अब जरा सोचिये की भ्रस्टाचार की गंगोत्री में किस कदर लोग डुबकियाँ लगा रहे हैं इस बात का खुलासा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की भ्रष्टाचार भंडाफोड़ कार्रवाई से 150 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली किये जाने से ही पता चल गया है। पिछले साल विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा किये गए सार्वजनिक कार्यों की तकनीकी समीक्षा किये जाने से यह राशि प्राप्त हुई है।
भ्रष्टाचार निरोधक इकाई सीवीसी की पिछले दिसंबर की रिपोर्ट के अनुसार सतर्कता आयोग के अंतर्गत आने वाले मुख्य तकनीकी परीक्षण ने केंद्र सरकार के 61 विभागों द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की और 2012 के दौरान 151.19 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई। सीवीसी ने आलोच्य महीने के दौरान 1,922 शिकायतों का निपटान किया। इसमें से 158 मामले भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने वालों की तरफ से आए।
आयोग ने भ्रष्टाचार में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर 108 अधिकारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई शुरू की।
इनमें से 12 पंजाब एवं सिंध बैंक के, 10-10 कर्मचारी भारतीय औद्योगिक विकास बैंक तथा दूरंसचार विभाग के, दिल्ली अरबन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड के नौ तथा भारतीय स्टेट बैंक के आठ कर्मचारी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें