29.11.11

कबड्डी या कबाब में हड्डी ?

cartoon जिस प्रदेश में गरीब के पेट खाली हों, बच्चे रोटी और कपड़े के मुफ्त वितरण में यूं झपट पड़े कि अकाल काल के ग्रास बन जाएं, उस प्रदेश के किस नेता को यहाँ के लोग धन्यवाद दें जहां की बदहाली बच्चों से उनका हंसता खेलता बचपन छीन रही हो  और बूढ़ों को फुटपाथ पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता हो तथा हाड़ तोड़ मेहनत के बावजूद किसान भूखे सोने को विवश हों ।
प्रदेश वासी ऐसे तमाम मामलों से आये दिन रुबरु होते रहें है यहाँ कुशाशन के चलते कभी इंजीनियर आत्महत्या करने को विवश होता है तो कहीं भूमि मुवाअजे की मांग पर अड़े किसानों को बदले में मौत गले लगाने को बाध्य होना पड़ता है ,गोलमाल की पोल न खुले इसलिए दो दो सी एम् ओ को मौत की नींद सुला दी जाती है , कहीं पूरा का पूरा परिवार आर्थिक तंगहाली के चलते असमय मौत को गले लगाने को बाध्य हो जाता है  , तो कहीं पूऱी के लालच में सैकड़ों बच्चों की आसमयिक मृत्यु हो जाती है  । इस पीड़ा भरे कुहासे में अथाह धन के मालिक ब्यूरोक्रेट, जनसेवक जनता की कमाई पर बदसूरत ऐश्वर्य के नित नए नए यश और कीर्ति तो गढ़ते रहतें हैं लेकिन प्रदेश का आम आदमी महंगाई बेरोजगारी भुखमरी की समस्याओं से ही जूझता रहा है !

 


गौर तलब है की यही वह प्रदेश है जहां के तीर्थ, मां गंगा और यमुना का स्मरण मात्र सारे देश को पवित्र करता है, जी हां गंगा जमुनी तहजीब का यह सूबा जिसने देश को हर प्रदेश से ज्यादा प्रधानमंत्री दिए है लेकिन दुर्भाग्य की आज यह प्रदेश बिहार से भी बदतर हालात का गवाह बन रहा है। बात हो रही है उ0 प्र0 की जहाँ अब विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान दिन.प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही चौक चौराहों व सरकारी ! दफ्तरों में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गरमा गया है जहाँ सभी राजनीतिक दल अपनी गोटियां सेट करने में जुटे हुए हैं . कल तक आपस में गलबहियां कर सत्ता का लुत्फ उठाने व एक दूसरे के काम आने वाले नेता अब चुनावी समर में उतर जनता के बीच एक दूसरे को ललकार कबड्डी जैसा खेल खेलते हुए जनता जनार्दन को लुभावने सपने दिखा अपना अपना उल्लू सीधा करने में जुट गये है! हाला की बार बार लुभावने सपनों से अपने को ठगा महसूस करती आ रही जनता इस बार काफी जागरुक नजर आ रही है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब नेताओं द्वारा पुराना तरीका अपना कर जनता को लुभा पाना अब आसान नही होगा , या यूं कह लें कि ये पब्लिक है सब जानती है पहले भी राजनेताओं की कबड्डी वो देखती रही है बार बार होती कबड्डी इस प्रदेश की पीड़ित जनता को अब रास नहीं आती. आम लोग चुनावी दौर में क्षेत्र में और फिर आगे सदन में इनकी कबड्डी को देखते चले आ रहें हैं . सिर्फ सरकारी खजाने की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं दिखता ताज़ा ताज़ा ही देखें महंगाई के मुद्दे पर लगातार लोकसभा की कार्यवाही स्थगित रही , लाखों करोणों का सरकारी खज़ाना इनकी कबड्डी के चलते यूँ ही बेकार हो रहा है  !
सर्वविदित है की राजनेता सिर्फ विकास की कोरी बात तो करते है परन्तु चुनाव आते - आते वो विकास को भूल जातिगत राजनीति शुरू कर जाति के नाम पर वोट बटोरने की कोशिश में लग जाते है यही अब तक का उत्तर प्रदेश की राजनीति का इतिहास रहा है! ! अगर धर्म और जाति के आंकड़ों के हिसाब से गुणा भाग करें तो प्रदेश में सबसे अधिक संख्या करीब 28 प्रतिशत पिछड़ी जाति, उसके बाद करीब22 प्रतिशत दलित, करीब 20 प्रतिशत मुसलमान, करीब10 प्रतिशत ब्रह्मण, करीब10 प्रतिशत ठाकुर,4 प्रतिशत वैश्य, 4 प्रतिशत जाट और 3 ,4 प्रतिशत अन्य जातियों के वोट माने जाते हैं !
इन्ही आंकड़ो की बाजीगरी में और जातियों के तिकड़मजाल में समूचा उत्तर प्रदेश फंस कर विकास के लिए अभी तक तरसता रहा है! ऐसे में क्या कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति का मुद्दा वास्तविक रूप से विकास बन पायेगा! विकास के नाम पर ये राजनेता यहाँ के आम आदमी को कबड्डी का यह खेल कब तक दिखातें रहेंगें?बदलते परिवेश में असली मुद्दा जनता के बीच यह है . सत्ता की दावेदारी करने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों सहित क्षेत्रीय दलों ने भी इन्ही जातिगत आंकड़ो को द्रष्टिगत रखते हुए एक बार फिर सड़कों पर उतर कर अपनी राजनीतिक सक्रियता का प्रमाण देना शुरू कर दिया है  सभी दल एक.दूसरे पर बढ़त हासिल करने के लिए तरह.तरह के हथकंडे अपना रहे हैं! सवाल यह उठता है कि अपनी ढपली.अपना राग अलापने वाले इन राजनीतिक दलों का आखिर आधार क्या है! सपा कितना भी आंदोलन करे, क्या उसे पूर्व के भांति मुसलमानों के वे वोट मिलने वाले हैं, जो पिछले कई चुनावों से धीरे.धीरे उसके हाथ से फिसलते जा रहे हैं? राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को दिलासा देने के लिए कितने भी भाषण दें, क्या कांग्रेस ब्राह्मणोंए मुसलमानों और दलितों का वह त्रिकोणात्मक गठजोड़ बना पाएगी जिसके बल पर उसने दशकों तक प्रदेश पर राज किया है? क्या भाजपा के रणनीतिकारों ने यह पता लगा लिया है कि इस बार उन्हें कौन वोट देगा? बसपा चुनाव की पेशबंदियां तो कर रही है, लेकिन उसके सामने प्रश्न यह है कि क्या इस बार भी उसे दलितों के ठोस वोट बैंक के अलावा बहुमत पाने के लिए जरूरी ऊंची जातियों और मुसलमानों के वोट मिल पाएंगे  ?  दावा कोई कुछ भी करेए इनमें से किसी पार्टी के पास इन प्रश्नों के सटीक उत्तर नहीं हैं. कांग्रेस की गुटबाजी और अन्ना की चीख चिल्लाहटए आये दिन घोटालों में उजागर होते कांग्रेसी चेहरों ने कांग्रेस में अभूतपूर्व आयी मजबूती को फिर से कमजोर करके रख दिया है!हाँ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखकर एकबारगी यह जरूर लगा था कि शायद सामाजिक समीकरण 2012 तक बदल जाएंगेए लेकिन ये संभावनाएं अब धूमिल सी हो गई हैं !
प्रदेश की मुखिया मायावती भलीभांति यह जानती हैं कि चुनाव तिथि की घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाती है और इसके बाद कोई भी सरकार अपनी उपलब्धियों से संबंधित विज्ञापन जारी नहीं कर सकती, किसी नई योजना की घोषणा नहीं कर सकती, किसी नई योजना का उद्घाटन नहीं हो सकता और किसी अधिकारी का स्थानांतरण सामान्य परिस्थितियों में नहीं किया जा सकता है. लिहाजा वो आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही ये सारे काम किये डाल रही हैं ! राज्य सरकार द्वारा आए दिन करोड़ों रुपये के विज्ञापन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि कई अन्य राज्यों के विभिन्न समाचारपत्रों चैनलों को भी जारी किए जा रहे हैं. कहने का तात्पर्र्य यह की जहां मायावती इस समय अपनी पूरी ताकत नई.नई योजनाओं की घोषणा और उन्हें प्रचारित करने में लगा रही हैं. वहीं विपक्षी दलों में भी इस बात की होड़ लगी हुई है कि वे किस तरह स्वयं को मायावती के विकल्प के रूप में पेश करें! इसमें कोई दो राय नहीं कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी प्रदेश में कभी पहले स्थान पर थी. जो मायावती के सत्ता में आने के बाद मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में चली गईए समाजवादी पार्टी पुनःस्वयं को उस स्थिति में लाने का प्रयास कर रही है कि उसे सत्ता का सिंघासन फिर मिल जाये पिछले महीनों समाजवादी पार्टी द्वारा राज्य में सपा द्वारा आंदोलन भी किया गयाए जिसमें हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए. कई स्थानों पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर.बितर करने के लिए खूब लाठियां भांजी गईं! इस आंदोलन के माध्यम से सपा ने प्रदेश की जनता को यह बताने की कोशिश की कि मायावती सरकार अराजकता की प्रतीक है. उसने कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के प्रति अपनी बेचारगी का इजहार भी किया !
जनता को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी तमाम तरीके अपना रही हैण् कभी वरुण गांधी की शादी धार्मिक तौर.तरीके से शंकराचार्य के आश्रम में कराकर यह संदेश देने की कोशिश की जाती है कि फायर ब्रांड भाजपा सांसद वरुण पूर्णतया धार्मिक हैं और वैदिक रीति.रिवाजों को मानने वाले हैंण् तो कभी वरुण मतदाताओं को विवाह भोज देकर लोकप्रियता अर्जित करना चाहते हैं! भाजपा उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में मौजूद अल्पसंख्यक मतदाताओं को भी अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही हैण्! भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर दिए गए बयान को भी इसी नजरिए से देखा जा सकता हैए लेकिन हकीकत तो यही है कि भाजपा अपने तमाम प्रयासों एवं रणनीतियों के बावजूद अभी भी इस स्थिति में नहीं है कि वह राज्य में नंबर दो होने की पोजीशन तक स्वयं को पहुंचा सकेण् प्रदेश में छिड़े इस कबड्डी में या यूँ कहें की इस चुनावी संघर्ष में जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए न जाने कितनी रणनीतियां अपनाई जा रहीं हैं ण् चुनाव घोषणा होने से पूर्व यदि कुछ नए राजनीतिक समीकरण सामने आएं तो भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिएण्मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती किसी भी कीमत पर अपने हाथ से सत्ता जाने नहीं देना चाहतींए परंतु गैर बसपाई दल इसी उधेड़बुन में लगे हैं कि किसी भी तरह इस बार मायावती को सत्ता से हटा कर ही दम लिया जाए! चूंकि सत्ता में बने रहना या सत्तासीन होना सिर्फ और सिर्फ जनता के हाथों में है मौक़ा करीब है ए इसलिए सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए इस चुनावी कबड्डी में दो दो हाँथ करने में किसी से पीछे नहीं रहना चाहतें हैं!
याद होगा औरेया में इंजीनियर द्वारा आत्महत्या ए कानपुर का दिव्या कांडए बांदा की शीलू निषाद का मामलाए सोनम काण्डए सीएमओ काण्डए इलाहाबाद का कचरी काण्ड ए या लखनऊ में लेखपाल द्वारा की गई आत्महत्या गिनाने को काफी लम्बी फेहरिस्त है जिन प्रकरणों ने सरकार के उस दावे की पोल खोल कर रख दी है जिसमें अब तक उ0 प्र0 सरकार द्वारा कानून का राज कानून द्वारा स्थापित किए जाने की बात कही जाती रही है। प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री और फिर भी आये दिन रेप के मामले हतप्रभ ही करते रहे । बताते चलें कि लखीमपुर सोनम काण्ड में तो रेप की घटना को शुरू में ही सिरे से खारिज कर दिया गया था किन्तु जब विपक्ष और मीडिया ने इस मामले को जोर.शोर से उठाया तब सरकार ने सीबीसीआईडी जांच के आदेश दिएए भरथना की एक महिला अध्यापिका ने प्रबंधक पर अपने साथ रेप का आरोप लगाया मामला मीडिया द्वारा उठाने पर प्रबंधक को जेल की हवा खानी पड़ी। जौनपुर में एक महिला प्रधानाचार्या ने यौन उत्पीड़न से आजिज होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। गाजियाबाद में एक लड़की को सरेआम कार में खींचकर अपहरण करने के बाद रेप किया गया। राजधानी लखनऊ स्थित चिनहट इलाके में एक दलित लड़की के साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। कानुपर के एक वकील ने अपनी अध्यापिका पत्नी का ट्रांसफर करवाने में असफल रहने के बाद मौत को गले लगा लियाए आजमगढ़ में एक साधु की मौत से नाराज ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन में कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा इस मामले में भी सरकार ने लीपापोती ही की। सीतापुर में एक पूर्व एमएलसी के दबंग माफिया भाई ने दलितों को इस लिए प्रताडि़त किया कि उन लोगों ने पंचायत चुनाव में साथ नहीं दिया। इस मामले में दो दलितों की हत्या भी कर दी गई। इलाहाबाद में दलित परिवार की लड़कियों को दबंगों द्वारा निशाना बनाए जाने के विरोध का खामियाजा घर फूंकने की घटना से भुगतना पड़ा लेकिन यूपी सरकार ने इसे नोटिस में ही नहीं लिया। मेरठ में एक दबंग छात्र नेता ने एक युवती का अपहरण करने के बाद युवती के भाई को गोली मार कर घायल कर डाला, यूपी की खराब प्रशासनिक व्यवस्था से नाराज एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एनेक्सी से कूद का आत्महत्या कर ली ,मोहनलाल गंज में तैनात लेखपाल ने आत्महत्या के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा क्यों कि उसके वरिष्ठ अधिकारी उस पर नाजायज दबाव डाल रहे थे। इस तरह के तमाम ऐसे मामले घटित हुये हैं जिन्होंने यूपी सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बिहार जो कि उ0 प्र0 से बदतर जाना जाता था उ0 प्र0 ने उसे भी  पछाड़ दिया है । यहां के हालात यह हैं कि यहां के बच्चे, स्त्रियां , अति सामान्य भोजन और बेहद सामान्य कपड़े का एक टुकड़ा लेने के लिए जान भी जोखिम में डाल दते है। और मृतको के परिजनों को बदले में मिलती है मात्र सांत्वना। जरा सोचिये कि ऐसे प्रदेश का भविष्य क्या होगा . अक्सर देखने में आता है कि थोक में गरीब ही जान गंवाते हैं और उनकी जान गंवाने की चर्चा तक नही होती और राहुल महाजन की दुल्हनियों के जुगुप्साजनक टीवी शो में पूरे देश में धूम हो जाती है। गरीब के बच्चे किसी दिल्ली और लखनऊ के ए सी वातावरण में रहने वाले  जनसेवकों के दिल में राजनीति से परे दर्द पैदा नहीं करते। यहां हर कोई अपने भीतर एक सिकन्दर का रूप लिए बैठा है.   कोई मूर्तियों का वितण्डावाद कर गरीबों की छाती पर अट्टाहस कर रहा है तो कोई नायाब तरीके से गरीबों का वोट बैंक सहला रहा है । इसके पीछे उ0प्र0की नितान्त अपरिपक्व और शहरी अमीरों का प्रतिनिधित्व करने वाली वोट बैंक राजनीति का ऐश्वर्य और भोगवादी चरित्र और इन सबके साए में फलती.फूलती भ्रष्ट अफसरशाही हैं जिसके चलते आम नागरिकों में अब नेताओं के प्रति घ्रणाभाव बढा है और अब उन्हें नेताओं की यह कबड्डी उनकी अपनी पीड़ा में कबाब में हड्डी की कहावत ही चरित्राथ करती नजर आती है भले ही जनता इन कथित जनसेवकों के सामने इज़हार नहीं करती पर सच्चाई यही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger