अति गोपनीय चाहे वो उत्तेर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की जूतियाँ विमान से लाये जाने की खबर हो या भारतीय सफेद्पेशों के विदेशों में जमा कालेधन अथवा अमेरकी कूटनीत की बातें हों सभी को सार्वजनिक कर तहलका मचाने वाली वेबसाइट विकीलीक्स ने पैसे की कमी की वजह से अस्थाई तौर पर काम बंद करने की घोषणा कर दी है। वेबसाइट ने अपनी वित्तीय परेशानियों के लिए अमरीकी कंपनियों के मथ्थे दोष मड़ा है वज़ह चे जो हो कुल मिलाकर समूह ने कहा है कि वीजा, मास्टर कार्ड, वेस्टर्न यूनीयन और पे पॉल जैसे वित्तीय कंपनियों ने उसके लिए और कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। इन सब ने पिछले एक साल से विकीलीक्स से संबंधित वित्तीय लेनदेन को बंद कर दिया है।
इसकी वजह से इस वेबसाइट को मिलने वाले लाखों पाउन्ड्स से हाथ धोना पड़ा है। इससे विकीलीक्स के राजस्व में ९५ प्रतिशत की कमी आई है।
कई सनसनीखेज और गुप्त दस्तावेज जारी करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स ने वित्तीय दिक्कतों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण फाइलों को छापना फिलहाल बंद कर दिया है। विकीलीक्स का कहना है कि वो भविष्य में खुद को बचाने के लिए वित्त जुटाने पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी समझ रहे हैं ।
पूर्व में इस वेबसाइट पर अमरीकी सरकार से जुड़े कई गुप्त दस्तावेज़ और जानकारियां डाली जा चुकी हैं जिसके बाद अमरीकी सरकार ने कड़ी कार्रवाई की थी। कंपनी के संस्थापक जूलियन असांज का कहना था कि दिसंबर के बाद से बैंक ऑफ अमरीका, वीसा, मास्टरकार्ड, पेपैल और वेस्टर्न यूनियन ने उनकी कंपनी पर ग़लत तरीके से वित्तीय रोक लगा दी है। उनके अनुसार, “कंपनी को हज़ारों डॉलर के दान का नुकसान हो रहा है और वो भी ऐसे समय में जब कंपनी को इन पैसों की सख्त ज़रुरत है.”उनका कहना था, ‘‘ इन वित्तीय बाधाओं के चलते कंपनी का 95 प्रतिशत धन आना रुक गया है।’’
पूर्व में कंप्यूटर हैकर रहे असांज का कहना था कि कंपनी को नुकसान हो रहा है और वो भी ऐसे समय में जब कंपनी को इन पैसों की सख्त ज़रुरत है। उनका कहना था कि कुछ अमरीकी कंपनियों को यह तय करने की अनुमति नहीं दी जा सकती कि वो ये तय करें कि दुनिया कैसे चलेगी। असांजे का कहना था कि आने वाले दिनों में विकीलीक्स वित्त के नए उपाय खोजेगा ताकि विरोधियों का सामना कर सके। कंपनी की प्रवक्ता ने कहा है कि 28 नवंबर के बाद एक बार फिर लोग इस वेबसाइट को अपनी गुप्त जानकारियां प्रदान कर सकेंगे।बैर्हाल फ़िलहाल तो सनसनी फैलाकर ख़बरों की दुनिया में अहम् मुकाम बना चुके अन्साजे को गोपनीय तथ्यों को उजागर करना महंगा तो पड़ता ही दिखाई दे रहा है .

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें