13.9.11

जनता अब व्यवस्था परिवर्तन चाहती है - सी.पी.ब्यास

अ3लीगढ़। किसानों , नौजवानों, गरीबों ,अल्पसंख्यकों एवं दलितों पिछड़ों के सर्वागीण विकास का काम इण्डियन ओसनिक   पार्टी ,द्वारा किया जायेगा यह मात्र कहा ही नही जा रहा है बल्कि पार्टी का यह मोटो भी है जो कहना है वही करना भी है। आज समाज के सभी वर्ग विकास वादी सोच के साथ जुड़कर व्यवस्था परिवर्तन चाहते है ।

उक्त विचार अपने प्रदेष दौरे  में इण्डियन ओसनिक पार्टी के मुखिया सी.पी. ब्यास अलीगढ़ में पार्टी समर्थको को सम्बोधित करते हूये व्यक्त किएं। श्री ब्यास ने कहा कि आज प्रदेश में बसपा सरकार के जंगल राज से जनता ऊब चुकी है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में विकास कोसों दूर चला गया है। उन्होंने कहा की इण्डियन ओसनिक पार्टी में सभी वर्गो का सम्मान सुरक्षित है। इण्डियन ओसनिक पार्टी ने समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर विकास की एक नई सोच को जनता के सामने रखा है। श्री ब्यास ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं समर्थकों से आह्वान किया कि वह इण्डियन ओसनिक पार्टी की नीतियों, विकासवादी सोच, के साथ कत्र्तव्य निष्ठ भाव से इण्डियन ओसनिक पार्टी के परचम की बुलंद करने में अपना सहयोग दे। पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष मो0 हसन ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज सपा व बसपा को जनता ने नकार दिया है। जनता देख रही है कि कौन जनहित के कार्यों को अंजाम दे सकेगा इसलिये कार्यकर्त्ताओं को पार्टी केा मजबूती देने के लिए तन्मयता से लग जाना चाहिए। इस अवसर पर इण्डियन ओसनिक पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही कार्यक्रम में महासचिव एस आर बेग दिलीप मिश्र मुजीब खान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

2.9.11

साहित्यकारों, पत्रकारों व कलाकारों ने राज्यपाल होने की दी बधाई

ramnareshji लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं "पहरु", "लक्ष्य" एवं “अ0भा0 प्रगतिशील साहित्यकार मंच” के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के विभिन्न साहित्यकारों, पत्रकारों व फिल्म से जुड़े कलाकारों निर्माता का एक दल उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री श्री राम नरेश यादव जी से मिला और उन्हें म0प्र0 के राज्यपाल होने की बधाई दी ।

सबने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि श्री राम नरेश यादव जी साफ सुथरी छवि वाले नेता रहे है। साहित्यकारों, पत्रकारों, समाज व देश के प्रति इनके दिल में काफी सम्मान की भावना है। वे महात्मा गाँधी के विचारों वाले बडे जुझारू कर्मठ प्रकृति के व्यक्ति है। हम सभी इनके दीर्घायु व हमेशा स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना करते है। वे महामहिम पद का कार्यभार भी बड़ी ही जिम्मेदारी व लगन के साथ संभालेंगे। शुभकामना व्यक्त करने वालों में अ0भा0 प्रगतिशील साहित्यकार मंच के संरक्षक संस्थापक सर्व श्री सिद्धेश्वर शुक्ल 'क्रान्ति', पहरू संस्था के अध्यक्ष मनमोहन बाराकोटी, लक्ष्य संस्था के संस्थापक आर0 के0 सरोज, महासचिव प्रवीण कुमार शुक्ल, आर0 के0 पाण्डेय, सुकुमार शाहजहॉपुरी, आहत लखनवी, रिजवान चंचल, फिल्म निर्माता प्रदीप अग्रहरि, अशोक मिश्र 'झंझटी', आदित्य चतुर्वेदी, रवि सारसवति एवं ग्रामीण परिदृश्य पत्रिका के प्रधान संपादक राम गोपाल गुप्त 'कर्मयोगी' आदि के नाम मुख्य है।

29.8.11

ये है हमारे माननीयों का चरित्र ?

एक बार फिर हुई सदन की मर्यादा तार-तार राजस्थान विधानसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक भवानी सिंह राणावत ने सत्ता पक्ष के विधायक पर चप्पल फेंक सदन की मर्यादा तार-तार कर डाली बतााया जाता है कि भाजपा विधायक उर्मिला बुंदेला और कांग्रेस विधायक डाक्टर रघु शर्मा के बीच बहस के बाद भाजपा विधायक भवानी सिंह राणावत ने अपना आका्रेष इस तरह जताया ये है हमारे माननीयों का चरित्र? इनहे अपने किये पर कोई पछतावा भी नही होता हां  अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी व किरनबेदी अगर नेताओं के खिलाफ कुछ अभद्र बोल देते हैं तो इन्हे हजम नही होता ये नाराज होकर दोनों सदनों में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस थमाने में देर भी नही करते भले ही 61 वर्षीय अभिनेता ने नेताओं के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है लेकिन ये आक्रोषित है। इनके विशेषाधिकार हनन नोटिसों पर लोकसभा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सभापति विचार भी कर रहे हैं। जब कि ओमपुरी ने साफ कहा कि मैं बहुत भावनात्मक हो गया था और मुझे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर खेद है जिससे माननीयों की भावनाएं आहत हुईं। मुझे बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि मुझे बुलाया जाता है तो मैं उनके के समक्ष जाने और स्पष्टीकरण देने को तैयार हूं। लोकसभा में अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि उन्हें पुरी और बेदी के खिलाफ पीएल पुनिया, जगदंबिका पाल, रामेश्वर राजभर, लालचंद कटारिया, मिर्जा असलम बेग, प्रवीण एरन और शैलेन्द्र कुमार के विशेषाधिकार हनन नोटिस मिले हैं जिस पर वह विचार कर रही हैं। राज्यसभा में उप सभापति के रहमान खान ने बताया कि सपा के रामगोपाल यादव और निर्दलीय मोहम्मद अदीब के विशेषाधिकार हनन नोटिस मिले हैं जिस पर सभापति विचार कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि माननीयों द्वारा सदन की मर्यादा पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिये जितना वे अपनी मर्यादा के प्रति रखते है जब कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों, माननीयों के क्रियाकलापों में अक्सर देखने को आता है कि इनके द्वारा विधान सभाओं व संसद में होने वाली बहसें निरर्थक, सारहीन, अबौद्धिक और उबाऊ हो चलीं हैं। चारित्रिक पतन तो इस हद तक हो चुका है कि इन्होंने संसद व विधानसभा सदनों की मर्यादा को भी तार-तार कर डाला है। कभी ये सदन के अन्दर ही लात-जूता पर उतारू हो जाते हैं, तो कभी संसद में खरीद-फरोख्त का खेल करोड़ों की अटैची दिखाकर शुरू कर देते हैं, जिसे देश ही नही बल्कि सारा विश्व देखता है। स्थिति यह है कि सांसद विधायक अपने को पांच वर्षों का बादशाह मान एशो-आराम में इस तरह लिप्त हो जाते हैं कि इन्हें  वातानुकूलित कारों व कमरों से बाहर निकलते ही पसीना आने लगता है। फिर देश के मौसम को ये चमड़ी के अनुकूल नहीं पाते। इनके मानदेय, भत्ते, पेंशन व निधि के मामले तो निर्लज्जता और अपराध की श्रेणी लांघ जाते हैं। पिछले दिनों सारे विश्व व देश ने देखा कि वेतन वृद्धि को लेकर संसद में इन्होंने हंगामा ही नहीं काटा बल्कि कुछ घंटों के लिए इन्होंने ‘‘समानान्तर’’ सरकार भी बना डाली थी, जैसे कि सदन ना हुआ गुड्डा-गुड़ियों का खेल हो गया। इस तरह का तमाशा करने में इन्हें लज्जा भी नहीं आई और ये मुस्कुराते ही दिखे,  कारण कि इन्हें पहले से ही अनाप-शनाप सुविधायें और ढेर सारे पैसों की सुविधा प्राप्त है, जिसका वे पूरे समय तक उपयोग करने से चूकना नहीं चाहते। आज लगभग सभी राजनीति दलों का चरित्र एक जैसा हो गया है। अपनी सुख सुविधाओं के लिए इनमें एकजुटता बनाये रखने में देर नहीं लगती और ये वेतन व भत्तों की बढ़ोत्तरी चन्द घंटों में ही सर्वसम्मति से पारित कर लेते हैं,ऐसे मामलों में अद्भुत एकता व सहमति देखने लायक होती है यहां कहीं कोई विरोध नहीं नजर आता किन्तु जब लोकपाल जैसे मामले इनके सामने आते है तो ये एक महीने की अवधि को भी कम मानते है बताते चलें कि पहले भी 1969 से 2008 तक लोकपाल विधेयक संसद में नौ बार पेश किया जा चुका है लेकिन अभी तक अस्तित्व में आने की यह बाट ही जोहता रहा जब जब ये भारतीय संसद की दहलीज पर पहुंचा तब-तब इसे संसोधन के लिए किसी न किसी कमेटी के पास भेज दिया जाता रहा  और फिर जब तक कमेटी अपना निर्णय लेकर सरकार को इससे अवगत कराती तब तक सदन की कार्यवाही ही ठप हो जाती रही अगली दफा फिर यही प्रक्रिया दोहरायी जाती रही ।। गरीबी मिटाने, देश को महाशक्ति बनाने तथा सर्वहारा की पैरोकारी का दम भरने वाले नेताओं के इस चप्पल फेंक संस्कृति को हम राजस्थान वि.स.में ही पहली बार नही देख रहे है उ0 प्र0 महारास्ट्र व अन्य प्रदेषों की सदनों में भी कुर्सी मार, माइक मार कुर्ताफाड़ जैसे नाटक ये कर चुके है देष की जनता बार-बार हर बार अपनी आंखों से इनके ये नाटकीय चऱित्र देखती आ रही हैं जब कि दो ढाई दशक पूर्व तक खासकर विपक्ष जनसम्स्याओं को लेकर न केवल सड़क तक लड़ाई लड़ता था बल्कि गर्मी धूप सर्दी से बेपरवाह हो जनसजस्याओं के समाधान हेतु आन्दोलनात्मक भूमिका को अपनाते हुये आमआवाम के साथ श्वयं जूझता था जिसका कि आज विपक्ष में अभाव दिखता है अब तो ज्यादातर राजनीतिक भेाग विलास व ऐश्वर्य की चकाचौध में इसकदर खेाये है कि उन्हे वातानुकूलित माहौल ही रास आता है जनसमस्यायों की लड़ाई कौन लड़ता है केवल काला कुर्ता पहनकर और काला झण्डा सदन में लहरा देने से व चप्पल उछालने कुर्सीमार कुर्ताफाड़ नाटक करने से तो कोई बात वनने वाली नही लिहाजा माननीयों को भी को भी अपने आचरणों में बदलाव लाना ही होगा और सदन की मर्यादा को तार तार करने वाले माननीयो के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही करनी होगी।

   जरा विचार करें, संसद व विधायिका लोकतंत्र की सर्वोच्च और सर्वाधिक शक्तिशाली संस्थायें है, इसलिए इसके सदस्यों के चरित्र, आचरण कार्य व्यवहार का असर दूसरी संस्थाओं पर पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन कितने दुर्भाग्य की बात है कि माननीयों ने आजादी के छह दशक गुजर जाने के उपरान्त अभी तक ऐसी किसी मर्यादा व कार्य-संस्कृति का निर्माण नहीं किया, जो अनुकरणीय हो बल्कि देष की जनता अक्सर इनके अमर्यादित व्यवहार सदन में कुर्ताफाड़, सिरफुटौवलखेल,माइकफेंक, चप्पल उछाल जैसे नाटक ही देखती रही है।

28.8.11

अन्ना की हर चाल ने सरकार को हिला कर रख दिया

रिजवान चंचल
अन्ना हजारे आन्दोलन के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब निश्चय ही राजनेताओं व सत्तारूढ़ दल को हतप्रभ करने वाला रहा गांधी, और जयप्रकाश के बाद अन्ना पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके आगे सत्ता का सारा ताम-झाम भी बौना साबित हुआ । हाला कि उनकी इस लड़ाई में संचार माध्यमों, मीडिया और सोशल नेटवर्किंग का भी खासा योगदान रहा सबकुछ इतना अप्रत्याशित एवं प्रवाह में हुआ कि दिल्ली में बैठी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार समझ ही नहीं पाई कि जिसे वे बाबा रामदेव की भांति निपटाने की सोंच रहें है उसकी हर चाल सरकार को हिला कर रख देगी ।
    यह कहना गलत न होगा कि वर्तमान राजनीति का मूल स्वरूप सत्ता सिंहासन को हिलाने और हथियाने के लिए सारे दांव-पेच को ठीक मानता है। पहले तो आंदोलन को ही फलाप करने के सारे हथकण्डे हुये बावजूद इसके जब राजनेताओं के हथकण्डो को दरकिनार कर अन्ना की आंधी तूफानी हो चली तो अन्ना के आंदोलन की बढ़ती ब्यापकता का श्रेय अपनी अपनी झोली में डालने का खेल खेलने लगे राजनेताओं के इस ड्रामेबाजी से  अन्ना टीम एकबारगी स्वयं को ठगा हुआ सा महसूस करने लगी लेकिन वर्तमान के गांधी अन्ना के समर्थन में भ्रष्टाचार से पीड़ित देश की आम जनता ने इस आंदोलन में बड़ी  भागीदारी देकर अन्ना को जो ऊर्जा दी उससे अन्ना हुंकार भरने लगे राजनेताओं के मुखौटे आमलोगों के सामने तरह तरह के रंग बदलते रहे अन्ततोगत्वा मंत्री,सांसद,विधायक के घर जनता घेरने लगी राजनेताओं के प्रति जनआका्रेष प्रबल होता दिखा तो राजनेताओं के चेहरे भी लाल पीले होने लगे कुल मिलाकर अन्ना के इस आदोलन के आगे राजनेता बौने साबित हुये आमजनता के सड़को पर आ जाने से एक बात ओर सिद्ध होती है कि अब भ्रष्टाचार का घड़ा भर चुका है लोग अब और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। अब दो ही रास्ते हैं - पहला यह कि इस घड़े को फेंक दिया जाए क्योंकि देश की नई पीढ़ी अब इस बोझ को और नहीं ढोना चाहती। दूसरा यह होगा कि वर्तमान सत्ता व्यवस्था इस बोझ के नीचे दब जाएगी। नई पीढ़ी को ऐसा लग रहा कि अभी अन्ना ने लोहा गर्म कर दिया है। यह एक ऐसा अवसर है जबकि गर्म लोहे को पर्याप्त चोट कर अपनी सोच और जरूरत के अनुसार आकार दे दिया जाए। अगर इसमें सफलता नहीं मिली तो सुधार और परिवर्तन के लिए पूरी कवायद नए सिरे से करनी पड़ेगी ऐसे में जो परिवर्तन दिख रहा है और राजनेताओं के प्रति जो घ्रणित भाव अन्ना के इस आदोंलन से पनपा है उससे तो यही लगता है कि आने वाले चुनावों में अब न केवल ओ फार्म की प्रासंगिकता बढ़ेगी बल्कि साफ-स्वच्छ छवि के लोग भी बिना किसी बैनर व दलीय झण्डे के नीचे आये राजनीति में आगे आ सकेंगे संभव है क्षे़त्रीयदलों को भी इसका फायदा मिले मतदाताओ में नकारात्मक बोटिग के जरिये यानी  ’ इनमें से कोई नही ’ का भी रुझान भी अब देखने को मिलेगा।षायद यही सारी वजहें है कि जो दल अन्ना के जन लोकपाल पर मुंह-नाक बनाते रहे हैं वही बाद में अन्ना के लिए गला फाड़कर संसद से लेकर सड़कों तक चिल्लाते दिखे। कुछ छोटे दलों के द्वारा तो खुलेआम अन्ना के आंदोलनकारियों की भीड़, भोजन से लेकर भजन तक की व्यवस्थाएं जुटाई गई। वैसे राजनीतिक दलों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। राजनीति में दोहरा चरित्र एवं आचरण अचरज का आभास नही कराता यह अब दिनचर्या बन चुका है।े नेताओं द्वारा बराबर यह गाल बजाया जाता रहा कि हम दुनिया की शक्तियों की अगली पंक्ति में खड़े होंगे कैसे होगें क्या इसी तरह पूरी दुनिया में अपनी किरकिरी करवाकर यह तो  तभी हो पाएगा जब देश अपनी मूलभूत चुनौतियों से लड़ पाएगा तब ना ? कामनवेल्थ गेम के नाम पर जिस तरह का खेल नेताओं व अधिकारियों की मिलीभगत से खेला गया उसे देष ही नहीं बल्कि सारा विष्व ने देखा , राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में जिस तरह की लफ्फाजी बेईमानी और निकृष्टता का प्रदर्शन हुआ उससे हमारे देष की साख को बड़ा बट्टा लगा ,वर्तमान में देश की हर योजना- परियोजना घ्ूासखोरी  के रोग से ग्रस्त है और इसे खत्म करने की कसमें कई दशकों से राजनेता खाते चले आ रहे किन्तु खुद भी उसी में लिप्त रहे। भुखमरी का कलंक हमारे माथे से मिटा नहीं और सड़ते अनाज पर सरकार का विचार सुप्रीम कोर्ट तक को मालूम हो गया । स्थित यह बनी कि  40 करोड़ लोगों को दो वक्त का भोजन भी मयस्सर नहीं ,  देश में 77 प्रतिशत लोगों की प्रतिदिन आमदनी 20 रू. से भी कम है वो भी तब जब कि भारत एक ऐसा देश है जिसके पास अपनी विशेष प्राकृतिक सम्पदायें हैं विशाल उपजाऊ भूमि , खनिज पदार्थों से भरपूर पर्वतीय श्रृंखलाएं, विशाल जंगल , देश भर में फैली नदियों की जल धारा, एक तरफ अभेद्य हिमालय है तो दूसरी तरफ सागर की लहरें , भारत में  प्राकृतिक सम्पदा के साथ ही अपार मानवी सम्पदा भी देश के कोने-कोने में प्रचुर मात्रा में बिखरी पड़ी है। हमारे देश में जहां सबसे कठिन से कठिन शारीरिक श्रम करने वाले लोग हैं, वहीं हर तरह की बौद्धिक चुनौतियों का सामना करने वालों की भी कमी नहीं है। इन प्राकृतिक सम्पदाओं के साथ भारतीयों की बौद्धिक व शारीरिक शक्ति का विवेक व न्यायपूर्ण, समतामूलक सामंजस्य स्थापित कर दिया जाए तो भारत के पास इतनी क्षमता है कि वह न सिर्फ सभी भारतीयों की खुशहाली व जरूरतों को पूरी करते हुए पूर्ण प्रगति कर सकता है बल्कि दुनिया के एक तिहाई भूख व गरीबी से तिलमिला रही मानवता के लिए सहायक भी बन सकता है। किन्तु आज भारत की क्या स्थिति है यह किसी से अब छिपा नही है ? भारत के पास सभी क्षमता रहने के बावजूद देष का इड़ा हिस्साघुट-2 कर जीने के लिए मजबूर हैं आखिर कौन है इसका जिम्मेदार? कौन है आजाद ? कैसी आजादी है ?एक तरफ बढ़ती अमीरी की चमक से कुछ लोगों की आंखें चकाचौंध हो रही हैं तो दूसरी तरफ करोड़ों-करोड़ भरतीयों की आंखों का अपनी गरीबी व मजबूरी पर आसुओं में डबडबा जाना रोजाना की कहानी है। ऐसी दुरुह स्थितियो के बावजूद राजनेताओं द्वारा तुक्का यह कि जल्द ही हम दुनिया की शक्तियों की अगली पंक्ति में खड़े होंगे। अरे गाल बजाने वालों ये क्यो भूल रहे हो कि सपने सोते में भले ही आएं पूरे तो जाग कर ही करने पड़ते हैं अभी भी वक्त है अन्ना के अंादोलन में जनसैलाब यूं ही नही उमड़ा ,जो जनता बढ़ते भ्रष्टाचार मंहगाई से कराह रही है और लम्बे समय से तुम्हारे कथनी करनी का आंकलन कर रही है उसने अब समझ लिया है तुम्हारे गाल बजाने मात्र से जनता अब बेवकूफ नही बनने वाली अब तो कुछ करना ही होगा वर्ना अभी आवास पर घ्ेारे गये हो राह चलते भी घेरे जाओगे और ३.......................................?
    गौरतलब है कि आजादी के बाद शायद यह पहला आंदोलन था जिसमें शामिल लोगों के बीच जाति-धर्म की कोई दीवार नहीं दिखी सब एकसूत्र में बंधे दिखे अल्पसंख्यकों ने भी इस आदांेलन मे बढ़कर हिस्सा लिया जहां रामलीला गा्रउण्ड में लोग आफतार करते दिखे वहीं लखनऊ में एसबीपी के प्रदेष प्रभारी तौषीफ खान अन्ना के समर्थन में आमरण अनषन पर डटे रहे उनका अनषन भी उसी समय टूटा जब अन्ना जी का अनषन टूटा भोपाल में तो समाजसेवी ष्षैला की हत्या उस समय कर दी गई जब वो अनना के आंदोलन का हिस्सी बन आमरण अनषन करने जा रही थीं इस आदोलन में समर्पण था कारण सबका मकसद एक था भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण। अन्ना के आंदोलन को शिखर तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान भ्रष्टाचार से जूझ रहे अनुशासित युवा वर्ग और मध्य वर्ग का रहा जिसका कि देश में आकार काफी बड़ा है। यही कारण ऐसे रहे कि अन्ना के आंदोलन ने सरकार की नींद उड़ा दी जो कांग्रेस और उसकी यूपीए सरकार अपनी चतुर चालों से टीम अन्ना का मनोबल तोड़ने और उसको बिखेरने का सपना देख रही थी, वही अन्ना की आंधी के आगे धुटने टेकने को बाध्य दिखी । संजय निरुपम सरीखे उसके कई सांसद जो पहले अंग्रेजी बोल रहे थे अन्ना की आंधी के आगे पार्टी लाइन से हटकर अन्ना का समर्थन करते नजर आये। भ्रष्टाचार पर केन्द्रित ‘जागो भारत जागो’ पुस्तक मैने बीते नवम्बर माह में लिखी थी जिसमें मैने यह जिक्र किया था कि भ्रष्टाचार क्या है, कौन कर रहा है, मुद्दा क्या है और इनकी जड़े कहां हैं, इस पर भी हमें विचार करना होगा जानना होगा समझना होगा आज भी देष का एक बड़ा तबका जो अपने बच्चों के लिये दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहा है वह नही जानता कि भ्रष्टाचार शब्द का अर्थ क्या होता है, वह तो इस आस में है कि कब तपती भूमि हरी-भरी होगी और कब खेत, खेत से खलिहान और खलिहान से घर खिलखिलाएगा ? मेरे विचार से भ्रष्टाचार की समस्या मध्यम वर्ग खासकर किसान,मजदूर,बेरोजगार और गरीब लोगों के लिये अहं मायने रखती हैै। भूमि को पसीने से सींचना ही किसानों की नियति है। इन्हें भ्रष्ट आचरण करने के लिए न तो समय है और न ही बैंक एकाउंट में जमा करने के लिये कोई धनराशि। हम जीवन-मूल्य की नींव को हिलाकर विकास की इमारत खड़ा करना चाहते हैं। भला बिना संतुलन के आजतक कुछ हो पाया है, मन और कर्म की तस्वीर स्पष्ट होनी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष की केवल यही जिम्मेदारी नहीं है कि सदन व्यवस्थित रूप से चले, बल्कि यह भी देखना आवश्यक है कि जो ज्वलंत मुद्दे धधक रहे हैं, उन्हे कैसे समाधान के रास्ते पर ले जाया जाए।
  अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस आंदोलन से क्या परिवर्तन होगा? क्या जन-लोकपाल से इस देश की हर व्याधि का उपचार संभव है? समस्या यह है कि हमने सही मायनों में नैतिकता को ताक पर रख दिया है। आजकल यह शब्द पठ्यक्रमों से लेकर मन-मस्तिष्क से गायब है। हमारा चरित्र एवं आचरण अब नैतिकता विहीन हो चला है और यही विष की गांठ है। हमारी नई प्रवृत्ति नैतिक न होकर निजी होती जा रही है। हम निजी लाभ और स्वार्थ को ही देश हित मान बैठे है। गांधीजी ने हिंद स्वराज पुस्तक वर्ष 1909 में लिखी थी लेकिन यदि हम उस पर आज भी अमल कर लें तो अभी भी परिस्थितियों को पतन से उत्थान की और मोड़ा जा सकता है। अन्ना के समर्थन में उठे हर हाथ को अन्ना जिंदाबाद के साथ ही अपने दिल पर हाथ रखकर यह भी सोचना चाहिए की क्या वे हाथ सही मायनों में नैतिक और ईमानदार हैं? क्या उसका अंतःकरण निरूस्वार्थ और शुद्ध है? यह सब बातें अन्ना की टीम से लेकर अन्ना जिंदाबाद के नारे लगाने वाले हर आदमी से लेकर आप और मुझ पर भी लागू होती है। यदि हम सब अपना स्वयं का जन-लोकपाल बना लें और स्वयं को उसके दायरे में शामिल कर गलती पर स्वदंड निर्धारित कर लें तो फिर आंदोलन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, लेकिन तकलीफ यह है कि हमारे अंदर का आंदोलन मर चुका है और हम अपने नैतिक उद्धार के लिए बाहरी आंदोलनों के मोहताज हैं। हमारी अंतरात्मा सो रही है। यदि वह जागृत हो जाए तो हो सकता है कि भविष्य में इस तरह के आंदोलनों पर खर्च होने वाले संसाधन चाहे वे किसी ने भी जुटाए हों, देश निर्माण में या अन्य किसी जरूरतमंद के काम आ सकें। यही बात अन्ना जी ने अनषन तोड़ने के बाद कही केजरीवाल ने रामलीला मैदान में उपस्थित जनसमुदाय को षपथ दिलवाकर । सच भी यही है कि हम खुद यह प्रण कर लें कि हम किसी भी सूरत में किसी को रिश्वत नहीं देंगे और जब रिश्वत नहीं देंगे तो लेने का साहस सामने वाले में आज नही तो कल स्वतः समाप्त हो जाएगा। हम आज ही से अपने अंदर झांकें और आत्मचिंतन करें निष्चित इस देश की तस्वीर बदल जाएगी नहीं तो अन्ना, आंदोलन और कानून कितने भी आ जाएं सब निरर्थक ही साबित होंगे।हमें समझना होगा कि आदर्श शासन व्यवस्था के आवश्यक घटक क्या हैं और फिर उन्हें पाने के लिए एक समग्र कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करना होगा, तभी हमारा सपना सच हो सकेगा। वरना अलग-अलग समय पर अलग-अलग आंदोलन होते रहेंगे। कुछ छोटे-मोटे परिवर्तन भी हो जाएंगे। यहां तक कि कभी-कभार शासन व्यवस्था भी बदलेगी पर उसके परिणाम कुछ भी नहीं होंगे। कहने  का  तात्पर्य यह कि जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तो क्रांतिकारी केवल अंग्रेजों को भगाने की रणनीतियां बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में ही अपना समय नहीं लगाते थे, वे आजाद भारत हो कैसा इसके लिये भी अपनी ऊर्जा खपाते थे। चाहे वे महात्मा गांधी और उनके नरमपंथी अहिंसावादी दल के लोग रहे हों या फिर सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और अशफाक उल्ला , चंद्रशेखर जैसे गरम दल के लोग, सभी इस बात पर भी चिंतन करते रहते थे कि आजाद भारत का स्वरुप कैसा होना चाहिए। उनके सपनों में एक ऐसा देश था, जो अपने पांवों पर मजबूती से खड़ा होगा, जहां सबको प्रगति और विकास के समान अवसर होंगे, जहां सबका जीवन सुरक्षित और खुशहाल होगा, जहां ऊंच-नीच का, जाति-पांति का कोई भेदभाव नहीं होगा और हर नागरिक को भारतीय होने के नाते समान सामाजिक अधिकार होंगे, जहां आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर लोगों को सबके बराबर लाने के लिए सरकारें विशेष प्रयास करेंगी लेकिन दुर्भाग्य आज भी चारों ओर हाय महंगाई..हाय महंगाई का शोर, चोर उचक्के सत्ता के करीब ,जिसके हाथ में लाठी  उसी की भैंस , यह है देश के वर्तमान हालत की तस्वीर कहां है लोकतंत्र कैसी है आजादी, है न यह एक यक्ष प्रश्न ? कहने मात्र से लोकतंत्र नहीं आ जाता देखने में तो भारत में जनता की,जनता के लिए जनता द्वारा चुनी हुई सरकारे ही आई है किन्तु क्या लोकतंत्र भीं आया है । भैंस बेशक किसी की रही मगर लेकर वही गया जिसके हाथ में मजबूत लाठी रही है।  आमजन को समर्पित ‘जागो भारत जागो’ पुस्तक में मैने काफी विस्तार से भ्रष्टाचार के कारकों का उल्लेख करते हुये खासकर युवा वर्ग का आव्हान करते हुये कहा भी है कि जनांदोलनों की आग में ही पककर लोकतंत्र और समाज में निखार आता हैें, जनांदोलन समाज की सामूहिक इच्छा, आकांक्षा, सोच और परिवर्तन की अभिव्यक्ति होते हैं जब भी कोई समाज और देश राजनीतिक-आर्थिक-सामाजिक रूप से ठहराव और गतिरोध का शिकार हो जाता है तो जनांदोलन ही उसे तोड़ते और नई दिशा देते हैं। आज देश एक संकल्पहीन, शक्तिहीन और स्खलित सत्ता के हाथ में दिशाहीनता की राह पर बढ़ रहा है। जो अमीर हैं, उन पर लक्ष्मी बरस रही है, जो गरीब हैं, वे शासकों के छल-प्रपंच और पाखंड की चक्की में निरंतर पिसने को अभिशप्त हैं। आम आदमी के लिए सरकारें अपनी सारी योजनाएँ बनाने के दावे करती हैं, पर आम आदमी अपनी नियति के कठिन चक्र में और उलझता चला जा रहा है। महंगाई आसमान पर है भोजन, कपड़ा और छत की न्यूनतम जरूरतें पूरी कर पाना टेढ़ी खीर हो गया है जनता की मदद करने, जीवन को आसान बनाने और संरचनागत विस्तार को अंजाम देने की जिम्मेदारियां जिन सरकारी अफसरों पर हैं, वे अपराधियों और ठेकेदारों के गुलामों की तरह काम कर रहे हैं। रिश्वत उनका जन्म सिद्ध अधिकार बन गया है उनकी सांठ-गांठ चूंकि राजनेताओं से भी है, इसलिए वे निर्भय और उन्मुक्त वनराज की तरह लूट के उत्सव का आनंद उठा रहे हैं। बेरोक-टोक जनता के धन का अपव्यय ही नहीं हो रहा है बल्कि न्यायसंगत और नियमानुकूल काम के लिए भी घूस उगाहने की असीम उत्कंठा ने सारे तंत्र को धन लोलुप पगलाये अराजक तंत्र में तबदील कर दिया है। जन लोकपाल विधेयक लाने हेतु सरकार पर दबाव बनाने और जन समर्थन को जुटाने के लिए  अन्ना हजारे ने ऐसे वक्त पर आमभारतीयों की दुखती रग को सहलाने की मुहिम छेड़ी है जब कि हर भारतीय के मन में देश में कैंसर की भांति लाइलाज हो चले इस बीमारी की पीड़ा बेचैनी ब्याप्त किये है । बताते चलें कि पहले भी 1969 से 2008 तक लोकपाल विधेयक संसद में नौ बार पेश किया जा चुका है लेकिन अभी तक अस्तित्व में आने की यह बाट ही जोहता रहा जब जब ये भारतीय संसद की दहलीज पर पहुंचा तब-तब इसे संसोधन के लिए किसी न किसी कमेटी के पास भेज दिया जाता रहा  और फिर जब तक कमेटी अपना निर्णय लेकर सरकार को इससे अवगत कराती तब तक सदन की कार्यवाही ही ठप हो जाती रही अगली दफा फिर यही प्रक्रिया दोहरायी जाती रही । अन्ना हजारे द्वारा देष का भारी जनसमर्थन पा सरकार को झुकने के लिये मजबूर करना ही पूरी सफलता पा लेना नही है जनलोकपाल विधेयक तो पहली सीढ़ी है इसके बन जाने से ही भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो जायेेगा  अभी तो केवल यह शुरुआत मात्र ही है।

12.8.11

सरकार की उल्टी गिनती शुरु: सी०पी०व्यास

clip_image001इण्डियन ओसनिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी०पी० व्यास ने विभिन्न जिलों के दौरे कर प्रदेष मुख्यालय में आहुत जिलाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनता प्रदेष सरकार के क्रियाकलापों से पूरी तरह कुन्ठित है उत्तर प्रदेश सरकार न सिर्फ गरीब एवं किसान विरोधी ही साबित हुई है बल्कि माफियाओं अपराधियों  की सरकार कही जा रही है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे हत्या, बलात्कार, लूटमार और गुंडागर्दी चरम पर है सरकार के नुमाइन्दे ही इसे अंजाम देने में जुटे हैं मौजूदा समय मे तो हालात इतने खराब हो गये है कि प्रदेश का आम नागरिक खौफजदा है सरकार के इस रवैये से आम नागरिकों में आक्रोष व्याप्त है और सरकार की उल्टी गिनती चालू है बहन जी को भी पता चल गया है कि 2012 के विधानसभा चुनाव मे बी०एस०पी० का सफाया होने वाला है ऐसे में प्रदेष की आम जनता बदलाव चाहती है सभी दलों के क्रियाकलापों का जनता आंकलन कर रही है ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को जनहितार्थ कार्यों का पूरी निस्ठा व लगन के साथ निर्वाह करने का दायित्व बढ़ा है जिसका असर भी मुझे कई जनपदों में देखने को मिला जाहिर है कि इण्डियन ओसनिक पार्टी ने प्रदेष में बीते कुछ महीनों पहले ही सांगठनिक ढांचा खड़ा किया है और कर्मठ कार्यकर्ताओ ने पार्टी को मजबूती दे विभिन्न दलों को चकाचैध कर दिया है। श्री व्यास ने कहा कि कुछ दलों ने तालमेल का आमंत्रण दिया है किन्तु हमने ज्यादातर विधानसभाओं से अपने प्रत्याषी उतारे जाने का निर्णय लिया है ।

लेखनी पर लगाम लगाने का कुत्सित प्रयास

जनजागरण मीडिया मंच के महासचिव रिजवान चंचल ने डेली न्यूज एक्टिविस्ट के चेयरमैन प्रोफेषर निषीथराय व प्रख्यात साहित्यकार स्व0 रामकमल राय के इलाबाद स्थित आवास पर अकारण पुलिस द्वारा किये गये नग्न तांडव व अभद्रता की कटु आलोचना करते हुये कहा कि सरकारें आती जाती रहती है किन्तु नियम व कानून को ताख पर रखकर तांडव करने वाले पुलिस र्किर्मयो को यह नही भूलना चाहिये कि आने वाला कल कानून का उल्लंघन करने वालों पर दुखतर भी साबित हो सकता है ।
  श्री चंचल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को जनता से मित्रवत व्यवहार करने की कौन कहे , अब पत्रकारों साहित्यकारों पर ही हमलावर हो नंगानाच करने पर आमादा है । डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के चेयरमैन और प्रख्यात साहित्यकार स्व. रामकमल राय के आवास का ताला तोड़ बीती रात पुलिस ने जो नग्न तांडव किया उससे पुलिस का वीभत्स  चेहरा उजागर हो गया है। श्री चंचल ने कहा  कि पत्रकार और साहित्यकार हमेषा अपनी लेखनी से समाज में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहें हैं किन्तु दुर्भाग्य  है कि आज उ0 प्र0 में सचबयानी एवं कलम के जरिये आमजनों के समक्ष वास्तविकता को बिना भेदभाव के प्रस्तुत कर पत्रकारिता के मूल धर्म का निर्वाहन करने वाले लोगों पर ही पुलिसिया कहर जारी है। 
ज्नजागरण मीडिया म्ंाच के महासचिव रिजवान चंचल ने सभी साथी पत्रकारों को एकजुट होने का आवाहन करते हुये कहा कि अब नियम व कानुन की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कलम की धार को और पैना करने की जरुरत है क्यों कि औद्योगिक और सामाजिक विकास के साथ ही समाज में जनसामान्य की समस्याओं को उजागर करने में पत्रकारिता की भूमिका का हमेषा विशेष महत्व रहा है आज उसी पर लगाम लगाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है । ऐसे में एकजुटता आवष्यक है। लोकतंत्र में ऐसे आचरण की जगह नहीं होनी चाहिए।
    साहित्यकार पत्रकार हरिपाल सिंह ने उक्त घटना की निन्दा करते हुये कहा कि लगातार हो रही इेस तरह की घटनाओं से ’’साफ है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अब सरकार पुलिस की लाठी से कुचलवा रही है। नियम-कानूनों का हवाला देकर, खुद नियमों की धज्जियां उड़ाने में माहिर पुलिस ने आधी रात को स्व. राय की बीमार वृद्धा पत्नी के साथ भी बदसलूकी की बिना सर्च वारंट और महिला पुलिस के आवास का ताला तोड़ अन्दर घुसकर पुलिस ने घंटों मनमानी की इसके पहले भी ‘डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट’ के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय की अनुपस्थिति में लखनऊ, राजभवन स्थित आवास से पुलिस ने पूरा सामान बाहर फेंक दिया था और अब इलाहाबाद स्थित उनके पैतृक आवास को निशाना बनाया गया। जाहिर है कि सरकार अपने खिलाफ कुछ भी सुनना नहीं चाहती सरकार की इस प्रवृत्ति की सभी को निंदा करनी चाहिए।’’

11.7.11

कल चमन था आज है वीरां हुआ


चंबल जो कि खूंखार डकैतों के शरण स्थली के रुप में जाना जाता था आजकल वीरान सा है कल तक बीहड़ो में दस्यु सरगनाओं एवं दस्युसुंदरियों के शौतिया डाह के चलते जहां चूड़ियों की खनखनाहट और गोलियों की तड़तड़ाहट चंबल में आम बात थी आज वहां सन्नाटा पसरा है । उ0 प्र0 एवं म0 प्र0 के ज्यादातर दस्यु गिरोहों के खात्में के चलते दस्युओं का खैाफ जो गा्रमीणों के सिर चढ़कर बोलता था अब नजर नही आता चंबल के निकट बसे गा्रमीण अब जब इन दस्युयों की चर्चा छेड़तें हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि स्थ्तिियां चाहे जो भी रहीं हो किन्तु कई दस्यु ऐसे भी रहें हैं जिन्हें आज भी लोग डकैत नही बल्कि बागी कहना ंज्यादा पसन्द करते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक चंबल घाटी के डाकुओं के भी अपने आदर्श और सिंद्धांत हुआ करते थे अमीरों को लूटना और गरीबों की मदद करना चंबलं के डाकुओं का शगल हुआ करता था। बहुत से गा्रमीणों का मानना है कि अन्याय और शोषण के खिलाफ विद्रोह करने वाले दस्यु भले ही पुलिस की फाइलों में “डाकू” के नाम से जाने जाते हों, लेकिन उनके नेक कामों से लोग उन्हें सम्मान से “बागी” ही मानतेे हैं। बागी यानी अन्याय के खिलाफत बगावत करने वाला... मानसिंह और मलखान सिंह जैसे दस्यु सरगनाओं की गौरव गाथाएं और आदर्श की मिसाल यहां के लोग बड़ी ही दिलचस्पी से सुनाते है दस्यु मलखान सिंह जिसे कि चंबल के राजा के रुप में जाना जाता था के खिलाफ 113 मामले हत्या से जुड़े थे। उसने 1982 में आत्मसमर्पण कर दिया 2003 में वह मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी लड़ा। दस्यु मोहर सिंह पर करीब115 मामले आरोपित थे जिनमें 71 हत्याये भी षामिल थी । दस्यु मान सिंह चंबल में एक अन्याय का बदला लेने के वास्ते उतरा था तथा उसे 11 साल के लिए जेल भी हुई किन्तु वह अपनी रिहाई के बाद बीहड़ों में पुनः कूद गया। प्ुाराने दस्यु सरगनाओं में चर्चित डकैत मोहर सिंह जिसने आत्मसमर्पण के बाद मेहानगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में जनसेवा भी की यद्वपि मोहर सिंह की भांति कई पूर्व के डकैतों ने राजनीति में प्रवेश किया तहसीलदार सिंह को एक राष्ट्रीय पार्टी ने अपना प्रत्यासी बनाया यह बात दीगर है कि वे चुनाव नही जीत पाये । कई बार विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से इन डकैतों का उपयोग राजनीति में किया गया वैसे राजनीति मे आने वाले अधिकांश डकैतों ने आत्मसमर्पण ही किया था दस्यु सुंदरियों मे फूलन व सीमा परिहार ने भी आत्मसमर्पण के बाद राजनीति से नाता जोड़ा । आत्म समर्पण करने वाले दस्यु माखन सिंह का मानना रहा कि पुलिस व पटवारी हमेषा बहुत जालिम होते रहे जिनके जुल्म से पीडित लोग गरीबी के चलते अन्याय के शिकार होने पर मजबूरी में बीहड़ में कूदने को वाध्य हो जाते थे माखन सिंह जिन्होने चिडढा के साथ चम्बल में एक घातक जोड़ी बनाई 1972 में 511 डकैतों के साथ जयप्रकाश नारायण के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उपरोक्त तस्वीर में, वह अपने पोते के साथ मुरैना जिले में थे संयोग से काफी पहले उनकी यह फोटो एक पत्रकार साथी द्वारा मुझे बीहड़ स्टोरी कवरेज के दौरान ही प्राप्त हुई थी उस समय सूत्रों से पता चला था कि मुरैना जिले में तब करीब 15,524 बंदूक के लाइसेंस थे जब कि अवैध बंदूकों की संख्या भी तकरीबन इतनी ही होने का अनुमान था । आलम यह था कि पैरों में फटहा जूते पहने पैदल जा रहे है पुरानी साइकिल की सवारी नहीं है किन्तु 60,000 के असलहे को कंधों पर लटकाये हैं। हाला कि इस तरह के नजारे केवल भिण्ड मुरैना तक ही नही बल्कि बांदा चित्रकूट में भी अक्सर देखने को मिलते रहे है यहां भी खेंतों की ओर जाते किसान के कंधे पर बंदूक होना आम बात रही है भले उसके पास रहने को छत न हो मात्र झोपड़ी मे ही क्यों न बसर कर रहा हो। वैसेें निर्भय ददुआ और ठेाकिया के पुलिस मुटभेड़ मे मारे जाने के बाद विशेष रूप से उभर कर सामने आए राजा खान उर्फ ओम प्रकाश और उसके साथी राहुल तिवारी उर्फ गुरु को भी हाल ही में 16 मई 2010 को चित्रकूट जिले के जंगलों में स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा मुठभेड़ में मौत के घाट उतारा जा चुका है बताया जाता है कि राजा खान ददुआ गिरोह के सदस्यों द्वारा अपने चचेरे भाई के अपमान का बदला लेने की भावना से बीहड़ों में उतरा था वह पहले गौरी यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य बना बाद में उसने अपना गैंग बना लिया था। वैसे अब बीहड़ों में सक्रिय गिरोह न के बराबर ही बचे हैं, जो कि पुलिस रिकार्ड में भिन्न - भिन्न श्रेणियों में सूचीबद्ध हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जो गिरोह कम से कम तीन जिलों में संचालित होता है वो वर्ग डी में सूचीबद्ध कर लिया जाता है । डकैत मान सिंह जो कि 11 साल जेल में गुजारने के बाद दोबारा बीहड़ों में कूदा उसका अन्त 1955 में हुआ उसे लम्बे समय तक बीहड़ आपरेषन करने के बाद गोरखा पुलिस ने मार गिराया। राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुख्यात डकैत मान सिंह ने गरीबी और जमीनी बटवारे व भेदभाव के कारण अपराध का रास्ता अपनाया । 1939 और 1955 के बीच मान सिंह पर करीब 1112 डकैती और (32 पुलिस अधिकारियों की हत्या सहित) 185 हत्याओं का श्रेय था । दस्यु माखन सिंह भी चम्बल में के दुर्दान्त दस्युयों में से थे कुछ बुजुर्ग बताते है कि चंबल के पुरानी पीढ़ी के डाकू महिलाओं का बहुत सम्मान करते थे पहले के डाकू डकैती के समय महिलाओं को हाथ नहीं लगाते थे यहां तक कि महिलाओं का मंगलसूत्र डाकू कभी नहीं लूटते थे अगर डकैती वाले घर में बहन- बेटी आ रुकी है तो इज्जत पर हाथ डालने की बात तो दूर डाकू उनके गहनों तक को हाथ नहीं लगाया करते थे। पहली और दूसरी पीढ़ी के डाकू इस सिद्धांत और आदर्श को लगभग पूरी तरह से मानते थे तब गिरोह में किसी महिला सदस्य का प्रवेश वर्जित था लेकिन तीसरी पीढ़ी के डाकुओं ने अपने आदर्श बदल लिए चंबल के बीहड़ों में लंबे समय तक कार्यरत रहे एक पूर्व पुलिस अधिकारी के मुताबिक “तीसरी पीढ़ी के डाकूओं ने न केवल महिलाओं पर बुरी नजर डालनी शुरु की, बल्कि उन्हें अपह्रृत कर बीहड़ में भी लाने लगे।
अस्सी और नब्बे के दशक में जितनी महिला डकैत हुई, उनमें से ज्यादातर का डाकू गिरोहों के सरदारों द्वारा अपहरण कर लाई गई। ”चंबल घाटी के इतिहास में पुतलीबाई का नाम पहली महिला डकैत के रूप में दर्ज है बीहडों में पुतलीबाई का नाम एक बहादुर और आदर्शवादी महिला डकैत के रूप में सम्मानपूर्वक लिया जाता है। बताया जाता है कि गरीब मुसलिम परिवार में जन्मी गौहरबानों को परिवार का पेट पालने के लिए नृत्यांगना बनना पड़ा इस पेशे ने उसे नया नाम दिया-पुतलीबाइ। सूत्र बताते है कि शादी-ब्याह और खुशी के मौकों पर नाचने-गाने वाली खूबसूरत पुतलीबाई पर सुल्ताना डाकू की नजर पड़ी और वह उसे जबरन गिरोह के मनोरंजन के लिए नृत्य करने के लिए अपने पास बुलाने लगा । डाकू सुल्ताना का पुतलीबाई से मेलजोल धीरे - धीरे बढ़ता गया और दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद पुतलीबाई अपना घर बार छोड़ कर सुल्ताना के साथ बीहड़ों में रहने लगी ” पुलिस इनकाउंटर में सुल्ताना के मारे जाने के बाद पुतलाबाई गिरोह की सरदार बनी और 1950 से 1956 तक बीहड़ों में उसका जबरदस्त आतंक रहा। पुतलीबाई पहली ऐसी महिला डकैत थी, जिसने गिरोह के सरदार के रूप में सबसे ज्यादा पुलिस से मुठभेड़ की।
बताया जाता है कि एक पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से पुतलीबाई को अपना एक हाथ भी गवाना पड़ा था बावजूद इसके उसकी गोली चलाने की तीव्रता में कोई कमी नहीं आई छोटे कद की दुबली-पतली फुर्तीली पुतलीबाई एक हाथ से ही राइफल चला कर दुश्मनों के दांत खट्टे कर देती थी। सुल्ताना की मौत के बाद गिरोह के कई सदस्यों ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन सुल्ताना के प्रेम में दिवानी पुतलीबाई ने सबको इनकार कर काटों की राह चुनी, बताते है कि कभी चंबल के बीहड़ों में आतंक के पर्याय रह चुके पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह पुतलीबाई के साहस और सुल्ताना के प्रति समर्पण भावना की प्रशंसा करने में हमेशा आगे रहे । पुतलीबाई के साहस की मिसाल देते हुए मलखान सिंह दो टूक कहते कि “वह ‘मर्द’ थी और मुठभेड़ में जमकर पुलिस का मुकाबला करती थी। सूत्रों के मुताबिक बीहड़ में अपनी निडरता और साहस के लिए जानी जाने वाली डाकू पुतलीबाई 23 जनवरी, 1956 को शिवपुरी के जंगलों में पुलिस द्वारा इनकांउटर में मार दी गई थी।
पुतलीबाई के बाद फूलनदेबी व कुसमा नाइन को कुख्यात एवं खूंखार दस्यु सुंदरियों के रूप में जाना जाता है। 90 के दशक में चंबल के बाहड़ों में फूलन और कुसमा ने अपने आतंक का डंका बजा रखा था। विक्रम मल्लाह के साथ फूलन और बीहड़ के गूरु कहे जाने वाले दस्यु सरगना रामआसरे तिवारी उर्फ फक्कड़ के साथ कुसमा। विक्रम मल्लाह का साथ फूलन ने और फक्कड़ का साथ कुसमा ने आखिर तक नहीं छोड़ा। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के टिकरी गांव की रहने वाली कुसमा को विक्रम मल्लाह गिरोह का माधो सिंह गाांव से उठा कर अपने साथ बीहड़ में ले गया था। यह बात 1978 की है बाद में गिरोह बंटने पर कुसमा नाइन कुछ दिनों लालाराम गिरोह में भी रही किन्तु सीमा परिहार से लालाराम के निकटता के चलते वह राम आसरे उर्फ फक्कड़ के साथ जुड़ गई और करीब दस साल से ज्यादा फक्कड के साथ बीहड़ों में बिताने के बाद 8 जून, 2004 को भिंड में मध्य प्रदेश पुलिस के सामने उसने आत्म समर्पण कर दिया फिलहाल दोनों जेल में हैं। कुसमा फक्कड़ को इस कदर प्रेम करती थी कि जब 2003-04 में फक्कड़ बुरी तरह बीमार था और बंदूक उठाने में असमर्थ था, तब कुसमा न केवल उसकी सेवा करती थी, बल्कि साए की तरह हमेशा उसके साथ रहती थी. इस दौरान कई मुठभेड़ में वह फक्कड को पुलिस से बचाकर भी कई बार सुरक्षित स्थान पर ले गई। कुसमा फक्कड को लेकर जितनी कोमल थी, दुश्मनों के लिए उतनी ही निर्दयी और बर्बर,दस्यु फूलन देवी के द्वारा 14 फरवरी 1981 को किये गये बेहमई कांड जिसमे कि फूलन ने एक साथ करीब 22 ठाकुरों को लाइन में खड़ा कर मीैत के घाट उतार दिया था जिसका बदला कुसमा ने 23 मई को उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मईअस्ता गांव के 13 मल्लाहों को एक लाइन में खड़ा कर फूलन की तर्ज पर ही गोलियों से भून कर लिया था , इतना ही नहीं फक्कड गिरोह से गद्दारी करने वाले संतोष और राजबहादुर की चाकूं से आंखे निकाल कर कुसमा ने ‘प्रेम’ के साथ-साथ ‘बर्बरता’ की भी मिसाल पेश की । 1976 से 1983 तक चंबल में फूलन ने राज किया और चर्चित बेहमई कांड के बाद उसने 12 फरवरी, 1983 को मध्य प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की उपस्थिती में करीब 10 हजार जनता व 300 से अधिक पुलिस र्किमयों के सामने आत्मसमर्पण करने वाली फूलन ने पांच मागें प्रमुखता से सरकार के सामने रखीं थी जिसमें अपने भई को सरकारी नौकरी व पिता को आवासीय प्लाट तथा मृत्यु दण्ड न होना और 8 साल से अधिक जेल न होना प्रमुख थीं. बाद में वह 1994 में पैरोल पर आयी तथा एकलब्य सेना का गठन किया महात्मांगांधी व दुर्गा को आदर्श व पूज्य मानने वाली फूलन ने राजनीति में रुचि ली और सांसद भी बनीं. लेकिन 25 जुलाई, 2001 को दिल्ली के सरकारी निवास पर उनकी हत्या कर दी गई. सीमा परिहार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। हालां कि फूलन की तर्ज पर चलने वाली सीमा परिहार भी दस्यु सुंदरी के रूप में बीहड़ों में काफी चर्चित रहीं। दस्यु सरगना लालाराम सीमा परिहार को उठा कर बीहड़ लाया था बाद में लालाराम ने गिरोह के एक सदस्य निर्भय गूजर से सीमा की शादी करवा दी लेकिन दोनों जल्दी ही अलग हो गए । सीमा परिहार के मुताबिक उसे लालाराम से प्रेम हो गया और फिर उसने लालाराम से शादी कर ली उसके एक बेटा भी है । 18 मई, 2000 को कानपुर देहात में पुलिस मुठभेंड में लालाराम के मारे जाने के बाद 30 नवंबर, 2000 को सीमा परिहार ने भी आत्मसमर्पण कर दिया फिलहाल वह जमानत पर रिहा हैं और औरैया में रहते हुए राजनीति में सक्रिय हैं सीमा फूलनदेवी के ही चुनाव क्षेत्र मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं अपनी कहानी की एक फिल्म में भी वे अपना किरदार निभा चुकीं है अभी हाल में वे बिग बास में भी वे अपना जौहर प्रदर्शित करते देखी गईं। इसके अलावा रज्जन गूजर के साथ रही लबली पांडेय जो कि उत्तर प्रदेश की इटावा के भरेह गांव की रहने वाली थी काफी चर्चित हुई दस्यु सुदंरी लवली के आतंक से कभी बीहड़ थर्राता था। सूत्र बतातें है कि 1992 में ही लबली की शादी हो गई थी लेकिन पति ने उसे तलाक दे दिया पिता की मौत और पति द्वारा ठुकराए जाने से आहत लवली की मुलाकात दस्यु सरगना रज्जन गूजर से हुई और दोनों में प्यार हो गया रज्जन से रिश्ते को लेकर लवली को गांव वालों के भला-बुरा कहने पर रज्जन ने भरेह के ही एक मंदिर में डाकुओं की मौजूदगी में लवली से शादी कर ली आतंक की पर्याय बनी 50 हजार की इनामी यह दस्यु सुंदरी 5, मार्च, 2000 को अपने प्रेमी रज्जन गूर्जर के साथ पुलिस मुठभेड़ में मारी गई । इसी बीच दस्यु सुन्दरी नीलम गुप्ता सुर्खियों में आई नीलम और श्याम जाटव की कहानी इन बड़ी रोचक व अन्य दस्यु सुन्दरियों से काफी अलग है। श्याम जाटव को दुर्दांत डाकू निर्भय गूजर ने अपना दत्तक पुत्र घोषित किया था बताते चलें कि औरैया की रहने वाली नीलम गुप्ता का निर्भय ने 26 जनवरी, 2004 को अपहरण कर लिया था । महिलाओं के शौकीन निर्भय ने नीलम को अपना रखैल बना लिया लेकिन जवानी व अल्लड़पन मे खोई दस्यु सुन्दरी नीलम को बाबाओं की तरह दाढ़ी रखे निर्भय पसन्द नही आये और उसने निर्भय के दत्तक पुत्र से ही आखे दसे चार करना शुरु कर दिया अन्ततोगत्वा नीलम और श्याम जाटव का प्यार ऐसा परवान चढा कि दोनों ने निर्भय के खौफ के बावजूद शादी कर ली बाद में निर्भय ने दोनों की हत्या के काफी प्रयास भी किए निर्भय से बचने के लिए दोनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया फिलहाल दोनों जेल में हैं। जब कि निर्भय भी करीब डेढ़ दशक पूर्व 7 नवंबर को मारा गया था । पुलिस रिकार्ड कहते हैं कि दस्यु निर्भय गुज्जर लगभग 239 गंभीर अपराधों के लिए प्रतिबद्ध था हत्याए, अपहरण ,जबरन वसूली ,सशस्त्र डकैती के सैकड़ो वारदातों को व िअंजाम दे चुका था। इधर एस टी एफ द्वारा दस्यु ददुआ दस्यु ठोकिया को मुटभेड़ में मार गिराया गया हाल ही में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस के वांछित एवं सिर्फ उत्तर प्रदेश में 40 हजार रूपये के ईनामी डकैत शंकर कोल को भी चित्रकूट जिले में पुलिस ने मुठभेड में मार गिराया ।पुलिस का कहना है कि कोल एक समय ददुआ डकैत के गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके मारे जाने के कुछ समय बाद इसने अपना खुद का गिरोह बना लिया था। कोल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी आपराधिक गतिविधियां चलाता था।
इन सबके अलावा सलीम गूजर-सुरेखा,चंदन यादव-रेनू यादव, मानसिंह-भालो तिवारी, सरनाम सिंह- प्रभा कटियार, तिलक सिंह-शीला, जयसिंह गूर्जर-सुनीता बाथम , बंसती पांडेय की जोड़ियां बीहड़ों में काफी चर्चित रही। इनमें से सीमा परिहार और सुरेखा तथा रेनू यादव ने तो अपने प्रेमियों के निशानी के रूप में बच्चे को भी जन्म दिया है। जगन और कोमेश के “आतंक और खौफ” से कल तक जो घबराते थे, वही आज उसके “प्रेम” की चर्चा करते दिखाई देते है। दो दर्जन से ज्यादा हत्याएं करने वाला 12 लाख का इनामी खुंखार डकैत जगन गूर्जर को “प्यार” ने बदल दिया है अब वह डकैत की तरह नहीं, बल्कि एक आम आदमी की तरह जीना चाहता है। हत्या, अपहरण, लूट और डकैती जैसे 70 से ज्यादा जघन्य अपराधों के आरोपी और 15 सालों से तीन राज्यों की पुलिस को नाकों चने चबवाने वाले दुर्दांत डाकू जगन ने पुलिस के सामने केवल इसलिए आत्मसमर्पण कर दिया ताकि वह अपनी प्रेमिका और दस्यु सुंदरी कोमेश के साथ रह सके। कहते हैं प्यार में वह ताकत है जो पत्थर को भी पिघला कर मोम कर देती है दस्यु जगन गूर्जर इसकी एक मिसाल है। राजस्थान के धौलपुर जिले के पूर्व सरपंच छीतरिया गूर्जर की बेटी कोमेश अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बंदूक उठा कर बीहड़ों में कूदी गिरोह में साथ-साथ रहने के बाद जगन और कोमेश एक दूसरे के करीब हो गए. शादीशुदा और दो बच्चों के बाप जगन से उसकी नजदीकी इस कदर बढ़ गई कि साढ़े चार फुट लंबी 28 वर्षीय कोमेश गिरोह में जगन की ढ़ाल मानी जाने लगी। पिछले साल नवंबर में मध्य प्रदेश की मुरैना पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से कोमेश घायल हो गई। जगन उसे पुलिस की नजरों से बचा कर अपने साथ ले गया. लेकिन राजस्थान के धौलपुर के समरपुरा के एक नर्सिंग होम में 5 नवंबर, 2008 को इलाज करा रही कोमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोमेश की जुदाई जगन से बर्दास्त नहीं हुई और उससे मिलने को बेचैन जगन ने 31 जनवरी, 2009 को राजस्थान के करौली जिले के कैमरी गांव के जगदीश मंदिर के परिसर में राजस्थान से सांसद सचिन पायलट के सामने इस शर्त पर आत्मसमर्पण कर दिया कि उसे और कोमेश को एक ही जेल में रखा जाए। आत्मसमर्पण के समय जगन ने भावुक हो कर कहा, “वह अब आम आदमी की तरह सामाजिक जीवन जीना चाहता है। ” पुलिस फाइलों में इन दस्यु सरगनाओं व महिला डकैतों के अपराधों के किस्से तो दर्ज हैं, लेकिन, उनके प्रेम और समर्पण की मिसाल नहीं। कई बार चंबल में दस्यु सरगनाओं के बीच गुटबंदी व दस्यु संुदरियों के बीच पनपे शौतिया डाह को लेकर भी गोलियों की तड़तडा़हट हुई जिससे चंबल सहम सा जाता रहा । कभी सीमा परिहार को ठिकाने लगाने का मन कुसमा नाइन ने बनाया तो कभी बसंती ने नीलम को । आज चंबल में न तो दस्यु सुदरियों की चूड़िया खनकती दिखतीं हैं और न ही अब गोलियों की तड़तड़ाहट ही सुनाई पड़ती है डकैतो में शीर्ष के ज्यादातर डकैत मारे जा चुके है कुछ छोटे गिरोह जो बचे भी है वो चुपचाप गिरोह को मजबूती देना चाहते है किन्तु दे नही पा रहे हैं।

मर चुकी हैं मानवीय संवेदनायें


आर्थिक तंगी के चलते अपने मासूम बच्चों को दूध के स्थान पर जहर देने वाली मजबूर माँ ने भी जिंदगी से जूझते हुए दम तोड़ दिया। यह एक अकेली घटना नहीं बल्कि प्रदेश व देष के हर कोने में इस तरह की घटनायें आम हो चली हैं बावजूद इसके विपक्ष व सत्ता में बैठे लोगों की आंखें बंद हैं।
शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जिस दिन गरीबी के कारण कोई न मरता हो। कहीं बेटियों की शादी का दहेज न जुटा पाने के कारण पिता पुत्रियों को मौत की नींद सुला कर खुद मौत को गले लगा रहा है, तो कहीं भूख से त्रस्त माँ अपने लाडलों को दूध की जगह जहर पिला कर खुद जहर पी रही है, कहीं गरीबी की तृष्णा युगल दम्पत्ति को नदी में छलांग लगवा रही है तो कहीं पढ़ा लिखा नौजवान ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर रहा है। ये सब कुछ आये दिन हो रहा है लेकिन मानवीय संवेदनायें शून्य है न तो राजनेताओं का इस ओर ध्यानाकर्षण हो रहा है और न ही समाजसेवी संस्थायें ही इस विकराल एवं हृदय विदारक घटनाओं के प्रति आगे आ रही है स्वार्थ परता की राजनीति करने वाले खद्दरधारी नेता आये दिन धरना प्रदर्शन रैली आदि करने में मशगूल हैं लेकिन यह अहम मुद्दा उनका विषय नही है विषय तो मात्र हाईलाइट होने वाला है। एक दो नहीं बल्कि दर्जनों ऐसी दर्दनाक घटनायें अकेले उत्तर प्रदेश में ही घटित हो चुकी है जिसे सुनकर हृदय सिहर उठता है हाल ही में राजधानी कई ऐसी घटनायें घटित हुईं । पिछले दिनों एक माँ ने अपने तीन पुत्रों को आर्थिक तंगी के चलते जहर दे दिया अपने आंखों के सामने पुत्रों को तड़प कर मरते हुए देखा अंत में उसने भी दम तोड़ दिया जिस समय वह अपने बच्चे को जहर दे रही थी तो दूध बताकर दे रही थी बच्चा कह रहा था मैं दूध नहीं पीऊंगा बदबू आ रही है माँ उल्टी हो जाएगी। आंख मूंदकर पी लो बेटा देर हो रही है। कल बढ़िया दूध पिलाऊंगी। यह कहकर उसने बारी-बारी से अपने तीनों पुत्रों को दूध के नाम पर जहर पिला दिया। फिर स्वयं भी विष पीकर सोने का प्रयास करने लगी। वह सो तो नहीं सकी किन्तु अपने ही तीनों जिगर के टुकड़ों को तड़प-तड़प कर मरते देखा, वह बेबस थी। चाहते हुए भी उन्हें बचा न सकी। अपने जिगर के टुकड़ों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली माँ की ममता भी ठगी सी सारा मंजर देखती रही ।
बताया जाता है कि दवा के लिए रुपए मांगने पर जब उसके पति ने अपनी असमर्थता व्यक्त की तो वह आपा खो बैठी। उसने अपने बच्चों समेत इस दुखभरी दुनिया को अलविदा करने की ठान ली। पति दिनेश ने इस घटना को पति पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद समझा और जो हुआ सब कुछ भूलकर कमरे के बाहर सो गया। लेकिन पत्नी के क्रोध का ठिकाना न था वह अब मुफलिसी का एक भी दिन इस दुनिया में जीना नहीं चाहती थी तथा साथ ही पति को भी तमाम झंझटों से सदा-सदा के लिए फुर्सत देना चाहती थी। कमरे में सो रहे अपने तीनों पुत्रों को गौर से देखा किन्तु ममतामयी माँ की आंखों से नहीं। अब उसने अपने बच्चों को मौत के मुंह से सुलाने की बात पूरी तरह ठान ली थी। क्रोध का जुनून इस कदर चढ़ा कि माँ की ममता जाती रही। उसने बढ़ते बच्चों की आवश्यकताओं, खाने की मुश्किलों, पति की गरीबी से एक साथ निजात पाने का मन बना लिया और तो और कई घटनायें ऐसी भी घटित हुुई जिसे सुनकर बड़ा ताज्जुब होता है कई जगह मुफलिसी के चलते ममता रुपी मां को दिल पर पथ्थर रखकर कोख तक बेचनी पड़ी है ।
इस तरह की घटनायें केवल उ0 प्र0 में ही नहीं बल्कि देश के कई कोने में इस तरह की घटनायें आम हो चली हैं बावजूद इसके सत्तासीन लोगों की आंखें बंद हैं। आज भारत की क्या स्थिति है यह किसी से अब छिपा नही है ? एक तरफ बढ़ती अमीरी की चमक से कुछ लोगों की आंखें चकाचौंध हो रही हैं तो दूसरी तरफ करोड़ों-करोड़ भरतीयों की आंखों का अपनी गरीबी व मजबूरी पर आसुओं में डबडबा जाना रोजाना की कहानी है। हकीकत तो ज्यादा बदतर है मगर यदि हम सरकारी आंकड़ों की ही माने तो देश में 37.2 प्रतिशत यानी 40 करोड़ लोगों को दो वक्त का भोजन भी मयस्सर नहीं है। सरकार द्वारा गठित अर्जुन सेन गुप्त कमेटी की रिपोर्ट हमें बताती है कि देश में 77 प्रतिशत लोगों की प्रतिदिन आमदनी 20 रू. से भी कम है। कालाबाजारियों के राज में आसमान छूती महंगाई में 20 रू. में करोड़ों लोग कैसे जिंदगी गुजर कर रहें हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे हालात में जी रहे लोग अपने बच्चों को कैसे शिक्षा दे पायेंगे? कैसे उनके स्वास्थ्य की देख-रेख करेगें? उनके भविष्घ्य को कैसे बेहतर बना पायेंगे? यह आप खुद सोच सकते हैं। जिन बच्चों को ये किसान-मजदूर अपने स्वयं नंगे व भूखे रहकर किसी तरह इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक की शिक्षा दिला भी देते हैं फिर भी उनका क्या हश्र है? इन डिग्रीधारी करोड़ों युवक-युवतियों की आधी उम्र रोजगार की तलाश में कार्यालयों के चक्कर लगाने में गुजर जा रही है। नौकरी न मिलने पर थके-हारे कुछ युवा स्वरोजगार की योजनाएं बनाते हैं जिसके लिए लोन हेतु बैंकों का चक्कर लगाते-2 आधी ऊर्जा खर्च हो जाती है।
क्या किसी ने न सोचा था? ऐसा दौर भी आयेगा शायद किसी ने न सोचा था कि ‘‘सोने की चिड़िया’’ कहे जाने वाले देश में भृष्टाचार का बोलबाला इस हद तक होगा कि गरीबी मिटाने का राग अलापने वाले ही गरीबों का हक लील जायेंगे और गरीब भूखों मरेंगे, अन्नदाता कृषक फटेहाल जीवन यापन को विवश हो आत्मदाह व आत्महत्या को विवश होगें। मॉ बहनों की आबरू गुण्डे माफिया घरांे में घुसकर तार-तार करेंगे, घोटालों पर घोटाला करने वालों की पौ बारह होगी मॅहगाई सुरसा की भंति ऐसा मुंह फैलायेगी कि देश का आम नागरिक त्राहि-त्राहि करेगा और लोग भूखों मरने को विवश होंगे उपरोक्त ऐसे तमाम सवाल केवल मेरे मन मस्तिस्क में ही नहीं बल्कि देश के सभी जागरूक नागरिकों के दिलों-दिमाग में हलचल मचाते है। बावजूद इसके हम मौन है चुपमाप बैठे हैं आखिर क्यों? यह एक यक्ष प्रश्न है! क्या यह सोंचकर कि समृद्ध हो चुके भृष्टाचार पर अब नियंत्रण नही किया जा सकता, भूंख से मरने वालों गरीबों को खाद्यान मुहैया नहीं कराया जा सकता, चरित्र से गिर चुके राजनेताओं द्वारा संचालित सरकारांे का तख्ता पलट नहीं किया जा सकता, आस्तीन में पलते विषियर नागों का फन नही कुचला जा सकता, आज देश के जो भी हालात है उसमें काफी हद तक हम और आप भी दोषी है जरूरत तो आत्म अवलोकन की है, जरा सोंचे क्या हम गॉव स्तर पर वर्तमान बदले परिवेश में स्वच्छ छवि व ईमानदार व्यक्ति को प्रधान बनवा पाते है शायद नही क्यों कि उस समय हमारे दिलों-दिमाग में राष्ट्र निर्माण व सामाजिक संस्वना का उद्देश्य गायब हो चुका होता है यही कारण है कि आज लोकतंत्र के लिये भृष्टाचार मुक्त सरकार मात्र एक सपना बनकर रह गई है। विश्व में अनोखी पहचान रखने वाले भारत की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को संचालित करने वाले जनप्रतिनिधि राजनेता जातिवाद, परिवारवाद, स्वार्थवाद और क्षेत्रवाद का चोला पहनकर अवसरवादी राजनीति की दूषित चाल से देश के आम नागरिकों को गुमराह कर खुले मन से भृष्टाचार में लिप्त होकर अनैतिक धन उगाही करते हुये देश की जड़ों को खोखला करने में जुटे हुये हैं। इनकी इन करतूतों से देश का आम नागरिक भलीभांति वाकिफ भी है, यही वजह है कि आज देश के हर कोने में बुद्धिजीवी, समाजसेवी, जागरूक वर्ग में आस्तीन मंें पल रहे इन विषियर नागों के फन की चर्चा बड़े पैमाने पर हो रही है ये विषियर नाग लगातार देश की आम जनता को डंसने मंे मशगूल है।
वर्तमान में देश की स्थिति किसी भारतीय से छिपी नही है आज देश में व्याप्त भृष्टाचार के चलते गरीबों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है, किसानों, बुनकरों मजदुरों की हालात दिन व दिन जर्जर होती जा रही है। ग्रामसभा से लेकर संसद तक देश की आम जनता का शोषण करने वाले राजनेताओं एवं अफसरशाहों की भृष्टाचारी नीतियॉ पूरी तरह से जनता की जेबें खाली कर अपनी-अपनी तिजोरियॉ भरने की फेहरिस्त में जुटे हैं। ऐसे में सुनिश्चित है कि यदि इन विषियर नागों के फैलते फन को कुचलने के लिए हम और आप संगठित न हुये या यूॅ कहें कि देश का आम नागरिक जागरूक न हुआ तो खुद तो शाषित होते हुये अनचाही अनजानी पीड़ा का शिकार बनेगा ही आने वाली पीढ़ी को भी नारकीय जीवन देकर जायेगा।
Powered By Blogger