24.1.13

नई जिम्मेदारियों के साथ कई चुनौतियां भी

Rizwan Chanchal
भाजपा की परंपरा बरकरार रखते हुए बुधवार को राजनाथ सिंह सर्वसम्मति से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। पार्टी मुख्यालय में भाजपा के  सभी वरिष्ठ नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गई। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राजनाथ के पीछे पूरी भाजपा एकजुट खड़ी नजर आई। संघ सहित पार्टी के सभी छोटे-बड़े नेताओं ने तो उनके अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई ही, एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देने में देर नहीं की। भाजपा ने राजनाथ की ताजपोशी कर उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की जिम्मेदारी देकर एक चुनौती भी सौंप दी।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजनाथ ने कहा कि वह सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। सिंह ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के संघ और भाजपा को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। प्रदर्शन गुरुवार को पूरे देश में होगा, जिसमें सरकार और शिंदे के पुतले भी फूंके जाएंगे। संप्रग सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के नेतृत्व में राजग वह विकल्प देगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, जिस स्थिति में बदलाव हुआ है उससे वे बहुत खुश नहीं हैं। 


'मुफलिसी' इक्कीसवीं सदी के ऐ भारत जिन्दाबाद


वो देश का दीवाना , था मुफलिस अनजाना
न तन पे थी लंगोटी, न पेट में था दाना
पर गुनगुना रहा था, वो देश भक्ती गाना
है देश हित ही जीना, व  देश हित मर जाना।
पगडण्डी पे बैठा  वो मुझको  मिल गया
मैं देखकर उसे यू बरबश  ठहर गया
देखते ही देखते वह धूल में लोट गया
खिलखिला कर हंसा, खुसियों में सराबोर हो गया
बोला, वाह आज अपुन के जलवे क्या कहने हैं
प्रकृति पदत्त मिट्टी के, नये कपडे़ जो पहनें हैं।
कुछ क्षण बाद ही वह दौडा, गढ्ढे की ओर
लड़खड़ा कर गिरा, फिर उठा लगा के जोर
पॉवों को कीचड़ में डुबो लाया
बोला देखो ! मै नये जूते भी ये पहन आया।
मैंने पूछा, आप रहते कहॉ हो
मुस्कराकर बोला यहीं, आप खड़े जहॉ हो
उंगुलियों से जमीन पर, उसने खींचा एक घेरा
कहने लगा लो देख लो, यही है मकां मेरा।
ना ही कोई इसकी छत है, ना खिडकी ना द्वार
आंधी, तूफा, बादल, बिजली, सकें ना इसे उजाड़
इतना कहकर वो वहीं, धूप में ही सो गया

10.1.13

बाप की बात से असहमत बेटा

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबु आजमी ने अपने बयान पर माफी ना माँगने की बात कही बोले कि महिलाओं को अपने रिश्तेदारों के साथ ही बाहर निकलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बड़ रहे अपराधों के लिए फैशन और फिल्म को जिम्मेदार बताया उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वहीं उनके बेटे फरहान आजमी अपने पिता की बात से असहमत है और फरहान ने अपने पिता के बयान के लिए खेद जताया है। सपा ने भी अबु आजमी के बयान को व्यक्तिगत बताया है। अबु आजमी ने कहा कि मैंने महिलाओं की आजादी पर सवाल नहीं उठाए हैं। जो अपनी बेटी और देश की अन्य महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोचता हूं वह मैं बोल रहा हूं। मेरे इस विचार से हो सकता है कि कुछ लोग सहमत न हो। भारत के केवल दिल्ली, मुम्बई और कोलकता में नहीं बसता है बल्कि भारत गांवों में बसता है। मैं महिलाओं के खिलाफ नहीं हूं बल्कि मैं उनके सम्मान की रक्षा करना चाहता हूं। उन्होंने लड़कियों को अपने मित्र दोस्त के साथ घूमने पर कहा कि हो सकता है कि कुछ परिवार ऐसे घूमने से सहमत हो लेकिन 50 फीसद से ज्यादा लोग इस बात से असहमत ही होंगे। गौरतलब तो यह है कि उनके इस बयान से ना तो उनकी पार्टी ही और ना ही उनका बेटा सहमत नहीं हैं इस पर उन्होंने कहा कि यह मेरे खुद के विचार है। हो सकता है कि वह मेरे बात से सहमत न हो। यह लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात कहने का हक है। हाल में ही अबु आजमी ने मोहन भागवत की बात से सहमती जताते हुए कहा था कि बलात्कार जैसी घटनाएं शहरों में ही अधिकतर होती है न कि गांवों में। उन्होंने बलात्कार के कारणों के पीछे महिलाओं के कम कपड़े पहनने को वजह बताया था। आजमी के इस बयान की आलोचना के बाद सपा ने तो इसे व्यक्तिगत बयान बना दिया था। अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने अपने पिता के बयान पर कहा कि उनके पिता जो कुछ भी कहा वह उससे निराश है और उनका बयान सही नहीं है। कोई भी व्यक्ति केवल इस बात के लिए बलात्कार को सही नहीं ठहरा सकता कि उसने कम कपड़े हैं। अपने पिता का बचाव करते हुए फरहान ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह बयान मेरे पिता ने दिया हैं क्योंकि हमारे उपर कभी उन्होंने ऐसी पाबंदी नहीं लगाई। मैने बॉलिवुड स्टार से शादी की और वह भी किसी अन्य धर्म की। मुझे अपने पिता की टिप्पणी का खेद है। फरहान ने मोहन भागवत और आशाराम बापू के बयान पर कहा कि मोहन भागवत जो खुद हाफ कच्छा पहनते है और आशाराम भी ऐसे कपड़े पहनते हैं जिससे बदन पूरा नहीं ढ़कता। वह लोग किसी और को कपड़े पहनने के बारे में कैसे सलाह दे सकते हैं?

8.3.12

अभी भी हर तरफ भ्रष्टाचार का जलवा ?

corruption आज पूरे देश पर जिसका जलवा छाया हुआ है वह है भ्रष्टाचार जहाँ देखो वही बस यही चर्चा, आन्दोलन तो भ्रष्टाचार का नाम, योगाशन तो भ्रष्टाचार का नाम,राजनीत तो भ्रष्टाचार पर केन्द्रित ,हर तरफ बस इसी का जलवा नज़र आ रहा है। यह शब्द अभी तक केवल शासन प्रशाशन के साथ चिपका सा रहता था अब आम हो चला है। इसके साथ धनबल, बाहुबल आदि सब जुड़ चुके  हैं। जो भी इसकी चकाचैंध में आता है बाहर होने की सोचता भी नही हर कोइ अब अर्थ के क्षेत्र में ही जीना व रहना चाहता है जिसके चलते भ्रष्टाचार सम्पूर्ण सरकारी तंत्र या यूँ कहे की हर कोने में व्याप्त हो गया है। इस देश में जो भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं- चाहे कांग्रेस हो भाजपा या अन्य ,सभी भीतर से एक जैसे ही हो गए हैं। बस सिर्फ और सिर्फ इन सबका बाहरी आवरण अलग-अलग जान पड़ता है। सदन में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सभी का एक सा रूख रहता है। यही कारण है कि वो चाहे कश्मीर का मुद्दा हो या पाकिस्तान से होने वाली वार्ताएं, या फिर मंहगाई का मुद्दा सारे मामले बहस तक ही सिमट कर रह गये हैं। क्योंकि हमारे सांसदों और विधायकों की प्राथमिकता शायद अब देश प्रदेश न रहकर निजी स्वार्थ होते जा रहे हैं।

1.12.11

हल्लाबोल के बीच पिसता प्रदेश

UTTAR PRADESH उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के मैदान में एक बार फिर बीएसपी, समाजवादी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तथा साथ ही कुछ दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां अपनी ढपली अपना राग अलापने में जुट गयीं है लेकिन अभी तक सभी पार्टियों का ट्रैक रिकॉर्ड विकास के मुद्दे पर खाली ही नज़र आ रहा है सिर्फ और सिर्फ एक दूजे पर हल्ला बोल की राजनीत ,एक दूसरे की खामियों और  कमजोरियों को जनता के बीच प्रचारित करने का सिलसिला जारी है ! पार्टियों द्वारा आयोजित रैली आदि में भी केवल एक दूजे के क्रियाकलापों को बकवास साबित करने एवं अपनी ताकत का एह्शास प्रदर्शन जैसी   होड़ ही दिखाई दे रही है ।   

लगातार पिछड़ते जा रहे उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थित को द्रष्टिगत करते हुए कहा जा सकता है कि जाति और धर्म की राजनीति ने पूरे उत्तर प्रदेश को इस कदर मथ दिया है कि यहाँ विकास कोसों पीछे छूटा जा रहा है वैसे इस  हकीकत को भी बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थोथा साबित कर दिया है जिससे यह लगता है की जातिगत राजनीति के बावजूद भी यदि नेता चाह लें तो न केवल विकास की रणनीति बना प्रदेश की तस्वीर बदल सकतें है बल्कि वहां के लोंगों की तकदीर भी बदल सकतें हैं  लेकिन दुर्भग्य इस प्रदेश का की यहाँ पिछले 20 साल ऐसा एक भी नेता नहीं दिखा, जिसमें प्रदेश की  तस्वीर बदल देने की झलक भी दिखी हो हाँ बातें सभी बड़ी बड़ी करतें रहें हैं कोई भी दल रहा हो सभी ने सिर्फ जाति की राजनीति ही की है यहाँ कोई लोध नेता बन गया, तो कोई यादव नेता और कोई दलित नेता। सोच के इस अकाल ने जातिवादी भावना को तो मजबूत किया, जाति विशेष में उनकी ताकत को भी बढ़ाया, लेकिन उन्होंने इस दायरे से बाहर निकलने की कोशिश नहीं की यदि कोशिश की गयी होती तो आज बिहार से बदतर स्थित उत्तर प्रदेश की न होती ।

29.11.11

कबड्डी या कबाब में हड्डी ?

cartoon जिस प्रदेश में गरीब के पेट खाली हों, बच्चे रोटी और कपड़े के मुफ्त वितरण में यूं झपट पड़े कि अकाल काल के ग्रास बन जाएं, उस प्रदेश के किस नेता को यहाँ के लोग धन्यवाद दें जहां की बदहाली बच्चों से उनका हंसता खेलता बचपन छीन रही हो  और बूढ़ों को फुटपाथ पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता हो तथा हाड़ तोड़ मेहनत के बावजूद किसान भूखे सोने को विवश हों ।
प्रदेश वासी ऐसे तमाम मामलों से आये दिन रुबरु होते रहें है यहाँ कुशाशन के चलते कभी इंजीनियर आत्महत्या करने को विवश होता है तो कहीं भूमि मुवाअजे की मांग पर अड़े किसानों को बदले में मौत गले लगाने को बाध्य होना पड़ता है ,गोलमाल की पोल न खुले इसलिए दो दो सी एम् ओ को मौत की नींद सुला दी जाती है , कहीं पूरा का पूरा परिवार आर्थिक तंगहाली के चलते असमय मौत को गले लगाने को बाध्य हो जाता है  , तो कहीं पूऱी के लालच में सैकड़ों बच्चों की आसमयिक मृत्यु हो जाती है  । इस पीड़ा भरे कुहासे में अथाह धन के मालिक ब्यूरोक्रेट, जनसेवक जनता की कमाई पर बदसूरत ऐश्वर्य के नित नए नए यश और कीर्ति तो गढ़ते रहतें हैं लेकिन प्रदेश का आम आदमी महंगाई बेरोजगारी भुखमरी की समस्याओं से ही जूझता रहा है !

 

25.11.11

26/11: दिल दहला ,वक्त बदला, हालात नहीं

taz मुंबई पर 26/11 को दिल दहला देने वाले हमले को हुए 3 साल बीत चुके हैं। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों ने सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कथित रूप से बड़े कदम उठाए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि आज भी तटवर्ती सुरक्षा चाक-चौबंद नहीं है यह हम नहीं बल्कि मुंबई हमले के बाद हुई गतिविधियाँ बता रही हैं पिछले दिनों मुंबई के जुहू तट पर 2 लावारिस जहाज लंबे वक्त तक फंसे रहे। ये अपने आप तट पर पहुंच गए,लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को पता नहीं चल पाया। इस अवधि में सोमालियाई समुद्री डाकू भी भारतीय सीमा में घुस आए। दो बार तो उन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया गया। इस तरह के कई मामले इस अवधि में सामने आए हैं।तटवर्ती सुरक्षा में आज भी ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

24.11.11

बेटी बचाओ अभियान की गूंज पाकिस्तान तक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटी बचाओ अभियान की गूंज पड़ोसी देश पाकिस्तान तक भी जा पहुंची है.पाकिस्तान के जाने.माने मीडिया समूह डान से जुड़ी पत्रकार सोफिया जमाल ने श्री चौहान द्वारा की गयी पहल " बेटी बचाओ अभियान " को बेहद सकारात्मक पहल बताया है. उन्होंने कहा कि यह कदम तारीफ के काबिल है क्योंकि बेटियां कुदरत की अनमोल नेमत हैं. सोफिया कहती हैं कि खासकर भारत और पाकिस्तान में यह सामाजिक परंपरा रही है कि बेटों को बेटियों से ज्यादा तरजीह दी जाती है. जबकि हकीकत यह है कि बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं बल्कि उनसे आगे ही हैं. वे बच्चों को जन्म देने के साथ नौकरी करती हैं और घर के लिए पैसा भी कमाती हैं. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के " बेटी बचाओ अभियान " की मैं तहेदिल से तारीफ करती हूं!महिलाओं के हित में न सिर्फ इस तरह के अभियान जरूरी हैं बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए कानूनों में भी रद्दोबदल की जरूरत है.
      यह कहना गलत न होगा की आज समाज में एक जघन्य अपराध भ्रूण हत्या भी है. इस अपराध के पीछे इच्छित संतान की मानशिकता है. इसे अंजाम देने के लिए वैज्ञानिक आविष्कार सहयोगी बने हैं. परिणामस्वरूप गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराना और अनचाही संतान से छुटकारा पाना सहज हो गया है. विश्व में भूण हत्याओं का क्रूर व्यापार निर्बाध गति से बढ़ रहा है.
Powered By Blogger