25.10.11

सनसनी खेज ख़बरें महंगी पडी विकीलीक्स को

topअति गोपनीय  चाहे वो उत्तेर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की जूतियाँ विमान से लाये जाने की खबर हो या भारतीय सफेद्पेशों के विदेशों में जमा कालेधन अथवा  अमेरकी कूटनीत की  बातें हों सभी को सार्वजनिक कर तहलका मचाने वाली वेबसाइट विकीलीक्स ने पैसे की कमी की वजह से अस्थाई तौर पर काम बंद करने की घोषणा कर दी  है। वेबसाइट ने अपनी वित्तीय परेशानियों के लिए अमरीकी कंपनियों के मथ्थे दोष मड़ा  है वज़ह चे जो हो कुल मिलाकर  समूह ने कहा है कि वीजा, मास्टर कार्ड, वेस्टर्न यूनीयन और पे पॉल जैसे वित्तीय कंपनियों ने उसके लिए और कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। इन सब ने पिछले एक साल से विकीलीक्स से संबंधित वित्तीय लेनदेन  को बंद कर दिया है।

 

20.10.11

कर्नल गद्दाफ़ी की मौत के बाद उठते सवाल

कर्नल गद्दाफ़ी की मौत के बाद ये सवाल फिर से खड़ा हो गया है कि आख़िर उसका अपार धन कहां गया? गद्दाफ़ी के विरोधी कहते रहे हैं कि उन्होंने ये संपत्ति अपने शासनकाल में अर्जित की थी। गद्दाफ़ी परिवार सोने के जिन आभूषणों और छोटे सुसज्जित जहाज़ों का इस्तेमाल करता था ज़ाहिर है उसकी क़ीमत लाखों डॉलर थी लेकिन वो उनकी कुल संपत्ति का अंश मात्र थी।

आर्थिक पारदर्शिता के लिए काम करने वाली संस्था 'ग्लोबल विटनेस' का कहना है कि उसके पास मौजूद दस्तावेज़ों के मुताबिक़ लीबिया सरकार की सिर्फ़ एक लीबिया में निवेश पर नज़र रखने वाली संस्था के पास पिछले साल 64 अरब डॉलर का फंड था।लेकिन ये भी लीबिया की पूरी संपत्ति का अंश मात्र था। गौरतलब है कि कर्नल गद्दाफ़ी की संपत्ति की खोज अभी शुरू ही हुई है।

चीन ने आखिरी समय तक गद्दाफी को मदद पहुंचाने के लिए बड़ी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति करने का प्रस्ताव दिया था। कनाडा के एक समाचार पत्र ग्लोब एंड मेल की सितंबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ था, चीन की सरकारी हथियार कंपनियों ने गद्दाफी को 20 करोड़ डॉलर मूल्य के हथियारों की आपूर्ति किए जाने का प्रस्ताव दिया था। कंपनियों ने गुप्त तरीके से पोत के जरिए अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंचाने का वादा किया था। इसमें रॉकेट लॉन्चर, टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र और अन्य हथियार भी शामिल थे, जो प्रत्यक्ष रूप से संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं। समाचार पत्र ने लीबिया की नई सरकार के हवाले से कहा कि इस खुलासे से चीन अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका के बारे में उनका संदेह और मजबूत हुआ है। समाचार पत्र में यह दावा किया गया है कि ये अरबी दस्तावेज त्रिपोली स्थित सरकारी इमारत में पड़े मिले। नई सरकार के सैन्य प्रमुख उमर हरिरी ने कहा कि हथियार यहां पहुंच चुके थे और उनका इस्तेमाल विद्रोहियों के खिलाफ किया गया।

विद्रोहियों के संगठन नेशनल ट्रांजिशन काउंसिल के कमांडर अब्दुल बसीत हारुन ने जानकारी दी कि गद्दाफी की मौत उस वक्त हुई जब सिर्त से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे एक काफिले पर नाटो के विमानों ने हमला किया। वहीं एनटीसी के प्रवक्ता अब्दुल मजीद ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि गद्दाफी के काफिलों पर भारी गोलीबारी की गई जिसमें उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि सिर्त छोड़कर फरार हो रहे गद्दाफी के काफिले पर नाटो ने हमला किया। नाटो के हवाई हमले से बचने के लिए गद्दाफी सड़क के नीचे सीमेंट से पाइप में शरण ली। इस पाइप में अपने समर्थकों के साथ छिपे गद्दाफी को विद्रोही लड़ाकों ने घेर लिया। रिपोर्टों के मुताबिक जब गद्दाफी का मुकाबला विद्रोहियों से हुआ तो उन्होंने उनसे गोली न चलाने की अपील की। अपने सामने मौत को खड़ा देख गद्दाफी ने कहा मुझे गोली मत मारो। गद्दाफी को मारने वाले लड़ाकों ने अल जजीरा से बातचीत में कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.30 बजे गद्दाफी को मारा गया। लड़ाके ने बताया कि गद्दाफी के पेट में गोली मारी गई। एक अन्य लड़ाके ने अल जजीरा से कहा कि गद्दाफी की मौत के बाद उनके शव को घसीटा गया। मिसराता की मस्जिद में रखा गया गद्दाफी का शव

गद्दाफी के शव को मिसराता की एक मस्जिद में रखा गया है। अभी यह सार्वजनिक नहीं किया गया है कि गद्दाफी के शव को कहां दफनाया जाएगा। सिरते गद्दाफी का गृह नगर है। टेलीविजन के दृश्यों में गद्दाफी को खून से सने हुए और एक लड़ाके के समक्ष झुका हुआ दिखाया गया। खून से लथपथ गद्दाफी के शव की तस्‍वीरें मोबाइल फोन से खींची गई और पूरी दुनिया भर में फैल गईं। कहा जा रहा है, गुपचुप रूप से गद्दाफी को दफन किया जाएगा। शनिवार को एनटीसी औपचारिक रूप से लीबिया को 'आजाद' घोषित करेगी।

गद्दाफी की मौत से लीबिया सहित दुनिया के कई अन्‍य देशों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दुनिया के कई देशों ने गद्दाफी की मौत का स्‍वागत किया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने लीबियाई तानाशाह की मौत को मध्‍य-पूर्व के तमाम कठोर शासकों के लिए सबक बताया। उन्‍होंने कहा कि ऐसे शासकों का ऐसा अंत एक तरह से निश्चित है।
गद्दाफी ने एक सितम्बर 1969 को तख्‍तापलट कर लीबिया की सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ली। उनके नेतृत्व में सैन्य अधिकारियों के एक छोटे समूह ने 'फ्री ऑफिसर्स मूवमेंट' चलाते हुए देश के सुल्तान इदरिस का तख्ता पलट दिया और लीबियन अरब रिपब्लिक की स्थापना की। 1960 फौजी ट्रेनिंग के बाद लीबिया क्रांति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गद्दाफी ने 1969 में फौजी अफसरों को साथ लेकर राजा इद्रीस का तख्ता पलटा था। शासक बनने के बाद सबसे पहले उसने लीबिया का संविधान बदला। 1970 के दौर में उसे अरब राष्ट्र के प्रतीक के तौर पर जाना जाता था।
ऊंचाई से डरने वाला गद्दाफी अपनी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहता था। वह कहीं भी दौरे पर जाता तो होटल के बजाय शिविर बनाकर रुकता था। वह किसी पुरुष के बजाय सुरक्षा के लिए महिला सैनिकों को ही रखता था। उसके पास ऐसे कई भरोसेमंद सैनिक थे जो उसके लिए जान भी दे सकते थे। इस तानाशाह के पास १५० टन सोना कई महल, कीमती मूर्तियां थीं।
उल्लेखनीय है कि गत 27 जून को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने मानवता के खिलाफ अपराध के आरोपों पर गद्दाफी उनके पुत्र सैफ अल-इस्लाम और खुफिया विभाग के प्रमुख अबदुल्लाह अल-सेनूसी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जबकि इंटरपोल ने गत नौ सितम्बर को तीनों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था ।

19.10.11

अधिसूचना की खबर से निगम प्रशासन का छूटा पसीना

  नगर निकाय चुनाव को लेकर अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया है। हाईकोर्ट ने 31 अक्तूबर तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आदेश सुना दिया है। पार्षदों ने इस फैसले का स्वागत किया है मगर  नगर निगम प्रशासन की इस खबर के आते ही मुश्किलें बढ़ गईं हैं कारण की  चुनाव को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी तैयारी नहीं हो सकी है। ऐसे में हाईकोर्ट के फैसले पर शासन का रुख क्या होगा इस पर सभी की निगाहें टिकीं हैं जन जागरण प्रतिनिधि ने इस बावत जब राजधानी लखनऊ के कुछ ख़ास लोगों से प्रतिक्रिया ली तो नगर निगम के अधिकारी जहाँ यह कहते दिखे की निकाय चुनाव पर सरकार को फैसला लेना है शासन के निर्देश पर अमल किया जाएगा वहीं नागरिकों का या कहना रहा की प्रदेश सरकार ने जानबूझ कर निकाय चुनाव की तैयारी नहीं की यदि  सरकार चाहती तो तय समय पर ही निकाय चुनाव कराए जा सकते थे।

•परिसीमन में लगेगा वक्त

अगर अभी चुनाव की तैयारी शुरू हो तो भी मुश्किल ही है कि अगले एक, दो महीने में तैयारी पूरी हो सके क्योंकि नए परिसीमन पर आपत्तियों के निस्तारण में ही लंबा वक्त गुजर जाएगा।

•पार्षदों ने किया खुशी का इजहार

निकाय चुनाव को लेकर गाजीपुर के अजीत जायसवाल की याचिका पर हाईकोर्ट के 31 अक्तूबर तक अधिसूचना जारी करने के आदेश पर पार्षदों  ने खुशी जाहिर की है एवं  पार्षदों ने प्रदेश सरकार से हाईकोर्ट के फैसले का अनुपालन करने की मांग की है।

•राजनीतिक दलों में बड़ी बेचैनी :

निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के 31 अक्तूबर तक अधिसूचना जारी करने के आदेश पर राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ  गयी है 2006 में  हुए मेयर और पार्षदों का चुनाव  नंवबर 2011 को पांच साल पूरा होने के पहले  हो जाना चाहिए था  लेकिन सरकार द्वारा इसे टला मान विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगे राजनेताओं में अब निकाय चुनाव को लेकर  बैचनी का माहौल है  तय समय पर चुनाव न कराए जाने के पीछे सियासत के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चुनावी रणनीतिकारों का कहना है कि बसपा का जनाधार शहरी क्षेत्र में कम है। जिसकी वजह से सरकार को निकाय चुनाव में पिछली बार की तरह इस बार भी हार का डर सता रहा है। इसका असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। इसलिए सरकार का जोर चुनाव टालने पर रहा।निकाय चुनाव होगा या नहीं इससे इतर छुटभैए नेताओं ने अपनी तैयारी शुरू कर रखी है उनका कहना है कि चुनाव चाहे जब हों। जब लड़ना है तो फिर तैयारी करते रहने में क्या हर्ज है। फिर जनता भी देखेगी कि कौन कितने समय से लगा हुआ है। किस में कितना दम है यह तो वक़्त ही बताएगा लेकिन फ़िलहाल हाई कोर्ट के 31 अक्तूबर तक अधिसूचना जारी करने के आदेश से निकाय चुनाव को लेकर की जा रही तमाम अटकलों पर जहाँ विराम सा लग गया है वहीं राजनीत भी गरमाने लगी है ।

मैंने क्‍या गलत किया - किरण बेदी

अंगरेजी दैनिक अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस के हवाले से अन्‍ना दल की सदस्‍य किरण बेदी पर संस्‍थाओं की ओर से निमंत्रण पर ज्‍यादा किराया वसूलने की खबर पर आज जवाब देते हुए किरण बेदी ने कहा कि बिजनेस क्‍लास का किराया लेकर मैंने इकॉनामी क्‍लास में सफर किया तो मैंने अपना पैसा बचाया. इस बचाये पैसे को दूसरे जरूरी कामों में खर्च किया. यह पैसा चंदे के रूप में इस्‍तेमाल किया गया. यह तो मेरे लिए अच्‍छी बात होनी चाहिए. पर पता नहीं ऐसा क्‍यों कहा जा रहा है कि इसमें मैंने भ्रष्‍टाचार किया.

उन्‍होंने कहा कि जो पैसे मैंने बचाए उसे मैंने दूसरी संस्‍थाओं के लिए खर्च किया है. इसमें मैंने क्‍या गलत किया. किरण बेदी ने कहा कि जब मुझे बिजनेस क्‍लास का टिकट दिया जाता है तो मुझसे यह नहीं कहा जाता कि आप बिजनेस क्‍लास से सफर करेंगी तो ही आप आ सकती हैं. संस्‍थाओं को इस बात का पता होता है तो यह धोखा कैसे हो सकता है.

क्‍या है मामला ? अखबार ने लिखा है कि टीम अन्‍ना की मुखर सदस्‍य किरण बेदी को भी कुछ स्‍पष्‍टीकरण देने की आवश्‍यकता है. मुद्दा है – संस्‍थाओं एवं गैर सरकारी संगठनों से सेमिनार व बैठकों में दिए जाने वाले निमंत्रण पर बढ़ा हुआ किराया लिया जाना.

अखबार ने यह दावा किया है कि बिल, चालान एवं चेक की कापी के रिकार्ड से यह साफ होता है कि किरण बेदी वीरता पुरस्‍कार विजेता होने की वजह से एयर इंडिया के टिकट में छूट पाने की हकदार हैं. पर उन्‍होंने आयोजक संस्‍थाओं से छूट के बाद मिलने वाले बिल के बजाए पूरा किराया वसूल किया. अखबार ने लिखा है कि कई बार बेदी ने इकॉनामी क्‍लास में सफर करने के बावजूद बिजनेस क्‍लास का किराया वसूला.

अखबार ने इस मामले में 12 रिकार्ड को उदाहरण के रूप में भी पेश किया है. इनमें से कुछ वर्ष 2006 से संबंधित है जब किरण बेदी आईपीएस अफसर के रूप में अपनी सेवा दे रही थीं. अखबार के पास बेदी की हाल में 29 सितंबर में की गई उनकी यात्रा से संबंधित रिकार्ड भी मौजूद हैं.

अखबार के मुताबिक किरण बेदी की इन यात्राओं के लिए किराए की रकम इंडिया विजन फॉउडेशन के नाम पर भुगतान की गई है जिसकी मुखिया किरण बेदी हैं. बेदी के चार्टेड अकाउंटेंट सुरेश व्‍यास ने अखबार को दिए एक बयान में कहा है कि जिसे ‘असंतुलन’ के तौर पर देखा जा रहा है दरअसल वह ‘बचत’ है जिसे किरण बेदी ने भुगतान किए गए रकम से कम भुगतान कर बचाया है

16.10.11

मार्केट में नकली कॉस्मेटिक्स की भरमार

सावधान, नकली ब्यूप्रोडक्ट्स सेशबनम ने अपनी आँखों के नीचे पड़े डार्क सर्किल व झुर्रियाँ हटाने के लिए ब्यूटीशियन की सलाह पर एक नामी कंपनी की क्रीम ली थी। कुछ दिन लगाने पर उन्हें फायदा तो कुछ नजर नहीं आया बल्कि उनकी त्वचा बदरंग होने लगी और दाने भी उभर आए। जब उसने इसकी शिकायत ब्यूटीशियन से की तो उसने क्रीम देखने के बाद बताया कि यह तो नकली है।अगर आप भी अपनी खूबसूरती निखारने के लिए बाजार से कॉस्मेटिक्स खरीद रही हैं तो सावधान रहें, वरना यह परेशानी आपके साथ भी हो सकती है। इन दिनों मार्केट में ऐसे नकली कॉस्मेटिक्स की भरमार है जो हूबहू असली जैसे दिखते हैं और इन्हें पहचानना भी मुश्किल है। इनका इस्तेमाल इतना खतरनाक है कि इससे सूरत सँवरने के बजाए बिगड़ भी सकती है।

पिछले दिनों के पास नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्टरी पकड़ाने से यह बात साबित हो चुकी है कि असल की नकल कितनी सफाई से की जा रही है। हर शहर में ऐसे कई नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं जो देखने में बिल्कुल ब्राँडेड कंपनियों जैसे लगते हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता वैसी नहीं होती जो असली प्रोडक्ट्स की होती है इन्हें ज्यादा उपयोग करने के चक्कर में स्किन में कई तरह की समस्याएँ पैदा हो जाती हैं।

असली-नकली : बढ़ रहा है कारोबार

महिला हो या पुरुष खुद को सुंदर दिखाने का चलन हमेशा से रहा है। आजकल बाजार में नामी कंपनियों जैसे लॅक्मे, ओले, गॉरनियर, शहनाज आदि के कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। कपंनियाँ लंबे रिसर्च व जाँच-पड़ताल के बाद इन्हें बाजार में लाती है। इसलिए उपभोक्ता इन पर विश्वास करके प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। जैसे ही ये प्रोडक्ट्स मार्केट में आते हैं इनकी नकल भी आ जाती है और पूरी जानकारी न होने तथा कम कीमत के लालच में इनका कारोबार चल निकलता है।

इसका नतीजा इस्तेमाल करने वालों को भुगतना पड़ता है। क्योंकि कम कीमत में तैयार नकली कॉस्मेटिक्स में हानिकारक केमिकल्स मिले होते हैं। इससे चेहरे, आँखों, बालों सहित शरीर के अन्य अंगों पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए असली व नकली प्रोडक्ट्स की पहचान होना जरूरी है।

हो सकती है एलर्जी

त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार नामी कंपनियाँ किसी भी प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने से पहले रिसर्च करती हैं। वे यह सुनिश्चित करती हैं कि इसका कोई साइड इफेक्ट न हो। लेकिन इनकी नकल तो घटिया सामग्री व केमिकल का उपयोग करने कम कीमत में तैयार की जाती है। इनके उपयोग से आँखों में जलन, एलर्जी, हायपर सेंसेटिविटी आदि की परेशानी हो सकती है।

इससे बचने के लिए पूरी तरह जाँच-परख कर ही किसी कॉस्मेटिक्स का उपयोग करना चाहिए। कोई भी क्रीम या लोशन सीधे चेहरे पर लगाने से पूर्व गर्दन के निचले हिस्से में एक हफ्ते तक कुछ मात्रा में लगाकर देखें, अगर कोई परेशानी न हो तभी इसे चेहरे पर लगाएँ। ब्यूटीशियन के अनुसार नकली आई लाइनर व काजल के लगातार उपयोग से महिलाओं को आँखों में जलन व पानी आने की परेशानी हो जाती है, वहीं नकली क्रीम के कारण चेहरे पर अलग-अलग रंग के धब्बे या दाने आने लगते हैं।

मिलते-जुलते नामों से बचिएबाजार से ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते समय उनके नाम पर विशेष ध्यान दें। स्पेलिंग, नाम या डिजाइन में कोई भी अंतर होने पर इन्हें न खरीदें। कंपनी विश्वसनीय हो व मार्किंग का विशेष ध्यान रखें। सीधे डिस्ट्रीब्यूटर से भी सामान खरीदा जा सकता है। प्रोडक्ट्स के साथ बिल जरूर लें। अगर कम कीमत का झाँसा दिया जा रहा है तो इसका मतलब है कि मामला गड़बड़ है। रासायनिक सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग पूरी तरह जाँच-परख कर करें। अगर किसी प्रोडक्ट से एलर्जी हो तो डाक्टर की सलाह लें।

11.10.11

लोकतंत्र सेनानियों ने किया सपा को समर्थन देने का एलान

chaturbhuj jiराजधानी स्थित रविदास महेरोत्रा के निवास पर आज लोक्तान्तंत्र सेनानी कल्याण परिषद् के आवाहन पर आपातकाल बंदियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का लोक नायक जैप्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर समित के अद्ध्यक्ष एवं पूर्वा विधायक  श्री रविदाश मेहरोत्रा की अद्ध्याक्ष्यता में संगमन संम्पन्न हुआ कर्क्रयम का सञ्चालन मसचिव चतुर्भुज त्रिपाठी ने किया !
संगमन में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा गया की प्रदेश व केंद्र की सरकार लूट में मदांध है तथा उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार आज़ादी के बाद सर्वाधिक भ्रस्त साबित हुई है जिस पैर तीन लाख करोर रुपये के गबन का आरोप है !

सेनानी पूरे प्रदेश में जन जाग्रति कर बसपा सरकार को हटाने का अभियान चलाएंगे  इस अवसर पर सेनानियों ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया !लोकनायक जय प्रकाश नारायण के व्यक्तित्वा व क्रतित्वा पर विस्तार से चर्चा करते हुए राईट टों रिकाल का कानून बनाये जाने की भी मांग की गयी !

आगामी ४ देसेम्बर को सेनानियों का प्रादेशिक सम्मलेन दारुल्सफा के ऐ ब्लोक में संम्पन्न होगा

27.9.11

ये पब्लिक है सब जानती है --- ?

leaders

उत्तर प्रदेश में चुनावी जंग शुरू 

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही चौक-चौराहों और सरकारी दफ्तरों में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गरमाने लगा है! हालांकि चुनाव में अभी समय  है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी गोटियां सेट करने और क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की कोशिश में जुट गए हैं! सत्ता की दावेदारी करने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों ने सड़कों पर उतर कर अपनी राजनीतिक सक्रियता का प्रमाण देना शुरू कर दिया है! सभी दल एक-दूसरे पर बढ़त हासिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं! मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती किसी भी कीमत पर अपने हाथ से सत्ता जाने नहीं देना चाहतीं,परंतु गैर बसपाई दल इसी उधेड़बुन में लगे हैं कि किसी भी तरह इस बार मायावती को सत्ता से हटा कर ही दम लिया जाए!

Powered By Blogger