
आर्थिक तंगी के चलते अपने मासूम बच्चों को दूध के स्थान पर जहर देने वाली मजबूर माँ ने भी जिंदगी से जूझते हुए दम तोड़ दिया। यह एक अकेली घटना नहीं बल्कि प्रदेश व देष के हर कोने में इस तरह की घटनायें आम हो चली हैं बावजूद इसके विपक्ष व सत्ता में बैठे लोगों की आंखें बंद हैं।
शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जिस दिन गरीबी के कारण कोई न मरता हो। कहीं बेटियों की शादी का दहेज न जुटा पाने के कारण पिता पुत्रियों को मौत की नींद सुला कर खुद मौत को गले लगा रहा है, तो कहीं भूख से त्रस्त माँ अपने लाडलों को दूध की जगह जहर पिला कर खुद जहर पी रही है, कहीं गरीबी की तृष्णा युगल दम्पत्ति को नदी में छलांग लगवा रही है तो कहीं पढ़ा लिखा नौजवान ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर रहा है। ये सब कुछ आये दिन हो रहा है लेकिन मानवीय संवेदनायें शून्य है न तो राजनेताओं का इस ओर ध्यानाकर्षण हो रहा है और न ही समाजसेवी संस्थायें ही इस विकराल एवं हृदय विदारक घटनाओं के प्रति आगे आ रही है स्वार्थ परता की राजनीति करने वाले खद्दरधारी नेता आये दिन धरना प्रदर्शन रैली आदि करने में मशगूल हैं लेकिन यह अहम मुद्दा उनका विषय नही है विषय तो मात्र हाईलाइट होने वाला है। एक दो नहीं बल्कि दर्जनों ऐसी दर्दनाक घटनायें अकेले उत्तर प्रदेश में ही घटित हो चुकी है जिसे सुनकर हृदय सिहर उठता है हाल ही में राजधानी कई ऐसी घटनायें घटित हुईं । पिछले दिनों एक माँ ने अपने तीन पुत्रों को आर्थिक तंगी के चलते जहर दे दिया अपने आंखों के सामने पुत्रों को तड़प कर मरते हुए देखा अंत में उसने भी दम तोड़ दिया जिस समय वह अपने बच्चे को जहर दे रही थी तो दूध बताकर दे रही थी बच्चा कह रहा था मैं दूध नहीं पीऊंगा बदबू आ रही है माँ उल्टी हो जाएगी। आंख मूंदकर पी लो बेटा देर हो रही है। कल बढ़िया दूध पिलाऊंगी। यह कहकर उसने बारी-बारी से अपने तीनों पुत्रों को दूध के नाम पर जहर पिला दिया। फिर स्वयं भी विष पीकर सोने का प्रयास करने लगी। वह सो तो नहीं सकी किन्तु अपने ही तीनों जिगर के टुकड़ों को तड़प-तड़प कर मरते देखा, वह बेबस थी। चाहते हुए भी उन्हें बचा न सकी। अपने जिगर के टुकड़ों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली माँ की ममता भी ठगी सी सारा मंजर देखती रही ।
बताया जाता है कि दवा के लिए रुपए मांगने पर जब उसके पति ने अपनी असमर्थता व्यक्त की तो वह आपा खो बैठी। उसने अपने बच्चों समेत इस दुखभरी दुनिया को अलविदा करने की ठान ली। पति दिनेश ने इस घटना को पति पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद समझा और जो हुआ सब कुछ भूलकर कमरे के बाहर सो गया। लेकिन पत्नी के क्रोध का ठिकाना न था वह अब मुफलिसी का एक भी दिन इस दुनिया में जीना नहीं चाहती थी तथा साथ ही पति को भी तमाम झंझटों से सदा-सदा के लिए फुर्सत देना चाहती थी। कमरे में सो रहे अपने तीनों पुत्रों को गौर से देखा किन्तु ममतामयी माँ की आंखों से नहीं। अब उसने अपने बच्चों को मौत के मुंह से सुलाने की बात पूरी तरह ठान ली थी। क्रोध का जुनून इस कदर चढ़ा कि माँ की ममता जाती रही। उसने बढ़ते बच्चों की आवश्यकताओं, खाने की मुश्किलों, पति की गरीबी से एक साथ निजात पाने का मन बना लिया और तो और कई घटनायें ऐसी भी घटित हुुई जिसे सुनकर बड़ा ताज्जुब होता है कई जगह मुफलिसी के चलते ममता रुपी मां को दिल पर पथ्थर रखकर कोख तक बेचनी पड़ी है ।
इस तरह की घटनायें केवल उ0 प्र0 में ही नहीं बल्कि देश के कई कोने में इस तरह की घटनायें आम हो चली हैं बावजूद इसके सत्तासीन लोगों की आंखें बंद हैं। आज भारत की क्या स्थिति है यह किसी से अब छिपा नही है ? एक तरफ बढ़ती अमीरी की चमक से कुछ लोगों की आंखें चकाचौंध हो रही हैं तो दूसरी तरफ करोड़ों-करोड़ भरतीयों की आंखों का अपनी गरीबी व मजबूरी पर आसुओं में डबडबा जाना रोजाना की कहानी है। हकीकत तो ज्यादा बदतर है मगर यदि हम सरकारी आंकड़ों की ही माने तो देश में 37.2 प्रतिशत यानी 40 करोड़ लोगों को दो वक्त का भोजन भी मयस्सर नहीं है। सरकार द्वारा गठित अर्जुन सेन गुप्त कमेटी की रिपोर्ट हमें बताती है कि देश में 77 प्रतिशत लोगों की प्रतिदिन आमदनी 20 रू. से भी कम है। कालाबाजारियों के राज में आसमान छूती महंगाई में 20 रू. में करोड़ों लोग कैसे जिंदगी गुजर कर रहें हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे हालात में जी रहे लोग अपने बच्चों को कैसे शिक्षा दे पायेंगे? कैसे उनके स्वास्थ्य की देख-रेख करेगें? उनके भविष्घ्य को कैसे बेहतर बना पायेंगे? यह आप खुद सोच सकते हैं। जिन बच्चों को ये किसान-मजदूर अपने स्वयं नंगे व भूखे रहकर किसी तरह इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक की शिक्षा दिला भी देते हैं फिर भी उनका क्या हश्र है? इन डिग्रीधारी करोड़ों युवक-युवतियों की आधी उम्र रोजगार की तलाश में कार्यालयों के चक्कर लगाने में गुजर जा रही है। नौकरी न मिलने पर थके-हारे कुछ युवा स्वरोजगार की योजनाएं बनाते हैं जिसके लिए लोन हेतु बैंकों का चक्कर लगाते-2 आधी ऊर्जा खर्च हो जाती है।
क्या किसी ने न सोचा था? ऐसा दौर भी आयेगा शायद किसी ने न सोचा था कि ‘‘सोने की चिड़िया’’ कहे जाने वाले देश में भृष्टाचार का बोलबाला इस हद तक होगा कि गरीबी मिटाने का राग अलापने वाले ही गरीबों का हक लील जायेंगे और गरीब भूखों मरेंगे, अन्नदाता कृषक फटेहाल जीवन यापन को विवश हो आत्मदाह व आत्महत्या को विवश होगें। मॉ बहनों की आबरू गुण्डे माफिया घरांे में घुसकर तार-तार करेंगे, घोटालों पर घोटाला करने वालों की पौ बारह होगी मॅहगाई सुरसा की भंति ऐसा मुंह फैलायेगी कि देश का आम नागरिक त्राहि-त्राहि करेगा और लोग भूखों मरने को विवश होंगे उपरोक्त ऐसे तमाम सवाल केवल मेरे मन मस्तिस्क में ही नहीं बल्कि देश के सभी जागरूक नागरिकों के दिलों-दिमाग में हलचल मचाते है। बावजूद इसके हम मौन है चुपमाप बैठे हैं आखिर क्यों? यह एक यक्ष प्रश्न है! क्या यह सोंचकर कि समृद्ध हो चुके भृष्टाचार पर अब नियंत्रण नही किया जा सकता, भूंख से मरने वालों गरीबों को खाद्यान मुहैया नहीं कराया जा सकता, चरित्र से गिर चुके राजनेताओं द्वारा संचालित सरकारांे का तख्ता पलट नहीं किया जा सकता, आस्तीन में पलते विषियर नागों का फन नही कुचला जा सकता, आज देश के जो भी हालात है उसमें काफी हद तक हम और आप भी दोषी है जरूरत तो आत्म अवलोकन की है, जरा सोंचे क्या हम गॉव स्तर पर वर्तमान बदले परिवेश में स्वच्छ छवि व ईमानदार व्यक्ति को प्रधान बनवा पाते है शायद नही क्यों कि उस समय हमारे दिलों-दिमाग में राष्ट्र निर्माण व सामाजिक संस्वना का उद्देश्य गायब हो चुका होता है यही कारण है कि आज लोकतंत्र के लिये भृष्टाचार मुक्त सरकार मात्र एक सपना बनकर रह गई है। विश्व में अनोखी पहचान रखने वाले भारत की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को संचालित करने वाले जनप्रतिनिधि राजनेता जातिवाद, परिवारवाद, स्वार्थवाद और क्षेत्रवाद का चोला पहनकर अवसरवादी राजनीति की दूषित चाल से देश के आम नागरिकों को गुमराह कर खुले मन से भृष्टाचार में लिप्त होकर अनैतिक धन उगाही करते हुये देश की जड़ों को खोखला करने में जुटे हुये हैं। इनकी इन करतूतों से देश का आम नागरिक भलीभांति वाकिफ भी है, यही वजह है कि आज देश के हर कोने में बुद्धिजीवी, समाजसेवी, जागरूक वर्ग में आस्तीन मंें पल रहे इन विषियर नागों के फन की चर्चा बड़े पैमाने पर हो रही है ये विषियर नाग लगातार देश की आम जनता को डंसने मंे मशगूल है।
वर्तमान में देश की स्थिति किसी भारतीय से छिपी नही है आज देश में व्याप्त भृष्टाचार के चलते गरीबों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है, किसानों, बुनकरों मजदुरों की हालात दिन व दिन जर्जर होती जा रही है। ग्रामसभा से लेकर संसद तक देश की आम जनता का शोषण करने वाले राजनेताओं एवं अफसरशाहों की भृष्टाचारी नीतियॉ पूरी तरह से जनता की जेबें खाली कर अपनी-अपनी तिजोरियॉ भरने की फेहरिस्त में जुटे हैं। ऐसे में सुनिश्चित है कि यदि इन विषियर नागों के फैलते फन को कुचलने के लिए हम और आप संगठित न हुये या यूॅ कहें कि देश का आम नागरिक जागरूक न हुआ तो खुद तो शाषित होते हुये अनचाही अनजानी पीड़ा का शिकार बनेगा ही आने वाली पीढ़ी को भी नारकीय जीवन देकर जायेगा।


