16.10.11

मार्केट में नकली कॉस्मेटिक्स की भरमार

सावधान, नकली ब्यूप्रोडक्ट्स सेशबनम ने अपनी आँखों के नीचे पड़े डार्क सर्किल व झुर्रियाँ हटाने के लिए ब्यूटीशियन की सलाह पर एक नामी कंपनी की क्रीम ली थी। कुछ दिन लगाने पर उन्हें फायदा तो कुछ नजर नहीं आया बल्कि उनकी त्वचा बदरंग होने लगी और दाने भी उभर आए। जब उसने इसकी शिकायत ब्यूटीशियन से की तो उसने क्रीम देखने के बाद बताया कि यह तो नकली है।अगर आप भी अपनी खूबसूरती निखारने के लिए बाजार से कॉस्मेटिक्स खरीद रही हैं तो सावधान रहें, वरना यह परेशानी आपके साथ भी हो सकती है। इन दिनों मार्केट में ऐसे नकली कॉस्मेटिक्स की भरमार है जो हूबहू असली जैसे दिखते हैं और इन्हें पहचानना भी मुश्किल है। इनका इस्तेमाल इतना खतरनाक है कि इससे सूरत सँवरने के बजाए बिगड़ भी सकती है।

पिछले दिनों के पास नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्टरी पकड़ाने से यह बात साबित हो चुकी है कि असल की नकल कितनी सफाई से की जा रही है। हर शहर में ऐसे कई नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं जो देखने में बिल्कुल ब्राँडेड कंपनियों जैसे लगते हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता वैसी नहीं होती जो असली प्रोडक्ट्स की होती है इन्हें ज्यादा उपयोग करने के चक्कर में स्किन में कई तरह की समस्याएँ पैदा हो जाती हैं।

असली-नकली : बढ़ रहा है कारोबार

महिला हो या पुरुष खुद को सुंदर दिखाने का चलन हमेशा से रहा है। आजकल बाजार में नामी कंपनियों जैसे लॅक्मे, ओले, गॉरनियर, शहनाज आदि के कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। कपंनियाँ लंबे रिसर्च व जाँच-पड़ताल के बाद इन्हें बाजार में लाती है। इसलिए उपभोक्ता इन पर विश्वास करके प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। जैसे ही ये प्रोडक्ट्स मार्केट में आते हैं इनकी नकल भी आ जाती है और पूरी जानकारी न होने तथा कम कीमत के लालच में इनका कारोबार चल निकलता है।

इसका नतीजा इस्तेमाल करने वालों को भुगतना पड़ता है। क्योंकि कम कीमत में तैयार नकली कॉस्मेटिक्स में हानिकारक केमिकल्स मिले होते हैं। इससे चेहरे, आँखों, बालों सहित शरीर के अन्य अंगों पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए असली व नकली प्रोडक्ट्स की पहचान होना जरूरी है।

हो सकती है एलर्जी

त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार नामी कंपनियाँ किसी भी प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने से पहले रिसर्च करती हैं। वे यह सुनिश्चित करती हैं कि इसका कोई साइड इफेक्ट न हो। लेकिन इनकी नकल तो घटिया सामग्री व केमिकल का उपयोग करने कम कीमत में तैयार की जाती है। इनके उपयोग से आँखों में जलन, एलर्जी, हायपर सेंसेटिविटी आदि की परेशानी हो सकती है।

इससे बचने के लिए पूरी तरह जाँच-परख कर ही किसी कॉस्मेटिक्स का उपयोग करना चाहिए। कोई भी क्रीम या लोशन सीधे चेहरे पर लगाने से पूर्व गर्दन के निचले हिस्से में एक हफ्ते तक कुछ मात्रा में लगाकर देखें, अगर कोई परेशानी न हो तभी इसे चेहरे पर लगाएँ। ब्यूटीशियन के अनुसार नकली आई लाइनर व काजल के लगातार उपयोग से महिलाओं को आँखों में जलन व पानी आने की परेशानी हो जाती है, वहीं नकली क्रीम के कारण चेहरे पर अलग-अलग रंग के धब्बे या दाने आने लगते हैं।

मिलते-जुलते नामों से बचिएबाजार से ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते समय उनके नाम पर विशेष ध्यान दें। स्पेलिंग, नाम या डिजाइन में कोई भी अंतर होने पर इन्हें न खरीदें। कंपनी विश्वसनीय हो व मार्किंग का विशेष ध्यान रखें। सीधे डिस्ट्रीब्यूटर से भी सामान खरीदा जा सकता है। प्रोडक्ट्स के साथ बिल जरूर लें। अगर कम कीमत का झाँसा दिया जा रहा है तो इसका मतलब है कि मामला गड़बड़ है। रासायनिक सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग पूरी तरह जाँच-परख कर करें। अगर किसी प्रोडक्ट से एलर्जी हो तो डाक्टर की सलाह लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger