8.3.12
अभी भी हर तरफ भ्रष्टाचार का जलवा ?
1.12.11
हल्लाबोल के बीच पिसता प्रदेश
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के मैदान में एक बार फिर बीएसपी, समाजवादी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तथा साथ ही कुछ दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां अपनी ढपली अपना राग अलापने में जुट गयीं है लेकिन अभी तक सभी पार्टियों का ट्रैक रिकॉर्ड विकास के मुद्दे पर खाली ही नज़र आ रहा है सिर्फ और सिर्फ एक दूजे पर हल्ला बोल की राजनीत ,एक दूसरे की खामियों और कमजोरियों को जनता के बीच प्रचारित करने का सिलसिला जारी है ! पार्टियों द्वारा आयोजित रैली आदि में भी केवल एक दूजे के क्रियाकलापों को बकवास साबित करने एवं अपनी ताकत का एह्शास प्रदर्शन जैसी होड़ ही दिखाई दे रही है ।
लगातार पिछड़ते जा रहे उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थित को द्रष्टिगत करते हुए कहा जा सकता है कि जाति और धर्म की राजनीति ने पूरे उत्तर प्रदेश को इस कदर मथ दिया है कि यहाँ विकास कोसों पीछे छूटा जा रहा है वैसे इस हकीकत को भी बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थोथा साबित कर दिया है जिससे यह लगता है की जातिगत राजनीति के बावजूद भी यदि नेता चाह लें तो न केवल विकास की रणनीति बना प्रदेश की तस्वीर बदल सकतें है बल्कि वहां के लोंगों की तकदीर भी बदल सकतें हैं लेकिन दुर्भग्य इस प्रदेश का की यहाँ पिछले 20 साल ऐसा एक भी नेता नहीं दिखा, जिसमें प्रदेश की तस्वीर बदल देने की झलक भी दिखी हो हाँ बातें सभी बड़ी बड़ी करतें रहें हैं कोई भी दल रहा हो सभी ने सिर्फ जाति की राजनीति ही की है यहाँ कोई लोध नेता बन गया, तो कोई यादव नेता और कोई दलित नेता। सोच के इस अकाल ने जातिवादी भावना को तो मजबूत किया, जाति विशेष में उनकी ताकत को भी बढ़ाया, लेकिन उन्होंने इस दायरे से बाहर निकलने की कोशिश नहीं की यदि कोशिश की गयी होती तो आज बिहार से बदतर स्थित उत्तर प्रदेश की न होती ।
29.11.11
कबड्डी या कबाब में हड्डी ?
जिस प्रदेश में गरीब के पेट खाली हों, बच्चे रोटी और कपड़े के मुफ्त वितरण में यूं झपट पड़े कि अकाल काल के ग्रास बन जाएं, उस प्रदेश के किस नेता को यहाँ के लोग धन्यवाद दें जहां की बदहाली बच्चों से उनका हंसता खेलता बचपन छीन रही हो और बूढ़ों को फुटपाथ पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता हो तथा हाड़ तोड़ मेहनत के बावजूद किसान भूखे सोने को विवश हों ।
प्रदेश वासी ऐसे तमाम मामलों से आये दिन रुबरु होते रहें है यहाँ कुशाशन के चलते कभी इंजीनियर आत्महत्या करने को विवश होता है तो कहीं भूमि मुवाअजे की मांग पर अड़े किसानों को बदले में मौत गले लगाने को बाध्य होना पड़ता है ,गोलमाल की पोल न खुले इसलिए दो दो सी एम् ओ को मौत की नींद सुला दी जाती है , कहीं पूरा का पूरा परिवार आर्थिक तंगहाली के चलते असमय मौत को गले लगाने को बाध्य हो जाता है , तो कहीं पूऱी के लालच में सैकड़ों बच्चों की आसमयिक मृत्यु हो जाती है । इस पीड़ा भरे कुहासे में अथाह धन के मालिक ब्यूरोक्रेट, जनसेवक जनता की कमाई पर बदसूरत ऐश्वर्य के नित नए नए यश और कीर्ति तो गढ़ते रहतें हैं लेकिन प्रदेश का आम आदमी महंगाई बेरोजगारी भुखमरी की समस्याओं से ही जूझता रहा है !
25.11.11
26/11: दिल दहला ,वक्त बदला, हालात नहीं
मुंबई पर 26/11 को दिल दहला देने वाले हमले को हुए 3 साल बीत चुके हैं। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों ने सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कथित रूप से बड़े कदम उठाए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि आज भी तटवर्ती सुरक्षा चाक-चौबंद नहीं है यह हम नहीं बल्कि मुंबई हमले के बाद हुई गतिविधियाँ बता रही हैं पिछले दिनों मुंबई के जुहू तट पर 2 लावारिस जहाज लंबे वक्त तक फंसे रहे। ये अपने आप तट पर पहुंच गए,लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को पता नहीं चल पाया। इस अवधि में सोमालियाई समुद्री डाकू भी भारतीय सीमा में घुस आए। दो बार तो उन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया गया। इस तरह के कई मामले इस अवधि में सामने आए हैं।तटवर्ती सुरक्षा में आज भी ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
24.11.11
बेटी बचाओ अभियान की गूंज पाकिस्तान तक
यह कहना गलत न होगा की आज समाज में एक जघन्य अपराध भ्रूण हत्या भी है. इस अपराध के पीछे इच्छित संतान की मानशिकता है. इसे अंजाम देने के लिए वैज्ञानिक आविष्कार सहयोगी बने हैं. परिणामस्वरूप गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराना और अनचाही संतान से छुटकारा पाना सहज हो गया है. विश्व में भूण हत्याओं का क्रूर व्यापार निर्बाध गति से बढ़ रहा है.
22.11.11
राज़ करो फूट मत डालो ?
छोटे राज्यों के गठन को लेकर सियासी माहौल अब उबाल मार रहा है , अभी तक तेलंगाना और विदर्भ जैसे पिछड़े क्षेत्रों में ही अलग राज्य की मांग की जाती रही अब मायावती ने उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों;पूर्वाचल प्रदेश अवध प्रदेश पश्चिम प्रदेश और बुंदेलखण्डद्ध में विभाजित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित करवा कर राज्यों के विखंडन को विकास के नाम की हवा दे दी है . यूपी का असर दिल्ली में बैठे कुछ बिहार के नेताओं में भी होता दिखाई देने लगा है ये लोग नीतीश के एक बयान को जिसमें छोटे राज्यों के गठन से विकास होने की उन्होंने बात कही थी ,को आधार बना कर मिथिला,वज्जिकांचल,भोजपुर आदि नए राज्य गठन करवाने का सपना देखने लगे है . कहीं कहीं लोग सड़कों पर कैंडिल मार्च भी निकालना शुरू कर अपने अपने जिलों को राजधानी बनाये जाने की मांग करने लगें हैं! कुछ लोग इसे फूट डालो राज्य करो की संज्ञा दे रहे हैं कुछ लोग एक से अनेक होना पतन का आधार बता रहें है कुछ लोंगो का कहना है की उत्तर प्रदेश को दो हिस्सों में जब विभाजित किया गया था तो लोंगो ने यह सोचा था की प्रदेश का विकाश तेज़ी से होगा लेकिन परिणाम आपके सामने है प्रदेश के विभाजित होने के बाद भी प्रदेश की हालत खस्ता ही रही उत्तरांचल की स्थित तो यहाँ से भी बदतर है सरकार अपने कर्मचारियों को समय से वेतन तक नहीं दे पा रही है ! उत्तर प्रदेश से बेहतर बिहार को जाना जाने लगा है ऐसे में फिर से प्रदेश को चार भागों में विभाजित करके विकाश किस चरम तक होगा यह समझा जा सकता है ! बुंदेलखंड के विकाश के लिए केंद्र से दिए जाने वाले बज़ट को राज्य सरकार द्वारा हज़म कर लेने की बात भी केद्र सरकार के नुमाइंदों द्वारा कही जाती रही है अब इसकी सच्चाई तो बुंदेलखंड के लोग ही जाने !
बहरहॉल यह सब होना ही था चूँकि विधान सभा के चुनावी दंगल में सभी पार्टियों को अपनी पूरी ताकत के साथ अपना - अपना बिगुल बजाना ही है , कोई रथ यात्रा कर रहा है ,कोई मुस्लिम आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिख रहा है ,कोई विकास के नाम प्रदेश को ही लूट लेने जाने का नारा दे रहा है तो कोई जनचेतना यात्रा कर जनता को बहलाने की चाल चल रहा है कुल मिलाकर चुनाव करीब हैं ऐसे में राजनीतिक उठापटक के बीच राजनैतिक दिग्गज अपने राजनैतिक समीकरण बैठाने के लिए जी तोड़ कोशिश करेंगें ही यही तो राजनीत है ये कभी गरमाएगी तो कभी उबाल मारेगी और जनता बेचारी भरमायेगी ही ! स्वस्थ लोकतंत्र की यही तो एक पहचान है ! मानना पडेगा अभी तक के चुनावी दावों में उत्तर प्रदेश की वर्तमान मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने उत्तर प्रदेश को चार हिस्से में विभाजित करने का यह तुरुप जो फेंका है इसका तोड़ निकालने में विपक्ष व अन्य राजनैतिक दल हलकान जरूर हैं !
सवाल यह उठता है की सभी क्षेत्रों से विधायक सांसद उस क्षेत्र की जनता द्वारा चुन कर ही आते हैं वहां की समस्याओं से वो बेहतर तरीके से वाकिब भी होते है लेकिन उनका खुद का विकाश तो चरम पर होता है सारे संशाधन उनके अपने होते हैं लेकिन क्षेत्र पिछड़ा क्यों रह जाता है क्या इसकी जबाब देही इन सांसदों विधायकों की नहीं बनती जो विकाश न होने का आज रोना रो रहें हैं यह बात काफी हद तक सही है कि सरकारी विकास कार्यक्रमों में राज्य के भीतर भी क्षेत्रीय भेदभाव होता रहा है द्य विकास का विकेन्द्रीकरण आवश्यक है द्य लेकिन क्या यह विकास राज्य के स्तर पर टुकड़ों में बाँट कर ही पाया जा सकता है घ्जिन क्षेत्रों में विकास समान रूप से नहीं हुआ या भेदभाव बरता गया है ए क्या उन क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा नहीं पहुँचे घ्क्या उन क्षेत्रों के विधायक मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए घ्नए राज्य बनेंगे तो क्या होगा यह हम सभी जानते हैं द्य फिर वही खिचड़ी बंटेगी और विकास के नाम पर केन्द्र के पैसों का और राज्य के संसाधनों की खुली लूट एराजनितिक अस्थिरता एक्षेत्रीय दलों का दल.दल!विकास हो पायेगा या बचे.खुचे प्राकृतिक संसाधनों का आने वाले सालों में सफाया होगा यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा !
सूत्रों के मुताबिक दिसंबर १९५३में न्यायाधीश सैय्यद फजल अली की अध्यक्षता में पहला राज्य पुनर्गठन आयोग बनाया गया था ! सितम्बर १९५५ में इस आयोग की रिपोर्ट आई और १९५६ में राज्य पुनर्गठन अधिनियम बनाया गया , जिसके द्वारा १४ राज्य और ६ केन्द्रशासित राज्य बनाये गए ! १९६० में राज्य पुनर्गठन का दूसरा दौर चला , परिणामतः बम्बई ; वर्तमान मुंबई को विभाजित कर महाराष्ट्र और गुजरात बनाया गया ! १९६६ में पंजाब का बंटवारा कर हरियाणा राज्य बनाया गया ! इसके बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम १९७१ के अंतर्गत त्रिपुराए मेघालय और मणिपुर का गठन किया गया ! १९८६ के अधिनियम के अंतर्गत मिजोरम को राज्य के दर्जे के साथ १९८६ के केन्द्रशासित अरुणाचल प्रदेश अधिनियम के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश को भी पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया ! १९८७ के अधिनियम के तहत गोवा को भी पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया ! अंतिम पुनर्गठन वर्ष २००० में उत्तराखंडए झारखंड और छतीसगढ़ को बाँट कर किया गया !
ज्ञातव्य है कि भाषा के आधार राज्य के पुनर्गठन का श्रीगणेश तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने १९५२ में तेलगू भाषी राज्य की मांग मानकर किया था ! मैंने ऐसा पढ़ा है कि समय रहते हस्तक्षेप न करने के कारण एक समाजसेवी श्रीरामुलू के ५८ दिन के आमरण अनशन के बाद १६ दिसम्बर १९५२ में मृत्यु हो जाने के उपरान्त आंध्र प्रदेश में दंगे भड़क गए और आनन.फानन में नेहरू जी ने मात्र तीन दिन के अन्दर अलग राज्य की संसद में घोषणा कर दी ! मै तो यही कहूँगा की राज्य बनाने से बेहतर है लोंगो को एक करो जाति, धर्म ,क्षेत्र ,भाषा,पहनावे के नाम पर न बाटो क्यों की जो एकता में बल है वो अनेकता में नहीं ,बटने पर भाई भी भाई का दुश्मन नज़र आने लगता है बात हिंदुस्तान की हो या पकिस्तान की उत्तर प्रदेश की हो या उत्तरांचल की बिहार की हो या महाराष्ट्र की निगाहें बदल ही जाती हैं बटवारे के बाद देखिये मराठियों ने उ ० प्र ० वालों के साथ क्या क्या सलूक किये ?
अरे सत्ताधीशों ऐशा कुछ करो जो आम भारतीयों आम प्रदेश वाशियों को कम से कम रोटी.कपड़ा.मकान .शिक्षा .रोजगार देकर एक स्थाई विकास का उदाहरण बन सके ! अभी मात्र 28 राज्य हैं तो मणिपुर जैसे राज्यों की ये हालात है ! सौ दिन से अधिक हो गया रोड ब्लोकेज को, सरकार सो रही है ! आने वाले महीनो में दर्जन भर और राज्यों की मांग हो रही है , क्या रह पायेगा शक्ति और शांति का संतुलन ? छोटे राज्यों के पुनर्गठन की वकालत करने वालों का मत है कि भारत में जनसंख्या के आधार पर और क्षेत्रफल के आधार विषमता बहुत है ! एक तरफ जहां लक्षद्वीप का क्षेत्रफल ३२ वर्ग किण्मीण् मात्र है तो वही राजस्थान का क्षेत्रफल लगभग ३.५ लाख वर्ग कि.मी. है ! जनसँख्या में जहा उत्तरप्रदेश लगभग २० करोड़ की संख्या को छूने वाला है तो वही सिक्किम की कुल आबादी ६ लाख मात्र है ! परन्तु यहाँ पर यह भी जानना बेहद जरूरी है कि अभी हाल में ही पुनर्गठित हुआ झारखंड राज्य अपने नौ सालों के इतिहासों में लगभगआधा दर्ज़न से अधिक मुख्यमंत्री बदल चुका है ! उसके एक और साथी राज्य छत्तीसगढ़ में किस तरह नक्सलवाद प्रभावी हुआ है यह लगभग हम सबको विदित है !प्रायः हम समाचारों में देखते व सुनते भी है कि मिजोरम ए नागालैंड और मणिपुर आज भी राजनैतिक रूप से किस तरह अस्थिर बने हुए है ! गौरतलब है कि असम से अलग हुए राज्य ; जो कि अपनी जनजातीय पहचान के कारण अलग हुए थे नागालैंड ए मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में कितना समुचित विकास हो पाया यह अपने आप में ही एक प्रश्नचिंह है ! अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए किस तरह से दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री श्री ब्रहम प्रकाश ने दिल्ली, हरियाणा ए राजस्थान के कुछ हिस्से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलाकर बृहत्तर दिल्ली बनाना चाहा था क्योंकि इससे वो लम्बे समय तक अपने जाट वोटों के जरिये राज कर सकते थे ! समय रहते तत्कालीन नेताओं जैसे गोविन्द बल्लभ पन्त ने उनकी महत्वकांक्षा को पहचान कर उनका जोरदार विरोध कर उन्हें उनके मंतव्य में सफल नहीं होने दिया ! और समय रहते उनकी मांग ढीली पड़ गयी ! वर्तमान समय में फिर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने अपने राज्य के पुनर्गठन की मांग उठाई है ! गौरतलब है कि मात्र छोटे राज्यों के गठन से विकास नहीं होता है ! किसी भी राज्य का विकास वहां की राजनैतिक इच्छा शक्ति के साथ .साथ सुशासन से होता है ! राज्यों की पंचायत व्यवस्था को दुरुश्त किया जाय , जिसके लिए गांधी जी ने पंचायती राज़व्यवस्था की पुरजोर वकालत कर देश के संतुलित विकास की रूपरेखा बनाकर गाँव को समृद्ध बनाने के लिए लघु तथा कुटीर उद्योगों के विकास का सपना देखा था !
16.11.11
वरिष्ट साहित्यकार एवं कवि राजकुमार सचान 'होरी' डी.एन.ए के चेयरमैन प्रोफेसर निशीथ राय,यशवंत सिंह समेत…..
जनजागरण मीडिया मंच की तरफ से लखनऊ में 20 को आयोजन : लखनऊ : पत्रकारों के हितार्थ साहित्य, संस्कृति एवं समाजसेवा को समर्पित जनजागरण मीडिया मंच द्वारा राजधानी लखनऊ स्थित इस्लामियां डिग्री कालेज के लाइब्रेरी हाल में 20 नवम्बर रविवार को अपरान्ह 3 बजे विमोचन समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में सत्ता साहित्य व मीडिया विषयक परिचर्चा में विभिन्न प्रदेशों से आ रहे विद्वान पत्रकार व साहित्यकार अपने अपने विचार रखेंगे.
इस अवसर पर रेड फाइल पत्रिका के संपादक रिजवान चंचल द्वारा सम्पादित न्यूज पोर्टल जनजागरण मीडिया मंच का एवं राजकुमार सचान द्वारा सम्म्पादित सामाजिक परिवर्तन तथा राष्ट्रोथान से संदर्भित वेबसाइट ‘इंडिया चेंजेज’ का विमोचन भी सम्पन्न होगा. उक्त जानकारी जनजागरण मीडिया मंच न्यूज पोर्टल के संपादक रिजवान चंचल ने देते हुए बताया कि समारोह में डेली न्यूज एक्टिविस्ट के चेयरमैन प्रोफेसर निशीथ राय, सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि राजकुमार सचान ‘होरी’, हिंदी अधिकारी भारत सरकार डा. एस एम एच रिजवी पुण्डरीक, चर्चित न्यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह, स्वच्छ संदेश पत्रिका के सम्पादक मसूद जिलानी, वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार हरिपाल सिंह, पत्रकार आरके पाण्डेय, जर्नलिस्ट कम्युनिटी के सम्पादक जगमोहन फुटेला, लोक सेनानी कल्याण परिषद के प्रदेश महासचिव चतुर्भुज त्रिपाठी, वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्णकेतु भारद्वाज, अजय विक्रम सिंह, राजेश शर्मा, मीना खान, प्रिया, डा. नीलम पाण्डे सहित विभिन्न प्रदेशों के कई वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार भाग लेंगे.
