24.5.13

कहां तुम चले गये..स्मृति शेष

 डॉ. असगर अली इंजीनियर की आत्मकथा अभी कुछ समय पहले प्रकाशित हुई थी। आत्मकथा का शीर्षक है आस्था और विश्वास से भरपूर जीवन- शांति, समरसता और सामाजिक परिवर्तन की तलाश। आत्मकथा का यह शीर्षक असगर अली इंजीनियर की जिंदगी का निचोड़ हमारे सामने प्रस्तुत करता है। असगर अली को मैं कम से कम पिछले 10 वर्षो से जानता हूंव पढता हू। मैंने उनके साथ एक कार्येक्रमं में भाग लिया है
। वे जिस भी विषय पर वे बोलते थे, उस पर उनकी जबरदस्त पकड़ रहती थीे। उनके व्याख्यानों के बाद जो प्रश्न होते थे, उनका उत्तर देने में उन्हें महारथ हासिल था। अनेक स्थानों पर श्रोता भड़काने वाले सवाल पूछते थे, परंतु उनका उत्तर वे बिना आपा खोए देते थे। वे अपने गंभीर, सौम्य एवं शांत स्वभाव से अपने तीखे से तीखे आलोचक का मन जीत लेतेथे।असगर अली की आत्मकथा पढ़कर वाशिंगटन के प्राध्यपक पॉल आर. ब्रास ने लिखा- यह एक ऐसे जीवन का विवरण है जो पूरा का पूरा समानता और मानवाधिकारों की रक्षा में बीता है। यह ग्रंथ उनके जीवन का ऐसा सारांश है, जिससे हम सब एक प्रेरणास्पद सबक सीख सकते हैं। प्रसिद्ध शिक्षाविद् और नेशनल आरकाईव्स ऑफ इंडिया के महानिदेशक मुशीरुल हसन लिखते हैं- यह एक हिम्मती और बहादुर व्यक्ति की जीवन गाथा है। इसके साथ ही यह समकालीन दुविधाओं का सूक्ष्म विश्लेषण भी है।

असगर अली का स्वास्थ्य पिछले कई महीनों से ठीक नहीं था। वे मधुमेह के पुराने मरीज थे और उन्हें दिन में दो बार इंसुलिन लेना पड़ता था। एक-दो बार तो वे यात्राओं के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बावजूद उन्होंने यात्राएं करना जारी रखा। उन्होंने दुनिया के अनेक देशों की यात्राएं कीं। उनकी यात्राओं का उद्देश्य सैर-सपाटा करना नहीं वरन् बौद्धिक होता था। सारी दुनिया में उनकी ख्याति इस्लाम के एक महान अध्येता के रूप में थी। उन्होंने इतिहास का अध्ययन भी बड़ी बारीकी से किया था। उनकी मान्यता थी कि इतिहास से सकारात्मक सबक सीखने चाहिए। सामंती युग की जितनी गहन व्याख्या वे करते थे उतनी कम ही विद्वान कर पाते हैं।

अकबर इलाहबादी का एक प्रसिद्ध शेर है- कौम के गम में खाते हैं डिनर हुक्काम के साथ, दर्द लीडर को बहुत है, मगर आराम के साथ। असगर अली ऐसे लोगों में नहीं थे। वे विचारक एवं चिंतक होने के साथ-साथ एक मैदानी कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने अनेक सांप्रदायिक दंगों के दौरान फायर ब्रिगेड की भूमिका अदा की थी। आजादी के बाद के अनेक दंगों का उन्होंने बहुत ही बारीकी से अध्ययन किया थौ। वे उन स्थानों पर स्वयं जाते थे जहां दंगों के दौरान निदरेषों का खून बहा हो। वे इन दंगों की पृष्ठभूमि को पैनी नजर से देखते थे। वे उनसे सबक सीखते थे और दूसरों को भी सिखाते थे। वे हर माह में दो बार अर्थात् पाक्षिक लेख लिखते थे जो सेक्युलर पर्सपेक्टिव नामक बुलेटिन के रूप में प्रकाशित होता था।
असगर अली ने अनेक मौलिक ग्रंथ लिखे। उनका एक गं्रथ 21वीं सदी और इस्लाम अत्यंत लोकप्रिय हुआ। अभी हाल में उनके लेखों का संग्रह हिंदी में प्रकाशित हुआ है। वे चाहे कहीं भी हों, देश में या विदेश में, समय पर सेक्युलर पर्सपेक्टिव लिखना नहीं चूकते थे।

असगर अली का जन्म 10 मार्च 1939 को राजस्थान के एक कस्बे में एक धार्मिक बोहरा परिवार में हुआ था। उनके पिता बोहरा उलेमा थे। उनका ज्यादातर बचपन मध्य प्रदेश में बीता और यहीं उनकी शिक्षा हुई। उन्होंने इंदौर के प्रसिद्ध जीएसटीआईएस से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और उसके बाद मुम्बई में नौकरी प्रारंभ की। उनमें बचपन से ही बोहरा समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति गहन आक्रोश था। शनैरू-शनैरू इस आक्रोश ने विद्रोह का रूप ले लिया।

असगर अली के अनुरोध पर जयप्रकाश नारायण ने बोहरा समाज में व्याप्त कुरीतियों की जांच के लिए एक आयोग गठित किया। इस आयोग में जस्टिस तिवेतिया और प्रसिद्ध पत्रकार कुलदीप नैयर थे। आयोग ने पाया कि बोहरा समाज में एक प्रकार की तानाशाही व्याप्त थी। इस तानाशाही का मुकाबला करने के लिये असगर अली ने सुधारवादी बोहराओं का संगठन बनाया। इस संगठन में सबसे सशक्त थी उदयपुर की सुधारवादी जमात। बोहरा सुधारवादियों में डाक्टर-इंजीनियर अत्यंत लोकप्रिय थे। हर मायने में वे उनके हीरो थे।

नायक बने खलनायक

 .रिजवान चंचल

 कभी भारतीय जनमानस के नायक रहे श्रीसंत ने अपने आचरण ने स्वयं को खलनायक के पद पर प्रतिष्ठत कर लिया है।  लोगों की याद्दाश्त कमजोर होती है पर लेखकों को अपने दिमाग में अनेक यादें संजोकर  रखनी पड़ती हैं ताकि कभी उनका उपयोग किया जा सके।  2009 में बीसीसीआई की क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में बीस ओवरीय विश्व कप प्रतियोगिता जीती थी। फाइनल में श्रीसंत ने पाकिस्तान के आखिरी खिलाड़ी मिसबा उल हक की चार रन के लिये उड़ती जा रही गेंद लपककर मैच जितवा दिया था। गेंद अगर बाहर जाती तो पाकिस्तान जीत जाता।  उस समय तक क्रिकेट मैचों का बीस ओवरीय प्रारूप भारत में लोकप्रिय नहीं था। इतना ही नहीं भारत में क्रिकेट खेल की प्रतिष्ठा भी कम होती जा रही थी।  उस कैच ने न केवल बीस ओवरीय प्रारूप को भारत में लोकप्रिय बनाया वरन् क्रिकेट खेल की प्रतिष्ठा भी वापस दिलवाई।  हमारे यहंा लोकप्रियता का पैमाना लोगों की आंखों में सम्मान से कम उनके खर्च करने वाले पैसों के आधार पर तय की जाती है।  फिल्म का नायक ज्यादा पैसा लेता तो वह नंबर वन होता है।  खिलाड़ी की  लोकप्रियता इस आधार पर तय होती है कि उसे प्रदर्शन पर  पैसा कितना मिलता है?  खेल की लोकप्रियता इस आधार पर तय होती है कि उस दाव कितना लोग लगाते हैं!
        बहरहाल श्रीसंत चेहरे से जहां सुंदर थे वहीं उनकी गेंदबाजी भी गजब की थी।  पता नहीं लोकप्रियता का मतलब उनकी नजर मे क्या था?  उन्हें पता ही नहंी भारतीय जनमानस में उनकी प्रतिष्ठा कितनी थी?  अगर इसका विचार होता तो वह कभी उन आरोपों के शिकार नहीं होते जो उन पर लगे हैं।  श्रीसंत का खेल निरंतर गिरता जा रहा था।  फिर वह अनेक बार जब बीसीसीआई की टीम में नहीं दिखते तो हैरानी होती थी। कहा जाता था कि उनको चोटें परेशान कर रही हैं!  उनके प्रशंसकों  को लगता था कि उनके साथ अन्याय हो रहा है।  यह अब पता चला है कि वह अपनी प्रतिष्ठा का नकदीकरण करने लग गये थे। क्रिकेट में पाने के लिये अब उनके पास कुछ नहीं था! विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी के लिये बाकी सारे मैच छोटे हो जाते हैं।  श्रीसंत निरंतर अच्छा खेलते तो उनके लिये कोई उपलब्धि विश्व कप से बड़ी नहीं होती।  शायद यही कारण है कि उनके लिये अब धन अधिक महत्वपूर्ण हो गया होगा।   पार्टियों में सुंदरियों के साथ नाचते हुए उनके फोटो इस बात का प्रमाण है कि उनका लक्ष्य केवल अपनी  विश्व कप विजेता की छवि भुनाना भर था।  सच बात तो यह है कि एक खिलाड़ी के रूप में अब उनके सामने अपने अस्तित्व का संकट है पर उनके प्रशंसकों के लिये तो दिल टूटने वाली स्थिति है। बीस ओवरीय प्रतियोगिता के फायनल में मिसबा उल हक का कैच लेकर उन्होंने जो प्रतिष्ठा कमाई थी वह इस तरह मिट्टी में मिल जायेगी यह कल्पना कौन कर सकता था?

19.5.13

देश में बढ़ती वैचारिक, व्यवहारिक तथा व्यवस्था में अशुद्धता के लिये आचरण ही जिम्मेदार


    हमारे देश में भ्रष्टाचार, बलात्कार तथा अन्य प्रकार के अपराधों की संख्या  में भारी वृद्धि हो रही है।  यह केवल कानून व्यवस्था का प्रश्न नहीं बल्कि समाज में नैतिकता, आचरण तथा आदर्श व्यवहार के प्रति जो उदासीनता है उसे भी इसके लिये जिम्मेदार माना जा सकता है।  खासतौर से नशे की प्रवृत्ति को सामाजिक मान्यता ने लोगों में नैतिकता तथा अनैतिकता के अंतर को समझने की क्षमता को कम कर दिया है।  इससे वैचारिक रुगणता पैदा हुई जिससे विश्वास का संकट बढ़ता ही जा रहा है।
      खासतौर से शराब को तो अब ऐसा पेय मान लिया गया है जिसको न पीना अपने आपको पिछड़ा प्रमाणित करना है। चाहे जहां भी विवाह समारोह में चले जाईये वहां इसका उपयोग धड़ल्ले से होता देखा जा सकता है।  हैरानी की बात यह है कि शराब को समाज में परंपरा की तरह स्थापित करने वाले लोग ही कथित संस्कारों की रक्षा की बात करते है।  विवाह में दूल्हे और दुल्हन के सात फेरों के लिये अग्नि के फेरों के साथ ही पंडित के मंत्रोच्चार पर संस्कृति का निर्वाह होने पर गर्व करते हुए  लोग शराब पीकर नाचते हैं।  सीधी बात कहें तो समाज का सभ्रांत वर्ग जिस सीमा तक मर्यादा तोड़े वही नैतिकता की सीमा हैं। जहां वह रुक जाये वहां से अनैतिकता तथा अशिंष्टता की सीमा शुरु होती है।  यह कोई नहीं समझना चाहता कि देश में बढ़ती वैचारिक, व्यवहारिक तथा व्यवस्था में अशुद्धता के लिये पूरे  समाज का नियमित आचरण ही जिम्मेदार है।
मनृस्मृति में कहा गया है कि
--------------
मत्तोन्मर्त्ताध्यधीनैर्वालेन स्वविरेण वा।
असम्बद्ध कृतश्चैव व्यवहारो न सिद्ध्यति।।
         हिन्दी में भावार्थ-ऐसे व्यक्ति के साथ किया लेनदेन या व्यवहार प्रमाणिक नहीं होता जो मदिरा के सेवन में निंरतर रत हो क्योंकि उसके चरित्र में स्थायित्व नहीं होता।  इसके अलावा जिसका आचरण संदिग्ध हो उससे भी व्यवहार करने पर कोई अर्थ सिद्ध नहीं होता।
             सच बात तो यह है कि मदिरा तथा अन्य व्यसनों में लित्प आचरण, व्यवहार तथा वैचारिक रूप से संदिग्ध होते हैं। अब यह मान लिया जाये तो जब हम पूरे समाज पर दृष्टिपात करते हैं तो पाते हैं कि अगर इस ज्ञान को धारण कर जीवन की राह चलें  तो एकाकी जीवन जीने को बाध्य हो जायेंगे।  आसपास ऐसे लोग कम ही मिलेंगे जो व्यसनों से परे हों।  अपने साथ प्रतिदिन व्यवहार में आने वाले लोग के चयन की सुविधा  हमारे पास  बहुत कम ही होती है।  अगर उनके सामने अपने विचार बतायें तो उनके हृदय में हमारे प्रति शत्रुता का भाव पैदा हो सकता है।  ऐसे में एक ही उपाय है कि अपने कार्य की सिद्धि के लिये लोगों से संपर्क तो रखा जाये पर उनके आचरण पर भी दृष्टि होनी चाहिये।  विश्वास की कोई सीमा नहीं होती  मगर किसी पर  किया जाये और वह अपने काम में विफल रहे तो अपने अंदर निराशा को स्थान नहीं देना चाहिये।  खासतौर से व्यक्ति अगर नियमित रूप से नशे आदि का सेवन करने वाला हो तो उस पर गुस्सा भी नहीं होना चािहये। इस त्रिगुणमयी माया के जाल में फंसे मनुष्य समुदाय विरले ही होते हैं जो विश्वास पर खरे उतर पाते हैं

23.2.13

दरोगा की कारगुजारी अब कहां जाये वो बेचारी ?


पुलिस के प्रति क्यों न कुंठा व्याप्त हो जब पुलिस विभाग में कोठी थाना प्रभारी बाराबंकी जैसे दरोगा मौजूद हों दिल्ली के दामिनी रेप कांड ने देश के आमजनों का दिल द्रवित कर डाला लेकिन शायद  ये बेखबर ही रहे  ।  घटना बाराबंकी जनपद की है यहाँ के कुम्हरावा  गांव का एक दबंग युवक रवि उर्फ नंगू डिघावा गांव में रह रहे एक गरीब  गुप्ता परिवार की   बी ए में पढ़ रही  छात्रा  को अपहरित कर ले जाता है और लडकी का पीड़ित पिता जब मामले की जानकारी देने थाने पहुँचता है तो उलटे उसे ही बेइज्जत होना पड़ता है तमाम आरजू मिन्नत के बाद पुलिस छात्रा  की करीब 12दिनों बाद  बरामदगी तो कर लेती है लेकिन मोटी रकम लेकर  अपहर्ताओं को बाइज्जत छोड भी देती है और छात्रा को थाने में ही रोक लिया जाता है ।
    छात्रा के पिता दुर्गा प्रशाद गुप्ता का कहना है  की काफी जद्दो जहद के बाद कोठी पुलिस ने नव फरवरी को दी गयी तहरीर को 11 फरवरी को स्वीकार किया  और फिर 20 फरवरी को पुलिस रवि उर्फ नंगू के साथ लडकी को बरामद भी कर लाई । रवि के घर वाले भी चंद मिनटों बाद थाने पहुँच जाते है और फिर शुरू होती है मामले को निपटाने की बात। हजारों से शुरू होकर बात ज्यों ही लाखों तक पहुंचती है सारे नियम कानून को ताक पर लटका सुविधा शुल्क थाना प्रभारी कोठी लपक लेतें हैं और रवि उर्फ नंगू सहित उसके सभी घर वालों को छोड़ दिया जाता हैै ।
ये कहते  हुये छात्रा के कु.िठत पिता दुर्गाप्रसाद गप्ता रो पडते है जो अब पुलिस महानिदेशक से फरियाद कर  न्याय के लिए प्रदेश की राजधानी में भटक रहे है ।  उनका कहना है की बीते आठ फरवरी को उसकी लडकी को जो की सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में बी ए में शिक्षारत थी को कुम्हरावा के रवि उर्फ नंगू के द्वारा अपहृत कर लिया गया जब उन्होनेे काफी भाग  दौड़ की तो कोठी थाना  पुलिस ने 20 फरवरी को दबिस देकर रवि उर्फ नंगू व उसके परिवारीजनो को कुम्हरावा गांव में धरदबोचा और उसे व उसके परिवारीजनो सहित अपहृत छात्रा  को भी  थाने ले आये । इसी बीच दबंग रवि उर्फ नंगू के कुछ रिश्तेदार भी कोठी थाना पुलिस के पास आ धमके और मामला रफा दफा करने की गुफ्तगू थाना प्रभारी कोठी श्री दुबे से शुरू कर दी लाखों की बात आते ही रवि उर्फ नंगू को छोड़ देने की थाना प्रभारी ने हरी झंडी दे दी और कुछ समय बाद अपहर्ता रवि और उसके साथ लाये गये परिवार के सभी लोगों को छोड़ दिया गया  और छात्रा  थाने में ही रोक लिया गया । उसे थानाप्रभारी द्वारा मोबाइल से सूचना देकर फटकार लगाई गयी कि  तेरी लडकी थाने  में है आकर ले जा । वह बताते हैं कि अपनी पत्नी को साथ लेकर जब वह थाने  पहुँचा तो वहां उससे थानाध्यक्ष महोदय गाली गलौज करते हुए बोले की खुद लडकी को डाटता  फटकारता है और अपहरण  हो जाने का नाटक करता है चल दीवान जी जो लिखायें  लिख के दस्तखत कर और लडकी को ले जा । वह  बताते है कि इस तरह के अन्याय की वो कल्पना भी नहीं किये थे थानेदार की इस   कार्यवाही से वो बेहद दुखी हुये तथा बोले के जब आपने मुलजिमों को थाने लाकर छोड़ दिया बगैर चिकित्षा कराये और कोई कार्यवाही ही नही की  तो अब मै भी लडकी को इस हाल में नहीं ले जाऊँगा और वह घर लौट आया । लडकी को कहाँ और किस हाल में पुलिस रख रही है उसे इसका भी पता नहीं है अब वह अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों से न्याय की गुहार लगाता धूम रहा है वहीं दूसरी तरफ जब इस मामले की जानकारी कोठी थाना  प्रभारी से टेलीफोन करके चाही गयी तो उन्होंने किसी की गिरफ्तारी करने की बात को सिरे से खारिज करते हुए लडकी को स्यामा अस्पताल के पास मिलने की बात कहते हुए और कुछ भी बताने से मना कर दिया । कोठी थाना प्रभारी के इस कृत्य से क्षेत्र के लोग हतप्रभ ही नहीं हैं बल्कि काफी आक्रोशित भी है और लडकी का पिता व उसके परिवारी जन भी काफी आहत हैं । छात्रा के पिता ने प्रदेष के मुख्यमंत्री प्रमुख गृहसचिव सहित पुलिस महानिदेषक को षिकयती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुये कोठी थाना प्रभारी के खिलॉफ आवष्यक कार्यवाही करने की मांग की है समाचार लिखे जाने तक लडकी को कहाँ और किस हाल में पुलिस रख रही है ये पता नही चल सका है ।

19.2.13

जनता का भरोसा तोड़ना सियासतदानों का खेल

Report By R.K Pandey
आज कल राजनीतिक गलियारों में सिर्फ एक ही बहस छिड़ी हुई नजर आ रही है कि 2014 का प्रधानमंत्री कौन बनेगा ? कांग्रेस में कुछ लोग कहते हैं कि राहुल गांधी बनेंगे तो बीजेपी में कुछ लोग कहते हैं कि मोदी का नाम सबसे ऊपर है ओर तो और एनसीपी के लोग  है कि शरद पंवार को प्रधानमंत्री बननेके सपने संजोए बैठे हे वहीं समाजवादी पार्टी के लोग अपने मुखिया मुलायम को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाह रहें है मायावती जी तो खुद कहती नजर आ रहीं है कि दलितों की रक्षा के लिए उनका प्रधानमंत्री होना  जरुरी है।  लेकिन सच मायने में इन सब बातों से आम आदमी को कोई मतलब नहीं है,इन सब बातों से तो सिर्फ उन सियासी नेताओं का है जो इस बहाने अपनी पहचान बनाना चाहते है औरं आम जनता  है कि रोजाना की दिनचर्या से जुडी समस्याओसे हलकान है बढती महंगाई, भ्रष्टाचार, जिनसे कि उसका रोज सामना होता है उन बातों पर किसी का ध्यान जाता ही नहीं । इस देश की विडंबना है कि देश का आम आदमी मंहगाईके बोझ तले दबा जा रहा है महंगाई के बोझ से आम आदमी की कमर टूट गई हैं और मंहगाई के नाम  पर लगातार खेले जा रहे सियासी दांवपेच से अब आम जनता  अब आजिज हो चुकी  है उसकी समझ में नहींआ रहा है कि वह किस पर भरोसा करे और किस पर नहीं। सवाल यह उठता है कि क्या आम जनता का भरोसा  तोड़ना सियासतदानों का खेल बन चुका हैं।

16.2.13

2014 के जंग की घुटने लगी भंग

                                                                  Report By-रिजवान चंचल
जरा देखिये नेताओं में कौन किसके कितना करीब है और कितना  दूर 

आगामी लोकसभा चुनाव की जंग  को लेकर लगभग सभी राजनीतिक दल अपना अपना गुणा भाग बैठाने मेजुट गए हैं !देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. अभी से ही चौक-चौराहों और सरकारी दफ्तरों में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गरमाने लगा है! हालांकि चुनाव में अभी समय हैलेकिन इस जंग की भंग हर राजनीतिक दल घोंटनेमें जुट गये है। 2014 को लक्ष्य मान फतह की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी भी  बीते विधानसभा चुनाव की भांति ही फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही संगठन को पूरी तरह दुरुस्त कर  सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की कवायद शुरू कर दी गई है।गौरतलब तो यह है कि  संगठनात्मक फेरबदल की पहल खुद सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर रहे है।पार्टी रणनीतिकारों की माने तो फ्रंटल और युवा संगठनों के साथ ही प्रकोष्ठों में भी बड़े स्तर पर बदलाव हाने की संभावना  है।चर्चा है   सूबे की राजधानी लखनऊ के मध्य विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शाकिर सिद्दीकी को जो की विगत करीब 20 सालों  से पार्टी के समर्पित कार्यकर्तां के रूप में जाने जाते रहे है को हटाकर उनके  स्थान पर बाबू लाल इलाहाबादी को अध्यक्ष बना दिया गया है जिसको लेकर न केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं में ही रोस है बल्कि मुस्लिम  कार्यकर्ता भी इस खबर को सुनकर हतप्रभ  है।  बताते चले की साकिर सिद्दीकी के बारे में लोग यहाँ तक कयास लगाने में जुटे थे की श्री सिद्दीकी को किसी न किसी निगम का अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है ! असल में विधानसभा चुनाव के बाद से महज युवा संगठनों को भंग करने के बाद पार्टी ने संगठन में फिलहाल फेरबदल की प्रक्रिया को रोक रखा था। अब चूंकि लोकसभा चुनाव करीब है और खुद सपा     मुखिया मुलायम सिंह यादव भी साफ कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 60 से 70 सीटों पर विजय पताका फहराये बिना केन्द्र में सरकार बनाना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि सपा मुखिया का यह बयान आने के साथ ही संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जाता है की श्री सिद्दीकी के अध्यक्ष रहते ही मध्य विधान सभा से मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा को भारी मतों से विजय भी हासिल हुई थी! भाजपा इस बार चुनाव में कोई बड़ा उलटफेर करने की फिराक में है, इसलिए उसके रणनीतिकार बाहर से ऊर्जा लाकर पार्टी में जोश फूंकने के जुगाड़ में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस बार फिर राम मंदिर का मुद्दा जनता के बीच रखकर प्रतिद्वन्दियों कोमात देने की तैयारी में है। देश अनेक ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा है ! भ्रष्टाचार  महंगाई  पानी  बिजली  सुरक्षा आदि पर किसी सार्थक पहल की बात नहीं हो रही है बल्कि मंदिर की बात हो रही है ! गोया एक मंदिर बन जाने से ये तमाम परेशानियां  स्वतः दूर हो जायेंगी !    भाजपा भी  भटकाववादी बातें कर येन.केन.प्रकारेण सत्ता में आने की जुगत में है !

2.2.13

कार्रवाई से 150 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली


अब जरा सोचिये की भ्रस्टाचार की गंगोत्री में किस कदर लोग डुबकियाँ लगा रहे हैं इस बात का खुलासा   केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की भ्रष्टाचार भंडाफोड़ कार्रवाई से 150 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली किये जाने से ही पता चल गया  है। पिछले साल विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा किये गए सार्वजनिक कार्यों की तकनीकी समीक्षा किये जाने से यह राशि प्राप्त हुई है।
भ्रष्टाचार निरोधक इकाई सीवीसी की पिछले दिसंबर की रिपोर्ट के अनुसार सतर्कता आयोग के अंतर्गत आने वाले मुख्य तकनीकी परीक्षण ने केंद्र सरकार के 61 विभागों द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की और 2012 के दौरान 151.19 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई। सीवीसी ने आलोच्य महीने के दौरान 1,922 शिकायतों का निपटान किया। इसमें से 158 मामले भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने वालों की तरफ से आए।

24.1.13

नई जिम्मेदारियों के साथ कई चुनौतियां भी

Rizwan Chanchal
भाजपा की परंपरा बरकरार रखते हुए बुधवार को राजनाथ सिंह सर्वसम्मति से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। पार्टी मुख्यालय में भाजपा के  सभी वरिष्ठ नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गई। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राजनाथ के पीछे पूरी भाजपा एकजुट खड़ी नजर आई। संघ सहित पार्टी के सभी छोटे-बड़े नेताओं ने तो उनके अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई ही, एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देने में देर नहीं की। भाजपा ने राजनाथ की ताजपोशी कर उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की जिम्मेदारी देकर एक चुनौती भी सौंप दी।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजनाथ ने कहा कि वह सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। सिंह ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के संघ और भाजपा को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। प्रदर्शन गुरुवार को पूरे देश में होगा, जिसमें सरकार और शिंदे के पुतले भी फूंके जाएंगे। संप्रग सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के नेतृत्व में राजग वह विकल्प देगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, जिस स्थिति में बदलाव हुआ है उससे वे बहुत खुश नहीं हैं। 


Powered By Blogger