20.10.11

कर्नल गद्दाफ़ी की मौत के बाद उठते सवाल

कर्नल गद्दाफ़ी की मौत के बाद ये सवाल फिर से खड़ा हो गया है कि आख़िर उसका अपार धन कहां गया? गद्दाफ़ी के विरोधी कहते रहे हैं कि उन्होंने ये संपत्ति अपने शासनकाल में अर्जित की थी। गद्दाफ़ी परिवार सोने के जिन आभूषणों और छोटे सुसज्जित जहाज़ों का इस्तेमाल करता था ज़ाहिर है उसकी क़ीमत लाखों डॉलर थी लेकिन वो उनकी कुल संपत्ति का अंश मात्र थी।

आर्थिक पारदर्शिता के लिए काम करने वाली संस्था 'ग्लोबल विटनेस' का कहना है कि उसके पास मौजूद दस्तावेज़ों के मुताबिक़ लीबिया सरकार की सिर्फ़ एक लीबिया में निवेश पर नज़र रखने वाली संस्था के पास पिछले साल 64 अरब डॉलर का फंड था।लेकिन ये भी लीबिया की पूरी संपत्ति का अंश मात्र था। गौरतलब है कि कर्नल गद्दाफ़ी की संपत्ति की खोज अभी शुरू ही हुई है।

चीन ने आखिरी समय तक गद्दाफी को मदद पहुंचाने के लिए बड़ी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति करने का प्रस्ताव दिया था। कनाडा के एक समाचार पत्र ग्लोब एंड मेल की सितंबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ था, चीन की सरकारी हथियार कंपनियों ने गद्दाफी को 20 करोड़ डॉलर मूल्य के हथियारों की आपूर्ति किए जाने का प्रस्ताव दिया था। कंपनियों ने गुप्त तरीके से पोत के जरिए अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंचाने का वादा किया था। इसमें रॉकेट लॉन्चर, टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र और अन्य हथियार भी शामिल थे, जो प्रत्यक्ष रूप से संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं। समाचार पत्र ने लीबिया की नई सरकार के हवाले से कहा कि इस खुलासे से चीन अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका के बारे में उनका संदेह और मजबूत हुआ है। समाचार पत्र में यह दावा किया गया है कि ये अरबी दस्तावेज त्रिपोली स्थित सरकारी इमारत में पड़े मिले। नई सरकार के सैन्य प्रमुख उमर हरिरी ने कहा कि हथियार यहां पहुंच चुके थे और उनका इस्तेमाल विद्रोहियों के खिलाफ किया गया।

विद्रोहियों के संगठन नेशनल ट्रांजिशन काउंसिल के कमांडर अब्दुल बसीत हारुन ने जानकारी दी कि गद्दाफी की मौत उस वक्त हुई जब सिर्त से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे एक काफिले पर नाटो के विमानों ने हमला किया। वहीं एनटीसी के प्रवक्ता अब्दुल मजीद ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि गद्दाफी के काफिलों पर भारी गोलीबारी की गई जिसमें उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि सिर्त छोड़कर फरार हो रहे गद्दाफी के काफिले पर नाटो ने हमला किया। नाटो के हवाई हमले से बचने के लिए गद्दाफी सड़क के नीचे सीमेंट से पाइप में शरण ली। इस पाइप में अपने समर्थकों के साथ छिपे गद्दाफी को विद्रोही लड़ाकों ने घेर लिया। रिपोर्टों के मुताबिक जब गद्दाफी का मुकाबला विद्रोहियों से हुआ तो उन्होंने उनसे गोली न चलाने की अपील की। अपने सामने मौत को खड़ा देख गद्दाफी ने कहा मुझे गोली मत मारो। गद्दाफी को मारने वाले लड़ाकों ने अल जजीरा से बातचीत में कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.30 बजे गद्दाफी को मारा गया। लड़ाके ने बताया कि गद्दाफी के पेट में गोली मारी गई। एक अन्य लड़ाके ने अल जजीरा से कहा कि गद्दाफी की मौत के बाद उनके शव को घसीटा गया। मिसराता की मस्जिद में रखा गया गद्दाफी का शव

गद्दाफी के शव को मिसराता की एक मस्जिद में रखा गया है। अभी यह सार्वजनिक नहीं किया गया है कि गद्दाफी के शव को कहां दफनाया जाएगा। सिरते गद्दाफी का गृह नगर है। टेलीविजन के दृश्यों में गद्दाफी को खून से सने हुए और एक लड़ाके के समक्ष झुका हुआ दिखाया गया। खून से लथपथ गद्दाफी के शव की तस्‍वीरें मोबाइल फोन से खींची गई और पूरी दुनिया भर में फैल गईं। कहा जा रहा है, गुपचुप रूप से गद्दाफी को दफन किया जाएगा। शनिवार को एनटीसी औपचारिक रूप से लीबिया को 'आजाद' घोषित करेगी।

गद्दाफी की मौत से लीबिया सहित दुनिया के कई अन्‍य देशों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दुनिया के कई देशों ने गद्दाफी की मौत का स्‍वागत किया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने लीबियाई तानाशाह की मौत को मध्‍य-पूर्व के तमाम कठोर शासकों के लिए सबक बताया। उन्‍होंने कहा कि ऐसे शासकों का ऐसा अंत एक तरह से निश्चित है।
गद्दाफी ने एक सितम्बर 1969 को तख्‍तापलट कर लीबिया की सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ली। उनके नेतृत्व में सैन्य अधिकारियों के एक छोटे समूह ने 'फ्री ऑफिसर्स मूवमेंट' चलाते हुए देश के सुल्तान इदरिस का तख्ता पलट दिया और लीबियन अरब रिपब्लिक की स्थापना की। 1960 फौजी ट्रेनिंग के बाद लीबिया क्रांति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गद्दाफी ने 1969 में फौजी अफसरों को साथ लेकर राजा इद्रीस का तख्ता पलटा था। शासक बनने के बाद सबसे पहले उसने लीबिया का संविधान बदला। 1970 के दौर में उसे अरब राष्ट्र के प्रतीक के तौर पर जाना जाता था।
ऊंचाई से डरने वाला गद्दाफी अपनी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहता था। वह कहीं भी दौरे पर जाता तो होटल के बजाय शिविर बनाकर रुकता था। वह किसी पुरुष के बजाय सुरक्षा के लिए महिला सैनिकों को ही रखता था। उसके पास ऐसे कई भरोसेमंद सैनिक थे जो उसके लिए जान भी दे सकते थे। इस तानाशाह के पास १५० टन सोना कई महल, कीमती मूर्तियां थीं।
उल्लेखनीय है कि गत 27 जून को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने मानवता के खिलाफ अपराध के आरोपों पर गद्दाफी उनके पुत्र सैफ अल-इस्लाम और खुफिया विभाग के प्रमुख अबदुल्लाह अल-सेनूसी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जबकि इंटरपोल ने गत नौ सितम्बर को तीनों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Powered By Blogger