28.2.11

सियासी काल-कोठरी में साधु-सन्यासी

‘कोयले की दलाली में हांथ काले’ यह लोकोक्ति न केवल चंद्रास्वामी ,बाबा जयगुरुदेव व महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी जैसे देष के जाने माने साध् सन्यासियों तात्रिकों पर खरी उतरी बल्कि अब योग गुरु बाबा रामदेव पर भी काफी हद तक असर दायक साबित होती नजर आ रही है। सर्वविदित है कि जब तक बाबा रामदेव अपने भक्तों को योग सिखा रहे थे, तब तक वे सियासतदारों के भी श्रद्धा के पात्र थे और वे राजनीति में विरोधी धड़े के सियासतदाओं को भी एक मंच पर लाने की क्षमता रखते थे। लेकिन जैसे ही बाबा ने खुद सियासी महत्वाकांक्षाओं के हल्के-फुल्के संकेत दिए, वैसे ही सियासी दलों में खलबली मच गई। सियासतदां अपने अपने अंदाज में बाबा पर नजरें गड़ाने लगे सबसे पहले बाबा को लालू यादव ने सियासत से बचने की सलाह दी बीच-बीच कुछ छुटभैये भी चर्चा में आने के लिये बाबा के पक्ष-विपक्ष में मीडिया को बयान जारी करते रहे अब तो सांसद और मंत्री रहे चिन्मयानन्द और काग्रेस के दिग्गज दिग्विजय जैसे लोग बाबा की मुखालफत पर खुलेआम उतर आये है वैसे राजनीति की काली कोठरी का रुख करने वाले बाबा रामदेव पहले योग गुरु नहीं हैं इनसे पहले भी योग गुरु महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी एवं अपनी पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने वाले साधुसंतों, संन्यासियों की लम्बी फेहरिस्त रही है।
सबसे मजेदार किस्सा तो मथुरा के जयगुरुदेव का है। लोकप्रिय बाबा जयगुरुदेव जी महाराज उत्तर प्रदेश में एक छोटे गाँव में पैदा हुये । बताते है कि सात साल की उम्र में बाबा जयगुरुदेव ने घर छोड़ दिया एक छोटी अवधि के भीतर बाबा जी नेे भगवान का एहसास पाया और पूर्णता मिलने के बाद वे वाराणसी से वर्ष 1952 में उपदेश देना शुरू कर दिये पाँच चेलों के साथ बाबा के उपदेषों की शुरुआत हुई जो कि कुछ सालों में ही करोड़ो में पहुंच गई। 60-70 के दशक में तो सम्पूर्ण भारत में जय गुरुदेव की धूम थी गुरुदेव के भक्त टाट के कपड़े पहनते तथा सादा जीवन, उच्च विचार पर भरोसा करते तथा गली-गली, गांव-गांव लिखते घूमते थे, सतयुग आएगा। जयगुरुदेव - जयगुरुदेव के नारों की खासकर उत्तर भारत में तो काफी धूम थी यही नही बाबा के भक्तो ने अपने घरों को भी गोबर का लेप देकर इस नारे को अति प्रभावी बनाया।
भक्तों का सैलाब़ देख बाबा जयगुरुदेव में भी सियासी महत्वाकांक्षाओं ने हलकोरे मारने षुरु कर दिये अन्ततः बाबा गुरुदेव ने भी दूरदर्शी पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया यह दौर 1980 के आस -पास का था देश तब भी राजनीतिक उथल पुथल का सामना कर रहा था बाबा के चेले चुनाव में उतरे लेकिन बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बाबा की दूरदर्षी को नकार दिया। हताश बाबा जयगुरुदेव ने उस दौरान एक ऐसा नाटक किया जो की लोगों के गले ही नही उतरा अलबत्ता बाबा की बची-खुची इज्जत भी मिट्टी में मिल गई। उन्होंने सार्वजनिक ऐलान कर डाला कि चौबेपुर कानपुर में एक नियत तिथि को वे सुभाष चंद्र बोस को जनता के सामने लेकर उपस्थित होगें फिर क्या था आम आदमी नेता सुभाष चन्द्र बोस को देखने को लालायित हो पड़ा चूकि नेता सुभाष तब तक ऐसे मिथक थे जिनके बारे में तरह -तरह के कयास चर्चा में आया करते थे नेता सुभाष का सामने आना वास्तव में किसी के अवतरित होने जैसा ही था। बाबा जी द्वारा दी गई तारीख पर चौबेपुर कानपुर में जनता की जबर्दस्त भीड़ जुटी, लेकिन जयगुरुदेव ज्यो ही जनता के सामने आये उन्होंने खुद को ही सुभाष चंद्र बोस बता दिया फिर क्या था इसके बाद गुस्साई जनता ने जो ब्यवहार बाबा जयगुरदेव से किया उससे गुरुदेव कभी उबर ही नहीं पाए।
इसी तरह चंद्रास्वामी राजनीतिक गलियारे के सबसे विवादास्पद संत रहे हैं। 1950 में जन्में चंद्रास्वामी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव. के आध्यात्मिक सलाहकार रहे और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी, बहरीन शासक शेख ईशा और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर से भी जुड़े रहे स्वयंभू भगवान बने चंद्रास्वामी के खिलाफ 1996-97 (फेरा) मामला हुआ आरोप लगा कि चंद्रास्वामी ने 200,000, 150,000 डॉलर और सूरीनाम में तीन अलग अलग स्रोतों से 50,000 डॉलर प्राप्त किया था। इस कुख्यात तांत्रिक की सबसे बड़ी खूबी थी कि सत्ता के गलियारों में इसकी इतनी मजबूत पकड़ थी कि लोंगों के बड़े से बड़े फंसे काम को वह चुटकी बजाते करवाता था। बताते है कि इनके दुर्दिन की शुरूआत भी कांग्रेस से पंगा लेने के बाद ही हुई। हद तो तब हो गई जब राजीव गांधी हत्याकांड के तार चंद्रास्वामी से जुड़ते दिखे इन पर लिट्टे से संबंधों का शक था। हथियारों के कुख्यात तस्कर अदनान खश्शोगी से लेकर ब्रुनेई के सुल्तान तक से इनके रिश्ते जाहिर रहे। उद्योगपतियों से लेकर हवाला कारोबारियों तक से इनका नाम जुड़ा। एनआरआई उद्योगपति लखूभाई पाठक सहित अन्य कई लोगों ने इन पर ठगी का इल्जाम लगाया जिसकी जांचें आज तक चल रही है। फेरा के कई मामले अब भी चंद्रास्वामी के सिर पर हैं।
सत्ता पर गहरा असर रखने वाले एक और योगी थे महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी। बिहार में 1924 में जिला मधुबनी, गांव में पैदा हुये महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी 13 वर्ष की आयु में घर छोड़ दिये थे (मूल नाम धीरेन्द्र चौधरी, 1924 - 9 जून 1994) - महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योग संरक्षक थे. उन्होंने योग पर कुछ किताबें भी लिखी. दिल्ली प्रशासनिक स्कूलों में तथा 1981 से भारत के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में एक विषय के रूप में भारत योग की शुरूआत की गई । 1982-83 में इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान ही ब्रह्मचारी का भारत की सरकारी टेलीविजन नेटवर्क पर साप्ताहिक योग कार्यक्रम भी चला। दिल्ली में उनका आश्रम भी था जिसे अब मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान कहा जाता है. इसमें कोई दो राय नही इंदिरा गांधी के दौर में धीरेंद्र ब्रह्मचारी की तूती बोलती थी। वे प्रधानमंत्री के योग गुरु होते थे और सीधे प्रधानमंत्री निवास जाकर इंदिरा जी को योग सिखाते थे दूरदर्शन पर उनका योग शिक्षण का कार्यक्रम भी खूब लोकप्रिय था।
इंदिरा जी की मेहरबानी थी कि उन्होंने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में योग केंद्र स्थापित कर लिये थे। वर्ष 1994 में उनका खुद का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हाने पर उनकी दर्दनाक मौत हुई धीरेंद्र ब्रह्मचारी का रसूख कितना बुलन्द था इसका अंदाजा इंदिरा गाधी की हत्या के एक वाकये से लगाया जा सकता है इंदिरा जी की हत्या के बाद सबसे पहले एम्स अस्पताल में उनकी डेथबाडी तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति धीरेंद्र ब्रह्मचारी ही थे। बाहर निकल कर पत्रकारों को धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने ही बताया कि सब कुछ खत्म हो गया है लेकिन देशहित में इस खबर का प्रसारण तब तक नहीं हुआ जब तक राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह देश नहीं लौटे।
साधु महत्माओं में बीटल गुरु महेश योगी के मन में भी राजनीति महत्वाकांक्षा ने जब हिलोरे लीं तो योगी ने वर्ष1992 में एक अंतरराष्ट्रीय नेचुरल लॉ पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया एक उम्मीदवार को संसद तक भेजने में भी सफलता पाई लेकिन साधु सन्यासी व बाबाओं की बनाई गई राजनीतिक पार्टियाके में अब तक की सबसे सफल पार्टी थी अखिल भारतीय राम राज्य परिषद। आजादी के तत्काल बाद बनी इस पार्टी के संस्थापक प्रख्यात संत स्वामी करपात्री जी महाराज थे। इस पार्टी ने वर्ष 1952 के चुनाव में तीन लोकसभा सीटें और वर्ष 1962 में दो लोकसभा सीटें जीतीं। कुछ राज्यों में विधान सभा सीटें भी मिलीं मगर अंत में इसका हश्र भी वही हुआ जो अन्य पार्टियों का हुआ था। पार्टी अखिल भारतीय जनसंघ में लुप्त हो गई।
ये तो सत्ता के करीब रहे गुरुओं और बाबाओं की बात हुई लेकिन कुछ बाबा तो चुनाव लड़कर सीधे संसद में पहुंच गए हैं। इनमें एक अहम नाम योगी आदित्यनाथ का है। वे अक्सर अपनी हरकतों की वजह से विवादों में बने रहते हैं। गोरखपुर से भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी नाम की एक सेना बना रखी है। कुछ इलाकेां पर इनकी पकड़ ऐसी है कि भारतीय जनता पार्टी भी उनसे पनाह मांगती है। पार्टी के समानांतर इन्होंने अपनी सेना में जुझारु नौजवानों भर्ती कर रखी हैं राजनैतिक दल अक्सर आरोप लगाते रहतें है कि योगी की वाहिनी के चलते पूर्वांचल में अक्सर दंगे-फसाद की नौबत बन आती है।
इक्कीसवीं सदी में योग गुरू बनकर उभरे रामकिशन यादव उर्फ बाबा रामदेव अब तक बीमारियों के सटीक इलाज के लिए योग को ही सर्वोपरि बताते अपने भक्तों की खासी तादात बढ़ाते चले आ रहे हैं। आरंभ में लोगों का रुझान बहुत नही रहा किन्तु कालांतर में कुछ चुनिंदा धार्मिक चैनल्स ने बाबा का लाइव प्रसारण कर इनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिया आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि छोटे से जिले में बाबा रामदेव की दवाओं की फ्रेंचाईजी लेने के लाखों रूपयों की दवाएं एक साथ खरीदनी होती है। बाबा रामदेव जी ने कुछ समय से काले धन के खुलासे पर जोर देते हुये कुछ रसूखदार सियासतदारों पर भी प्रवचन खीचना आरंभ कर दिया। बाबा का एक बयान यह भी सियासी हवा में उछला कि विदेशों में जमा काले धन को भारत लाने हेतु वे सड़कों पर उतरेंगे। बाबा रामदेव के इन रवैयों से कांग्रेस सहित अन्य सियासी दिग्गजों में भी बौखलाहट बढ़ गई वर्तमान में काला धन ही केंद्र सरकार के लिए गले की फांस बना हुआ है। कांग्रेस के इक्कीसवीं सदी के चाणक्य एवं महासचिव राजा दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है, दिग्गी राजा ने बाबा रामदेव से पूछा है कि वे पता कर लें कि कहीं उन्हें चंदा देने वाले ने तो काला धन उन्हें नहीं दिया है। उधर बाबा रामदेव ने दिग्गी राजा के आरोपों के बाद अपने ट्रस्ट को मिलने वाले धन का हिसाब आना पाई से सरकार को दे दिया है अब समय है कांग्रेस का कांग्रेस को चाहिए कि वह भी अपने से जुड़े सारे ट्रस्ट के हिसाब-किताब को सरकार को दे दे।
राजा दिग्विजय सिंह के तीर कहां जाकर किसे और कितने समय बाद घायल करते हैं इस बात के बारे में अभी से कुछ कहना जल्दबाजी ही होगी हां उत्तराखण्ड स्थित कनखल के दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट से आरंभ हुई बाबा रामदेव की पतंजलि की अन्य इकाईयों में जिनमें करीब ढाई सौ से ज्यादा आयुर्वेदिक उत्पाद बनाए जाते हैं का विस्तार कहां तक हुआ ह ैअब सियासी दिग्गज ष्षोध करने में लग गये है और तो और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सांसद और मंत्री रहे चिन्मयानन्द भी बाबा पर पूरी तरह से हमलावर होते दिख रहंे हैं चिन्मयान्द का सीधा आरोप है कि बाबा रामदेव ने गरीबों के कल्याण के नाम पर करोड़ों रूपये की टैक्स चोरी की है जो उनसे वसूल की जानी चाहिए. चिन्मयानन्द का कहना है कि बाबा रामदेव कोई जनकल्याण का काम नहीं कर रहे बल्कि दवा का कारोबार कर रहे हैं इसलिए उनसे भी उतना ही टैक्स लिया जाना चाहिए जितना कि अन्य कंपनियों से लिया जाता है.कुल मिलाकर सियासीदां अपने अपने अंदाज में बाबा पर नजरें गड़ाने लगे है देखना यह है कि योगगुरु बाबा रामदेव जी इन सियासी हमलों से बचाव की कौन सी दवा तैयार करते है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger