिलाओं की फेहरिस्त काफी लंबी है जो न्यायालय जाने के बाद भी इंसाफ की बाट जोह रही हैं। इनकेआरोपी मंत्रियों, विधायकों को तो जेल भेजा गया लेकिन उत्पीड़न की शिकार इन महिलाओं को इंसाफ की आस अभी भी है। यह भी संयोग है कि साढ़े चार सालों में जो भी महिला और दलित महिला उत्पीड़न की घटनाएं हुई उन्हें अंजाम देने वालों में बसपा के ही मंत्रियों, विधायकों के नाम उजागर हुए। बांदा के शीलू मामले में विपक्ष के काफी दबाव के बाद सीबीसीआईडी जांच के लिए तैयार हुई। विधायक के साथ पीडि़ता शीलू को भी चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया। मामले में जब उच्च न्यायालय ने स्वतरू संज्ञान लिया तब उसे रिहा किया गया। विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी अभी भी जेल में हैं।
इसी प्रकार खीरी के निघासन में सोनम के साथ उसकी हत्या किए जाने के मामले में पहले पुलिस फिर सीबीसीआईडी की जांच हुई। दोनों की जांच पर ही सवाल उठे। पीडि़ता के परिजन सीबीआई जांच चाहते है उसे भी सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई केसुपुर्द कर दिया। इन घटनाओं के अलावा एक दर्जन से ज्यादा महिला उत्पीड़न की ऐसी घटनाएं हुई जिनको लेकर काफी हंगामा हुआ लेकिन सरकार में खासा दखल रखने वाले लोग पीडि़त पक्ष को ही चुप कराने में कामयाब रहे। उन्नाव को कविता कांड या फिर बिल्हौर और अंबेडकर नगर में ऐसी घटना की शिकार महिलाएं रही हों।यूपी सरकार की जांच एजेंसियों पर पीडि़तों को भरोसा नहीं,शीलू औ र सोनम जैसी दर्जनों महिलाओं को अभी भी है सीबीआई से ही इंसाफ की आशहै।                                                                                                                                                                                                                                                                                                          

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger