29.8.11

ये है हमारे माननीयों का चरित्र ?

एक बार फिर हुई सदन की मर्यादा तार-तार राजस्थान विधानसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक भवानी सिंह राणावत ने सत्ता पक्ष के विधायक पर चप्पल फेंक सदन की मर्यादा तार-तार कर डाली बतााया जाता है कि भाजपा विधायक उर्मिला बुंदेला और कांग्रेस विधायक डाक्टर रघु शर्मा के बीच बहस के बाद भाजपा विधायक भवानी सिंह राणावत ने अपना आका्रेष इस तरह जताया ये है हमारे माननीयों का चरित्र? इनहे अपने किये पर कोई पछतावा भी नही होता हां  अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी व किरनबेदी अगर नेताओं के खिलाफ कुछ अभद्र बोल देते हैं तो इन्हे हजम नही होता ये नाराज होकर दोनों सदनों में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस थमाने में देर भी नही करते भले ही 61 वर्षीय अभिनेता ने नेताओं के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है लेकिन ये आक्रोषित है। इनके विशेषाधिकार हनन नोटिसों पर लोकसभा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सभापति विचार भी कर रहे हैं। जब कि ओमपुरी ने साफ कहा कि मैं बहुत भावनात्मक हो गया था और मुझे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर खेद है जिससे माननीयों की भावनाएं आहत हुईं। मुझे बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि मुझे बुलाया जाता है तो मैं उनके के समक्ष जाने और स्पष्टीकरण देने को तैयार हूं। लोकसभा में अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि उन्हें पुरी और बेदी के खिलाफ पीएल पुनिया, जगदंबिका पाल, रामेश्वर राजभर, लालचंद कटारिया, मिर्जा असलम बेग, प्रवीण एरन और शैलेन्द्र कुमार के विशेषाधिकार हनन नोटिस मिले हैं जिस पर वह विचार कर रही हैं। राज्यसभा में उप सभापति के रहमान खान ने बताया कि सपा के रामगोपाल यादव और निर्दलीय मोहम्मद अदीब के विशेषाधिकार हनन नोटिस मिले हैं जिस पर सभापति विचार कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि माननीयों द्वारा सदन की मर्यादा पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिये जितना वे अपनी मर्यादा के प्रति रखते है जब कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों, माननीयों के क्रियाकलापों में अक्सर देखने को आता है कि इनके द्वारा विधान सभाओं व संसद में होने वाली बहसें निरर्थक, सारहीन, अबौद्धिक और उबाऊ हो चलीं हैं। चारित्रिक पतन तो इस हद तक हो चुका है कि इन्होंने संसद व विधानसभा सदनों की मर्यादा को भी तार-तार कर डाला है। कभी ये सदन के अन्दर ही लात-जूता पर उतारू हो जाते हैं, तो कभी संसद में खरीद-फरोख्त का खेल करोड़ों की अटैची दिखाकर शुरू कर देते हैं, जिसे देश ही नही बल्कि सारा विश्व देखता है। स्थिति यह है कि सांसद विधायक अपने को पांच वर्षों का बादशाह मान एशो-आराम में इस तरह लिप्त हो जाते हैं कि इन्हें  वातानुकूलित कारों व कमरों से बाहर निकलते ही पसीना आने लगता है। फिर देश के मौसम को ये चमड़ी के अनुकूल नहीं पाते। इनके मानदेय, भत्ते, पेंशन व निधि के मामले तो निर्लज्जता और अपराध की श्रेणी लांघ जाते हैं। पिछले दिनों सारे विश्व व देश ने देखा कि वेतन वृद्धि को लेकर संसद में इन्होंने हंगामा ही नहीं काटा बल्कि कुछ घंटों के लिए इन्होंने ‘‘समानान्तर’’ सरकार भी बना डाली थी, जैसे कि सदन ना हुआ गुड्डा-गुड़ियों का खेल हो गया। इस तरह का तमाशा करने में इन्हें लज्जा भी नहीं आई और ये मुस्कुराते ही दिखे,  कारण कि इन्हें पहले से ही अनाप-शनाप सुविधायें और ढेर सारे पैसों की सुविधा प्राप्त है, जिसका वे पूरे समय तक उपयोग करने से चूकना नहीं चाहते। आज लगभग सभी राजनीति दलों का चरित्र एक जैसा हो गया है। अपनी सुख सुविधाओं के लिए इनमें एकजुटता बनाये रखने में देर नहीं लगती और ये वेतन व भत्तों की बढ़ोत्तरी चन्द घंटों में ही सर्वसम्मति से पारित कर लेते हैं,ऐसे मामलों में अद्भुत एकता व सहमति देखने लायक होती है यहां कहीं कोई विरोध नहीं नजर आता किन्तु जब लोकपाल जैसे मामले इनके सामने आते है तो ये एक महीने की अवधि को भी कम मानते है बताते चलें कि पहले भी 1969 से 2008 तक लोकपाल विधेयक संसद में नौ बार पेश किया जा चुका है लेकिन अभी तक अस्तित्व में आने की यह बाट ही जोहता रहा जब जब ये भारतीय संसद की दहलीज पर पहुंचा तब-तब इसे संसोधन के लिए किसी न किसी कमेटी के पास भेज दिया जाता रहा  और फिर जब तक कमेटी अपना निर्णय लेकर सरकार को इससे अवगत कराती तब तक सदन की कार्यवाही ही ठप हो जाती रही अगली दफा फिर यही प्रक्रिया दोहरायी जाती रही ।। गरीबी मिटाने, देश को महाशक्ति बनाने तथा सर्वहारा की पैरोकारी का दम भरने वाले नेताओं के इस चप्पल फेंक संस्कृति को हम राजस्थान वि.स.में ही पहली बार नही देख रहे है उ0 प्र0 महारास्ट्र व अन्य प्रदेषों की सदनों में भी कुर्सी मार, माइक मार कुर्ताफाड़ जैसे नाटक ये कर चुके है देष की जनता बार-बार हर बार अपनी आंखों से इनके ये नाटकीय चऱित्र देखती आ रही हैं जब कि दो ढाई दशक पूर्व तक खासकर विपक्ष जनसम्स्याओं को लेकर न केवल सड़क तक लड़ाई लड़ता था बल्कि गर्मी धूप सर्दी से बेपरवाह हो जनसजस्याओं के समाधान हेतु आन्दोलनात्मक भूमिका को अपनाते हुये आमआवाम के साथ श्वयं जूझता था जिसका कि आज विपक्ष में अभाव दिखता है अब तो ज्यादातर राजनीतिक भेाग विलास व ऐश्वर्य की चकाचौध में इसकदर खेाये है कि उन्हे वातानुकूलित माहौल ही रास आता है जनसमस्यायों की लड़ाई कौन लड़ता है केवल काला कुर्ता पहनकर और काला झण्डा सदन में लहरा देने से व चप्पल उछालने कुर्सीमार कुर्ताफाड़ नाटक करने से तो कोई बात वनने वाली नही लिहाजा माननीयों को भी को भी अपने आचरणों में बदलाव लाना ही होगा और सदन की मर्यादा को तार तार करने वाले माननीयो के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही करनी होगी।

   जरा विचार करें, संसद व विधायिका लोकतंत्र की सर्वोच्च और सर्वाधिक शक्तिशाली संस्थायें है, इसलिए इसके सदस्यों के चरित्र, आचरण कार्य व्यवहार का असर दूसरी संस्थाओं पर पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन कितने दुर्भाग्य की बात है कि माननीयों ने आजादी के छह दशक गुजर जाने के उपरान्त अभी तक ऐसी किसी मर्यादा व कार्य-संस्कृति का निर्माण नहीं किया, जो अनुकरणीय हो बल्कि देष की जनता अक्सर इनके अमर्यादित व्यवहार सदन में कुर्ताफाड़, सिरफुटौवलखेल,माइकफेंक, चप्पल उछाल जैसे नाटक ही देखती रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger