14.9.11

पीडि़त महिलाओं को मायावती से इंसाफ की उम्मीद नहीं

anandsen sasi3

बसपा सरकार में पीडि़त महिलाओं को मायावती से इंसाफ की उम्मीद नहीं है। इसलिए वे अदालतों और सीबीआई की ओर रुख कर रही हैं। न्यायालय की सख्ती को भांपते हुए सरकार कई मामलों में न चाहने के बावजूद सीबीआई जांच की सिफारिश कर रही है। शीलू के बाद सरकार ने सोनम मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।पीडि़त और प्रताडि़त पक्ष का सरकार से भरोसा उठ चुका है। इसीलिए वे सरकार की किसी जांच एजेंसी के बजाय सीबीआई पर ही भरोसा कर रहे है। पीडि़त पक्ष कोर्ट से सीबीआई जांच का आदेश अदालत से ले आए इससे पहले सरकार स्वयं इसकी पहल कर रही है। शीलू के बाद सोनम मामले में सरकार ने जो तत्परता दिखाई वह देखते बन रही है। इससे पहले हर महिला उत्पीड़न की घटना पर पहले सरकार की ओर से पर्दा डालने का प्रयास हुआ। लेकिन विपक्ष के दबाव में सरकार को बैकफुट पर जाना पड़ा।
सोनम मामले में सीबीआई की सिफारिश करने से पहले सरकार दोनों सीएमओ और डिप्टी सीएमओ की हत्याओं के मामले उच्च न्यायालय के आदेश आने से पहले सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुकी है। शीलू और सोनम से पहले उत्पीड़न की शिकार जिन महिलाओं ने उत्तर प्रदेश की जांच एजेंसियों पर भरोसा किया है वे आज भी इंसाफ की खातिर चक्कर लगा रही हैं। शीलू के बाद सोनम मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बाद से साफ है कि मायावती सरकार महिलाओं के उत्पीड़न में तो अग्रणी है ही उन्हें इंसाफ दिलाने के मामले में सबसे फिसड्डी है। शीलू अपने गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गई। सोनम केपरिजन भी पहुंच जाएं इसके पहले ही सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी।
सोनम और शीलू डिबाई की शीतल बिड़ला हो या आगरा की सीमा चैधरी हो बदायूं की ज्योति शर्मा,हरदोई की प्रियंका या फिर कानपुर की छात्रा दिव्या उत्पीड़न की शिकार ऐसी महिलाओं की फेहरिस्त काफी लंबी है जो न्यायालय जाने के बाद भी इंसाफ की बाट जोह रही हैं। इनकेआरोपी मंत्रियों, विधायकों को तो जेल भेजा गया लेकिन उत्पीड़न की शिकार इन महिलाओं को इंसाफ की आस अभी भी है। यह भी संयोग है कि साढ़े चार सालों में जो भी महिला और दलित महिला उत्पीड़न की घटनाएं हुई उन्हें अंजाम देने वालों में बसपा के ही मंत्रियों, विधायकों के नाम उजागर हुए। बांदा के शीलू मामले में विपक्ष के काफी दबाव के बाद सीबीसीआईडी जांच के लिए तैयार हुई। विधायक के साथ पीडि़ता शीलू को भी चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया। मामले में जब उच्च न्यायालय ने स्वतरू संज्ञान लिया तब उसे रिहा किया गया। विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी अभी भी जेल में हैं।
इसी प्रकार खीरी के निघासन में सोनम के साथ उसकी हत्या किए जाने के मामले में पहले पुलिस फिर सीबीसीआईडी की जांच हुई। दोनों की जांच पर ही सवाल उठे। पीडि़ता के परिजन सीबीआई जांच चाहते है उसे भी सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई केसुपुर्द कर दिया। इन घटनाओं के अलावा एक दर्जन से ज्यादा महिला उत्पीड़न की ऐसी घटनाएं हुई जिनको लेकर काफी हंगामा हुआ लेकिन सरकार में खासा दखल रखने वाले लोग पीडि़त पक्ष को ही चुप कराने में कामयाब रहे। उन्नाव को कविता कांड या फिर बिल्हौर और अंबेडकर नगर में ऐसी घटना की शिकार महिलाएं रही हों।यूपी सरकार की जांच एजेंसियों पर पीडि़तों को भरोसा नहीं,शीलू औ र सोनम जैसी दर्जनों महिलाओं को अभी भी है सीबीआई से ही इंसाफ की आशहै।                                                                                                                                                                                                                                                                                                          

अ.भा.कु.महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कई जिलों में तूफानी दौरा

Hori ji अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजकुमार सचान ‘होरी’ ने समाज के  सदस्यों  ,प्रतिनिधियों एवं संघ के पदाधिकारियों  के साथ प्रदेष के कई जिलों का तूफानी दौरा कर संघ को और अधिक गतिषील बनाये जाने का आवाहन करते हुये आगामी 31 अक्टूबर को लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेष की राजधानी लखनऊ के जी.पी.ओ.पार्क स्थित पटेल प्रतिमा के समक्ष अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासंघ द्वारा आयोजित विषाल कार्यक्रम व सम्मान समारोह में भाग लेने की अपील की । श्री सचान ने बताया कि सम्मान समारोह में प्रदेष के ऐसे पत्रकार,कवि,लेखक,साहित्यकार जिनका कि योगदान समाज की जनसमस्याओं व लौहपुरुश्सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्षो को पा्रथमिकता देता रहा है उन्हे सम्मानित किया जाना है । उन्होने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम की ब्यापक तैयारी हेतु आगामी 2 अक्टूबर को अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासंघ कार्यकर्ता सम्मेलन रामाधीन डिग्री कालेज बाबूगंज लखनऊ में आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेष के प्रमुख पदाधिकारियों व जिला प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।
प्रदेष में किये गये अपने तूफानी दौरे के बावत श्री सचान ने जानकारी देते हुये बताया कि  पटेल  सेवा संसथान फतेहपुर , ईसापुर ,मजरे डीह ,तहसील बिन्दकी में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो द्वारा आहुत बैठकेंा में हिस्सा लिया जिसमें विस्तार से विभिन्न  विषयों    पर   चर्चा     हुयी तथा वहां पत्रकारों , कवियों  , उत्साही सामाजिक  कार्यकर्ताओं  को सम्मानित भी किया गया  बैठक में श्री सुरेश चन्द्र  कटियार एडवोकेट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  , श्री हरिपाल सिंह  संरक्षक , श्री सत्येन्द्र पटेल प्रदेश महा सचिव व जिले के अन्य  कई पदाधिकारिओं ने भी बैठक में भाग लिया।

यही नही सत्ता और  साहित्य  में  सहभागिता  के  इस कार्यक्रम  के क्रियान्वयन  के अभियान  में  राष्टीªय  उपाध्यक्ष  श्री  सुरेश  चन्द्र  कटियार  एड्वोकेट  ने पूना   और दिल्ली  का  अपना  एक सप्ताह   का दौऱा  पूरा  किया तथा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुप्रसिद्ध  कवि , लेखक ,समाज सेवी  पटेल  श्री  राज कुमार सचान ‘होरी’ ने १० सितम्बर  ११  सितम्बर को  प्रताप गढ़  का भी दौरा किया यहां उन्होने सामाजिक कार्यक्रम  के साथ साथ  प्रतापगढ़ में आयोजित एक अखिल  भारतीय  कवि सम्मलेन  की  अध्यक्षता करते हुये  काव्यपाठ भी किया इसके बाद अगले दिन ३ बजे अपरान्ह  फूलपुर   , इलाहबाद  में  आयोजित ‘सशक्त  राष्ट्र के वास्ते , लौह  पुरुष के रास्ते ’ विषयक एक सेमिनार  केा उन्होने सम्बोधित किया तथा यहां भी आयोजक  श्री हरिश्चंद्र पटेल , न्याय के प्रहरी  दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मलेन  में काव्य पाठ और संचालन किया कानपुर एवं उन्नाव जनपद का दौरा करते हुये अब वे लखनऊ और बाराबंकी  के कार्यक्रमों में लेगें इसके बाद २३ सितम्बर को इलाहबाद  और २४ को देहरादून  के कार्यक्रमों में वे भाग लेंगें बताते चलें कि देहरादून  के भव्य कार्यक्रम में साह्त्यिक सेवाओं  के लिए श्री राजकुमार सचान ‘होरी’ जी को सम्मानित  भी किया जायेगा

13.9.11

जनता अब व्यवस्था परिवर्तन चाहती है - सी.पी.ब्यास

अ3लीगढ़। किसानों , नौजवानों, गरीबों ,अल्पसंख्यकों एवं दलितों पिछड़ों के सर्वागीण विकास का काम इण्डियन ओसनिक   पार्टी ,द्वारा किया जायेगा यह मात्र कहा ही नही जा रहा है बल्कि पार्टी का यह मोटो भी है जो कहना है वही करना भी है। आज समाज के सभी वर्ग विकास वादी सोच के साथ जुड़कर व्यवस्था परिवर्तन चाहते है ।

उक्त विचार अपने प्रदेष दौरे  में इण्डियन ओसनिक पार्टी के मुखिया सी.पी. ब्यास अलीगढ़ में पार्टी समर्थको को सम्बोधित करते हूये व्यक्त किएं। श्री ब्यास ने कहा कि आज प्रदेश में बसपा सरकार के जंगल राज से जनता ऊब चुकी है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में विकास कोसों दूर चला गया है। उन्होंने कहा की इण्डियन ओसनिक पार्टी में सभी वर्गो का सम्मान सुरक्षित है। इण्डियन ओसनिक पार्टी ने समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर विकास की एक नई सोच को जनता के सामने रखा है। श्री ब्यास ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं समर्थकों से आह्वान किया कि वह इण्डियन ओसनिक पार्टी की नीतियों, विकासवादी सोच, के साथ कत्र्तव्य निष्ठ भाव से इण्डियन ओसनिक पार्टी के परचम की बुलंद करने में अपना सहयोग दे। पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष मो0 हसन ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज सपा व बसपा को जनता ने नकार दिया है। जनता देख रही है कि कौन जनहित के कार्यों को अंजाम दे सकेगा इसलिये कार्यकर्त्ताओं को पार्टी केा मजबूती देने के लिए तन्मयता से लग जाना चाहिए। इस अवसर पर इण्डियन ओसनिक पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही कार्यक्रम में महासचिव एस आर बेग दिलीप मिश्र मुजीब खान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

2.9.11

साहित्यकारों, पत्रकारों व कलाकारों ने राज्यपाल होने की दी बधाई

ramnareshji लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं "पहरु", "लक्ष्य" एवं “अ0भा0 प्रगतिशील साहित्यकार मंच” के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के विभिन्न साहित्यकारों, पत्रकारों व फिल्म से जुड़े कलाकारों निर्माता का एक दल उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री श्री राम नरेश यादव जी से मिला और उन्हें म0प्र0 के राज्यपाल होने की बधाई दी ।

सबने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि श्री राम नरेश यादव जी साफ सुथरी छवि वाले नेता रहे है। साहित्यकारों, पत्रकारों, समाज व देश के प्रति इनके दिल में काफी सम्मान की भावना है। वे महात्मा गाँधी के विचारों वाले बडे जुझारू कर्मठ प्रकृति के व्यक्ति है। हम सभी इनके दीर्घायु व हमेशा स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना करते है। वे महामहिम पद का कार्यभार भी बड़ी ही जिम्मेदारी व लगन के साथ संभालेंगे। शुभकामना व्यक्त करने वालों में अ0भा0 प्रगतिशील साहित्यकार मंच के संरक्षक संस्थापक सर्व श्री सिद्धेश्वर शुक्ल 'क्रान्ति', पहरू संस्था के अध्यक्ष मनमोहन बाराकोटी, लक्ष्य संस्था के संस्थापक आर0 के0 सरोज, महासचिव प्रवीण कुमार शुक्ल, आर0 के0 पाण्डेय, सुकुमार शाहजहॉपुरी, आहत लखनवी, रिजवान चंचल, फिल्म निर्माता प्रदीप अग्रहरि, अशोक मिश्र 'झंझटी', आदित्य चतुर्वेदी, रवि सारसवति एवं ग्रामीण परिदृश्य पत्रिका के प्रधान संपादक राम गोपाल गुप्त 'कर्मयोगी' आदि के नाम मुख्य है।

29.8.11

ये है हमारे माननीयों का चरित्र ?

एक बार फिर हुई सदन की मर्यादा तार-तार राजस्थान विधानसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक भवानी सिंह राणावत ने सत्ता पक्ष के विधायक पर चप्पल फेंक सदन की मर्यादा तार-तार कर डाली बतााया जाता है कि भाजपा विधायक उर्मिला बुंदेला और कांग्रेस विधायक डाक्टर रघु शर्मा के बीच बहस के बाद भाजपा विधायक भवानी सिंह राणावत ने अपना आका्रेष इस तरह जताया ये है हमारे माननीयों का चरित्र? इनहे अपने किये पर कोई पछतावा भी नही होता हां  अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी व किरनबेदी अगर नेताओं के खिलाफ कुछ अभद्र बोल देते हैं तो इन्हे हजम नही होता ये नाराज होकर दोनों सदनों में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस थमाने में देर भी नही करते भले ही 61 वर्षीय अभिनेता ने नेताओं के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है लेकिन ये आक्रोषित है। इनके विशेषाधिकार हनन नोटिसों पर लोकसभा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सभापति विचार भी कर रहे हैं। जब कि ओमपुरी ने साफ कहा कि मैं बहुत भावनात्मक हो गया था और मुझे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर खेद है जिससे माननीयों की भावनाएं आहत हुईं। मुझे बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि मुझे बुलाया जाता है तो मैं उनके के समक्ष जाने और स्पष्टीकरण देने को तैयार हूं। लोकसभा में अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि उन्हें पुरी और बेदी के खिलाफ पीएल पुनिया, जगदंबिका पाल, रामेश्वर राजभर, लालचंद कटारिया, मिर्जा असलम बेग, प्रवीण एरन और शैलेन्द्र कुमार के विशेषाधिकार हनन नोटिस मिले हैं जिस पर वह विचार कर रही हैं। राज्यसभा में उप सभापति के रहमान खान ने बताया कि सपा के रामगोपाल यादव और निर्दलीय मोहम्मद अदीब के विशेषाधिकार हनन नोटिस मिले हैं जिस पर सभापति विचार कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि माननीयों द्वारा सदन की मर्यादा पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिये जितना वे अपनी मर्यादा के प्रति रखते है जब कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों, माननीयों के क्रियाकलापों में अक्सर देखने को आता है कि इनके द्वारा विधान सभाओं व संसद में होने वाली बहसें निरर्थक, सारहीन, अबौद्धिक और उबाऊ हो चलीं हैं। चारित्रिक पतन तो इस हद तक हो चुका है कि इन्होंने संसद व विधानसभा सदनों की मर्यादा को भी तार-तार कर डाला है। कभी ये सदन के अन्दर ही लात-जूता पर उतारू हो जाते हैं, तो कभी संसद में खरीद-फरोख्त का खेल करोड़ों की अटैची दिखाकर शुरू कर देते हैं, जिसे देश ही नही बल्कि सारा विश्व देखता है। स्थिति यह है कि सांसद विधायक अपने को पांच वर्षों का बादशाह मान एशो-आराम में इस तरह लिप्त हो जाते हैं कि इन्हें  वातानुकूलित कारों व कमरों से बाहर निकलते ही पसीना आने लगता है। फिर देश के मौसम को ये चमड़ी के अनुकूल नहीं पाते। इनके मानदेय, भत्ते, पेंशन व निधि के मामले तो निर्लज्जता और अपराध की श्रेणी लांघ जाते हैं। पिछले दिनों सारे विश्व व देश ने देखा कि वेतन वृद्धि को लेकर संसद में इन्होंने हंगामा ही नहीं काटा बल्कि कुछ घंटों के लिए इन्होंने ‘‘समानान्तर’’ सरकार भी बना डाली थी, जैसे कि सदन ना हुआ गुड्डा-गुड़ियों का खेल हो गया। इस तरह का तमाशा करने में इन्हें लज्जा भी नहीं आई और ये मुस्कुराते ही दिखे,  कारण कि इन्हें पहले से ही अनाप-शनाप सुविधायें और ढेर सारे पैसों की सुविधा प्राप्त है, जिसका वे पूरे समय तक उपयोग करने से चूकना नहीं चाहते। आज लगभग सभी राजनीति दलों का चरित्र एक जैसा हो गया है। अपनी सुख सुविधाओं के लिए इनमें एकजुटता बनाये रखने में देर नहीं लगती और ये वेतन व भत्तों की बढ़ोत्तरी चन्द घंटों में ही सर्वसम्मति से पारित कर लेते हैं,ऐसे मामलों में अद्भुत एकता व सहमति देखने लायक होती है यहां कहीं कोई विरोध नहीं नजर आता किन्तु जब लोकपाल जैसे मामले इनके सामने आते है तो ये एक महीने की अवधि को भी कम मानते है बताते चलें कि पहले भी 1969 से 2008 तक लोकपाल विधेयक संसद में नौ बार पेश किया जा चुका है लेकिन अभी तक अस्तित्व में आने की यह बाट ही जोहता रहा जब जब ये भारतीय संसद की दहलीज पर पहुंचा तब-तब इसे संसोधन के लिए किसी न किसी कमेटी के पास भेज दिया जाता रहा  और फिर जब तक कमेटी अपना निर्णय लेकर सरकार को इससे अवगत कराती तब तक सदन की कार्यवाही ही ठप हो जाती रही अगली दफा फिर यही प्रक्रिया दोहरायी जाती रही ।। गरीबी मिटाने, देश को महाशक्ति बनाने तथा सर्वहारा की पैरोकारी का दम भरने वाले नेताओं के इस चप्पल फेंक संस्कृति को हम राजस्थान वि.स.में ही पहली बार नही देख रहे है उ0 प्र0 महारास्ट्र व अन्य प्रदेषों की सदनों में भी कुर्सी मार, माइक मार कुर्ताफाड़ जैसे नाटक ये कर चुके है देष की जनता बार-बार हर बार अपनी आंखों से इनके ये नाटकीय चऱित्र देखती आ रही हैं जब कि दो ढाई दशक पूर्व तक खासकर विपक्ष जनसम्स्याओं को लेकर न केवल सड़क तक लड़ाई लड़ता था बल्कि गर्मी धूप सर्दी से बेपरवाह हो जनसजस्याओं के समाधान हेतु आन्दोलनात्मक भूमिका को अपनाते हुये आमआवाम के साथ श्वयं जूझता था जिसका कि आज विपक्ष में अभाव दिखता है अब तो ज्यादातर राजनीतिक भेाग विलास व ऐश्वर्य की चकाचौध में इसकदर खेाये है कि उन्हे वातानुकूलित माहौल ही रास आता है जनसमस्यायों की लड़ाई कौन लड़ता है केवल काला कुर्ता पहनकर और काला झण्डा सदन में लहरा देने से व चप्पल उछालने कुर्सीमार कुर्ताफाड़ नाटक करने से तो कोई बात वनने वाली नही लिहाजा माननीयों को भी को भी अपने आचरणों में बदलाव लाना ही होगा और सदन की मर्यादा को तार तार करने वाले माननीयो के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही करनी होगी।

   जरा विचार करें, संसद व विधायिका लोकतंत्र की सर्वोच्च और सर्वाधिक शक्तिशाली संस्थायें है, इसलिए इसके सदस्यों के चरित्र, आचरण कार्य व्यवहार का असर दूसरी संस्थाओं पर पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन कितने दुर्भाग्य की बात है कि माननीयों ने आजादी के छह दशक गुजर जाने के उपरान्त अभी तक ऐसी किसी मर्यादा व कार्य-संस्कृति का निर्माण नहीं किया, जो अनुकरणीय हो बल्कि देष की जनता अक्सर इनके अमर्यादित व्यवहार सदन में कुर्ताफाड़, सिरफुटौवलखेल,माइकफेंक, चप्पल उछाल जैसे नाटक ही देखती रही है।

28.8.11

अन्ना की हर चाल ने सरकार को हिला कर रख दिया

रिजवान चंचल
अन्ना हजारे आन्दोलन के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब निश्चय ही राजनेताओं व सत्तारूढ़ दल को हतप्रभ करने वाला रहा गांधी, और जयप्रकाश के बाद अन्ना पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके आगे सत्ता का सारा ताम-झाम भी बौना साबित हुआ । हाला कि उनकी इस लड़ाई में संचार माध्यमों, मीडिया और सोशल नेटवर्किंग का भी खासा योगदान रहा सबकुछ इतना अप्रत्याशित एवं प्रवाह में हुआ कि दिल्ली में बैठी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार समझ ही नहीं पाई कि जिसे वे बाबा रामदेव की भांति निपटाने की सोंच रहें है उसकी हर चाल सरकार को हिला कर रख देगी ।
    यह कहना गलत न होगा कि वर्तमान राजनीति का मूल स्वरूप सत्ता सिंहासन को हिलाने और हथियाने के लिए सारे दांव-पेच को ठीक मानता है। पहले तो आंदोलन को ही फलाप करने के सारे हथकण्डे हुये बावजूद इसके जब राजनेताओं के हथकण्डो को दरकिनार कर अन्ना की आंधी तूफानी हो चली तो अन्ना के आंदोलन की बढ़ती ब्यापकता का श्रेय अपनी अपनी झोली में डालने का खेल खेलने लगे राजनेताओं के इस ड्रामेबाजी से  अन्ना टीम एकबारगी स्वयं को ठगा हुआ सा महसूस करने लगी लेकिन वर्तमान के गांधी अन्ना के समर्थन में भ्रष्टाचार से पीड़ित देश की आम जनता ने इस आंदोलन में बड़ी  भागीदारी देकर अन्ना को जो ऊर्जा दी उससे अन्ना हुंकार भरने लगे राजनेताओं के मुखौटे आमलोगों के सामने तरह तरह के रंग बदलते रहे अन्ततोगत्वा मंत्री,सांसद,विधायक के घर जनता घेरने लगी राजनेताओं के प्रति जनआका्रेष प्रबल होता दिखा तो राजनेताओं के चेहरे भी लाल पीले होने लगे कुल मिलाकर अन्ना के इस आदोलन के आगे राजनेता बौने साबित हुये आमजनता के सड़को पर आ जाने से एक बात ओर सिद्ध होती है कि अब भ्रष्टाचार का घड़ा भर चुका है लोग अब और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। अब दो ही रास्ते हैं - पहला यह कि इस घड़े को फेंक दिया जाए क्योंकि देश की नई पीढ़ी अब इस बोझ को और नहीं ढोना चाहती। दूसरा यह होगा कि वर्तमान सत्ता व्यवस्था इस बोझ के नीचे दब जाएगी। नई पीढ़ी को ऐसा लग रहा कि अभी अन्ना ने लोहा गर्म कर दिया है। यह एक ऐसा अवसर है जबकि गर्म लोहे को पर्याप्त चोट कर अपनी सोच और जरूरत के अनुसार आकार दे दिया जाए। अगर इसमें सफलता नहीं मिली तो सुधार और परिवर्तन के लिए पूरी कवायद नए सिरे से करनी पड़ेगी ऐसे में जो परिवर्तन दिख रहा है और राजनेताओं के प्रति जो घ्रणित भाव अन्ना के इस आदोंलन से पनपा है उससे तो यही लगता है कि आने वाले चुनावों में अब न केवल ओ फार्म की प्रासंगिकता बढ़ेगी बल्कि साफ-स्वच्छ छवि के लोग भी बिना किसी बैनर व दलीय झण्डे के नीचे आये राजनीति में आगे आ सकेंगे संभव है क्षे़त्रीयदलों को भी इसका फायदा मिले मतदाताओ में नकारात्मक बोटिग के जरिये यानी  ’ इनमें से कोई नही ’ का भी रुझान भी अब देखने को मिलेगा।षायद यही सारी वजहें है कि जो दल अन्ना के जन लोकपाल पर मुंह-नाक बनाते रहे हैं वही बाद में अन्ना के लिए गला फाड़कर संसद से लेकर सड़कों तक चिल्लाते दिखे। कुछ छोटे दलों के द्वारा तो खुलेआम अन्ना के आंदोलनकारियों की भीड़, भोजन से लेकर भजन तक की व्यवस्थाएं जुटाई गई। वैसे राजनीतिक दलों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। राजनीति में दोहरा चरित्र एवं आचरण अचरज का आभास नही कराता यह अब दिनचर्या बन चुका है।े नेताओं द्वारा बराबर यह गाल बजाया जाता रहा कि हम दुनिया की शक्तियों की अगली पंक्ति में खड़े होंगे कैसे होगें क्या इसी तरह पूरी दुनिया में अपनी किरकिरी करवाकर यह तो  तभी हो पाएगा जब देश अपनी मूलभूत चुनौतियों से लड़ पाएगा तब ना ? कामनवेल्थ गेम के नाम पर जिस तरह का खेल नेताओं व अधिकारियों की मिलीभगत से खेला गया उसे देष ही नहीं बल्कि सारा विष्व ने देखा , राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में जिस तरह की लफ्फाजी बेईमानी और निकृष्टता का प्रदर्शन हुआ उससे हमारे देष की साख को बड़ा बट्टा लगा ,वर्तमान में देश की हर योजना- परियोजना घ्ूासखोरी  के रोग से ग्रस्त है और इसे खत्म करने की कसमें कई दशकों से राजनेता खाते चले आ रहे किन्तु खुद भी उसी में लिप्त रहे। भुखमरी का कलंक हमारे माथे से मिटा नहीं और सड़ते अनाज पर सरकार का विचार सुप्रीम कोर्ट तक को मालूम हो गया । स्थित यह बनी कि  40 करोड़ लोगों को दो वक्त का भोजन भी मयस्सर नहीं ,  देश में 77 प्रतिशत लोगों की प्रतिदिन आमदनी 20 रू. से भी कम है वो भी तब जब कि भारत एक ऐसा देश है जिसके पास अपनी विशेष प्राकृतिक सम्पदायें हैं विशाल उपजाऊ भूमि , खनिज पदार्थों से भरपूर पर्वतीय श्रृंखलाएं, विशाल जंगल , देश भर में फैली नदियों की जल धारा, एक तरफ अभेद्य हिमालय है तो दूसरी तरफ सागर की लहरें , भारत में  प्राकृतिक सम्पदा के साथ ही अपार मानवी सम्पदा भी देश के कोने-कोने में प्रचुर मात्रा में बिखरी पड़ी है। हमारे देश में जहां सबसे कठिन से कठिन शारीरिक श्रम करने वाले लोग हैं, वहीं हर तरह की बौद्धिक चुनौतियों का सामना करने वालों की भी कमी नहीं है। इन प्राकृतिक सम्पदाओं के साथ भारतीयों की बौद्धिक व शारीरिक शक्ति का विवेक व न्यायपूर्ण, समतामूलक सामंजस्य स्थापित कर दिया जाए तो भारत के पास इतनी क्षमता है कि वह न सिर्फ सभी भारतीयों की खुशहाली व जरूरतों को पूरी करते हुए पूर्ण प्रगति कर सकता है बल्कि दुनिया के एक तिहाई भूख व गरीबी से तिलमिला रही मानवता के लिए सहायक भी बन सकता है। किन्तु आज भारत की क्या स्थिति है यह किसी से अब छिपा नही है ? भारत के पास सभी क्षमता रहने के बावजूद देष का इड़ा हिस्साघुट-2 कर जीने के लिए मजबूर हैं आखिर कौन है इसका जिम्मेदार? कौन है आजाद ? कैसी आजादी है ?एक तरफ बढ़ती अमीरी की चमक से कुछ लोगों की आंखें चकाचौंध हो रही हैं तो दूसरी तरफ करोड़ों-करोड़ भरतीयों की आंखों का अपनी गरीबी व मजबूरी पर आसुओं में डबडबा जाना रोजाना की कहानी है। ऐसी दुरुह स्थितियो के बावजूद राजनेताओं द्वारा तुक्का यह कि जल्द ही हम दुनिया की शक्तियों की अगली पंक्ति में खड़े होंगे। अरे गाल बजाने वालों ये क्यो भूल रहे हो कि सपने सोते में भले ही आएं पूरे तो जाग कर ही करने पड़ते हैं अभी भी वक्त है अन्ना के अंादोलन में जनसैलाब यूं ही नही उमड़ा ,जो जनता बढ़ते भ्रष्टाचार मंहगाई से कराह रही है और लम्बे समय से तुम्हारे कथनी करनी का आंकलन कर रही है उसने अब समझ लिया है तुम्हारे गाल बजाने मात्र से जनता अब बेवकूफ नही बनने वाली अब तो कुछ करना ही होगा वर्ना अभी आवास पर घ्ेारे गये हो राह चलते भी घेरे जाओगे और ३.......................................?
    गौरतलब है कि आजादी के बाद शायद यह पहला आंदोलन था जिसमें शामिल लोगों के बीच जाति-धर्म की कोई दीवार नहीं दिखी सब एकसूत्र में बंधे दिखे अल्पसंख्यकों ने भी इस आदांेलन मे बढ़कर हिस्सा लिया जहां रामलीला गा्रउण्ड में लोग आफतार करते दिखे वहीं लखनऊ में एसबीपी के प्रदेष प्रभारी तौषीफ खान अन्ना के समर्थन में आमरण अनषन पर डटे रहे उनका अनषन भी उसी समय टूटा जब अन्ना जी का अनषन टूटा भोपाल में तो समाजसेवी ष्षैला की हत्या उस समय कर दी गई जब वो अनना के आंदोलन का हिस्सी बन आमरण अनषन करने जा रही थीं इस आदोलन में समर्पण था कारण सबका मकसद एक था भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण। अन्ना के आंदोलन को शिखर तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान भ्रष्टाचार से जूझ रहे अनुशासित युवा वर्ग और मध्य वर्ग का रहा जिसका कि देश में आकार काफी बड़ा है। यही कारण ऐसे रहे कि अन्ना के आंदोलन ने सरकार की नींद उड़ा दी जो कांग्रेस और उसकी यूपीए सरकार अपनी चतुर चालों से टीम अन्ना का मनोबल तोड़ने और उसको बिखेरने का सपना देख रही थी, वही अन्ना की आंधी के आगे धुटने टेकने को बाध्य दिखी । संजय निरुपम सरीखे उसके कई सांसद जो पहले अंग्रेजी बोल रहे थे अन्ना की आंधी के आगे पार्टी लाइन से हटकर अन्ना का समर्थन करते नजर आये। भ्रष्टाचार पर केन्द्रित ‘जागो भारत जागो’ पुस्तक मैने बीते नवम्बर माह में लिखी थी जिसमें मैने यह जिक्र किया था कि भ्रष्टाचार क्या है, कौन कर रहा है, मुद्दा क्या है और इनकी जड़े कहां हैं, इस पर भी हमें विचार करना होगा जानना होगा समझना होगा आज भी देष का एक बड़ा तबका जो अपने बच्चों के लिये दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहा है वह नही जानता कि भ्रष्टाचार शब्द का अर्थ क्या होता है, वह तो इस आस में है कि कब तपती भूमि हरी-भरी होगी और कब खेत, खेत से खलिहान और खलिहान से घर खिलखिलाएगा ? मेरे विचार से भ्रष्टाचार की समस्या मध्यम वर्ग खासकर किसान,मजदूर,बेरोजगार और गरीब लोगों के लिये अहं मायने रखती हैै। भूमि को पसीने से सींचना ही किसानों की नियति है। इन्हें भ्रष्ट आचरण करने के लिए न तो समय है और न ही बैंक एकाउंट में जमा करने के लिये कोई धनराशि। हम जीवन-मूल्य की नींव को हिलाकर विकास की इमारत खड़ा करना चाहते हैं। भला बिना संतुलन के आजतक कुछ हो पाया है, मन और कर्म की तस्वीर स्पष्ट होनी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष की केवल यही जिम्मेदारी नहीं है कि सदन व्यवस्थित रूप से चले, बल्कि यह भी देखना आवश्यक है कि जो ज्वलंत मुद्दे धधक रहे हैं, उन्हे कैसे समाधान के रास्ते पर ले जाया जाए।
  अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस आंदोलन से क्या परिवर्तन होगा? क्या जन-लोकपाल से इस देश की हर व्याधि का उपचार संभव है? समस्या यह है कि हमने सही मायनों में नैतिकता को ताक पर रख दिया है। आजकल यह शब्द पठ्यक्रमों से लेकर मन-मस्तिष्क से गायब है। हमारा चरित्र एवं आचरण अब नैतिकता विहीन हो चला है और यही विष की गांठ है। हमारी नई प्रवृत्ति नैतिक न होकर निजी होती जा रही है। हम निजी लाभ और स्वार्थ को ही देश हित मान बैठे है। गांधीजी ने हिंद स्वराज पुस्तक वर्ष 1909 में लिखी थी लेकिन यदि हम उस पर आज भी अमल कर लें तो अभी भी परिस्थितियों को पतन से उत्थान की और मोड़ा जा सकता है। अन्ना के समर्थन में उठे हर हाथ को अन्ना जिंदाबाद के साथ ही अपने दिल पर हाथ रखकर यह भी सोचना चाहिए की क्या वे हाथ सही मायनों में नैतिक और ईमानदार हैं? क्या उसका अंतःकरण निरूस्वार्थ और शुद्ध है? यह सब बातें अन्ना की टीम से लेकर अन्ना जिंदाबाद के नारे लगाने वाले हर आदमी से लेकर आप और मुझ पर भी लागू होती है। यदि हम सब अपना स्वयं का जन-लोकपाल बना लें और स्वयं को उसके दायरे में शामिल कर गलती पर स्वदंड निर्धारित कर लें तो फिर आंदोलन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, लेकिन तकलीफ यह है कि हमारे अंदर का आंदोलन मर चुका है और हम अपने नैतिक उद्धार के लिए बाहरी आंदोलनों के मोहताज हैं। हमारी अंतरात्मा सो रही है। यदि वह जागृत हो जाए तो हो सकता है कि भविष्य में इस तरह के आंदोलनों पर खर्च होने वाले संसाधन चाहे वे किसी ने भी जुटाए हों, देश निर्माण में या अन्य किसी जरूरतमंद के काम आ सकें। यही बात अन्ना जी ने अनषन तोड़ने के बाद कही केजरीवाल ने रामलीला मैदान में उपस्थित जनसमुदाय को षपथ दिलवाकर । सच भी यही है कि हम खुद यह प्रण कर लें कि हम किसी भी सूरत में किसी को रिश्वत नहीं देंगे और जब रिश्वत नहीं देंगे तो लेने का साहस सामने वाले में आज नही तो कल स्वतः समाप्त हो जाएगा। हम आज ही से अपने अंदर झांकें और आत्मचिंतन करें निष्चित इस देश की तस्वीर बदल जाएगी नहीं तो अन्ना, आंदोलन और कानून कितने भी आ जाएं सब निरर्थक ही साबित होंगे।हमें समझना होगा कि आदर्श शासन व्यवस्था के आवश्यक घटक क्या हैं और फिर उन्हें पाने के लिए एक समग्र कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करना होगा, तभी हमारा सपना सच हो सकेगा। वरना अलग-अलग समय पर अलग-अलग आंदोलन होते रहेंगे। कुछ छोटे-मोटे परिवर्तन भी हो जाएंगे। यहां तक कि कभी-कभार शासन व्यवस्था भी बदलेगी पर उसके परिणाम कुछ भी नहीं होंगे। कहने  का  तात्पर्य यह कि जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तो क्रांतिकारी केवल अंग्रेजों को भगाने की रणनीतियां बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में ही अपना समय नहीं लगाते थे, वे आजाद भारत हो कैसा इसके लिये भी अपनी ऊर्जा खपाते थे। चाहे वे महात्मा गांधी और उनके नरमपंथी अहिंसावादी दल के लोग रहे हों या फिर सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और अशफाक उल्ला , चंद्रशेखर जैसे गरम दल के लोग, सभी इस बात पर भी चिंतन करते रहते थे कि आजाद भारत का स्वरुप कैसा होना चाहिए। उनके सपनों में एक ऐसा देश था, जो अपने पांवों पर मजबूती से खड़ा होगा, जहां सबको प्रगति और विकास के समान अवसर होंगे, जहां सबका जीवन सुरक्षित और खुशहाल होगा, जहां ऊंच-नीच का, जाति-पांति का कोई भेदभाव नहीं होगा और हर नागरिक को भारतीय होने के नाते समान सामाजिक अधिकार होंगे, जहां आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर लोगों को सबके बराबर लाने के लिए सरकारें विशेष प्रयास करेंगी लेकिन दुर्भाग्य आज भी चारों ओर हाय महंगाई..हाय महंगाई का शोर, चोर उचक्के सत्ता के करीब ,जिसके हाथ में लाठी  उसी की भैंस , यह है देश के वर्तमान हालत की तस्वीर कहां है लोकतंत्र कैसी है आजादी, है न यह एक यक्ष प्रश्न ? कहने मात्र से लोकतंत्र नहीं आ जाता देखने में तो भारत में जनता की,जनता के लिए जनता द्वारा चुनी हुई सरकारे ही आई है किन्तु क्या लोकतंत्र भीं आया है । भैंस बेशक किसी की रही मगर लेकर वही गया जिसके हाथ में मजबूत लाठी रही है।  आमजन को समर्पित ‘जागो भारत जागो’ पुस्तक में मैने काफी विस्तार से भ्रष्टाचार के कारकों का उल्लेख करते हुये खासकर युवा वर्ग का आव्हान करते हुये कहा भी है कि जनांदोलनों की आग में ही पककर लोकतंत्र और समाज में निखार आता हैें, जनांदोलन समाज की सामूहिक इच्छा, आकांक्षा, सोच और परिवर्तन की अभिव्यक्ति होते हैं जब भी कोई समाज और देश राजनीतिक-आर्थिक-सामाजिक रूप से ठहराव और गतिरोध का शिकार हो जाता है तो जनांदोलन ही उसे तोड़ते और नई दिशा देते हैं। आज देश एक संकल्पहीन, शक्तिहीन और स्खलित सत्ता के हाथ में दिशाहीनता की राह पर बढ़ रहा है। जो अमीर हैं, उन पर लक्ष्मी बरस रही है, जो गरीब हैं, वे शासकों के छल-प्रपंच और पाखंड की चक्की में निरंतर पिसने को अभिशप्त हैं। आम आदमी के लिए सरकारें अपनी सारी योजनाएँ बनाने के दावे करती हैं, पर आम आदमी अपनी नियति के कठिन चक्र में और उलझता चला जा रहा है। महंगाई आसमान पर है भोजन, कपड़ा और छत की न्यूनतम जरूरतें पूरी कर पाना टेढ़ी खीर हो गया है जनता की मदद करने, जीवन को आसान बनाने और संरचनागत विस्तार को अंजाम देने की जिम्मेदारियां जिन सरकारी अफसरों पर हैं, वे अपराधियों और ठेकेदारों के गुलामों की तरह काम कर रहे हैं। रिश्वत उनका जन्म सिद्ध अधिकार बन गया है उनकी सांठ-गांठ चूंकि राजनेताओं से भी है, इसलिए वे निर्भय और उन्मुक्त वनराज की तरह लूट के उत्सव का आनंद उठा रहे हैं। बेरोक-टोक जनता के धन का अपव्यय ही नहीं हो रहा है बल्कि न्यायसंगत और नियमानुकूल काम के लिए भी घूस उगाहने की असीम उत्कंठा ने सारे तंत्र को धन लोलुप पगलाये अराजक तंत्र में तबदील कर दिया है। जन लोकपाल विधेयक लाने हेतु सरकार पर दबाव बनाने और जन समर्थन को जुटाने के लिए  अन्ना हजारे ने ऐसे वक्त पर आमभारतीयों की दुखती रग को सहलाने की मुहिम छेड़ी है जब कि हर भारतीय के मन में देश में कैंसर की भांति लाइलाज हो चले इस बीमारी की पीड़ा बेचैनी ब्याप्त किये है । बताते चलें कि पहले भी 1969 से 2008 तक लोकपाल विधेयक संसद में नौ बार पेश किया जा चुका है लेकिन अभी तक अस्तित्व में आने की यह बाट ही जोहता रहा जब जब ये भारतीय संसद की दहलीज पर पहुंचा तब-तब इसे संसोधन के लिए किसी न किसी कमेटी के पास भेज दिया जाता रहा  और फिर जब तक कमेटी अपना निर्णय लेकर सरकार को इससे अवगत कराती तब तक सदन की कार्यवाही ही ठप हो जाती रही अगली दफा फिर यही प्रक्रिया दोहरायी जाती रही । अन्ना हजारे द्वारा देष का भारी जनसमर्थन पा सरकार को झुकने के लिये मजबूर करना ही पूरी सफलता पा लेना नही है जनलोकपाल विधेयक तो पहली सीढ़ी है इसके बन जाने से ही भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो जायेेगा  अभी तो केवल यह शुरुआत मात्र ही है।

12.8.11

सरकार की उल्टी गिनती शुरु: सी०पी०व्यास

clip_image001इण्डियन ओसनिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी०पी० व्यास ने विभिन्न जिलों के दौरे कर प्रदेष मुख्यालय में आहुत जिलाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनता प्रदेष सरकार के क्रियाकलापों से पूरी तरह कुन्ठित है उत्तर प्रदेश सरकार न सिर्फ गरीब एवं किसान विरोधी ही साबित हुई है बल्कि माफियाओं अपराधियों  की सरकार कही जा रही है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे हत्या, बलात्कार, लूटमार और गुंडागर्दी चरम पर है सरकार के नुमाइन्दे ही इसे अंजाम देने में जुटे हैं मौजूदा समय मे तो हालात इतने खराब हो गये है कि प्रदेश का आम नागरिक खौफजदा है सरकार के इस रवैये से आम नागरिकों में आक्रोष व्याप्त है और सरकार की उल्टी गिनती चालू है बहन जी को भी पता चल गया है कि 2012 के विधानसभा चुनाव मे बी०एस०पी० का सफाया होने वाला है ऐसे में प्रदेष की आम जनता बदलाव चाहती है सभी दलों के क्रियाकलापों का जनता आंकलन कर रही है ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को जनहितार्थ कार्यों का पूरी निस्ठा व लगन के साथ निर्वाह करने का दायित्व बढ़ा है जिसका असर भी मुझे कई जनपदों में देखने को मिला जाहिर है कि इण्डियन ओसनिक पार्टी ने प्रदेष में बीते कुछ महीनों पहले ही सांगठनिक ढांचा खड़ा किया है और कर्मठ कार्यकर्ताओ ने पार्टी को मजबूती दे विभिन्न दलों को चकाचैध कर दिया है। श्री व्यास ने कहा कि कुछ दलों ने तालमेल का आमंत्रण दिया है किन्तु हमने ज्यादातर विधानसभाओं से अपने प्रत्याषी उतारे जाने का निर्णय लिया है ।

लेखनी पर लगाम लगाने का कुत्सित प्रयास

जनजागरण मीडिया मंच के महासचिव रिजवान चंचल ने डेली न्यूज एक्टिविस्ट के चेयरमैन प्रोफेषर निषीथराय व प्रख्यात साहित्यकार स्व0 रामकमल राय के इलाबाद स्थित आवास पर अकारण पुलिस द्वारा किये गये नग्न तांडव व अभद्रता की कटु आलोचना करते हुये कहा कि सरकारें आती जाती रहती है किन्तु नियम व कानून को ताख पर रखकर तांडव करने वाले पुलिस र्किर्मयो को यह नही भूलना चाहिये कि आने वाला कल कानून का उल्लंघन करने वालों पर दुखतर भी साबित हो सकता है ।
  श्री चंचल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को जनता से मित्रवत व्यवहार करने की कौन कहे , अब पत्रकारों साहित्यकारों पर ही हमलावर हो नंगानाच करने पर आमादा है । डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के चेयरमैन और प्रख्यात साहित्यकार स्व. रामकमल राय के आवास का ताला तोड़ बीती रात पुलिस ने जो नग्न तांडव किया उससे पुलिस का वीभत्स  चेहरा उजागर हो गया है। श्री चंचल ने कहा  कि पत्रकार और साहित्यकार हमेषा अपनी लेखनी से समाज में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहें हैं किन्तु दुर्भाग्य  है कि आज उ0 प्र0 में सचबयानी एवं कलम के जरिये आमजनों के समक्ष वास्तविकता को बिना भेदभाव के प्रस्तुत कर पत्रकारिता के मूल धर्म का निर्वाहन करने वाले लोगों पर ही पुलिसिया कहर जारी है। 
ज्नजागरण मीडिया म्ंाच के महासचिव रिजवान चंचल ने सभी साथी पत्रकारों को एकजुट होने का आवाहन करते हुये कहा कि अब नियम व कानुन की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कलम की धार को और पैना करने की जरुरत है क्यों कि औद्योगिक और सामाजिक विकास के साथ ही समाज में जनसामान्य की समस्याओं को उजागर करने में पत्रकारिता की भूमिका का हमेषा विशेष महत्व रहा है आज उसी पर लगाम लगाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है । ऐसे में एकजुटता आवष्यक है। लोकतंत्र में ऐसे आचरण की जगह नहीं होनी चाहिए।
    साहित्यकार पत्रकार हरिपाल सिंह ने उक्त घटना की निन्दा करते हुये कहा कि लगातार हो रही इेस तरह की घटनाओं से ’’साफ है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अब सरकार पुलिस की लाठी से कुचलवा रही है। नियम-कानूनों का हवाला देकर, खुद नियमों की धज्जियां उड़ाने में माहिर पुलिस ने आधी रात को स्व. राय की बीमार वृद्धा पत्नी के साथ भी बदसलूकी की बिना सर्च वारंट और महिला पुलिस के आवास का ताला तोड़ अन्दर घुसकर पुलिस ने घंटों मनमानी की इसके पहले भी ‘डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट’ के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय की अनुपस्थिति में लखनऊ, राजभवन स्थित आवास से पुलिस ने पूरा सामान बाहर फेंक दिया था और अब इलाहाबाद स्थित उनके पैतृक आवास को निशाना बनाया गया। जाहिर है कि सरकार अपने खिलाफ कुछ भी सुनना नहीं चाहती सरकार की इस प्रवृत्ति की सभी को निंदा करनी चाहिए।’’

Powered By Blogger