महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबु आजमी ने अपने बयान पर माफी ना माँगने की बात कही बोले कि महिलाओं को अपने रिश्तेदारों के साथ ही बाहर निकलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बड़ रहे अपराधों के लिए फैशन और फिल्म को जिम्मेदार बताया उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वहीं उनके बेटे फरहान आजमी अपने पिता की बात से असहमत है और फरहान ने अपने पिता के बयान के लिए खेद जताया है। सपा ने भी अबु आजमी के बयान को व्यक्तिगत बताया है।
अबु आजमी ने कहा कि मैंने महिलाओं की आजादी पर सवाल नहीं उठाए हैं। जो अपनी बेटी और देश की अन्य महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोचता हूं वह मैं बोल रहा हूं। मेरे इस विचार से हो सकता है कि कुछ लोग सहमत न हो। भारत के केवल दिल्ली, मुम्बई और कोलकता में नहीं बसता है बल्कि भारत गांवों में बसता है। मैं महिलाओं के खिलाफ नहीं हूं बल्कि मैं उनके सम्मान की रक्षा करना चाहता हूं। उन्होंने लड़कियों को अपने मित्र दोस्त के साथ घूमने पर कहा कि हो सकता है कि कुछ परिवार ऐसे घूमने से सहमत हो लेकिन 50 फीसद से ज्यादा लोग इस बात से असहमत ही होंगे।
गौरतलब तो यह है कि उनके इस बयान से ना तो उनकी पार्टी ही और ना ही उनका बेटा सहमत नहीं हैं इस पर उन्होंने कहा कि यह मेरे खुद के विचार है। हो सकता है कि वह मेरे बात से सहमत न हो। यह लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात कहने का हक है। हाल में ही अबु आजमी ने मोहन भागवत की बात से सहमती जताते हुए कहा था कि बलात्कार जैसी घटनाएं शहरों में ही अधिकतर होती है न कि गांवों में। उन्होंने बलात्कार के कारणों के पीछे महिलाओं के कम कपड़े पहनने को वजह बताया था। आजमी के इस बयान की आलोचना के बाद सपा ने तो इसे व्यक्तिगत बयान बना दिया था।
अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने अपने पिता के बयान पर कहा कि उनके पिता जो कुछ भी कहा वह उससे निराश है और उनका बयान सही नहीं है। कोई भी व्यक्ति केवल इस बात के लिए बलात्कार को सही नहीं ठहरा सकता कि उसने कम कपड़े हैं। अपने पिता का बचाव करते हुए फरहान ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह बयान मेरे पिता ने दिया हैं क्योंकि हमारे उपर कभी उन्होंने ऐसी पाबंदी नहीं लगाई। मैने बॉलिवुड स्टार से शादी की और वह भी किसी अन्य धर्म की। मुझे अपने पिता की टिप्पणी का खेद है। फरहान ने मोहन भागवत और आशाराम बापू के बयान पर कहा कि मोहन भागवत जो खुद हाफ कच्छा पहनते है और आशाराम भी ऐसे कपड़े पहनते हैं जिससे बदन पूरा नहीं ढ़कता। वह लोग किसी और को कपड़े पहनने के बारे में कैसे सलाह दे सकते हैं?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें