वैसे तो सारे कुओं में ही भांग पड़ी हुई है इसलिए किसी एक पेशे को क्या गरियाना मगर चिकित्सा क्षेत्र में हद तक आई गिरावट से अब ज्यादातर लोगों की आस्था दिनोदिन डाक्टरांे से उठती जा रही है अभी मेरे एक मिलने वालों के साथ डॉक्टरों द्वारा किया गया कारनामा हतप्रभ कर बैठा हुआ यूं कि चार बेटियों के बाप साथी ने पत्नी के गर्भ ठहरने पर दो जगह अलग अलग डाक्टरों से सोनोग्राफी कराई दोनो ही जगह उन्हे बेटी हीेने का संकेत दिया गया अन्ततः पत्नी को एबार्सन की सलाह दी वह नहीं राजी हुई समय गुजरा और हुआ बेटा। और तो और एक अविवाहित युवक की नसबंदी डाक्टरों ने कर दी सारे परिवार के लोग यही कहते दिखे ये डाक्टर भगवान नही बल्कि शैतान है ।
हाल ही में कानपुर स्थित ग्वालटोली में एक अविवाहित युवक की नसबंदी डाक्टरों ने कर दी आरोप है कि मेडिकल कालेज से जुड़े एनएसवी सेंटर में एक दलाल ने डाक्टरों से मिलीभगत कर ताकत के इंजेक्शन के नाम पर उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगवाकर उसकी नसबंदी करवा दी। पीडित युवक ने दलाल और अज्ञात डाक्टर के खिलाफ जब ग्वालटोली थाने में रिपोट दर्ज कराई मीडिया ने मामले को उछाला तो पुलिस को दलाल की गिरफ्तारी करनी ही पड़ी।
ग्वालटोली निवासी दलित कलावती घरों में साफ-सफाई करती है। बेटा राकेश उफ प्रधान (19) मजदूरी करता है। अविवाहित राकेश ने बताया कि मंगलवार को ग्वालटोली बाजार में पुराना कानपुर निवासी संजय उससे मिला और हैलट में रोज 200 रुपए मजदूरी दिलाने का लालच देकर जीटी रोड पर हैलट केपीछे बने एनएसवी सेंटर में ले गया। बकौल राकेश वहां सफाई करते समय एक डाक्टर ने कहा कि तुम बहुत धीमे-धीमे काम कर रहे हो। चलो तुम्हें ताकत का इंजेक्शन लगा दंे। इसके बाद डाक्टर ने उसके बेहोषी का इंजेक्सन लगा दिया होश आने पर देखा कि उसकेपट्टी बंधी थी और पैंट की जेब में कुछ रुपए रखे थे। डाक्टर ने कई सादे कागजों में साइन करवा लिए और फिर बताया कि उसे ताकत का इंजेक्सन रिएक्ट कर गया था तभी उसका इलाज करना पड़ा है। राकेश के अनुसार फार्म में डाक्टरों ने उसकी उम्र 32 साल और तीन बच्चों का पिता बताया है । राकेश की बहन उमा का आरोप है कि डाक्टर और पुलिस राकेश पर मर्जी से नसबंदी कराने की बात कबूलने का दबाव डाल रहे हैं। एनएसवी सेंटर के डॉक्टरों पर नसबंदी का कोई टारगेट नहीं है। शासन ने बेतहर सुविधा के लिए यहां सेंटर खोला है। इसी तरह एक अन्य छेाटे अस्पताल में डॉक्टर के पास एक गर्भवती स्त्री को लाया गया उसे दो बेटियों के बाद बेटा हुआ था लेकिन ससुराल वालों को विश्वास नहीं हुआ कि उसे लड़का हुआ है। वजह यह थी कि उस औरत की भी उसके पति ने सोनोग्राफी करवाई थी और उसे बताया गया था कि उसके गर्भ में बेटी है। खैर एक डॉक्टर ने माना भी तथा नाम न छापने का अनुरोध कर बताया कि औरत के गर्भ मे पल रहे बच्चे के बारे में गलत सूचना इसलिए कुछ डाक्टरों द्वारा दे दी जाती है ताकि गर्भपात कराने से उनकी आमदनी हो सके। और तो और खुद महिला डाक्टर ही जब षिकार हो जाये और जंग छेड़ दे तो ज्यादा कुछ कहना रह नही जाता है । कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ बना कानून आज भी सिर्फ वक्तव्यों और भाषणों में ही सुनाई देता है। ससुरालियों के दबाव में विवाहिताएं न चाहते हुए भी अपनी कोख में पलने वाली मासूम बच्चियों की हत्या में जबरन शरीक होने को मजबूर कर दी जाती हैं। इस अमानवीय चलन के खिलाफ नई दिल्ली की एक महिला चिकित्सक डॉ. मीतू खुराना कन्या भ्रूण हत्या निरोधक कानून के तहत शिकायत दर्ज करने वाली पहली महिला बन गई हैं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है जिससे इस सामाजिक समस्या से लड़ने के लिए अधिकाधिक महिलाएं हिम्मत जुटा सकें। दिल्ली की रहने वाली मीतू की दो बच्चियां गुड्डी और परी आज से 4 साल पहले इस दुनिया में नहीं आतीं अगर इनकी मां इनके लिए ढाल न बन गई होतीं। वर्ष 2004 में डॉ. खुराना की शादी एक पढ़े-लिखे परिवार में हुई। पति भी पेशे से डॉक्टर थे। शादी के बाद वर्ष 2005 में जब वह गर्भवती हुईं तो मालूम हुआ कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। उनके पति और सास-ससुर खुश होने के बजाए उन पर बच्चों की लिंग जांच करवाने का दबाव बनाने लगे क्योंकि वे जानना चाहते थे कि गर्भ में बेटा है या बेटी ? जब डा0मीतू ने टेस्ट के लिए मना किया तो उन्होंने धोखे से उनका फीटल अल्ट्रासाउंड करवा दिया पता चला कि डा0मीतू खुराना के गर्भ में दो बेटियां हैं, ससुराली जनों ने एबार्सन का दबाव डाला डा0 मीतू सहमत नही हुई तो ससुराली जनों ने उन पर जुल्म ढाना षुरु कर दिया । गर्भ गिराने के लिए उन पर दबाव बढ़ने लगा, जब डा0 मीतू के माता-पिता को इस बारे में पता चला तो वे उसे अपने घर ले आए। वर्ष 2008 में डा0मीतू के डा0पति ने तलाक के लिए दबाव बनाया ताकि वह दूसरी शादी कर सकें। समझौते के तमाम प्रयास नाकाम हो जाने पर डा0मीतू ने राष्ट्रीय महिला आयोग में स्वास्थ्य मंत्रालय और अल्ट्रासाउंड करने वाले जयपुर गोल्डन अस्पताल के साथ ही अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद उसने 9 मई 2008 को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को भी इस बात की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने 21 मई को एक आरटीआई डालकर अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। आरटीआई में जवाब दिया गया कि जयपुर गोल्डन अस्पताल पर छापे के दौरान पता चला कि जो अल्ट्रासाउंड हुआ था उसका फॉर्म-एफ नहीं भरा गया था। उसके बाद इस मामले पर एक जांच कमेटी बिठाई गई जिसने सारे सबूत दरकिनार कर फैसला दिया कि भ्रूण की लिंग जांच होने का कोई सबूत नहीं है जबकि कानून कहता है कि जिस अस्पताल या क्लिनिक में अल्ट्रासाउंड के दौरान फॉर्म एफ नहीं मिलेगा वह भ्रूण की लिंग जांच करने का दोषी माना जाएगा। डा0 मीतू बताती हैं कि अपनी आप बीती से वे जान चुकी हैं कि कानून कितना लाचार है और किस तरह से इस व्यवस्था में काम किया जाता है। लिंग परीक्षण का धंधा करने वालों के सामने सरकार कितनी बेबस है यह भी वह देख चुकी हैं।हाला कि हर चिकित्सक ऐसा नही है लेकिन ज्यादातर पैसा कमाने की धुन में ब्यस्त हो इस पवित्र पेशे को पूरी तरह बदनाम करने पर आमादा हैं न जानें कितनी मासूम जानें पैसे के चक्कर आये दिन ये भगवान कहे जाने वाले शैतान ले रहें है देश में हर तरफ यही आलम है भ्रूण की लाचारी और बेवसी पर मैने एक रचना भी लिखी है कल्पना करिये जब पेषेवर ये शैतान एबार्सन कर रहे होते है तो बेवस वो बेचारी क्या कहती है मां के गर्भ से इसे पढ़ें और प्रतिक्रिया भी दें -
गर्भ में चीख पड़ी लाचार, देखकर खंजर की वो धार
रूह भी कांप गई उसकी, रो पड़ी ले ले के सिसकी
जुटा कर साहस वो बोली, न चाहूं ‘सजना’ न ‘डोली’
न हम पे खंजर ये तानो, मेरी पीड़ा को पहचानों
करूॅगी बढ़-चढ़ कर हर काज, सभी को होगा हम पर नाज
रहूंगी सदा आत्म निर्भर,करूंगी सेवा जीवन भर
रोक लो हाथ बढ़ रहा है, पास खंजर आ रहा है
खड़े हो हे पापा क्यों चुप, ये खंजर कहीं न जाये घुप
हूॅ जीना चाहती मैं भी, हूॅ बेटों की जैसी बेटी
बचा लो मुझे बचा लो तुम, मूर्छित मम्मी भी गुम सुम
हुआ खंजर का तब तक वार, रक्त रंजित हुई लाचार
हिचकियां लेकर वो बोली, सजा दी गर्भ में डोली
बिगाड़ा मैने किसका क्या, मिला ‘चंचल’ सिला जिसका।
डॉक्टरी पेशे के पतन की यह कोई पराकाष्ठा नहीं है। दिल्ली के एक हृदय रोग अस्पताल के बारे में किस्सा सुनने में आया कि वहां मर चुके आदमी का ऑपरेशन करने के नाम पर भी उसके बेटे से पैसे वसूल किए जा रहे थे। वह तो बचपन में उसके साथ पढे एक युवा मित्र ने, जो वहां डॉक्टर था, ने उसे इशारे में बता दिया कि तुम्हें ऑपरेशन के नाम पर फालतू में लूटा जा रहा है तब वह और ज्यादा लुटने से बचा लेकिन इस तरह से कितने लोग लुट जाते होंगे। लखनऊ के निजी अस्पताल पैैसे वसूल करने के लिए मरीज की लाश न देने के लिए भी कई बार बदनाम हो चुके हैं और जो लखनऊ मे हो रहा है, मेरी समझ से वह सारे देश में भी हो रहा होगा। मुझे स्वयं इसी सप्ताह डंेगू बुखार की आशंका हुई मित्र की सलाह से एक बुजुर्ग डॉक्टर के पास गया। उन्होने कई टेस्ट बता दिये। एक को छोंडकर बाकी सभी टेस्ट करवा लिए इस बीच पत्नी ने देखा कि उनके नौकर- जिनके पास कंपाउंडर होने की भी योग्यता नहीं है- सभी को एक खास दुकान से न केवल दवाएं लाने को कह रहे हैं बल्कि डॉक्टर का नौकर हरेक की पर्ची के आधार पर सभी को एक जैसी ही हिदायतें दे रहा है। मैने उसकी बात नहीं मानी और बहुत अच्छा किया वर्ना हजारों के वारे न्यारे भी होते नई बीमारी अलग से आती। अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली में कुछ नागरिक समूहों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक चर्चा आयोजन की, जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी तथा योजना आयोग के कुछ सदस्य भी शामिल हुये वहां बताया गया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले 40 प्रतिशत लोग या तो उधार लेकर या अपनी जमीन-जायदाद बेचकर इलाज करवाते हैं भयानक गरीबी के कारण 23 प्रतिशत लोग तो अस्पतालों की तरफ झांकते भी नहीं क्योंकि भारत में आर्थिक उदारीकरण के जन्मदाता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विचारधारा का क्रियान्वयन करने के लिए अब सरकारी अस्पतालों ने भी परीक्षणों का काफी पैसा मांगना शुरू कर दिया है। फिर भी लोग प्रति वर्ष 95,000 करोड़ रूपया दवाइयों-इलाज-डॉक्टरों पर खर्च करते हैं। दवाई कंपनियां 60 से लेकर 1500 गुना तक मुनाफा कमाती हैं और इसमें सभी मदद करते हैं, हमारी सरकारी अस्पतालों की चौपट व्यवस्था भी, सरकारी डॉक्टर भी, उनके कर्मचारी भी, निजी डॉक्टर भी, निजी अस्पताल भी, दवाई कंपनियां भी और न जाने कौन-कौन और हां हमारा स्वास्थ्य मंत्रालय भी। जिस देश मंे भारतीय चिकित्सा परिषद का अध्यक्ष- जो देश के स्वास्थ्य मंत्री का चहेता भी बताया जाता था- रिश्वत लेने के आरोप में गिरफतार होता है, उस देश में कहां-कहां, कितनी-कितनी तरह से, कितने-कितने स्तरांे पर साधारण जनता के स्वास्थ्य की कीमत पर कौन-कौन खा और डकार रहा है, हम तो उन सबको न जानते हैं, न जान सकते हैं और जान भी लें तो क्या बिगाड़ सकते हैं। बड़ी-बड़ी विदेशी दवा कम्पनियां हैं यहां, जिनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार का बजट ही इतना ज्यादा है कि प्रधानमंत्री-मंत्री अगर उनके इशारे पर नाचने को तैयार हो जाएं तो वे जहां चाहें, जितना चाहें, इन्हें भी नचा सकती हैं। दरअसल, डॉक्टरी पेशे को नियंत्रित करने की इच्छा किसी में नहीं है, न संकल्प शक्ति हैं वरना क्या यह लूट किसी को नहीं दिखती। ऐसा क्यों है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर सकल घरेलू उत्पाद का महज 0.9 प्रतिशत ही खर्च करती है और अभी कहीं पढ़ा था कि शिक्षा पर महज दो प्रतिशत तथा विकसित देश तो अपने सकल घरेलू उत्पाद का दस प्रतिशत इस पर खर्च करते हैं। हमारी सरकार चाहती तो देश में आज 90,000 तरह की ब्रांडेड दवाइयां न बिकतीं, क्यांेकि कुछ सौ जेनेटिक दवाओं से ही लोगों का काम चल सकता है और वह भी बेहद सस्ते में। लेकिन सरकार लोगों की नहीं बड़ी कंपनियांे की है।और बात सिर्फ चिकित्सा पर खर्च की ही नहीं है। अभी कुछ समय पहले क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर के डॉक्टर के.एस. जैकब का एक लेख पढ़ा था, जिन्होंने बताया कि डायरिया जैसे तमाम रोग मूलतः अस्वच्छ पानी तथा आसपास फैली गंदगी के कारण होते है। टी.बी. का भी मुख्य कारण घर के आसपास फैली गंदगी तथा लोगों को पोषक पदार्थ न मिलना है लेकिन शुद्ध पेयजल तो क्या अशुद्ध पेयजल तक गरीब जनता को उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर जैकब बताते हैं कि डॉक्टरांे के पास जाने वाले एक-तिहाई लोगों को दरअसल कोई बीमारी नहीं होती। वे तो जीवन की दिनोदिन बढ़ती मांगों से थके घबराए परेशान लोग होते हैं। डॉक्टर खुद व्यक्तिगत रूप से उनकी जांच करके मानवीय ढंग से उनकी चिंता दूर कर सकते हैं लेकिन नहीं, तरह-तरह के परीक्षण करवाने को लिख देते हैं। जाहिर है कि इससे डॉक्टरों की आमदनी होती है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की तो आमदनी उससे तय होती है कि वे कितने अधिक परीक्षण करवाते हैं और कितना अधिक कमीशन उससे खुद हासिल करते हैैं।आज समाज में अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. इनमें एक जघन्य अपराध भ्रूण हत्या भी है. इस अपराध के पीछे इच्छित संतान है. इसे अंजाम देने के लिए वैज्ञानिक आविष्कार सहयोगी बने हैं. परिणामस्वरूप गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराना और अनचाही संतान से छुटकारा पाना सहज हो गया है. जनसंख्या नियंत्रण को प्राथमिकता देने वाली सरकार ने जबसे भ्रूण हत्या को कानूनी वैधता प्रदान की है, तबसे विश्व में भूण हत्याओं का क्रूर व्यापार निर्बाध गति से बढ़ रहा है. भगवान महावीर, बुद्ध एवं गांधी जैसे प्रेरकों के इस अहिंसा प्रधान देश में हिंसा का नया रूप भारतीय संस्कृति का उपहास है. भारत में करीब ढाई दशक पूर्व भ्रूण परीक्षण पद्धति की शुरुआत हुई, जिसे एमिनो सिंथेसिस नाम दिया गया. एमिनो सिंथेसिस का उद्देश्य है, गर्भस्थ शिशु के क्रोमोसोम्स के संबंध में जानकारी हासिल करना. यदि उनमें किसी भी तरह की विकृति हो, जिससे शिशु की मानसिक-शारीरिक स्थिति बिगड़ सकती हो तो उसका उपचार करना. लेकिन पिछले करीब दस-पंद्रह वर्षों से एमिनो सिंथेसिस राह भटक गया है. आज अधिकांश माता-पिता गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की चिंता छोड़कर भ्रूण परीक्षण केंद्रों में यह पता लगाते हैं कि वह लड़का है अथवा लड़की.यह कटु सत्य है कि लड़का होने पर उस भ्रूण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होती, किंतु लड़की की इच्छा न होने पर उस भ्रूण से छुटकारा पाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है. अब सवाल यह उठता है कि देवी स्वरूप, निस्वार्थ भाव से सुख-सुविधाओं का बलिदान करने वाली मां उस अजन्मे शिशु को मारने की स्वीकृति कैसे दे देती है? क्या उस बच्ची को जीने का अधिकार नहीं है? उस बेचारी ने कौन सा अपराध किया है? यह कृत्य मानवीय दृष्टि से भी उचित नहीं है. प्रत्येक प्राणी जीना चाहता है. किसी को जीने के अधिकार से वंचित करना पाप है. वैदिक धर्म में भ्रूण हत्या को ब्रह्म हत्या से भी बड़ा पाप बताया गया है. कहा गया है कि ब्रह्म हत्या से जो पाप लगता है, उससे दोगुना पाप गर्भपात से लगता है. इसका कोई प्रायश्चित नहीं है. जैन दर्शन में भी इसे नरक की गति पाने का कारण माना गया है. आश्चर्य है कि धार्मिक कहलाने वाला और चींटी की हत्या से भी कांपने वाला समाज आंख मूंद कर कैसे भ्रूण हत्या कराता है! यह मानव जाति को कलंकित करने वाला अपराध है.
देश का एक जिला ऐसा भी है, जहां के युवा वर्ग ने बेसहारा सेवा संस्थान के जरिये एक खास अभियान चला रखा है. कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के दर्जनों युवक युवतियांे ने अपने गांव व आसपास होने वाली किसी भी धर्म-जाति की कन्या की शादी में टेंट से लेकर बर्तन तक का काम खुद संभालतें है.बल्कि खुद अपने संसाधनों से शादी- विवाह में काम आने वाले तमाम छोटे-बड़े साजोसामान लड़की के घर वालों को आर्थिक मदद भी करते हैं. 2005 में बने बेसहारा सेवा संस्थान से लाभांवित होने के बाद लोगों की भावनाएं बदली हैं. यूं तो बेटी का विवाह एक सामाजिक परंपरा है, लेकिन अगर ऐसे ही बेटी वालों की मदद की जाने लगे तो कन्या भ्रूण हत्या जैसी विकृत सोच रखने वाले लोगों के भी विचार बदलेंगे. बहरहाल, यह समझ में नहीं आता कि आज हम इंसान बनना क्यों भूलते जा रहे हैं. जो लोग भ्रूण हत्या के बारे में सोचते हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि बेटियों से घर-आंगन में रौनक है. ममता, प्रेम, त्याग, रक्षाबंधन और न जाने कितनी परंपराएं उन्हीं बेटियों के चलते जीवित हैं. इस स्थिति को देखकर कह सकते हैं कि कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं, देश और समाज के लिए अभिशाप भी है. इसे कड़ाई के साथ रोकने की जरूरत है.
अमेरिका में 1994 में एक सम्मेलन हुआ, जिसमें डॉ. निथनसन ने एक अल्ट्रासाउंड फिल्म (साइलेंट स्क्रीन) दिखाई. उसमें बताया गया कि 10-12 सप्ताह की कन्या की धड़कन जब 120 की गति में चलती है, तब बड़ी चुस्त होती है, लेकिन जैसे ही पहला औजार गर्भाशय की दीवार को छूता है तो बच्ची डर से कांपने लगती है और अपने आप में सिकुड़ने लगती है. औजार के स्पर्श करने से पहले ही उसे पता लग जाता है कि हमला होने वाला है. वह अपने बचाव के लिए प्रयत्न करती है. औजार का पहला हमला कमर और पैर पर होता है. गाजर-मूली की भांति उसे काट दिया जाता है. कन्या तड़पने लगती है. फिर जब उसकी खोपड़ी को तोड़ा जाता है तो एक मूक चीख के साथ उसका प्राणांत हो जाता है. यह दृश्य हृदय को दहला देता है. इस निर्मम कृत्य से ऐसा लगता है, मानों कलियुग की क्रूर हवा से मां के दिल में करुणा का दरिया सूख गया है. तभी तो दिन-प्रतिदिन कन्या भ्रूण हत्याओं की संख्या बढ़ रही है. यह भ्रूण हत्या का सिलसिला इसी रूप में चलता रहा तो भारतीय जनगणना में कन्याओं की घटती संख्या से भारी असंतुलन पैदा हो जाएगा. यदि बदलाव नहीं आया तो आने वाले कुछ वर्षों में ऐसी स्थिति आ जाएगी कि विवाह योग्य लड़कों के लिए लड़कियां नहीं मिलेंगी.
आंकड़े बताते हैं कि 2001 की जनगणना के अनुसार, 1000 लड़कों पर पंजाब में 793, गुजरात में 878, दिल्ली में 865, हरियाणा में 820, हिमाचल में 897, राजस्थान में 909, महाराष्ट्र में 913, बंगाल में 963 लड़कियां हैं. ईसाइयों में लिंगानुपात की स्थिति काफी अच्छी है. इस समुदाय में 2001 की जनगणना के अनुसार, 1.19 करोड़ लड़कों की तुलना में 1.29 लड़कियां हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए आवश्यकता इस बात की है कि सामाजिक सोच बदली जाए, मानदंड बदले जाएं, लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव समाप्त किया जाए. आज की परिस्थिति में लड़का हो या लड़की, उसके अंदर शिक्षा एवं संस्कार भरने की जरूरत है. लड़कियों के जन्म से घबराने की अपेक्षा उनके जीवन के निर्माण की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए. यही समाज के लिए श्रेयस्कर होगा. संस्कारी और सुयोग्य कन्याओं से परिवार भी सुरभित बनेगा, जो समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. हालांकि कुछ राज्यों में सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर प्रतिबंध लगाया गया है. इस प्रतिबंध का कोई असर तब तक नहीं होगा, जब तक मनुष्य की मनोवृत्ति नहीं बदलेगी और भोगवृत्ति सीमित नहीं होगी.
28.2.11
दिल का दर्द ही तो ----------
कवि के दिल का दर्द ही तो कविता होती है
हर दर्दे दिल का दर्पण कविता होती है
दर्द बयां ये कर देती है
शब्द -शब्द यह गह लेती है।
जन्म ये लेती है विपदा से
कविता है अनमोल सदा से
कंटक हों जिस राह वहॉ भी चल देती है
कवि के दिल का दर्द ही तो कविता होती है।
पत्थर को ये मोम बनाये
यम से भी ये टकरा जाये
ये जागे और दुनिया सोये
सागर में मोती ये बोये
नभ के तारे भी 'चंचल' ये गिन लेती है
कवि के दिल का दर्द ही तो कविता होती है।
हर दर्दे दिल का दर्पण कविता होती है
दर्द बयां ये कर देती है
शब्द -शब्द यह गह लेती है।
जन्म ये लेती है विपदा से
कविता है अनमोल सदा से
कंटक हों जिस राह वहॉ भी चल देती है
कवि के दिल का दर्द ही तो कविता होती है।
पत्थर को ये मोम बनाये
यम से भी ये टकरा जाये
ये जागे और दुनिया सोये
सागर में मोती ये बोये
नभ के तारे भी 'चंचल' ये गिन लेती है
कवि के दिल का दर्द ही तो कविता होती है।
सियासी काल-कोठरी में साधु-सन्यासी
‘कोयले की दलाली में हांथ काले’ यह लोकोक्ति न केवल चंद्रास्वामी ,बाबा जयगुरुदेव व महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी जैसे देष के जाने माने साध् सन्यासियों तात्रिकों पर खरी उतरी बल्कि अब योग गुरु बाबा रामदेव पर भी काफी हद तक असर दायक साबित होती नजर आ रही है। सर्वविदित है कि जब तक बाबा रामदेव अपने भक्तों को योग सिखा रहे थे, तब तक वे सियासतदारों के भी श्रद्धा के पात्र थे और वे राजनीति में विरोधी धड़े के सियासतदाओं को भी एक मंच पर लाने की क्षमता रखते थे। लेकिन जैसे ही बाबा ने खुद सियासी महत्वाकांक्षाओं के हल्के-फुल्के संकेत दिए, वैसे ही सियासी दलों में खलबली मच गई। सियासतदां अपने अपने अंदाज में बाबा पर नजरें गड़ाने लगे सबसे पहले बाबा को लालू यादव ने सियासत से बचने की सलाह दी बीच-बीच कुछ छुटभैये भी चर्चा में आने के लिये बाबा के पक्ष-विपक्ष में मीडिया को बयान जारी करते रहे अब तो सांसद और मंत्री रहे चिन्मयानन्द और काग्रेस के दिग्गज दिग्विजय जैसे लोग बाबा की मुखालफत पर खुलेआम उतर आये है वैसे राजनीति की काली कोठरी का रुख करने वाले बाबा रामदेव पहले योग गुरु नहीं हैं इनसे पहले भी योग गुरु महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी एवं अपनी पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने वाले साधुसंतों, संन्यासियों की लम्बी फेहरिस्त रही है।
सबसे मजेदार किस्सा तो मथुरा के जयगुरुदेव का है। लोकप्रिय बाबा जयगुरुदेव जी महाराज उत्तर प्रदेश में एक छोटे गाँव में पैदा हुये । बताते है कि सात साल की उम्र में बाबा जयगुरुदेव ने घर छोड़ दिया एक छोटी अवधि के भीतर बाबा जी नेे भगवान का एहसास पाया और पूर्णता मिलने के बाद वे वाराणसी से वर्ष 1952 में उपदेश देना शुरू कर दिये पाँच चेलों के साथ बाबा के उपदेषों की शुरुआत हुई जो कि कुछ सालों में ही करोड़ो में पहुंच गई। 60-70 के दशक में तो सम्पूर्ण भारत में जय गुरुदेव की धूम थी गुरुदेव के भक्त टाट के कपड़े पहनते तथा सादा जीवन, उच्च विचार पर भरोसा करते तथा गली-गली, गांव-गांव लिखते घूमते थे, सतयुग आएगा। जयगुरुदेव - जयगुरुदेव के नारों की खासकर उत्तर भारत में तो काफी धूम थी यही नही बाबा के भक्तो ने अपने घरों को भी गोबर का लेप देकर इस नारे को अति प्रभावी बनाया।
भक्तों का सैलाब़ देख बाबा जयगुरुदेव में भी सियासी महत्वाकांक्षाओं ने हलकोरे मारने षुरु कर दिये अन्ततः बाबा गुरुदेव ने भी दूरदर्शी पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया यह दौर 1980 के आस -पास का था देश तब भी राजनीतिक उथल पुथल का सामना कर रहा था बाबा के चेले चुनाव में उतरे लेकिन बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बाबा की दूरदर्षी को नकार दिया। हताश बाबा जयगुरुदेव ने उस दौरान एक ऐसा नाटक किया जो की लोगों के गले ही नही उतरा अलबत्ता बाबा की बची-खुची इज्जत भी मिट्टी में मिल गई। उन्होंने सार्वजनिक ऐलान कर डाला कि चौबेपुर कानपुर में एक नियत तिथि को वे सुभाष चंद्र बोस को जनता के सामने लेकर उपस्थित होगें फिर क्या था आम आदमी नेता सुभाष चन्द्र बोस को देखने को लालायित हो पड़ा चूकि नेता सुभाष तब तक ऐसे मिथक थे जिनके बारे में तरह -तरह के कयास चर्चा में आया करते थे नेता सुभाष का सामने आना वास्तव में किसी के अवतरित होने जैसा ही था। बाबा जी द्वारा दी गई तारीख पर चौबेपुर कानपुर में जनता की जबर्दस्त भीड़ जुटी, लेकिन जयगुरुदेव ज्यो ही जनता के सामने आये उन्होंने खुद को ही सुभाष चंद्र बोस बता दिया फिर क्या था इसके बाद गुस्साई जनता ने जो ब्यवहार बाबा जयगुरदेव से किया उससे गुरुदेव कभी उबर ही नहीं पाए।
इसी तरह चंद्रास्वामी राजनीतिक गलियारे के सबसे विवादास्पद संत रहे हैं। 1950 में जन्में चंद्रास्वामी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव. के आध्यात्मिक सलाहकार रहे और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी, बहरीन शासक शेख ईशा और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर से भी जुड़े रहे स्वयंभू भगवान बने चंद्रास्वामी के खिलाफ 1996-97 (फेरा) मामला हुआ आरोप लगा कि चंद्रास्वामी ने 200,000, 150,000 डॉलर और सूरीनाम में तीन अलग अलग स्रोतों से 50,000 डॉलर प्राप्त किया था। इस कुख्यात तांत्रिक की सबसे बड़ी खूबी थी कि सत्ता के गलियारों में इसकी इतनी मजबूत पकड़ थी कि लोंगों के बड़े से बड़े फंसे काम को वह चुटकी बजाते करवाता था। बताते है कि इनके दुर्दिन की शुरूआत भी कांग्रेस से पंगा लेने के बाद ही हुई। हद तो तब हो गई जब राजीव गांधी हत्याकांड के तार चंद्रास्वामी से जुड़ते दिखे इन पर लिट्टे से संबंधों का शक था। हथियारों के कुख्यात तस्कर अदनान खश्शोगी से लेकर ब्रुनेई के सुल्तान तक से इनके रिश्ते जाहिर रहे। उद्योगपतियों से लेकर हवाला कारोबारियों तक से इनका नाम जुड़ा। एनआरआई उद्योगपति लखूभाई पाठक सहित अन्य कई लोगों ने इन पर ठगी का इल्जाम लगाया जिसकी जांचें आज तक चल रही है। फेरा के कई मामले अब भी चंद्रास्वामी के सिर पर हैं।
सत्ता पर गहरा असर रखने वाले एक और योगी थे महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी। बिहार में 1924 में जिला मधुबनी, गांव में पैदा हुये महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी 13 वर्ष की आयु में घर छोड़ दिये थे (मूल नाम धीरेन्द्र चौधरी, 1924 - 9 जून 1994) - महर्षि धीरेंद्र ब्रह्मचारी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योग संरक्षक थे. उन्होंने योग पर कुछ किताबें भी लिखी. दिल्ली प्रशासनिक स्कूलों में तथा 1981 से भारत के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में एक विषय के रूप में भारत योग की शुरूआत की गई । 1982-83 में इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान ही ब्रह्मचारी का भारत की सरकारी टेलीविजन नेटवर्क पर साप्ताहिक योग कार्यक्रम भी चला। दिल्ली में उनका आश्रम भी था जिसे अब मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान कहा जाता है. इसमें कोई दो राय नही इंदिरा गांधी के दौर में धीरेंद्र ब्रह्मचारी की तूती बोलती थी। वे प्रधानमंत्री के योग गुरु होते थे और सीधे प्रधानमंत्री निवास जाकर इंदिरा जी को योग सिखाते थे दूरदर्शन पर उनका योग शिक्षण का कार्यक्रम भी खूब लोकप्रिय था।
इंदिरा जी की मेहरबानी थी कि उन्होंने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में योग केंद्र स्थापित कर लिये थे। वर्ष 1994 में उनका खुद का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हाने पर उनकी दर्दनाक मौत हुई धीरेंद्र ब्रह्मचारी का रसूख कितना बुलन्द था इसका अंदाजा इंदिरा गाधी की हत्या के एक वाकये से लगाया जा सकता है इंदिरा जी की हत्या के बाद सबसे पहले एम्स अस्पताल में उनकी डेथबाडी तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति धीरेंद्र ब्रह्मचारी ही थे। बाहर निकल कर पत्रकारों को धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने ही बताया कि सब कुछ खत्म हो गया है लेकिन देशहित में इस खबर का प्रसारण तब तक नहीं हुआ जब तक राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह देश नहीं लौटे।
साधु महत्माओं में बीटल गुरु महेश योगी के मन में भी राजनीति महत्वाकांक्षा ने जब हिलोरे लीं तो योगी ने वर्ष1992 में एक अंतरराष्ट्रीय नेचुरल लॉ पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया एक उम्मीदवार को संसद तक भेजने में भी सफलता पाई लेकिन साधु सन्यासी व बाबाओं की बनाई गई राजनीतिक पार्टियाके में अब तक की सबसे सफल पार्टी थी अखिल भारतीय राम राज्य परिषद। आजादी के तत्काल बाद बनी इस पार्टी के संस्थापक प्रख्यात संत स्वामी करपात्री जी महाराज थे। इस पार्टी ने वर्ष 1952 के चुनाव में तीन लोकसभा सीटें और वर्ष 1962 में दो लोकसभा सीटें जीतीं। कुछ राज्यों में विधान सभा सीटें भी मिलीं मगर अंत में इसका हश्र भी वही हुआ जो अन्य पार्टियों का हुआ था। पार्टी अखिल भारतीय जनसंघ में लुप्त हो गई।
ये तो सत्ता के करीब रहे गुरुओं और बाबाओं की बात हुई लेकिन कुछ बाबा तो चुनाव लड़कर सीधे संसद में पहुंच गए हैं। इनमें एक अहम नाम योगी आदित्यनाथ का है। वे अक्सर अपनी हरकतों की वजह से विवादों में बने रहते हैं। गोरखपुर से भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी नाम की एक सेना बना रखी है। कुछ इलाकेां पर इनकी पकड़ ऐसी है कि भारतीय जनता पार्टी भी उनसे पनाह मांगती है। पार्टी के समानांतर इन्होंने अपनी सेना में जुझारु नौजवानों भर्ती कर रखी हैं राजनैतिक दल अक्सर आरोप लगाते रहतें है कि योगी की वाहिनी के चलते पूर्वांचल में अक्सर दंगे-फसाद की नौबत बन आती है।
इक्कीसवीं सदी में योग गुरू बनकर उभरे रामकिशन यादव उर्फ बाबा रामदेव अब तक बीमारियों के सटीक इलाज के लिए योग को ही सर्वोपरि बताते अपने भक्तों की खासी तादात बढ़ाते चले आ रहे हैं। आरंभ में लोगों का रुझान बहुत नही रहा किन्तु कालांतर में कुछ चुनिंदा धार्मिक चैनल्स ने बाबा का लाइव प्रसारण कर इनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिया आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि छोटे से जिले में बाबा रामदेव की दवाओं की फ्रेंचाईजी लेने के लाखों रूपयों की दवाएं एक साथ खरीदनी होती है। बाबा रामदेव जी ने कुछ समय से काले धन के खुलासे पर जोर देते हुये कुछ रसूखदार सियासतदारों पर भी प्रवचन खीचना आरंभ कर दिया। बाबा का एक बयान यह भी सियासी हवा में उछला कि विदेशों में जमा काले धन को भारत लाने हेतु वे सड़कों पर उतरेंगे। बाबा रामदेव के इन रवैयों से कांग्रेस सहित अन्य सियासी दिग्गजों में भी बौखलाहट बढ़ गई वर्तमान में काला धन ही केंद्र सरकार के लिए गले की फांस बना हुआ है। कांग्रेस के इक्कीसवीं सदी के चाणक्य एवं महासचिव राजा दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है, दिग्गी राजा ने बाबा रामदेव से पूछा है कि वे पता कर लें कि कहीं उन्हें चंदा देने वाले ने तो काला धन उन्हें नहीं दिया है। उधर बाबा रामदेव ने दिग्गी राजा के आरोपों के बाद अपने ट्रस्ट को मिलने वाले धन का हिसाब आना पाई से सरकार को दे दिया है अब समय है कांग्रेस का कांग्रेस को चाहिए कि वह भी अपने से जुड़े सारे ट्रस्ट के हिसाब-किताब को सरकार को दे दे।
राजा दिग्विजय सिंह के तीर कहां जाकर किसे और कितने समय बाद घायल करते हैं इस बात के बारे में अभी से कुछ कहना जल्दबाजी ही होगी हां उत्तराखण्ड स्थित कनखल के दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट से आरंभ हुई बाबा रामदेव की पतंजलि की अन्य इकाईयों में जिनमें करीब ढाई सौ से ज्यादा आयुर्वेदिक उत्पाद बनाए जाते हैं का विस्तार कहां तक हुआ ह ैअब सियासी दिग्गज ष्षोध करने में लग गये है और तो और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सांसद और मंत्री रहे चिन्मयानन्द भी बाबा पर पूरी तरह से हमलावर होते दिख रहंे हैं चिन्मयान्द का सीधा आरोप है कि बाबा रामदेव ने गरीबों के कल्याण के नाम पर करोड़ों रूपये की टैक्स चोरी की है जो उनसे वसूल की जानी चाहिए. चिन्मयानन्द का कहना है कि बाबा रामदेव कोई जनकल्याण का काम नहीं कर रहे बल्कि दवा का कारोबार कर रहे हैं इसलिए उनसे भी उतना ही टैक्स लिया जाना चाहिए जितना कि अन्य कंपनियों से लिया जाता है.कुल मिलाकर सियासीदां अपने अपने अंदाज में बाबा पर नजरें गड़ाने लगे है देखना यह है कि योगगुरु बाबा रामदेव जी इन सियासी हमलों से बचाव की कौन सी दवा तैयार करते है ।

जनता त्रस्त, अपराधी मस्त,सरकार पस्त
जिस प्रदेश में गरीब के पेट से घास निकले, बच्चे रोटी और कपड़े के मुफ्त वितरण में यूं झपट पड़े कि अकाल काल के ग्रास बन जाएं, उस प्रदेश के किस नेता को हम धन्यवाद दें और किस देवी-देवता को हम अपना नैवैद्य अर्पित करें , किस मजार पर जायें हम चादर चढ़ाने ? जहां भुखमरी, कंगाली और बदहाली बच्चों से उनका हंसता खेलता बचपन छीन ले और बूढ़ों को फुटपाथ पर मरने के लिए छोड़ दे,हाड़ तोड़ मेहनत के बावजूद किसान भूखे सोयें, गुण्डे-माफियां सरेआम अबला की अस्मत लूटें और कालर चौड़ा कर खुलेआम घूमें।
प्रदेषवासी ऐसे तमाम समाचारों से आये दिन रुबरु हो रहें है कि कुषासन के चलते कहीं इंजीनियर आत्महत्या कर रहा है तो कहीं मुवाअजे की मांग पर किसान को बदले में मौत मिल रही है, कोेई आर्थिक तंगहाली के चलते असमय मौत को गले लगा रहा है तो कहीं पूऱी के लाालच में बच्चों की आसमयिक मृत्यु हो रही है। यही वह वह प्रदेश है जहां बुंदेलखण्ड के अकाल, सूखी धरती, मानिकपुर के जनजातीय दरिद्र, पूर्वांचल की अथाह गरीबी किसी को संतप्त नहीं करती। इस कुहासे में अथाह, बदबूदार धन के मालिक ब्यूरोक्रेट, जनसेवक जनता की कमाई पर बदसूरत ऐश्वर्य के नए-नए अपयश-मान निर्माण करते दिखते हैं। यही वह प्रदेश है जहां के तीर्थ, मां गंगा और यमुना का स्मरण मात्र सारे देश को पवित्र करता है जी हां गंगा जमुनी तहजीब का यह सूबा जिसने देश को अधिकतम प्रधानमंत्री दिए आज बिहार से भी बदतर हालात का गवाह बन रहा है।
बात हो रही है उ0 प्र0 की , आज इस प्रदेश की स्थित यहां तक आ पहुची है कि कानून का राज कानून द्वारा स्थापित करने में मौजुदा सरकार करीब करीब फेल हो गई सी लगती है। मुख्यमंत्री मायावती के द्वारा समीक्षा बैठक कर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्व सख्त कार्रवाई के निर्देष के बावजूद उनके अपने कारिन्दे जनसेवक, अधिकारी कानून-व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे हैं। हर दिन खौफनाक घटनाओं से प्रदेश कांप रहा है। आम आदमी अपराधियों से त्रस्त है, पुलिस तंत्र मस्त और सरकार पस्त नजर आ रही है।
औरेेया में इंजीनियर द्वारा आत्महत्या का प्रकरण हो या कानपुर का दिव्या कांड हो या फिर बांदा की शीलू निषाद का मामला अथवा इलाहाबाद का कचरी काण्ड हो या लखनऊ में लेखपाल द्वारा की गई आत्महत्या लगातार घटित हो रहे प्रकरणों ने सरकार के उस दावे की पोल खोल कर रख दी है जिसमें अब तक उ0 प्र0 सरकार द्वारा कानून का राज कानून द्वारा स्थापित किए जाने की बात कही जाती रही है। सरकार ने तो रेप के दोनों मामलों को शुरू में ही सिरे से खारिज कर दिया था लेकिन जब विपक्ष और मीडिया ने इस मामले को जोर-शोर से उठाया तब सरकार ने सीबीसीआईडी जांच के आदेश दिए विधायक द्विवेदी को जेल के सीखचों में कैद होना पड़ा। वैसे सूबे में बलात्कार की घटनाओं कि साथ-साथ अपराधों में तेजी से इजाफा भी हुआ भरथना की एक महिला अध्यापिका ने प्रबंधक रेप का आरोप लगाया मामला मीडिया द्वारा उठाने पर प्रबंधक को जेल की हवा खानी पड़ी। जौनपुर में एक महिला प्रधानाचार्या ने यौन उत्पीड़न से आजिज होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। गाजियाबाद में एक लड़की को सरेआम कार में खींचकर अपहरण करने के बाद रेप किया गया। राजधानी लखनऊ स्थित चिनहट इलाके में एक दलित लड़की के साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। कानुपर के एक वकील ने अपनी अध्यापिका पत्नी का ट्रांसफर करवाने में असफल रहने के बाद मौत को गले लगा लिया। इस मामले में काबीना मंत्री अनंत कुमार मिश्र का नाम सामने आने पर सरकार ने सिरे से इनकार कर दिया ,आजमगढ़ में एक साधु की मौत से नाराज ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन में कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इस मामले में भी सरकार ने लीपापोती ही की। पहले स्वाभाविक मौत बताया बाद में कहा साधु ने आत्महत्या की थी। औरैया में एक व्यक्ति को फर्जी की चोरी के इल्जाम में जेल भेजे जाने से आहत ग्रामीणों ने थाने पर हमला बोला जिसमें चौकी प्रभारी की मौत हो गई। सीतापुर में एक पूर्व एमएलसी के दबंग माफिया भाई ने दलितों को इस लिए प्रताड़ित किया कि उन लोगों ने पंचायत चुनाव में साथ नहीं दिया। इस मामले में दो दलितों की हत्या भी कर दी गई। इलाहाबाद में दलित परिवार की लड़कियों को दबंगों द्वारा निशाना बनाए जाने के विरोध का खामियाजा घर फूंकने की घटना से भुगतना पड़ा लेकिन यूपी सरकार ने इसे नोटिस में ही नहीं लिया। मेरठ में एक दबंग छात्र नेता ने एक युवती का अपहरण करने के बाद युवती के भाई को गोली मार कर घायल कर डाला, यूपी की खराब प्रशासनिक व्यवस्था से नाराज एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एनेक्सी से कूद का आत्महत्या कर ली थी। मोहनलाल गंज में तैनात लेखपाल ने आत्महत्या के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा क्यों कि उसके वरिष्ठ अधिकारी उस पर नाजायज दबाव डाल रहे थे। इस तरह के तमाम ऐसे मामले घटित हुये हैं जिन्होंने यूपी सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इन मामलों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने साफ कहा कि यूपी की सरकार कानून-व्यवस्था के मुददे पर पूरी तरह फेल हो गई है। दलितों और महिलाओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। सरकार घटनाओं को रोक पाने में असफल है। हर तरफ लूटखसोट में नेता और अधिकारी जुटे हैं। सरकार का प्रशासन पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। इसलिए उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं।
यही नही यूपी में बढ़ते अपराधों पर विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए सड़क से लेकर सदन तक मोर्चा खोलने का निर्णय ले चुके हैं क्यों कि प्रदेष के हालात बद से बदतर हो चुके है। बिहार जो कि उ0 प्र0 से बदतर जाना जाता था अब उ0 प्र0 ने उसे पछाड़ दिया है। यहां के हालात यह हैं कि यहां के बच्चे, स्त्रियां , अति सामान्य भोजन और बेहद सामान्य कपड़े का एक टुकड़ा लेने के लिए जान भी जोखिम में डालने को विवषे है।े यहां साड़़ी की आस में दर्जनों महिलायें जान गंवा दती हैें और पूऱी की आष में दर्जनों नौनिहाल भीड़ में दबकर मर जाते हैें। और मृतको के परिजनों को बदले में मिलती है मात्र सांत्वना। जरा सोचिये कि ऐसे प्रदेश का भविष्य क्या होगा ? अक्सर देखने में आता है कि थोक में गरीब ही जान गंवाते हैं और उनकी जान गंवाने की चर्चा तक नही होती और राहुल महाजन की दुल्हनियों के जुगुप्साजनक टीवी शो में पूरे देष में धूम हो जाती है। गरीब के बच्चे दिल्ली और लखनऊ के जनसेवकों के दिल में राजनीति से परे दर्द पैदा नहीं करते। यहां हर कोई अपने भीतर एक सिकन्दर का रूप लिए बैठा है-कोई मूर्तियों का वितण्डावाद कर गरीबों की छाती पर अट्टाहस कर रहा है तो कोई नायाब तरीके से गरीबों का वोट बैंक सहला रहा है । इसके पीछे उ0प्र0की नितान्त अपरिपक्व तथा शहरी अमीरों का प्रतिनिधित्व करने वाली वोट बैंक राजनीति का ऐश्वर्य और भोगवादी चरित्र एवं इन सबके साए में फलती-फूलती भ्रष्ट अफसरशाही हैं।
सर्वविदित है कि आईएएस, आईपीएस के सदस्य संविधान द्वारा रक्षित होते हैं उन पर राजकीय नीतियां क्रियान्वित करने का दायित्व होता है पर वे हर भ्रष्ट नेता के दरबारीपन में अपना मोक्ष ढूंढते हैं। यदि वे तय कर लें कि किसी नेता के गलत काम में साथ नहीं देंगे, तो कोई उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता पर वे फिसलते हैं, क्योंकि वे फिसलना चाहते है और नेताओं की तरह ही वे भी ऐशो आराम धन दौलत चाहतें है। अफसरों की तानासाही की गवाही लेखपाल बाबूराम द्वारा लिखे मार्मिक सुसाइड नोट से ही जाहिर है जिसमें उसने साफ -साफ लिखा ..बेटा रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर लेना लेकिन लेखपाल न बनना। बाबूराम ने अफसरों के उत्पीड़न से परेशान होकर गणतंत्र दिवस के दिन आत्महत्या कर ली उसने मोहनलालगंज तहसील के उप जिलाधिकारी और तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाए तथा आत्महत्या का कारण इन्हीं दोनों अफसरों के कारनामों को बताया। तीन पृष्ठों के अपने सुसाइड नोट में उसने अपने बेटे से कहा है यदि मेरे मरने का सदमा बर्दाश्त करते हुए तुम जिंदा बच जाते हो तो रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर लेना लेकिन लेखपाल की नौकरी नहीं करना।
अफसरों व नेताओं के बेहतर गठजोड़ का ही नतीजा है कि अब तक प्रदेश के कई इलाके आजादी के इतने सालों बाद भी मूलभूत आवश्यक्ताओं से वंचित हैं । एक ओर जहां अभी गांवों में परीक्षा के दिनों में भी छात्र-छात्राओं को बिजली नहीं मिल पाती वही दूसरी ओर संसाधनों से लैस जनसेवक व अफसर अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों के ए.सी वातावरण में पढ़ाकर समाज विमुख विलासी पीढ़ी की ऐसी जमात तैयार करते रहते हैं, जो गरीबों की गरीबी को अपनी अमीरी बढ़ाने का उपकरण बनाती है। जिनके पास पैसा नहीं वे मोमबत्ती, लालटेन के सहारे आज भी पढ़ाई करते हैं और एक दिन अचानक किसी अमीर नेता के जन्मदिन पर बंटती साड़ियां लेते हुए या किसी बाबा ढोगी के धार्मिक अनुष्ठान में पूरी और प्रसाद के लालच में लाइन में लगाकर जान खो देते हैं।ऐसी स्थित के चलते यदि इन सामंती प्रवृृति के जनसेवकों नेताओं , गरीबों की बीमा पालिसी व बच्चों के मिड डे मील को डकारने व तरह-तरह के घोटालों को अंजाम देने वाले अधिकारियों को जनता, धर्म और राष्ट्रीयता का शत्रु कहकर नवाजा जाये तो बुरा क्या है ।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)