28.8.11

अन्ना की हर चाल ने सरकार को हिला कर रख दिया

रिजवान चंचल
अन्ना हजारे आन्दोलन के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब निश्चय ही राजनेताओं व सत्तारूढ़ दल को हतप्रभ करने वाला रहा गांधी, और जयप्रकाश के बाद अन्ना पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके आगे सत्ता का सारा ताम-झाम भी बौना साबित हुआ । हाला कि उनकी इस लड़ाई में संचार माध्यमों, मीडिया और सोशल नेटवर्किंग का भी खासा योगदान रहा सबकुछ इतना अप्रत्याशित एवं प्रवाह में हुआ कि दिल्ली में बैठी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार समझ ही नहीं पाई कि जिसे वे बाबा रामदेव की भांति निपटाने की सोंच रहें है उसकी हर चाल सरकार को हिला कर रख देगी ।
    यह कहना गलत न होगा कि वर्तमान राजनीति का मूल स्वरूप सत्ता सिंहासन को हिलाने और हथियाने के लिए सारे दांव-पेच को ठीक मानता है। पहले तो आंदोलन को ही फलाप करने के सारे हथकण्डे हुये बावजूद इसके जब राजनेताओं के हथकण्डो को दरकिनार कर अन्ना की आंधी तूफानी हो चली तो अन्ना के आंदोलन की बढ़ती ब्यापकता का श्रेय अपनी अपनी झोली में डालने का खेल खेलने लगे राजनेताओं के इस ड्रामेबाजी से  अन्ना टीम एकबारगी स्वयं को ठगा हुआ सा महसूस करने लगी लेकिन वर्तमान के गांधी अन्ना के समर्थन में भ्रष्टाचार से पीड़ित देश की आम जनता ने इस आंदोलन में बड़ी  भागीदारी देकर अन्ना को जो ऊर्जा दी उससे अन्ना हुंकार भरने लगे राजनेताओं के मुखौटे आमलोगों के सामने तरह तरह के रंग बदलते रहे अन्ततोगत्वा मंत्री,सांसद,विधायक के घर जनता घेरने लगी राजनेताओं के प्रति जनआका्रेष प्रबल होता दिखा तो राजनेताओं के चेहरे भी लाल पीले होने लगे कुल मिलाकर अन्ना के इस आदोलन के आगे राजनेता बौने साबित हुये आमजनता के सड़को पर आ जाने से एक बात ओर सिद्ध होती है कि अब भ्रष्टाचार का घड़ा भर चुका है लोग अब और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। अब दो ही रास्ते हैं - पहला यह कि इस घड़े को फेंक दिया जाए क्योंकि देश की नई पीढ़ी अब इस बोझ को और नहीं ढोना चाहती। दूसरा यह होगा कि वर्तमान सत्ता व्यवस्था इस बोझ के नीचे दब जाएगी। नई पीढ़ी को ऐसा लग रहा कि अभी अन्ना ने लोहा गर्म कर दिया है। यह एक ऐसा अवसर है जबकि गर्म लोहे को पर्याप्त चोट कर अपनी सोच और जरूरत के अनुसार आकार दे दिया जाए। अगर इसमें सफलता नहीं मिली तो सुधार और परिवर्तन के लिए पूरी कवायद नए सिरे से करनी पड़ेगी ऐसे में जो परिवर्तन दिख रहा है और राजनेताओं के प्रति जो घ्रणित भाव अन्ना के इस आदोंलन से पनपा है उससे तो यही लगता है कि आने वाले चुनावों में अब न केवल ओ फार्म की प्रासंगिकता बढ़ेगी बल्कि साफ-स्वच्छ छवि के लोग भी बिना किसी बैनर व दलीय झण्डे के नीचे आये राजनीति में आगे आ सकेंगे संभव है क्षे़त्रीयदलों को भी इसका फायदा मिले मतदाताओ में नकारात्मक बोटिग के जरिये यानी  ’ इनमें से कोई नही ’ का भी रुझान भी अब देखने को मिलेगा।षायद यही सारी वजहें है कि जो दल अन्ना के जन लोकपाल पर मुंह-नाक बनाते रहे हैं वही बाद में अन्ना के लिए गला फाड़कर संसद से लेकर सड़कों तक चिल्लाते दिखे। कुछ छोटे दलों के द्वारा तो खुलेआम अन्ना के आंदोलनकारियों की भीड़, भोजन से लेकर भजन तक की व्यवस्थाएं जुटाई गई। वैसे राजनीतिक दलों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। राजनीति में दोहरा चरित्र एवं आचरण अचरज का आभास नही कराता यह अब दिनचर्या बन चुका है।े नेताओं द्वारा बराबर यह गाल बजाया जाता रहा कि हम दुनिया की शक्तियों की अगली पंक्ति में खड़े होंगे कैसे होगें क्या इसी तरह पूरी दुनिया में अपनी किरकिरी करवाकर यह तो  तभी हो पाएगा जब देश अपनी मूलभूत चुनौतियों से लड़ पाएगा तब ना ? कामनवेल्थ गेम के नाम पर जिस तरह का खेल नेताओं व अधिकारियों की मिलीभगत से खेला गया उसे देष ही नहीं बल्कि सारा विष्व ने देखा , राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में जिस तरह की लफ्फाजी बेईमानी और निकृष्टता का प्रदर्शन हुआ उससे हमारे देष की साख को बड़ा बट्टा लगा ,वर्तमान में देश की हर योजना- परियोजना घ्ूासखोरी  के रोग से ग्रस्त है और इसे खत्म करने की कसमें कई दशकों से राजनेता खाते चले आ रहे किन्तु खुद भी उसी में लिप्त रहे। भुखमरी का कलंक हमारे माथे से मिटा नहीं और सड़ते अनाज पर सरकार का विचार सुप्रीम कोर्ट तक को मालूम हो गया । स्थित यह बनी कि  40 करोड़ लोगों को दो वक्त का भोजन भी मयस्सर नहीं ,  देश में 77 प्रतिशत लोगों की प्रतिदिन आमदनी 20 रू. से भी कम है वो भी तब जब कि भारत एक ऐसा देश है जिसके पास अपनी विशेष प्राकृतिक सम्पदायें हैं विशाल उपजाऊ भूमि , खनिज पदार्थों से भरपूर पर्वतीय श्रृंखलाएं, विशाल जंगल , देश भर में फैली नदियों की जल धारा, एक तरफ अभेद्य हिमालय है तो दूसरी तरफ सागर की लहरें , भारत में  प्राकृतिक सम्पदा के साथ ही अपार मानवी सम्पदा भी देश के कोने-कोने में प्रचुर मात्रा में बिखरी पड़ी है। हमारे देश में जहां सबसे कठिन से कठिन शारीरिक श्रम करने वाले लोग हैं, वहीं हर तरह की बौद्धिक चुनौतियों का सामना करने वालों की भी कमी नहीं है। इन प्राकृतिक सम्पदाओं के साथ भारतीयों की बौद्धिक व शारीरिक शक्ति का विवेक व न्यायपूर्ण, समतामूलक सामंजस्य स्थापित कर दिया जाए तो भारत के पास इतनी क्षमता है कि वह न सिर्फ सभी भारतीयों की खुशहाली व जरूरतों को पूरी करते हुए पूर्ण प्रगति कर सकता है बल्कि दुनिया के एक तिहाई भूख व गरीबी से तिलमिला रही मानवता के लिए सहायक भी बन सकता है। किन्तु आज भारत की क्या स्थिति है यह किसी से अब छिपा नही है ? भारत के पास सभी क्षमता रहने के बावजूद देष का इड़ा हिस्साघुट-2 कर जीने के लिए मजबूर हैं आखिर कौन है इसका जिम्मेदार? कौन है आजाद ? कैसी आजादी है ?एक तरफ बढ़ती अमीरी की चमक से कुछ लोगों की आंखें चकाचौंध हो रही हैं तो दूसरी तरफ करोड़ों-करोड़ भरतीयों की आंखों का अपनी गरीबी व मजबूरी पर आसुओं में डबडबा जाना रोजाना की कहानी है। ऐसी दुरुह स्थितियो के बावजूद राजनेताओं द्वारा तुक्का यह कि जल्द ही हम दुनिया की शक्तियों की अगली पंक्ति में खड़े होंगे। अरे गाल बजाने वालों ये क्यो भूल रहे हो कि सपने सोते में भले ही आएं पूरे तो जाग कर ही करने पड़ते हैं अभी भी वक्त है अन्ना के अंादोलन में जनसैलाब यूं ही नही उमड़ा ,जो जनता बढ़ते भ्रष्टाचार मंहगाई से कराह रही है और लम्बे समय से तुम्हारे कथनी करनी का आंकलन कर रही है उसने अब समझ लिया है तुम्हारे गाल बजाने मात्र से जनता अब बेवकूफ नही बनने वाली अब तो कुछ करना ही होगा वर्ना अभी आवास पर घ्ेारे गये हो राह चलते भी घेरे जाओगे और ३.......................................?
    गौरतलब है कि आजादी के बाद शायद यह पहला आंदोलन था जिसमें शामिल लोगों के बीच जाति-धर्म की कोई दीवार नहीं दिखी सब एकसूत्र में बंधे दिखे अल्पसंख्यकों ने भी इस आदांेलन मे बढ़कर हिस्सा लिया जहां रामलीला गा्रउण्ड में लोग आफतार करते दिखे वहीं लखनऊ में एसबीपी के प्रदेष प्रभारी तौषीफ खान अन्ना के समर्थन में आमरण अनषन पर डटे रहे उनका अनषन भी उसी समय टूटा जब अन्ना जी का अनषन टूटा भोपाल में तो समाजसेवी ष्षैला की हत्या उस समय कर दी गई जब वो अनना के आंदोलन का हिस्सी बन आमरण अनषन करने जा रही थीं इस आदोलन में समर्पण था कारण सबका मकसद एक था भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण। अन्ना के आंदोलन को शिखर तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान भ्रष्टाचार से जूझ रहे अनुशासित युवा वर्ग और मध्य वर्ग का रहा जिसका कि देश में आकार काफी बड़ा है। यही कारण ऐसे रहे कि अन्ना के आंदोलन ने सरकार की नींद उड़ा दी जो कांग्रेस और उसकी यूपीए सरकार अपनी चतुर चालों से टीम अन्ना का मनोबल तोड़ने और उसको बिखेरने का सपना देख रही थी, वही अन्ना की आंधी के आगे धुटने टेकने को बाध्य दिखी । संजय निरुपम सरीखे उसके कई सांसद जो पहले अंग्रेजी बोल रहे थे अन्ना की आंधी के आगे पार्टी लाइन से हटकर अन्ना का समर्थन करते नजर आये। भ्रष्टाचार पर केन्द्रित ‘जागो भारत जागो’ पुस्तक मैने बीते नवम्बर माह में लिखी थी जिसमें मैने यह जिक्र किया था कि भ्रष्टाचार क्या है, कौन कर रहा है, मुद्दा क्या है और इनकी जड़े कहां हैं, इस पर भी हमें विचार करना होगा जानना होगा समझना होगा आज भी देष का एक बड़ा तबका जो अपने बच्चों के लिये दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहा है वह नही जानता कि भ्रष्टाचार शब्द का अर्थ क्या होता है, वह तो इस आस में है कि कब तपती भूमि हरी-भरी होगी और कब खेत, खेत से खलिहान और खलिहान से घर खिलखिलाएगा ? मेरे विचार से भ्रष्टाचार की समस्या मध्यम वर्ग खासकर किसान,मजदूर,बेरोजगार और गरीब लोगों के लिये अहं मायने रखती हैै। भूमि को पसीने से सींचना ही किसानों की नियति है। इन्हें भ्रष्ट आचरण करने के लिए न तो समय है और न ही बैंक एकाउंट में जमा करने के लिये कोई धनराशि। हम जीवन-मूल्य की नींव को हिलाकर विकास की इमारत खड़ा करना चाहते हैं। भला बिना संतुलन के आजतक कुछ हो पाया है, मन और कर्म की तस्वीर स्पष्ट होनी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष की केवल यही जिम्मेदारी नहीं है कि सदन व्यवस्थित रूप से चले, बल्कि यह भी देखना आवश्यक है कि जो ज्वलंत मुद्दे धधक रहे हैं, उन्हे कैसे समाधान के रास्ते पर ले जाया जाए।
  अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस आंदोलन से क्या परिवर्तन होगा? क्या जन-लोकपाल से इस देश की हर व्याधि का उपचार संभव है? समस्या यह है कि हमने सही मायनों में नैतिकता को ताक पर रख दिया है। आजकल यह शब्द पठ्यक्रमों से लेकर मन-मस्तिष्क से गायब है। हमारा चरित्र एवं आचरण अब नैतिकता विहीन हो चला है और यही विष की गांठ है। हमारी नई प्रवृत्ति नैतिक न होकर निजी होती जा रही है। हम निजी लाभ और स्वार्थ को ही देश हित मान बैठे है। गांधीजी ने हिंद स्वराज पुस्तक वर्ष 1909 में लिखी थी लेकिन यदि हम उस पर आज भी अमल कर लें तो अभी भी परिस्थितियों को पतन से उत्थान की और मोड़ा जा सकता है। अन्ना के समर्थन में उठे हर हाथ को अन्ना जिंदाबाद के साथ ही अपने दिल पर हाथ रखकर यह भी सोचना चाहिए की क्या वे हाथ सही मायनों में नैतिक और ईमानदार हैं? क्या उसका अंतःकरण निरूस्वार्थ और शुद्ध है? यह सब बातें अन्ना की टीम से लेकर अन्ना जिंदाबाद के नारे लगाने वाले हर आदमी से लेकर आप और मुझ पर भी लागू होती है। यदि हम सब अपना स्वयं का जन-लोकपाल बना लें और स्वयं को उसके दायरे में शामिल कर गलती पर स्वदंड निर्धारित कर लें तो फिर आंदोलन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, लेकिन तकलीफ यह है कि हमारे अंदर का आंदोलन मर चुका है और हम अपने नैतिक उद्धार के लिए बाहरी आंदोलनों के मोहताज हैं। हमारी अंतरात्मा सो रही है। यदि वह जागृत हो जाए तो हो सकता है कि भविष्य में इस तरह के आंदोलनों पर खर्च होने वाले संसाधन चाहे वे किसी ने भी जुटाए हों, देश निर्माण में या अन्य किसी जरूरतमंद के काम आ सकें। यही बात अन्ना जी ने अनषन तोड़ने के बाद कही केजरीवाल ने रामलीला मैदान में उपस्थित जनसमुदाय को षपथ दिलवाकर । सच भी यही है कि हम खुद यह प्रण कर लें कि हम किसी भी सूरत में किसी को रिश्वत नहीं देंगे और जब रिश्वत नहीं देंगे तो लेने का साहस सामने वाले में आज नही तो कल स्वतः समाप्त हो जाएगा। हम आज ही से अपने अंदर झांकें और आत्मचिंतन करें निष्चित इस देश की तस्वीर बदल जाएगी नहीं तो अन्ना, आंदोलन और कानून कितने भी आ जाएं सब निरर्थक ही साबित होंगे।हमें समझना होगा कि आदर्श शासन व्यवस्था के आवश्यक घटक क्या हैं और फिर उन्हें पाने के लिए एक समग्र कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करना होगा, तभी हमारा सपना सच हो सकेगा। वरना अलग-अलग समय पर अलग-अलग आंदोलन होते रहेंगे। कुछ छोटे-मोटे परिवर्तन भी हो जाएंगे। यहां तक कि कभी-कभार शासन व्यवस्था भी बदलेगी पर उसके परिणाम कुछ भी नहीं होंगे। कहने  का  तात्पर्य यह कि जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तो क्रांतिकारी केवल अंग्रेजों को भगाने की रणनीतियां बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में ही अपना समय नहीं लगाते थे, वे आजाद भारत हो कैसा इसके लिये भी अपनी ऊर्जा खपाते थे। चाहे वे महात्मा गांधी और उनके नरमपंथी अहिंसावादी दल के लोग रहे हों या फिर सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और अशफाक उल्ला , चंद्रशेखर जैसे गरम दल के लोग, सभी इस बात पर भी चिंतन करते रहते थे कि आजाद भारत का स्वरुप कैसा होना चाहिए। उनके सपनों में एक ऐसा देश था, जो अपने पांवों पर मजबूती से खड़ा होगा, जहां सबको प्रगति और विकास के समान अवसर होंगे, जहां सबका जीवन सुरक्षित और खुशहाल होगा, जहां ऊंच-नीच का, जाति-पांति का कोई भेदभाव नहीं होगा और हर नागरिक को भारतीय होने के नाते समान सामाजिक अधिकार होंगे, जहां आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर लोगों को सबके बराबर लाने के लिए सरकारें विशेष प्रयास करेंगी लेकिन दुर्भाग्य आज भी चारों ओर हाय महंगाई..हाय महंगाई का शोर, चोर उचक्के सत्ता के करीब ,जिसके हाथ में लाठी  उसी की भैंस , यह है देश के वर्तमान हालत की तस्वीर कहां है लोकतंत्र कैसी है आजादी, है न यह एक यक्ष प्रश्न ? कहने मात्र से लोकतंत्र नहीं आ जाता देखने में तो भारत में जनता की,जनता के लिए जनता द्वारा चुनी हुई सरकारे ही आई है किन्तु क्या लोकतंत्र भीं आया है । भैंस बेशक किसी की रही मगर लेकर वही गया जिसके हाथ में मजबूत लाठी रही है।  आमजन को समर्पित ‘जागो भारत जागो’ पुस्तक में मैने काफी विस्तार से भ्रष्टाचार के कारकों का उल्लेख करते हुये खासकर युवा वर्ग का आव्हान करते हुये कहा भी है कि जनांदोलनों की आग में ही पककर लोकतंत्र और समाज में निखार आता हैें, जनांदोलन समाज की सामूहिक इच्छा, आकांक्षा, सोच और परिवर्तन की अभिव्यक्ति होते हैं जब भी कोई समाज और देश राजनीतिक-आर्थिक-सामाजिक रूप से ठहराव और गतिरोध का शिकार हो जाता है तो जनांदोलन ही उसे तोड़ते और नई दिशा देते हैं। आज देश एक संकल्पहीन, शक्तिहीन और स्खलित सत्ता के हाथ में दिशाहीनता की राह पर बढ़ रहा है। जो अमीर हैं, उन पर लक्ष्मी बरस रही है, जो गरीब हैं, वे शासकों के छल-प्रपंच और पाखंड की चक्की में निरंतर पिसने को अभिशप्त हैं। आम आदमी के लिए सरकारें अपनी सारी योजनाएँ बनाने के दावे करती हैं, पर आम आदमी अपनी नियति के कठिन चक्र में और उलझता चला जा रहा है। महंगाई आसमान पर है भोजन, कपड़ा और छत की न्यूनतम जरूरतें पूरी कर पाना टेढ़ी खीर हो गया है जनता की मदद करने, जीवन को आसान बनाने और संरचनागत विस्तार को अंजाम देने की जिम्मेदारियां जिन सरकारी अफसरों पर हैं, वे अपराधियों और ठेकेदारों के गुलामों की तरह काम कर रहे हैं। रिश्वत उनका जन्म सिद्ध अधिकार बन गया है उनकी सांठ-गांठ चूंकि राजनेताओं से भी है, इसलिए वे निर्भय और उन्मुक्त वनराज की तरह लूट के उत्सव का आनंद उठा रहे हैं। बेरोक-टोक जनता के धन का अपव्यय ही नहीं हो रहा है बल्कि न्यायसंगत और नियमानुकूल काम के लिए भी घूस उगाहने की असीम उत्कंठा ने सारे तंत्र को धन लोलुप पगलाये अराजक तंत्र में तबदील कर दिया है। जन लोकपाल विधेयक लाने हेतु सरकार पर दबाव बनाने और जन समर्थन को जुटाने के लिए  अन्ना हजारे ने ऐसे वक्त पर आमभारतीयों की दुखती रग को सहलाने की मुहिम छेड़ी है जब कि हर भारतीय के मन में देश में कैंसर की भांति लाइलाज हो चले इस बीमारी की पीड़ा बेचैनी ब्याप्त किये है । बताते चलें कि पहले भी 1969 से 2008 तक लोकपाल विधेयक संसद में नौ बार पेश किया जा चुका है लेकिन अभी तक अस्तित्व में आने की यह बाट ही जोहता रहा जब जब ये भारतीय संसद की दहलीज पर पहुंचा तब-तब इसे संसोधन के लिए किसी न किसी कमेटी के पास भेज दिया जाता रहा  और फिर जब तक कमेटी अपना निर्णय लेकर सरकार को इससे अवगत कराती तब तक सदन की कार्यवाही ही ठप हो जाती रही अगली दफा फिर यही प्रक्रिया दोहरायी जाती रही । अन्ना हजारे द्वारा देष का भारी जनसमर्थन पा सरकार को झुकने के लिये मजबूर करना ही पूरी सफलता पा लेना नही है जनलोकपाल विधेयक तो पहली सीढ़ी है इसके बन जाने से ही भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो जायेेगा  अभी तो केवल यह शुरुआत मात्र ही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger