23.9.11

नवाब तुम्हे आखरी सलाम

मंसूर अली खान पटौदी की मृत्यु  क्रिकेट जगत के लिए बेहद भारी आघात है. ग़मगीन क्रिकेटर्स ने भारत क्रिकेट के करिश्माई लाडले को अपनी अंतिम सलामी दी जिन्हें वे सम्मान से "क्रिकेट का नवाब" और "टाइगर पटौदी" कहते थे.

"यह विश्व क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान है। वो विश्व क्रिकेट के हीरो थे, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।  क्रिकेट उन्हें हमेशा मिस करेगा।": सचिन तेंदुलकर

"बेहद अफ़सोस हुआ सुन कर, नवाब तब तक जियेंगे, जब तक क्रिकेट जिंदा रहेगा" : बिशन सिंह बेदी.

" वह एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। वह सकारात्मक सोच वाले इंसान थे। क्रिकेट के बारे में उनका नजरिया बिल्कुल अलग रहता था। वह बहुत कम बोलते थे लेकिन प्रदर्शन पर बहुत ध्यान देते थे। वह बहुत विश्वास से भरे रहते थे।":

मोहिंदर अमरनाथ

"पटौदी की मृत्यु की खबर सुनकर मैं बहुत दर्द महसूस कर रहा हूं। भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने में उनका अहम योगदान रहा। मैं खुशकिस्मत हूं कि वर्ष 1975 में उनके करियर के अंतिम मैच में उनके साथ खेलने का मौका मिला। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में एक विश्वास जगाया। उनका अलग ही स्वाभाव था। उनमें जबरदस्त विश्वास भरा रहता था। जब मैं उनसे पहली बार मिला था, तब मैंने उन्हें सर कहा था लेकिन उन्होंने कहा कि मेरा नाम टाइगर है, लिहाजा उन्हें टाइगर बुलाया करूं। सच में उनमें एक टाइगर की सारी खूबियां थीं":  संदीप पाटिल

"यह मेरे लिए दहला देने वाली खबर है. वे मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे, मेरे करियर में उनका बड़ा योगदान है. यह मेरे लिए जीवन के सबसे दुखद पलों में से एक है.": गुंडप्पा विश्वनाथ

"पटौदी ने भारतीय क्रिकेट को स्टाइल और आक्रामकता दी. बहुत कम उम्र में बहुत कुछ हासिल करने वाले पटौदी बहुत खुशमिजाज़ और दोस्ताना इंसान थे. उनके तरह मन मर्ज़ी के छक्के मारना किसी के बस की बात नहीं थी. उनकी मैदान में फुर्ती के कारण ही उन्हें ‘टाइगर’ कहा जाता था.": कृष्णामचारी श्रीकांत

“मंसूर अली खान पटौदी एक महान क्रिकेटर और प्रभावशाली व्यक्तित्व थे।” : इमरान खान

" वो आक्रामकता और दृढ संकल्प का दूसरा नाम थे. वो हम सब की प्रेरणा थे, मैं बहुत सौभाग्यशाली हु की मैंने उनके साथ काफी समय बिताया, वे बड़े जानकार थे तथा भारतीय क्रिकेट की बहुत परवाह करते थे." :  राहुल द्रविड़

" वो एक जांबाज़ खिलाड़ी और कल्पनाशील कप्तान थे. उन्होंने हमे जीतना सीखाया था. वे बहुत याद आएँगे." : दिलीप वेंगसरकर

"पटौदी एक चेतन्य और परिपक्व इंसान थे. बहुत निराले इंसान, पटौदी टीम में सब के हित का ख्याल रखते थे. यह हमारे लिए बहुत गहरा आघात है." अरुण लाल

मंसूर पटौदी साहब को हमारी टीम की और से भी शत शत नमन. उन के बारे में विस्तार से जानने के लिए पड़े

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger