जनजागरण मीडिया मंच के महासचिव रिजवान चंचल ने डेली न्यूज एक्टिविस्ट के चेयरमैन प्रोफेषर निषीथराय व प्रख्यात साहित्यकार स्व0 रामकमल राय के इलाबाद स्थित आवास पर अकारण पुलिस द्वारा किये गये नग्न तांडव व अभद्रता की कटु आलोचना करते हुये कहा कि सरकारें आती जाती रहती है किन्तु नियम व कानून को ताख पर रखकर तांडव करने वाले पुलिस र्किर्मयो को यह नही भूलना चाहिये कि आने वाला कल कानून का उल्लंघन करने वालों पर दुखतर भी साबित हो सकता है ।
श्री चंचल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को जनता से मित्रवत व्यवहार करने की कौन कहे , अब पत्रकारों साहित्यकारों पर ही हमलावर हो नंगानाच करने पर आमादा है । डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के चेयरमैन और प्रख्यात साहित्यकार स्व. रामकमल राय के आवास का ताला तोड़ बीती रात पुलिस ने जो नग्न तांडव किया उससे पुलिस का वीभत्स चेहरा उजागर हो गया है। श्री चंचल ने कहा कि पत्रकार और साहित्यकार हमेषा अपनी लेखनी से समाज में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहें हैं किन्तु दुर्भाग्य है कि आज उ0 प्र0 में सचबयानी एवं कलम के जरिये आमजनों के समक्ष वास्तविकता को बिना भेदभाव के प्रस्तुत कर पत्रकारिता के मूल धर्म का निर्वाहन करने वाले लोगों पर ही पुलिसिया कहर जारी है।
ज्नजागरण मीडिया म्ंाच के महासचिव रिजवान चंचल ने सभी साथी पत्रकारों को एकजुट होने का आवाहन करते हुये कहा कि अब नियम व कानुन की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कलम की धार को और पैना करने की जरुरत है क्यों कि औद्योगिक और सामाजिक विकास के साथ ही समाज में जनसामान्य की समस्याओं को उजागर करने में पत्रकारिता की भूमिका का हमेषा विशेष महत्व रहा है आज उसी पर लगाम लगाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है । ऐसे में एकजुटता आवष्यक है। लोकतंत्र में ऐसे आचरण की जगह नहीं होनी चाहिए।
साहित्यकार पत्रकार हरिपाल सिंह ने उक्त घटना की निन्दा करते हुये कहा कि लगातार हो रही इेस तरह की घटनाओं से ’’साफ है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अब सरकार पुलिस की लाठी से कुचलवा रही है। नियम-कानूनों का हवाला देकर, खुद नियमों की धज्जियां उड़ाने में माहिर पुलिस ने आधी रात को स्व. राय की बीमार वृद्धा पत्नी के साथ भी बदसलूकी की बिना सर्च वारंट और महिला पुलिस के आवास का ताला तोड़ अन्दर घुसकर पुलिस ने घंटों मनमानी की इसके पहले भी ‘डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट’ के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय की अनुपस्थिति में लखनऊ, राजभवन स्थित आवास से पुलिस ने पूरा सामान बाहर फेंक दिया था और अब इलाहाबाद स्थित उनके पैतृक आवास को निशाना बनाया गया। जाहिर है कि सरकार अपने खिलाफ कुछ भी सुनना नहीं चाहती सरकार की इस प्रवृत्ति की सभी को निंदा करनी चाहिए।’’
12.8.11
लेखनी पर लगाम लगाने का कुत्सित प्रयास
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें