27.9.11
ये पब्लिक है सब जानती है --- ?
उत्तर प्रदेश में चुनावी जंग शुरू
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही चौक-चौराहों और सरकारी दफ्तरों में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गरमाने लगा है! हालांकि चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी गोटियां सेट करने और क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की कोशिश में जुट गए हैं! सत्ता की दावेदारी करने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों ने सड़कों पर उतर कर अपनी राजनीतिक सक्रियता का प्रमाण देना शुरू कर दिया है! सभी दल एक-दूसरे पर बढ़त हासिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं! मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती किसी भी कीमत पर अपने हाथ से सत्ता जाने नहीं देना चाहतीं,परंतु गैर बसपाई दल इसी उधेड़बुन में लगे हैं कि किसी भी तरह इस बार मायावती को सत्ता से हटा कर ही दम लिया जाए!
23.9.11
नवाब तुम्हे आखरी सलाम
मंसूर अली खान पटौदी की मृत्यु क्रिकेट जगत के लिए बेहद भारी आघात है. ग़मगीन क्रिकेटर्स ने भारत क्रिकेट के करिश्माई लाडले को अपनी अंतिम सलामी दी जिन्हें वे सम्मान से "क्रिकेट का नवाब" और "टाइगर पटौदी" कहते थे
."यह विश्व क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान है। वो विश्व क्रिकेट के हीरो थे, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। क्रिकेट उन्हें हमेशा मिस करेगा।": सचिन तेंदुलकर
"बेहद अफ़सोस हुआ सुन कर, नवाब तब तक जियेंगे, जब तक क्रिकेट जिंदा रहेगा" : बिशन सिंह बेदी.
" वह एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। वह सकारात्मक सोच वाले इंसान थे। क्रिकेट के बारे में उनका नजरिया बिल्कुल अलग रहता था। वह बहुत कम बोलते थे लेकिन प्रदर्शन पर बहुत ध्यान देते थे। वह बहुत विश्वास से भरे रहते थे।":
मोहिंदर अमरनाथ
"पटौदी की मृत्यु की खबर सुनकर मैं बहुत दर्द महसूस कर रहा हूं। भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने में उनका अहम योगदान रहा। मैं खुशकिस्मत हूं कि वर्ष 1975 में उनके करियर के अंतिम मैच में उनके साथ खेलने का मौका मिला। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में एक विश्वास जगाया। उनका अलग ही स्वाभाव था। उनमें जबरदस्त विश्वास भरा रहता था। जब मैं उनसे पहली बार मिला था, तब मैंने उन्हें सर कहा था लेकिन उन्होंने कहा कि मेरा नाम टाइगर है, लिहाजा उन्हें टाइगर बुलाया करूं। सच में उनमें एक टाइगर की सारी खूबियां थीं": संदीप पाटिल
"यह मेरे लिए दहला देने वाली खबर है. वे मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे, मेरे करियर में उनका बड़ा योगदान है. यह मेरे लिए जीवन के सबसे दुखद पलों में से एक है.": गुंडप्पा विश्वनाथ
"पटौदी ने भारतीय क्रिकेट को स्टाइल और आक्रामकता दी. बहुत कम उम्र में बहुत कुछ हासिल करने वाले पटौदी बहुत खुशमिजाज़ और दोस्ताना इंसान थे. उनके तरह मन मर्ज़ी के छक्के मारना किसी के बस की बात नहीं थी. उनकी मैदान में फुर्ती के कारण ही उन्हें ‘टाइगर’ कहा जाता था.": कृष्णामचारी श्रीकांत
“मंसूर अली खान पटौदी एक महान क्रिकेटर और प्रभावशाली व्यक्तित्व थे।” : इमरान खान
" वो आक्रामकता और दृढ संकल्प का दूसरा नाम थे. वो हम सब की प्रेरणा थे, मैं बहुत सौभाग्यशाली हु की मैंने उनके साथ काफी समय बिताया, वे बड़े जानकार थे तथा भारतीय क्रिकेट की बहुत परवाह करते थे." : राहुल द्रविड़
" वो एक जांबाज़ खिलाड़ी और कल्पनाशील कप्तान थे. उन्होंने हमे जीतना सीखाया था. वे बहुत याद आएँगे." : दिलीप वेंगसरकर
"पटौदी एक चेतन्य और परिपक्व इंसान थे. बहुत निराले इंसान, पटौदी टीम में सब के हित का ख्याल रखते थे. यह हमारे लिए बहुत गहरा आघात है." अरुण लाल
मंसूर पटौदी साहब को हमारी टीम की और से भी शत शत नमन. उन के बारे में विस्तार से जानने के लिए पड़े
भंवरी के भवर में फसे मंत्री
भंवरी देवी के गुमशुदगी के बारे मे जोर शोर की चर्चा हो रही है आइये जानते है कौन है भवरी जो अख़बारों और न्यूज़ चैनलों में चर्चा का विषय बनी है और जिसके भवर में एक मंत्री जी की नीद उडी हुई है .. भंवरी देवी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली एक ऐसी महिला है जो की नर्स तथा लोक गायिका के रूप में जनि जाती है .. अपने ट्रान्सफर के बारे मे वो राजस्थान के एक केबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के संपर्क मे आयी . मंत्री जी ने उसका काम तो तुरंत करवा दिया लेकिन बदले में उससे कम के एहशान की कीमत वसूलने लगे .. हद तो तब हों गयी जब मंत्री जी उसको अपने चमचो के साथ भी घृणित कार्य के लिए मजबूर करने लगे . फिर मजबूर भंवरी देवी ने मंत्री जी के साथ अपनी एक सीडी बना ली जिसकी जानकारी बताया जाता है मंत्री को लग गयी बस यहीं से शुरू हुआ भवरी के खिलाफ साजिश का खेल कब और कहाँ से उसे उठा लिया गया कहाँ गायब कर दी गयी वो जिन्दा है या मार दी गयी ऐसे ढेर सरे सवाल मीडिया के लिए सुर्खियाँ बने हुए है . करीब 26 दिन से भंवरी देवी का कोई पता नहीं है !लेकिन सबसे हैरान कर देने वाला रवैया केन्द्र सरकार का है . सोनिया गाँधी एक महिला होते हुए भी इस मामले में खामोश बनी हुई है और मंत्री से इस्तीफा तक नहीं लिया जा सका है वैसे भी आज कल कांग्रेस की उल्टी गिनती चालू है आये दिन केंद्र सरकार के नुमाएंदों की कली करतूतों का खुलाशा हो रहा है सोच रही होंगी किस-किस का इस्तीफा लूँ ?और तो और इस मामले में महिला आयोग और अनसुचित जनजाति आयोग क्यों चुप है ये सवाल भी मौजू बना हुआ है ? जबकि इस समय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा खुद राजस्थान की ही है ! अनसुचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया को भी शायद सिर्फ यूपी में ही दलितो पर अत्याचार दिखता है वो भी इस मामले में चुप्पी सी साधें हैं ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का महराजगंज दौरा
पटेल श्री राज कुमार सचान 'होरी' राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महा संघ द्वारा आज २२ सितम्बर को महाराज गंज का ११ बजे से रात्रि ८ बजे तक भ्रमण किया गया |१ बजे से जिला स्तरीय मीटिंग अनूप पब्लिक स्कूल ,मऊ पाकड़ महाराज गंज में आरंभ हुयी | विशिष्ट अतिथि श्री राम लखन पटेल [मंडल प्रबंधक,सहारा इंडिया ] तथा श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा [प्रादेशिक महामंत्री प्रधान संघ ,उप ०] थे |जनपद महराजगंज के अतिरिक्त गोरखपुर,कुशीनगर जनपदों के राजनीतिक , सामाजिक ,बुद्धिजीवी तथा अन्य संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे |विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये और महा संघ के उद्देश्यों और नीतियों पर चल कर समाज को विकसित करने का वचन दिया |महा संघ के मोटो ...'सत्ता और साहित्य में भागीदारी' को समझाते हुए विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने में बल देते हुए 'होरी' जी ने अपने एक घंटे के संबोधन में शहरीकरण , बकरीपालन तथा मेड़ों में सागौन की योजनाओं पर प्रकाश डाला |
इसके पूर्व श्री अशोक पटेल [मंडलीय महासचिव प्रधान संघ ],डाक्टर प्रेम चन्द्र पटेल , चौधरी विजय सिंह [मंडल महा सचिव कूर्मि महा संघ गोरखपुर ], श्री राम लखन पटेल , श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा आदि वक्ताओं ने अपने महत्वा पूर्ण विचार व्यक्त करते हुए संघ की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री होरी जी नवीन नीतियों को लेकर आये हैं जो कूर्मि समाज के इतिहास में सर्वथा एक नया और उत्त्सह्वार्धक प्रयोग है | मीटिग 4 बजे तक चली और उसके बाद प्रेस वार्ता हुयी , तत्पश्चात गोरखपुर महाराज गंज मार्ग स्थित ग्राम सिसवाबाबू का भ्रमण किया गया | २ अक्तूबर को लखनऊ बैठक में भाग लेने तथा ३१ अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय पटेल जयंती मनाने का आह्वाहन भी किया गया |
समस्त कार्यक्रम का आयोजन तथा सञ्चालन महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विश्राम सिंह द्वारा कम समय में भी सफलता पूर्वक किया गया ,जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की |
15.9.11
राजनीति न बाबा ना -अन्ना
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अनशन से केंद्र सरकार को हिला देने वाले अन्ना हजारे ने बुधवार को खुद के राजनीति में उतरने या अपने आंदोलन को राजनीतिक मोड़ देने की संभावनाओं से इंकार कर दियाण्
हजारे ने कहा ष्बिल्कुल नहींण् मैं भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीति से मुक्त रखने के लिए पूरी ऐहतियात बरत रहा हूं वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या जन लोकपाल विधेयक के लिए उनका आंदोलन टीम अन्ना की इस घोषणा के बाद धीरे.धीरे राजनीतिक मोड़ ले रहा है कि लोग अगले संसदीय चुनाव में जन लोकपाल विधेयक विरोधी सांसदों को वोट नहीं देंण्
हालांकि वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की भ्रष्टाचार विरोधी प्रस्तावित रथयात्रा पर हजारे ने खुलकर कुछ नहीं कहाण्
हजारे ने कहा ष्यदि यह यात्रा भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए है तो वे सत्तारूढ़ पार्टी का विरोध क्यों नहीं करते और जन लोकपाल विधेयक क्यों नहीं लातेघ्ष् उन्होंने कहा ष्यदि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई में ईमानदार हैं तो वे भाजपा शासित राज्यों में लोकायुक्त की स्थापना क्यों नहीं करतेघ् हमें इस यात्रा में राजनीतिक मकसद का संदेह हैण्ष् कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के इस बयान पर कि लोकपाल को चुनाव आयोग की तर्ज पर संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए हजारे ने कहा ष्लोकपाल और चुनाव आयुक्त दोनों के पास उनके कार्य में सरकारी हस्तक्षेप के बिना स्वायत्त दर्जा होगाण्ष्
हजारे ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया कि उनका भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ;आरएसएसद्ध के समर्थन पर आधारित थाण् उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद ;विहिपद्ध नेता अशोक सिंघल के इस दावे को भी खारिज किया कि उनके संगठन ने हजारे के आंदोलन का समर्थन किया थाण् गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा ष्हमारे आंदोलन का आरएसएस या विहिप से कोई लेना देना नहीं हैण् ऐसा लोगों को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा हैण्ष् रामदेव की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम पर हजारे ने कहा कि उन्हें सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने में योग गुरु की प्रतिबद्धता पर कोई संदेह नहीं हैण्
हजारे ने कहा उनके रामदेव मंच पर एक ठप्पे वाले लोग बैठे उन्हें हमारा समर्थन सिर्फ भ्रष्टाचार विरोधी पहलू तक सीमित है हम उनका मंच साझा नहीं करेंगे और वह हमारा मंच साझा नहीं करेंगे हम भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अलग अलग तरीकों से एक दूसरे का समर्थन करेंगेण्ष् यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने आंदोलन पर संसद के जवाब से संतुष्ट हैं उन्होंने कहा कि हम तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक कि लोकपाल विधेयक कानून नहीं बन जाताण्
हजारे ने कहा कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक को पारित कराने की समयसीमा पर सरकार के ष्लिखित वायदेष् की वजह से सहमत हुए उन्होंने कहा ष्क्योंकि यह लिखित वायदा था इसलिए मैंने इसमें विश्वास जताया
यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री विलास राव देशमुख का हस्तक्षेप कैसे स्वीकार कर लिया जबकि वह आदर्श घोटाले में आरोपों का सामना कर रहे हैं हजारे ने कहा ष्मैंने रामलीला मैदान में विलास राव देशमुख के रूप में उनका स्वागत नहीं किया थाण्ष् हजारे ने कहा ष्उन्होंने उन्हें आमंत्रित नहीं किया थाण् मैंने केवल प्रधानमंत्री का पत्र स्वीकार किया था जो उन्होंने मुझे मनमोहन सिंह के दूत के रूप में सौंपा थाण्ष् यह पूछे जाने पर कि क्या उनके अनशन के दौरान सरकार से बात करने वाली टीम को उनकी मंजूरी थी हजारे ने इसका जवाब हां में दिया
हजारे ने अपने 12 दिन के अनशन के बाद अस्पताल में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा भेजे गए गुलदस्ते के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा
उन्होंने कहा अस्पताल में मुझे जो गुलदस्ता मिला वह प्रक्रियागत तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा भेजा गया थाण्ष् गांधीवादी से पूछा गया कि यदि उनकी टीम के सदस्यों में मतभेद हो जाते हैं तो वह क्या करेंगेघ् हजारे ने जवाब दिया ष्हमारे बीच न तो भूत में मतभेद थे और न ही भविष्य में होंगेण् दरार तब पड़ती है जब लोग स्वार्थी और लालची होते हैंण् मेरी टीम के सभी सदस्य निरूस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ रहे हैंण्ष् किरण बेदी द्वारा सांसदों का मजाक बनाए जाने के मुद्दे पर हजारे ने कहा उन्होंने रामलीला मैदान में सांसदों का मजाक उड़ा कर सिर्फ अपनी भावनाएं जाहिर की थीं कुछ सांसद अनुचित व्यवहार करते हैंण् विशेषाधिकार उल्लंघन का नोटिस मिलने पर वह इसका जवाब देंगी
14.9.11
देश के लिए कुछ कर गुजेरने का ज़ज्बा बना चुके है मुकीम सिद्दीकी
उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के उभरते हुए निशानेबाज़ मुहम्मद मुकीम सिद्दीकी का लक्ष्य अब देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है श्री मुकीम गोरखपुर रायफल क्लब द्वारा आयोजित .२२एवम .३२ बोर पिस्टल में पत्रकार वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करते हुए स्टेट में भी अपना जौहर दिखा चुके हैं अब वे स्टेट प्रतियोगिता को लाँघ राष्ट्रीय इस्तर पर खेलने का मन बना चुके है !
बताते चले की श्री मुकीम ने हरियाणा स्थित सूटिंग अकेडमी से एयर रायफल एवं एयर पिस्टल चलने की ट्रेनिंग ली तमाम असुविधाओं एवं परेशानियों के वावजूद इन्होने अपना लक्ष्य नहीं बदला इन्हें अब तक किसी भी तरह की सरकारी सुबिधा भी नहीं मिली किन्तु ये देश के लिए कुछ कर गुजेरने का ज़ज्बा बना चुके है मौजूदा समय में ये यू .पी चम्पीयेंशिप की तैयारी में जुटे है !
अंग्रेजी के वर्चस्ववाद को लेकर हिंदी भक्तों की चिंताएं
अब 14 सितंबर ‘हिंदी दिवस’ मात्र संकल्प लेने का दिन या यू कहें केवल एक पर्व सा बन गया है। ‘हिंदी दिवस’ पर होनेवाले आयोजनों की भाषा पर गौर करें तो यूं लगेगा जैसे हिंदी रसातल को जा रही है। यह शोक और विलाप का वातावरण दरअसल उन लोगों ने पैदा किया हैए जो हिंदी की खाते तो हैं पर उसकी शक्ति को नहीं पहचानते। कर्म और जीवन में मीलों की दूरी रखने वाला यह विलापवादी वर्ग हिंदी की दयनीयता के ढोल तो खूब पीटता है। लेकिन अल्प समय में हुई हिंदी की प्रगति के शिखर उसे नहीं दिखते। अंग्रेजी के वर्चस्ववाद को लेकर हिंदी भक्तों की चिंताएं कभी.कभी अतिरंजित रूप लेती दिखती हैं। वे एक ऐसी भाषा से हिंदी की तुलना कर अपना दुख बढ़ा लेते हैं जो वस्तुतरू विश्व की संपर्क भाषा बन चुकी है और ज्ञान.विज्ञान के विविध अनुशासनों पर उसमें लंबा और गंभीर कार्य हो चुका है। अंग्रेजी दरअसल एक प्रौढ़ हो चुकी भाषा है, जिसके पास आरंभ से ही राजसत्ताओं का संरक्षण ही नहीं रहा, वरन ज्ञान.चिंतन, आविष्कारों व नई खोजों का मूल काम भी उसी भाषा में होता रहा। हिंदी एक किशोर भाषा है जिसके पास उसका कोई ऐसा अतीत नहीं है जो सत्ताओं के संरक्षण में फला.फूला हो । आज भी ज्ञान.अनुसंधान के काम प्रायः हिंदी में नहीं हो रहे हैं। उच्च शिक्षा का लगभग अध्ययन और अध्यापन अंग्रेजी में हो रहा है। दरअसल हिंदी की शक्ति यहां नहीं है। अंग्रेजी से इसकी तुलना इसलिए भी नहीं की जानी चाहिए क्योकि हिंदी एक ऐसे क्षेत्र में बोली जानेवाली भाषा है जो विश्व मानचित्र पर अपने विस्तारवादी उपनिवेशवादी चरित्र के लिए नहीं बल्कि सहिष्णुता के लिए जाना जानेवाला क्षेत्र है। फिर भी आज हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी द्वारा बोली जानेवाली भाषा है। क्या इस तथ्य पर गर्व नहीं किया जा सकता दरअसलए अंग्रेजी के खिलाफ वातावरण बनाकर हमने अपने बहुत बड़े हिंदी क्षेत्र को अज्ञानीष् बना दिया तो दक्षिण के कुछ क्षेत्रों नेें हिंदी विरोधी रुझानों को भी बल दिया। नकारात्मक अभियान भाषा को शक्ति नहीं दे सकते। एक भाषा के रूप में अंग्रेजी सीखने और राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी को समादर देने मातृभाषा के नाते मराठी बांग्ला या पंजाबी का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है। किंतु किसी भाषा को समाज में यदि प्रतिष्ठा पानी है तो वह नकारात्मक प्रयासों से नहीं पाई जा सकती।
अंग्रेजी के विस्तारवाद को हमने साम्राज्यवादी ताकतों का षड्यंत्र माना और प्रचारित किया। फलतरू भावनात्मक रूप से सोचने.समझने वाला वर्ग अंग्रेजी से कटा और आज यह बात समूचे भारतीय उपमहाद्वीप के लिए गलत प्रमाण बन गई। यदि अंग्रेजी मुट्ठीभर सत्ताधीशों नौकरशाहों और प्रभुवर्ग की भाषा है। वह उनकी शक्ति बन गई है। तो शक्ति को छीनने का एकमेव हथियार है उस भाषा पर अधिकार। यदि देश के तमाम गांवों कस्बों, शहरों के लोग निज भाषा के आग्रहों में जकड़े न होते तो आज मुट्ठी भर लोगों के अकड़ और शासन की भाषा न होती। इस सिलसिले में भावनात्मक नारेबाजियों से परे हटकर विश्व परिदृश्य में हो रही घटनाओ, बदलावों का संदर्भ देखकर ही कार्यक्रम बनाने चाहिए। यह बुनियादी बात हिंदी क्षेत्र के लोग नहीं समझ सके। आज यह सवाल महत्वपूर्ण है कि अंग्रेजी सीखकर हम साम्राज्यवादी उपनिवेशवादी कुचक्रों से जूझ सकेंगे या उससे अनभिज्ञ रहकर। अपनी भाषा का अभिमान इसमें कहीं आड़े नहीं आता। भारतेंदु की यह बात ‘निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल’ आज के संदर्भ में भी अपनी प्रासंगिकता रखती है। आप इसी भाषा प्रेम के रुझानों को समझने के लिए दक्षिण भारत के राज्यों पर नजर डालें तो चित्र ज्यादा समझ में आएगा। किसी मलयाली भाषी तमिल भाषी का अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम किसी हिंदी भाषी से कम नहीं है लेकिन दक्षिण के राज्यों ने अपनी भाषा के प्रति अनुराग बनाए रखते हुए अंग्रेजी का भी ज्ञानार्जन किया और हिंदी भी सीखी। यदि वे निज भाषा का आग्रह लेकर बैठ जाते तो शायद वे आज सफलता के शिखर न छू रहे होते। आग्रहों से परे स्वस्थ चिंतन ही किसी समाज और उसकी भाषा को दुनिया में प्रतिष्ठा दिला सकता है। भाषा को अपनी शक्ति बनाने के बजाय उसे हमने अपनी कमजोरी बना डाला। जबकि बदलती दुनिया के मद्देनजर विश्व ग्राम की परिकल्पना अब साकार हो उठी है। अंग्रेजी विश्व की संपर्क भाषा के रूप में और हिंदी भारत में संपर्क भाषा के स्थान पर प्रतिष्ठित हो चुकी है। यह चित्र बदला नहीं जा सकता। हिंदी की ताकत दरअसल किसी भाषा से प्रतिद्वंद्विता करके नहीं वरन इसकी उपयोगिता से तय होगी। आज हिंदी सिर्फ वोट मांगने की भाषा है फिल्मों की भाषा है। बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां अभी आधारभूत कार्य होना बाकी है। हिंदी ने खुद को एक लोकभाषा और जनभाषा के रूप में सिद्ध कर दिया है किंतु ज्ञान.विज्ञान के विविध अनुशासनों पर इसमें काम होना बाकी है।
