24.1.13

नई जिम्मेदारियों के साथ कई चुनौतियां भी

Rizwan Chanchal
भाजपा की परंपरा बरकरार रखते हुए बुधवार को राजनाथ सिंह सर्वसम्मति से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। पार्टी मुख्यालय में भाजपा के  सभी वरिष्ठ नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गई। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राजनाथ के पीछे पूरी भाजपा एकजुट खड़ी नजर आई। संघ सहित पार्टी के सभी छोटे-बड़े नेताओं ने तो उनके अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई ही, एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देने में देर नहीं की। भाजपा ने राजनाथ की ताजपोशी कर उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की जिम्मेदारी देकर एक चुनौती भी सौंप दी।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजनाथ ने कहा कि वह सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। सिंह ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के संघ और भाजपा को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। प्रदर्शन गुरुवार को पूरे देश में होगा, जिसमें सरकार और शिंदे के पुतले भी फूंके जाएंगे। संप्रग सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के नेतृत्व में राजग वह विकल्प देगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, जिस स्थिति में बदलाव हुआ है उससे वे बहुत खुश नहीं हैं। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger